Page 829

सीएम त्रिेवेंद्र ने ट्रैंचिंग ग्राउंड देहरादून में गंदगी के खिलाफ छेड़ी मुहिम

0
गुरूवार को मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की उपस्थिति में सहस्त्रधारा रोड स्थित ट्रेंचिंग ग्राउन्ड में बदबू खत्म करने वाले जैविक पदार्थ का छिड़काव किया गया। उन्होंने कहा कि शीशमबाड़ा में मानकों के अनुरूप काम जल्द ही पूरा कर दिया जाएगा। इसके बाद ट्रेंचिंग ग्राउंड को शिफ्ट कर दिया जाएगा। वर्तमान में एक संस्था द्वारा विकसित किए गए जैविक उत्पाद का छिड़काव सहस्त्रधारा ट्रेंचिंग ग्राउंड में किया जा रहा है, जो कचरे की बदबू को समाप्त कर उसे खाद में बदल देगा। मौके पर मुख्यमंत्री श्री रावत ने स्थानीय लोगों से भी जानकारी प्राप्त की।
इस अवसर पर विधायक व देहरादून के मेयर श्री विनोद चमोली व अन्य अधिकारी मौजूद थे।

उधमसिंह नगरः मासूम की रेप के बाद हत्या के आरोपी को सजाए मौत

0
उधमसिंहनगर जनपद के रूद्रपुर स्थित जिला न्यायालय के पोक्सो फास्टट्रैक कोर्ट  ने ऐतिहासिक फैसला देते हुए आठ वर्ष की बच्ची को माता बनाने के नाम पर खेत पर ले जाकर बलात्कार के बाद हत्या के मामले की सुनवाई करते हुए फास्ट ट्रैक/ एडीजे पाक्सो नीलम रात्रा ने आरोपी को दोषी करार देते हुए फांसी की सजा सुनाई है।
अभियोजन पक्ष के अनुसार, काशीपुर कोतवाली क्षेत्र के टांडा उज्जैन निवासी, एक आठ वर्षीय बालिका मोहल्ले में ही चल रहे देवी जागरण में गई थी। बीती 25/26 जून की रात को जागरण में इलैक्ट्रीशियन का कार्य करने आए मूल रूप से बिजनौर निवासी करनदीप शर्मा ने आठ वर्षीय बालिका को देवी बनाने का झांसा दिया अौर बालिका को अपने साथ खेत में ले गया, जहां उसने बालिका से बलात्कार किया।
बालिका के चीखने चिल्लाने पर उसने गला घोंट कर उसे मौत के घाट उतार दिया था। बालिका की हत्या करके करनदीप फिर से जागरण में शामिल हो गया। बालिका के गायब होने पर लोगों ने उसे तलाशा। अगले दिन खेत में बालिका का शव मिला। ब्रजपाल सिंह ने घटना की रिपोर्ट धारा 363 366, 376 (2), 302 के तहत दर्ज कराई। पुलिस ने जांच पड़ताल की तो वीडियो फुटेज के जरिए पुलिस करनदीप शर्मा तक पहुंची। 28 जून को ही करनदीप को मुखबिर की सूचना पर बाली पेट्रोल पंप से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। मुकदमा फास्ट ट्रैक / एडीजे पाक्सो नीलम रात्रा के कोर्ट में चला। अभियोजन पक्ष की पैरवी करते हुए सहायक शासकीय अधिवक्ता उमेश नाथ पांडे और दीपक अरोरा ने 15 गवाह पेश करके आरोप सिद्ध कर दिया।
एडीजे ने दोषी को सजा ए मौत की सजा सुनाई। आरोपी को तत्काल पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

5 मई को दून पधारेंगे ”प्रेसिडेंट आॅफ इंडिया”

0

इंदिरा गांधी नेशनल फारेस्ट एकेडमी के कन्वोकेशन में मुख्य अतिथि की तरह शिकरत करेंगे राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी। राजपुर रोड में बने राष्ट्रपति निवास में रात गुजारने के बाद अगले दिन 12 बजे दिल्ली लौट जाऐंगे। राष्ट्रपति के आने का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम मिलने के बाद जिला प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। प्रेसिडेंट हाउस सजाने के लेकर बाकी सभी तैयारियों में प्रशासन जुट गया है।

यह रहेगा शेड्यूलः

  • 09:30 a.m. बजे राष्ट्रपति भवन दिल्ली से रवाना
  • 11:40 a.m. पर जौलीग्रांट एयरपोर्ट,देहरादून
  • 12:10 जीटीसी हैलीपैड देहरादून पर आगमन
  • 12:30 बजे सड़क मार्ग से इंदिरा गांधी नेशनल फारेस्ट एकेडमी
  • 1:30 तक कन्वोकेशन में भाग लेने के बाद राजपुर रोड आशियाना़

