नील पर्वत पर लगी भीषण आग, हवा बढ़ा रही परेशानी

0
346
आग

जैसे-जैसे मैदानी इलाकों में गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है, वैसे-वैसे अब जंगलों में आग लगने की घटनाएं भी बढ़ने लगी हैं। सोमवार दोपहर अचानक नील पर्वत स्थित चंडी देवी की पहाडि़यों पर आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि कई किलोमीटर दूर से इसका धुआं देखा जा सकता था। आग लगने के बाद राजाजी टाइगर रिजर्व प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची।

चंडी देवी पर्वतमाला ने सोमवार दोपहर उस समय सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया जब वहां से धुआं उठता दिखाई देने लगा। देखते ही देखते हवा के साथ आग ने विकराल रूप धारण किया। धीरे-धीरे इस पर्वतमाला की कई अन्य चोटियों को भी आग ने अपनी चपेट में ले लिया। आनन-फानन में राजाजी टाइगर रिजर्व प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। जिसके बाद आग बुझाने का काम शुरू किया गया। हवा तेज होने के कारण आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। फिलहाल चंडी देवी की पहाडि़यों पर आग बुझाने का काम चल रहा है। राजाजी टाइगर रिजर्व प्रशासन की टीम लगातार इस काम में लगी है।