विधान सभा चुनाव 2017 में फिल्म स्टार करेंगे प्रदेश में शिव सेना का प्रचार-प्रसार-गौरव कुमार

प्रेस वार्ता शिव सेना

13 जनवरी को शिवसेना उत्तराखण्ड द्वारा दर्शनी गेट स्थित होटल सिद्धार्थ पैलेस में एक प्रेसवार्ता आयोजित की गयी थी जिसमे शिव सेना प्रमुख गौरव कुमार ने बताया कि आने वाले 15 फरवरी, 2017 के विधान सभा चुनाव में पार्टी अपने पूरे दमखम से उतरने जा रही है। शिव सेना प्रदेश प्रमुख गौरव कुमार ने कहा की राज्य की भौगोलिक स्थिति को देखते हुए उत्तराखण्ड राज्य का निर्माण मातृशक्ति एवं प्रदेश के युवाओं द्वारा आन्दोलनों एवं बलिदानों के माध्यम से हुआ, परन्तु राज्य प्राप्ति के बाद दोनों राष्ट्रीय दलों चाहे वह भाजपा हो या वह कांग्रेस हो गठजोड़ बनाकर राज्य को दोनों हाथों से लूटा गया, आज प्रदेश की क्या स्थिति है यह किसी से छिपी नहीं है।

उन्होंने कहा कि दोनों ही पार्टियों ने केवल उत्तराखंड को लूटने का काम किया हैं। दोनो ही एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगा रहे हैं। चाहे भाजपा हो या फिर कांग्रेस दोनों ही पार्टियों ने इस प्रदेश को देश का सबसे भ्रष्ट प्रदेश की लाईन में खड़ा कर दिया है ये किसी से छिपा नहीं है कि घोटालों की लिस्ट इतनी लम्बी है जैसे कि स्वास्थ्य का घोटाला, भर्ती में घोटाला, बीज घोटाला, स्टूजिया घोटाला, सिडकुल घोटाला, कुंभ घोटाला, स्टेडियम के निर्माण घोटाला, साड़ियों का घोटाला, दवाईयों का घोटाला,आपदा घोटाला, फ्लाईओवर निर्माण का घोटाला जैसे घोटालों की लाईन इतनी लम्बी है इन 16 सालों में दोनों दलों ने ये सब उपल्बधियां प्रदेश की जनता को दी हैं।

उन्होंने कहा कि शिव सेना 80 प्रतिशत समाज सेवा एवं 20 प्रतिशत राजनीति की दृष्टि से कार्य करती है और अब वह इस राजनीतिक गन्दगी (कांग्रेस व भाजपा) को साफ करने के लिए खुद चुनावी मैदान में कूदने को तैयार है। उन्होंने कहा कि शिव सेना भष्ट्राचार, पलायन, बेरोजगारी एवं राज्य में बढ़ते नशे की प्रवृत्ति को चुनावी मुद्दा बनायेगी।उन्होमने कहा कि नशे पर पाबंदी लगाने में दोनों ही सरकारें कमजोर साबित हुई हैं। सरकारों की नाकामी का ही नतीजा है कि आज पूरे प्रदेश में नश का कारोबार अपनी जगह बना चुका है।शिवसेना शीघ्र ही प्रत्याशियों की घोषणा करेगी। साफ छवी वाले लोगों को ही पार्टी टिकट देगी तथा अगामी विधान सभा चुनाव में शिव सेना के वरष्ठि केन्द्रीय नेतागण तथा कई फिल्म स्टार प्रदेश में शिव सेना का प्रचार-प्रसार करेंगे।

पत्रकार वार्ता के दौरान प्रदेश उप प्रमुख चैतन्य अनिल गोड, कुमाऊँ प्रमुख रूपेन्द्र नागर, प्रदेश महासचिव सतेन्द्र यादव,हल्द्वानी नगर प्रमुख सुनील गुप्ता, हरिद्वार जिला प्रमुख अशोक शर्मा, देहरादून जिला प्रमुख अमित कर्णवाल, देहरादून महानगर अध्यक्ष आशीष सिंघल, नैनीताल से गोपाल सिंह कार्की, बद्रीनाथ से कुलदीप राणा, काशीपुर से महेन्द्र कश्यप, जसपुर से विनोद जैन, युवा सेना अध्यक्ष राहुल चैहान, मनमोहन साहनी, संजीव मैठाणी, मनोज वोहरा, रोहित बेदी, शिवम गोयल, अमन आहूजा, विजय गुलाटी, अरविन्द शर्मा, नितिन शर्मा, विशाल बेदी, राज नेगी समेत आदि शिव सैनिक मौजूद थे।