वसुंधरा में बीटल्स टीम के सदस्यों का स्वागत

0
892

ऋषिकेश, लिवरपूल से लिवरपूल यूनाइटेड किंगडम से ‘फ़ैब फ़ोर बीटल्स ट्रिब्यूट बैंड’ पहुंचा ऋषिकेश। उत्तराखंड के पहाड़ के व्यंजनों से वसुंधरा टीम ने बीटल्स ग्रुप के सदस्यों का स्वागत किया गया। वसुंधरा में ढोल-दमाऊ और उत्तराखंड के विशेष रीति रिवाजों से बच्चन पोखरियाल ने फूलों का गुलदस्ता देकर बीटल्स ग्रुप के चारों सदस्यों का गंगा की धरती ऋषिकेश पर स्वागत किया।

इंटरनेशनल योगा फेस्टिवल के बारे में जानकारी दी, साथ वसुंधरा में बीटल्स के लिए विशेष रूप से कमरा तैयार किया गया है, जिसमे बीटल्स की पुरानी यादें और उत्तराखंड की संस्कृति की झलक को ध्यान में रखते हुए किया गया है। अगले तीन दिनों तक उत्तराखंड के पारंपरिक खाने से रूबरू कराया जायेगा।

इस अवसर पर  बीटल्स ट्रिब्यूट बैंड के सदस्य काफी उत्साहित नज़र आये । बैंड के सदस्य जॉन ने बताया कि, “वह पहली बार ऋषिकेश की धरती पर परफॉर्म करने जा रहे हैं और यही वो पावन धरती है जहां आज से 50 साल पहले बीटल्स ने कदम अपने रखे थे और इसी धरती से प्रेरणा ले कर अपने गानों का कंपोजीशन किया था उनके लिए इससे बड़ी कोई भी बात नहीं है कि वह इस पावन धरती पर आए हैं और यहां आकर बीटल्स आश्रम के समीप में ही परफॉर्म कर रहे हैं जो उनके लिए एक श्रद्धा पूर्ण श्रद्धांजलि है बीटल्स को।”

इस अवसर पर डॉक्टर मनोज रांगड़, सतपाल गांधी, सपना शर्मा, अनुज गुप्ता, चंद्रवीर पोखरियाल, रमेश पोखरियाल, केशव पोखरियाल सहित काफी लोग मौजूद थे।