तीर्थ नगरी की मंडी मे फलों के राजा आम ने दी दस्तक

0
763

ऋषिकेश। गर्मियों के आते ही फलों के राजा आम ने मंडी में दस्तक दे दी है, लेकिन नाम के मुताबिक फलों के राजा का दाम अभी महंगा है। आम के शौकीनों को शुरुआती दौर मे इसे चखने को लेकर अधिक कीमत चुकानी पड़ रही है।
तीर्थनगरी ऋषिकेश मे फलों के राजा आम ने मंडी में दस्तक दे दी है, लेकिन फिलहाल शहर की फलों की दुकानों मे सफेदा आम 150 रुपये प्रति किलो की दर से उपलब्ध है। आम के अलावा गर्मियों में आने वाले तरबूज, खरबूज, संतरा की भी आवक तेज हो गई है। गर्मियों के आते ही बड़ी बेसब्री से फलों के राजा का इंतजार हो रहा है। अब लोगों को इस बात का इंतजार है कि कब दाम कम हो। शहर की सब्जी मंडी के बाहर फलों की दुकानों पर अन्य मौसमी फलों के साथ आम सजा तो नजर आ रहा है लेकिन इसके दाम सुनकर लोग आगे बड़ जा रहे हैं। फल विक्रेता राजेश ने बताया कि आम के दाम अभी महंगे हैं। अभी आम की आवक कम है। इसलिए महंगा बिक रहा है। अगले माह के अंत तक आम के दाम अपने आप कम हो जाएंगे। मंडी में अभी केवल सफेदा आम ही आ रहा है। उन्होंने बताया कि इस बार आम की फसल अच्छी होने के कारण लोगों को सस्ते दामों में आम मिल जाएंगे। कुछ समय बाद दशहरी,लंगड़ा चौसा सहित आम की विभिन्न किस्मे नजर आने लगेंगी।