अब घर-घर कूड़े को एकत्र करेगा ई-रिक्शा

0
977

चम्पावत। नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश तिवारी ने बुधवार को बाजार और वार्डों में ई-रिक्शे का ट्रायल लिया। अब नगर पालिका कर्मचारी ई-रिक्शे को घर-घर ले जाकर जैविक और अजैविक कूड़े को एकत्र करेंगे।

नगर पालिका चम्पावत का कूड़ा कलेक्शन करने के लिए ई-रिक्शा पहुंच गया है। नगर में जगह-जगह फैले कूड़े के निस्तारण के लिए अब ई-रिक्शे का उपयोग किया जाएगा। इसके लिए नगर पालिका ने एक माह पहले प्लान तैयार कर लिया था। चम्पावत नगर पालिका ने पांच ई-रिक्शों की डिमांड की गई है,जो रुद्रपुर में तैयार किए जा रहे हैं। इसमें से एक ई-रिक्शा बुधवार को पहुंच गया है। यह रिक्शा हर रोज सुबह घर-घर जाकर जैविक और अजैविक कूड़े को एकत्रित कर नियत जगह पर डंप करेगा।
नगर पालिका के पास अब तक टिंपर और पिकअप ही कूड़ा ढोने का एक साधन था। वार्डों में सड़कें सकरी होने से वाहन गली-मोहल्लों तक नहीं पहुंच पा रहे थे। इसके चलते लोग मजबूरन कूड़े को नालियों में ही फैला रहे थे। नगर पालिका का ई-रिक्शा पहुंचने के बाद वार्डों में निवास कर रहे लोगों को जगह-जगह फैले कूड़े से राहत मिल जाएगी।
नगर पालिका अध्यक्ष ने बताया कि पांच ई- रिक्शे की डिमांड भेजी गई है। ट्रायल के लिए एक ई-रिक्शा पहुंच गया है। ई-रिक्शे को वार्डों में भेजकर कूड़ा निस्तारण किया जाएगा। बताया कि रोस्टर के माध्यम से वार्डों में ई-रिक्शे को भेजा जाएगा। पालिका की इस पहल से लोगों में खुशी का माहौल है।