उत्तराखंड: पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत नहीं लड़ेंगे विस चुनाव, पार्टी अध्यक्ष को लिखा पत्र

0
289
त्रिवेंद्र

पूर्व मुख्यमंत्री और डोईवाला भाजपा विधायक त्रिवेंद्र सिंह रावत ने विधानसभा-2022 का चुनाव नहीं लड़ेंगे। इसके लिए उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को पत्र लिखा है। इस पत्र में उन्होंने कहा है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में फिर से भाजपा की सरकार लाने के लिए पूरे जी जान से काम करूंगा। पार्टी ने मुझे बहुत कुछ दिया है।

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने 18 जनवरी को भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा को यह पत्र लिखा है। इसमें लिखा है कि,”पार्टी ने मुझे देवभूमि के मुख्यमंत्री के रूप में सेवा करने का अवसर दिया, यह मेरा परम सौभाग्य था। मैंने भी कोशिश की कि पवित्रता के साथ राज्यवासियों की सम्भाव सेवा करूं और पार्टी के संतुलित विकास की अवधारणा पर काम करूं।

प्रधानमंत्री के भरपूर सहयोग और आशीर्वाद के साथ प्रदेशवासियों को मिला जो अभूतपूर्व सहयोग मिला था। दिल की गहराइयों से उनका धन्यवाद। उत्तराखण्ड वासियों, विशेषकर डोईवाला विधानसभा वासियों का ऋण तो कभी चुकाया ही नहीं जा सकता। उनका भी धन्यवाद, कृतज्ञ भाव से करता हूं। डोईवाला विधानसभा वासियों का आशीर्वाद आगे भी पार्टी को मिलता रहेगा, ऐसा मेरा विश्वास रहेगा।

त्रिवेंद्र सिंह ने पत्र में पार्टी अध्यक्ष से अनुरोध करते हुए कहा कि राज्य में नेतृत्व परिवर्तन हुआ है। युवा नेतृत्व पुष्कर थामी के रूप में मिला है। बदली राजनीतिक परिस्थितियों में मुझे विधानसभा चुनाव-2022 नहीं लड़ना चाहिए, मैं अपनी भावनाओं से पूर्व में ही पार्टी को अवगत करा चुका हूं। मैं भाजपा का कार्यकर्ता हूं।

राष्ट्रीय सचिव, झारखण्ड प्रभारी, उत्तर प्रदेश लोकसभा चुनाव 2014 में सहप्रभारी की जिम्मेदारी निभाई है। महाराष्ट्र, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, चण्डीगढ़ हिमाचल प्रदेश में चुनाव अभियानों में काम किया है। वर्तमान में उत्तराखण्ड राज्य में चुनाव है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में पुन: सरकार बने उसके लिए पूरा समय लगाना चाहता हूं। मेरे चुनाव न लड़ने के अनुरोध को स्वीकार करें ताकि मैं अपने सम्पूर्ण प्रयास सरकार बनाने के लिए लगा सकूं।