6 मई को देपहर 12 बजे प्रसिडेंट अशियाना से जीटीसी हैलीपैड और उसके बाद जौलीग्रांट एयरपोर्ट से 12:55 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगे। डीएम रवुनाथ रमन ने बताया कि राष्ट्रपति के आगमन पर सुरक्षा की विशेष तैयारियां की जा रही हैं।

 

देहरादून में सुरक्षा के लिए 100 नंबर की लाईनें बढ़ी

0

पुलिस के इमरजेंसी 100 नंबर पर अब एक बार में 8 घंटियां बजेंगी। इमरजेंसी नंबर 100 के बार-बार बिजी होने की शिकायतों को देखते हुए डीआईजी पुष्पक ज्योति ने फोन लाईनों को 6 से बढ़ाकर 8 करने के निर्देश दिए हैं। डीआईजी पुष्पक ज्योति बुधवार को कंट्रोल रुम का निरिक्षण करने के लिए पहुंचे थे।

डीआईजी ने बताया कि आए दिन पब्लिक की यह शिकायत आती रहती है कि इमरजेंसी नंबर या तो व्यस्त रहता है या फोन सीधे ऋषिकेश के कंट्रोल रुम लग जाता है। बहुत कोशिशों के बाद भी स्थिति में कोई सुधार ना होने पर अब यह कदम उठाया गया है।डीआईजी ने बुधवार को कंट्रोल रुम के जांच के दौरान कहा कि अब काल की संख्या के हिसाब से कर्मचारियों की संख्या बढ़ाई जाएगी। डीआई जी ने कहा कि अब हर काल रिसीव होगी और हर काल पर कार्रवाई की जाएगी।

देहरादून पुलिस आए दिन नए प्रयास कर जनता को सुविधाओं से युक्त करने की कोशिश कर रही है। पहले एसएसपी स्वीटी अग्रवाल ने अपना टिव्टर हैंडल शुरु किया और उसके माध्यम से लोगों की परेशानियों का समाधान किया गया, अब डायल-100 की लाईनें बढ़ा दि गई हैं। देखना यह है कि 100 नंबर की लाईने ंबढ़ाने से जनता को हो रही परेशानी से छुटकारा मिलता है कि नहीं।

देहरादून नगर निगम में जुड़ सकते हैं 35 गांव

0
शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक की ओर से नगर निकायों से सीमा विस्तार का प्रस्ताव मांगे जाने से दून नगर निगम का सीमा विस्तार का रास्ता भी साफ हो गया है। सीमा विस्तार होने पर नगर निगम में करीब 35 गांव जुड़ सकते हैं। नगर निगम ऐसा प्रस्ताव पहले भी शासन को भेज चूका है।
देहरादून नगर निगम क्षेत्र की आबादी लगातार बढ़ रही है। निगम सीमा से सटे गाँव भी शहर की शक्ल ले चुके हैं। शहर बन चुके इन गाँवो में भी आबादी बढ़ने के साथ ही सुविधाएं मुहैया कराने का दबाव भी बन गया है। ऐसे में अब नगर सीमा विस्तार की जरूरत आ पड़ी है। शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक कह चुके हैं कि नगर निगमो की सीमा का विस्तार किया जाएगा। इससे देहरादून नगर निगम की भी उम्मीदे जग गई हैं।
तत्कालीन कांग्रेस सरकार में नगर निगम ने सीमा विस्तार का प्रस्ताव भेजा था। हालांकि अभी तक इस पर अमल नहीं हुआ है। मेयर विनोद चमोली के अनुसार उन्होंने खुद सीमा विस्तार के बारे में शहरी विकास मंत्री से चर्चा की है। मेयर विनोद चमोली ने बताया कि पहले वार्डो की संख्या बढ़ाई जाएगी। विस्तार के बाद नगर निगम में अधिकतम 80 वार्ड हो सकते हैं। वार्ड बढ़ाने को प्रावधान नगर निगम एक्ट में करना होगा।
सीमा विस्तार में यह क्षेत्र होंगे शामिल:
अगर सीमा विस्तार हुआ तो दून शहर से सटे 35 गांव निगम में शामिल होंगे। जिससे जोगीवाला, नवादा, मोहकमपुर, मिंयावाला, नवादा, हर्रावाला, लाडपुर, रायपुर, रिंग रोड, सेवला कलां, मोथरोवाला, सेवला खुर्द, मेहूंवाला, कुठालगेट, आई टी पार्क, गुजराड़ा तक का क्षेत्र नगर निगम में शामिल हो पाएंगे।
ये होगा फायदा:
अगर 35 गांव नगर निगम क्षेत्र में शामिल होते हैं तो सड़क, पेयजल, सफाई, ड्रेनेज से लेकर स्ट्रीट लाइट की सुविधा का लाभ मिल पाएगा। वहीं इन गावों में अमृत योजना से पेयजल, सीवर के काम हो पाएगा। शहरी आजीविका मिशन योज़ना लागू हो पाएगी। पी एम आवास योजना का लाभ भी मिल पाएगा। सॉलिड वेस्ट मंजेमेंटब का लाभ गाँवों को मिल पाएगा।

