छात्रों के ऊपर हुए लाठीचार्ज को सही नहीं ठहराया जा सकता : त्रिवेंद्र सिंह

0
255
राजनीति
FILE

हल्द्वानी पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। कुमाऊं दौरे पर निकले पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि वह पार्टी कार्यकर्ताओं और नए पदाधिकारियों से मुलाकात कर रहे हैं।

त्रिवेंद्र ने छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को दुखद बताते हुए कहा कि किसी भी परिस्थिति में छात्रों के ऊपर हुए लाठीचार्ज को सही नहीं ठहराया जा सकता। अब हमारे पास माफी मांगने के सिवाय कुछ नही है। भर्ती परीक्षाओं की तैयारी कर रहे सभी युवा हमारे अपने हैं उन बच्चों को चोट पहुंची है और उस पर मरहम लगाया जाना चाहिए। लाठीचार्ज चाहे दारोगा या एसएसपी किसी भी स्तर पर हुआ हो, इसमें जांच के बाद कार्रवाई जरूर होगी।

आगामी लोकसभा चुनाव लड़ने या मार्गदर्शक मंडल में जाने पर पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि हमारे यहां 75 साल के बाद मार्गदर्शक मंडल की उम्र होती है। पार्टी कहेगी तो चुनाव लड़ूंगा या मुझे जो भी जिम्मेदारी दी जाएगी, उसे निभाऊंगा।