महिला मोर्चा में टिकट बंटवारे को लेकर है आक्रोश

0
860

पिछले कई पीढ़ीयों से उत्तराखंड की महिलाएं बहुत से आंदोलन की जान रहीं हैं,चाहें वो चिपको आंदोलन की गौरा देवी हों या उत्तराखंड को अलग राज्य बनाने के जनआंदोलन में हिस्सा लेने वाली वो बहुत सी महिलाएं हो जिन्होंने अपनी जान की बाजी तक लगा दी थी।महिलाओं ने उत्तराखंड के हर मुद्दे पर काम किया है राजनीतिक,इकोनामिकल,पर्यावरण आदि लेकिन जब चुनाव में टिकट देने की बारी आई तब एक बार फिर न केवल दोनों बड़ी पार्टियों ने बल्कि क्षेत्रीय पार्टियों ने भी महिलाओं को टिकट देने से कन्नी काट ली है।यह एक ऐसा एजेंडा है जिससे दोनो ही पार्टियों कांग्रेस और भाजपा की महिला प्रतिनिधि एक साथ हामी भरती हैं और अपनी अपनी पार्टियों से नाराज़गी जताती हैं।

बीजेपी व कांग्रेस की महिला मोर्चा मे टिकट बंटवारे को लेकर महिलाओं की भागीदारी कम होने पर काफी आक्रोश है। कांग्रेस महिला प्रदेश प्रवक्ता सुमित्रा ध्यानी ने कहा, ‘जब भाषण बाजी की बात आती है तो कहते है उत्तराखंड महिलाओं ने बनाया है !हमे हर जगह जिम्मेदारी दी जाती है, साथ साथ महिलाओं के लिए अलग अलग संगठन भी बनायेंगे इसकी उम्मीद दी जाती है। धरना या किसी प्रकार का प्रदर्शन हो तो महिला को आगे कर देते हैं और जब टिकट की बात आती है या महिला सम्मान की तो पार्टी अपना हाथ पीछे खींच लेती है।’ उधर बीजेपी महिला मोर्चा अध्यक्ष नीलम सहगल ने बड़ी नाराज़गी के साथ कहा, ‘पार्टी ने महिलाओं के साथ विश्वास घात किया जब मोर्चा सँभालने की बात आये तो महिलाओं को आगे कर दिया जाता है.. महिला के टिकट बटवारे की बात पार्टी तक भी ले गयी थी पर मेरी बात को अनसुना कर दिया गया जिसका तात्पर्य यह है कि महिला के सम्मान को लेकर कोई भी पार्टी संजीदा नही हैं।’ और जब इस बारे में जे पी नड्डा से सवाल पूछा गया तो वह भी पीछे हटते नज़र आये।

इससे साफ जाहिर होता है कि 16 सालों में मातृ शक्ति या महिलाओं के लिए आरक्षण की बात करने वाली दोनों  राष्ट्रीय पार्टियों में आरक्षण को लेकर कोई रोड मैप नहीं तैयार किया गया है।

बीजेपी के महिला उम्मीदवारों की सुचीः

  • सोमेश्वर से रेखा आर्य
  • यमकेश्वर से रीतू खंडूरी
  • चकराता से मधु चौहान
  • केदारनाथ से शैला रानी
  • गंगोलीहाट से मीना गंगोला।

 

कांग्रेस के उम्मीदवारों की सुची:

  • हल्द्वानी से इंदिरा हिरदेश
  • रुद्रप्रयाग से लक्ष्मी राणा
  • मसूरी से गोदावरी थापली
  • नैनीताल से सविता आर्य
  • बाजपुर से सुनीता टम्टा
  • सितारगंज से मालती विश्वास
  • भगवानपुर से ममता राकेश
  • सल्ट से गंगा पंचोली