फिल्म ‘मुबारकां’ का ट्रेलर लॉन्च

0
684

मंगलवार दोपहर मुंबई के एक सिनेमाघर में आयोजित एक समारोह में निर्देशक अनीस बज्मी की नई फिल्म ‘मुबारकां’ का ट्रेलर लॉन्च कर दिया गया। इस मौके पर फिल्म की पूरी स्टार कास्ट मौजूद थी। दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘पीकू’ के बाद सोनी पिक्चर्स द्वारा बनाई गई इस फिल्म में अनिल कपूर पहली बार अपने भतीजे अर्जुन कपूर के साथ काम कर रहे हैं।

अर्जुन कपूर इस फिल्म में डबल रोल कर रहे हैं। अनिल और अर्जुन कपूर दोनों इस फिल्म में सिख अवतार में नजर आएंगे। सुनील शेट्टी की बेटी अथिया के साथ इलयाना डिक्रूज फिल्म की दो नायिकाएं हैं। रत्ना पाठक शाह भी फिल्म में अहम रोल निभा रही हैं। अनीस बज्मी पूर्व में अनिल कपूर को लेकर ‘नो प्रॉब्लम’, ‘नो एंट्री’ और ‘वेलकम’ फिल्में बना चुके हैं, जबकि अर्जुन कपूर पहली बार उनके साथ काम कर रहे हैं। ये फिल्म आगामी 28 जुलाई को रिलीज होगी। इसी दिन मधुर भंडारकर की नई फिल्म ‘इंदु सरकार’ भी रिलीज होने जा रही है। साथ ही श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘हसीना’ भी 28 जुलाई को रिलीज होगी।