द्वारहाटः परचून की दुकान में बिक रही थी शराब

0

द्वारहाट। अल्मोडा, पुलिस ने एक परचून की दुकान में छापा मारकर शराब का जखीरा बरामद किया। पुलिस ने 13 पेटी शराब के साथ दुकान स्वामी को गिरफ्तार कर लिया।  कोतवाली प्रभारी निरीक्षक चंद्र मोहन सिंह ने बताया कि पूजाखेत में परचून की दुकान चला रहे रंजीत सिंह की शिकायत मिली थी कि वह दुकान की आड़ में शराब का धंधा कर रहा है।

इस पर उसकी दुकान में छापा मारा गया। दुकान से बरामद शराब की पेटियों में 156 बोतल देशी शराब की थी। अभियुक्त रंजीत को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

परिवहन विभाग के नियमों का हो रहा उल्लंघन

0
भारत के संविधान का पालन करना हर नागरिक का कर्तव्य है। जो नियम व क़ानून न्यायालय ने बनाए हैं उनका पालन करना हर नागरिक को करना चाहिए। ऐसे में कुछ लोग पावर की चकाचौंद दिखाने में लिप्त कानून की धज्जियां उड़ाते हैं। कई लोग अपनी वाहन पर अवैध रूप से लाल बत्ती का प्रयोग करते है और कुछ लोग अपने निजी वाहन पर बोर्ड लगा कर अपने आप को सरकार मान लेते हैं। जब की वाहन पर बोर्ड लगाना व सरकारी विभाग का नाम लिखना निजी वाहन पर अवैध माना जाता है।
परिवहन विभाग की माने तो निजी वाहन पर लाल बत्ती व सरकारी विभाग का नाम लिखना नियम का वाइलेशन माना गया है। न्यायालय ने लाल बत्ती के प्रयोग को निर्धारित करते हुए कहाँ है कि वही लोग बत्ती का प्रयोग कर सकते हैं जो नियम के अंतगर्त आते हैं।
सहायक परिवहन आयुक्त एस के सिंह ने बताया कि ”जिला स्तर पर सिमित संख्या में मान अनुभव है जो लाल बत्ती का उपयोग कर सकते हैं”। अगर नियम के विरुद्ध कोई बोर्ड या लालबत्ती लगाता है तो यह उचित नही है। कभी कबार आम लोग और राजनितिक दलों के नेतागण लाल बत्ती लगा लेते हैं, वो भी बिना जानकारी के। जो लोग लाल बत्ती गैर कानूनी तरह से लगाते है तो उनका चलान काटा जाता है और बत्ती जब्त कर दी जाती है।
लाल बत्ती, गाड़ी के आगे बोर्ड व हूटर वो ही लोग लगा सकते हैं जो निर्धारित हैं। कोई अगर अनाधिकृत प्रयोग करता हैं तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाती है। परिवहन विभाग ने 18 से 20 टीम  गठित कर रखी है जो समय-समय में चेकिंग करते हैं। पूरे प्रदेश में इन टीमों का काम यह है कि- गैर कानूनी तरीके से वाहन पर सरकारी नाम लिखा हुआ हो या लाल बत्ती का उपयोग कर रहे हो उनको रोक लगाकर कार्रवाई कि जाए।
यह है नियम:
मोटरयान अधिनियम, 1988 एंव केंद्रीय मोटरयान नियमावली, 1989 के प्रावधानो के अनुसार वाहनो में नम्बर प्लेट पर पंजीयन संख्या के अतिरिक्त कुछ भी अंकित किया जाना दण्डनीय अपराध है एंव किसी गैर सरकारी वाहन में नेमप्लेट लगाए जाने की व्यवस्था वर्तमान में नहीं है। समय-समय पर प्रवर्तन की कार्यवाही के दौरान ऐसा देखा गया कि विभिन्न गैर सरकारी निजी वाहन, टैक्सी एंव किराये के वाहनों में रजिस्ट्रेशन प्लेट के अतिरिक्त प्रभाव सूचक विभिन्न प्रकार की नाम पट्टिका, उत्तराखण्ड सरकार की मुहर का प्रयोग अनधिकृत रूप से किया जा रहा है। ऐसे वाहनो में नेमप्लेट भारत सरकार एंव  उत्तराखण्ड सरकार की मुहर/ चिन्ह का प्रयोग किया जाना नियमो के विरुद्ध है।

