उत्तराखंड के पर्फॉर्मर अधिकारी होंगे सम्मानित

0
472

भारत के राष्ट्रपति द्वारा स्वतंत्रता दिवस-2017 के अवसर उत्तराखण्ड पुलिस के अधिकारियों व कर्मचारियों को विशिष्ट सेवाओं के लिए “राष्ट्रपति का पुलिस पदक” एवं सराहनीय सेवाओं के लिए “पुलिस पदक”  से सम्मानित किये जाने की घोषणा की गई है।विशिष्ट सेवा के लिए “राष्ट्रपति का पुलिस पदक” के लिये,अजय रौतेलापुलिस उप महानिरीक्षककुमायू परिक्षेत्र  वश्री संतोष कुमारउपनिरीक्षक अभिसूचनाएस.टी.एफ. उत्तराखण्ड देहरादून का नाम चुना गया हैं।

वहीं सराहनीय सेवा के लिए “पुलिस पदक” के लिये

  • जगतराम जोशीवरिष्ठ पुलिस अधीक्षकपौड़ी
  • खुशहाल सिंहपुलिस उपाधीक्षक/मण्डलाधिकारी हरिद्वार।
  • चक्रधर अन्थ्वालपुलिस उपाधीक्षकपुलिस मुख्यालय
  • महानन्दनिरीक्षक नागरिक पुलिस, जनपद हरिद्वार
  • दीवान सिंहप्लाटून कमाण्डर विशेष श्रेणी46 पीएसी रुद्रपुर के नाम अागे अायें है।

साथ ही साथ, उत्तराखण्ड शासन द्वारा स्वतंत्रता दिवस-2017 के अवसर पर सतोपंथ शिखर अभियान के अन्तर्गत दिनांक 10-06-2017 को सफलतापूर्वक आरोहण किये जाने के फलस्वरूप विशिष्ट कार्य के लिए  श्री नवनीत सिंहअपर पुलिस अधीक्षक/उप सेनानायकएसडीआरएफउत्तराखण्ड को  “सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह” प्रदान किये जाने की घोषणा की गई है।सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह को लिये घोषित अधिकारियों  को पुलिस मुख्यालय प्रांगण में 15 अगस्त 2017 को पुलिस महानिदेशकउत्तराखण्ड द्वारा सम्मान चिन्ह से अलंकृत किया जायेगा।