स्वतंत्रता दिवस पर आत्महत्या करने पहुंची महिला

0
678

नैनीताल जिले के भवाली की एक महिला आजादी के पर्व पर दबंगों के उत्पीड़न से परेशान होकर अपने चार बच्चों को लेकर कमिश्नरी पहुंच गर्इ और आत्मदाह करने की चेतावनी दी। जिससे पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया।

जहां पूरे प्रदेश में एक ओर आजादी के पर्व को बड़े हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है। तो वहीं भवाली की एक दलित विधवा महिला दबंगों के उत्पीड़न से तंग आकर कमिश्नरी में आत्मदाह करने के लिए पहुंच गई है। जिससे प्रशासन और पुलिस में खलबली मच गई। पीड़ित महिला का कहना है कि भूमिधरी भूमि पर हक होने के बाद भी पालिका जहां नोटिस पर नोटिस दे रही तो दबंग जान से मारने की धमकी दे रही है। महिला के अनुसार दो नाली 13 मुठ्ठी भूमि की भूमिधरी उसके नाम है। पालिका उस पर झूठा दावा करने के साथ ही उसे परेशान कर रही है। महिला के अनुसार बीच बाजार होने की वजह से भूमाफिया की नजर भी भूमि पर है, इसलिए उसे अपनी भूमि पर झोपड़ी तक नही बनाने दी जा रही है। 

फिलहाल एसडीएम वंदना सिंह और तहसीलदार कृष्ण राम महिला को समझाने की कोशिश कर रहे हैं। आपको बता दें कि अनुसूचित जाति आयोग का फैसला महिला के पक्ष में है। साथ ही बीजेपी भी महिला के समर्थन में है।