आईटीओ पर किसानों का उपद्रव, पुलिस ने किया बल का प्रयोग

0
458
किसानों
सिंघु बॉर्डर, टिकरी व गाजीपुर के बाद अब प्रदर्शनकारी किसानों की आईटीओ पर पुलिस के साथ झड़प हो गई है। किसानों ने तय शर्तो का उल्लंघन करते हुए अपने ट्रैक्टर को आईटीओ से लाल किले की तरफ दौड़ा दिया है। इस क्रम में उनका पुलिस के साथ टकराव भी हुआ है। उन्हें रोकने और तितर बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे हैं और लाठी चार्ज शुरू कर दिया है।
उग्र किसानों की भीड़ को रोकने के लिए पुलिस लगातार आंसू गैस के गोले दाग रही है। अभी तक यहां पुलिस 50 से ज्यादा आंसू गैस के गोले दाग चुकी है। पुलिस लगातर उग्र किसनों पर लाठी भांज रही है। बताया जा रहा है कि 30 से ज्यादा ट्रैक्टर लाल किले की ओर चले गये हैं, जिन्हें पुलिस रोक नहीं पाई। यह पूरी घटना पुराने पुलिस मुख्यालय के सामने हुई है।
पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार आईटीओ पर अतिरिक्त पुलिस बल को बुलाया गया है। वहीं गुस्साए किसानों ने आईटीओ के पास पुलिस के साथ मारपीट की है और पुलिस वैन में तोड़फोड़ की है। किसानों द्वारा लगातार पुलिस पर पथराव किया जा रहा है। एहतियात के तौर पर आईटीओ मेट्रो स्टेशन को बंद कर दिया गया है। खबर लिखे जाने तक पुलिस किसानों को रोकने का प्रयास कर रही है।