ढाका पंहुचे शबाना और जावेद अख्तर

0
557

शबाना आजमी और जावेद अख्तर की जोड़ी आज पड़ोसी देश बंग्लादेश की राजधानी ढाका में आयोजित होने जा रहे एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने पंहुची है। हवाई अड्डे पर दोनों का जोरदार स्वागत किया गया। शबाना आजमी और जावेद अख्तर कैफी और मैं कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे।

ये कार्यक्रम शबाना आजमी के पिता और मशहूर शायर कैफी आजमी की याद में आयोजित किया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, इस मौके पर शबाना आजमी अपने पिता की शायरी का पाठ करेंगी, तो जावेद अख्तर अपनी शायरी सुनाएंगे। इस मौके पर गजल गायक जसविंदर सिंह कैफी की गजलों को गाएंगे।

ये कार्यक्रम पहले 25 अक्तूबर को होने वाला था, लेकिन अब इसे शुक्रवार की शाम को किया जा रहा है। शबाना आजमी ने ढाका हवाई अड्डे पर पंहुचकर वहां से अपनी और जावेद अख्तर की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की और स्वागत के लिए शुक्रिया कहा। शबाना आजमी और जावेद अख्तर की ये दूसरी ढाका यात्रा है। ये जोड़ी शनिवार की शाम को मुंबई लौट आएगी।