विकासनगर क्षेत्र की महिला फारेस्ट गार्ड रिश्वत लेते गिरफ्तार

0
विजिलेंस ने वन पंचायत सचिव का काम देख रहीं महिला फारेस्ट गार्ड को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी 1 लाख 88 हजार के चैक पर साइन करने के लिए सरपंच से 50 हजार की मांग कर रही थी। रिश्वत की पहली किश्त लेते हुए उसे रंगो हाथों पकड़ा गया।
विकासनगर क्षेत्र के कोटि गांव में वन पंचायत सचिव किरण को विजिलेंस की टीम ने 20 हज़ार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथो दबोचा । जयपाल शिकायतकर्ता से 50 हज़ार की रुपए की मांग करी थी जिसमे से 20 हजार एडवांस के लिए बोला। जयपाल ने तभी विजिलन्स को शिकायत कर बुधवार को विजिलन्स की टीम ने पैसे देने के तुरंत बाद किरण को रंगे हाथों पकड़ लिया। विजिलेंस की टीम देहरादून हेड ऑफिस में पूछ ताछ के लिए लाया गया। जयपाल को 1 लाख 88 हजार का चैक पास होना था। किरण ने जयपाल से 50 हजार की मांग करी थी।
आरोपी ने इससे पहले भी सरपंच से 55 हजार की रिश्वत ली थी।

शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू करने ”एसएसपी” खुद निकलीं

0

देहरादून की यातायात व्यवस्था को सुचारू रुप से चलाने हेतु तथा विभिन्न स्थानों पर लगे जाम को खुलवाने के लिये खुद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक स्वीटी अग्रवाल ने ट्रैफिक कंट्रोल रुम में जाकर यातायात व्यवस्था का सुचारू रुप से संचालन सुनिश्चत कराया। इस दौरान उनके द्वारा विभिन्न चौकों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की सहायता से जाम वाले स्थानों पर अधिकारियों को यातायात के सुचारू संचालन के दिशा-निर्देश दिये गये। जिसके  अच्छे परिणाम भी मिले।

इस को देखते हुए स्वीटी अग्रवाल ने कहा कि भविष्य में पीक आवर्स के दौरान यातायात के सम्बन्ध में ट्रैफिक कंट्रोल रुम द्वारा दिये गये आदेश-निर्देशों को प्राथमिकता दी जायेगी। गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से राजधानी देहरादून ट्रैफिक की समस्या से जूझ रही है। इसके पीछे सड़कों की कमी और वाहनों की लगातार बढ़ती संखेया मुख्य कारण हैं।

काशीपुरः मर्दानियों ने पकडी कच्ची शराब कारोबारियों को पुलिस के हवाले किया

0

काशीपुर। शराब की दुकान खोलने को लेकर मर्दानियों ने एक बार फिर हंगामा बरपाया। यहां सिर्फ विरोध ही नहीं किया बल्कि कच्ची शराब बेचने वालों को भी रंगे हाथों पुलिस के हवाले किया और कच्ची शराब का जखीरा तक पकडा दिया, जो सिधे तौर पर पुलिस की मिलीभगत की ओर इशारा कर रहा है। वहीं पुलिस कच्ची शराब कारोबारियों को बचाते नजर आ रही थी।

हाईवे से शराब की दुकानें हटाकर कारोबारियों ने जिस मोहल्ले में दुकान खोली, वहीं विरोध होने लगा है। काशीपुर में जैसे ही एक दुकान खोली गई, विरोध में लोग हाथों में डंडे लेकर प्रदर्शन करने लगे। इस पर शराब कारोबारी को दुकान बंद करने में भी भलाई नजर आई।

मामला ग्राम सभा हेमपुर स्माइल स्थित बंगाली कालोनी में आइजीएल कंपनी रोड पर शराब की दुकान खोलने के विरोध में महिलाओं सहित लोग हाथों में डंडे लेकर सड़क पर उतर आए। जैसे ही शराब कारोबारी ने दुकान खोली लोगों ने विरोध जताया। साथ ही जमकर हंगामा काटा।

लोगों के विरोध बढ़ते देख शराब कारोबारी दुकान बंद कर चलता बना। लोगों का कहना है कि आए दिन यहां शराब कारोबारी और शराब पीने वाले लोग उपद्रव करते हैं। साथ ही गाली-गलौच कर मारपीट करके माहौल खराब करते हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार रात भी शराब कारोबारी ने बच्चों के साथ मारपीट की थी। बीच-बचाव में आए एक युवक का सिर भी फूट गया।

शराब की दुकान हटाने के संबंध में लोग एसडीएम से भी मिल चुके हैं। उन्होंने शराब की दुकान हटाने के साथ ही मीट और कच्ची शराब बंद करने की भी मांग की। इस बीच पुलिस भी मौके पर पहुंच थी। वहीं महिलाओं ने कई धरों में पुलिस के साथ कच्ची शराब बरामद की और बेचने वालों को पुलिस को सोंपा।