लगातार हो रही चोरियां, पुलिस के हाथ खाली 

0
664

हल्द्वानी, क्षेत्र में चोरी की घटनाये आये दिन बढ़ती जा रही है। जिसपर पुलिस कुछ नहीं कर प् रही है। जिससे चोरो के हौसले बुलंद है। चोरी दो लगातार रातो में चोरी की घटना को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे डाली। चोरों ने पहले एक बंद घर को निशाना बनाया और उसके बाद  हनुमान मंदिर को खंगाल डाला। पुलिस मामले की जानकारी में जुटी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात मुखानी थाने के अंतर्गत छड़ायल नयाबाद के अशोक विहार फेज-तीन, सद्भावना कॉलोनी में ओमान में होटल इंडस्ट्री में कार्यरत गणेश पाडे का मकान है। उनकी पत्‍‌नी दीप्ति पाडे अपनी आठ साल की बेटी के साथ बीते शुक्रवार को अपने मायके लखनऊ गई थी। शनिवार सुबह जब पड़ोसी घर देखने पहुंचे तो उन्होंने मुख्य दरवाजे का ताला टूटा देखा। इस पर तुरंत दीप्ति को फोन कर जानकारी दी। दीप्ति ने शीशमहल निवासी अपने जेठ दिनेश पांडे को घटना बताई और शनिवार रात खुद भी लखनऊ से यहा आ गई। दिनेश पांडे ने शनिवार को ही मुखानी थाने में घटना की तहरीर दे दी।  दीप्ति ने बताया कि घर से चोर एलईडी टीवी, सोने के टॉप्स और ढाई हजार की नकदी चुरा ले गए हैं। चो

री के लिए प्रयुक्त हैक्सा ब्लेड, लोहे की रॉड और सरिया मोड़ने वाला औजार भी घर में ही छोड़ गए थे। वहीं, शहर के बीचोंबीच रामलीला मैदान के निकट श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर को भी चोरों ने नहीं छोड़ा। शनिवार रात चोरों ने मंदिर के गेट पर लगे ताले तोड़ मां दुर्गा की प्रतिमा पर लगा चांदी का छत्र, त्रिशूल, तांबे का बड़ा दीया और 12 लोटे पार कर लिए। पुजारी विवेक शर्मा ने बताया कि चोर सीसीटीवी की तार भी खींचकर गए हैं। वहीं, कोतवाल केआर पांडे के मुताबिक घटना का पता चला है, लेकिन कोई तहरीर नहीं दी गई है।