केंद्रीय अकादमी राज्य वन सेवा के 2015-17 बैच के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री अंडर-17 फुटबाॅल कप का शुभारम्भ किया

श्री चन्द्रशेखर भट्ट बने सूचना सचिव/महानिदेशक
गंगा को स्वच्छ बनाने के लिए हजारों की संख्या में उतरे स्कूली छात्र छात्राएं
ऋषिकेश त्रिवेणी घाट पर आज का नजारा कुछ बदला-बदला सा था हजारों की संख्या में स्कूली छात्र छात्राएं गंगा को स्वच्छ निर्मल रखने की मुहिम का हिस्सा बनें।देवप्रयाग के पहाड़ों से उतरकर गंगा ऋषिकेश में शांत रूप में बहती हुई मैदानों का रूख करती है जिसके चलते कई गंदे नाले और शहर की आबादी का बोझ गंगा के जल पर साफ देखा जा सकता है। हालात इतने बिगड़ गए कि हाईकोर्ट को मां गंगा को बचाने के लिए जीवित मानव का दर्जा देना पड़ा जिससे इसकी सुरक्षा के लिए एक कानून बना,लेकिन जन जागरूकता की कमी लगातार अभी भी आस्था की इस धारा को अपवित्र करती जा रही है। जिस को एक बार फिर निर्मल और स्वच्छ बनाने के लिए गंगा तट पर रहने वाले 1000 से ज्यादा बच्चों ने संकल्प लिया है और गंगा स्वछता अभियान के तहत त्रिवेणी घाट पर इकट्ठा हो कर एक जन जागरूकता रैली निकाली है।
आयोजकों का मानना है कि बच्चों में अगर बचपन से ही हम स्वच्छता की आदत डालेंगे तो आगे चलकर वह एक अच्छे नागरिक के रूप में लोगों को जागरुक करेंगे।गंगा स्वच्छता अभियान की शुरुआत और स्कूली बच्चों का हौसला बढ़ाने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने ऋषिकेश के त्रिवेणी घाट पर इस अभियान की शुरुआत करते दिखे और बच्चों को स्वच्छता का पाठ पढ़ाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छता मिशन की जानकारी दी।
इस अवसर पर बोलते हुए रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि मां गंगा हमारी एक धरोहर है जिस को साफ और स्वच्छ रखना यहां के प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है।मैंने बच्चों को शपथ दिलाई है वह जनजागरूकता फैलाकर इस पवित्र पावनि मां गंगा को स्वच्छ बनाने में आगे आएं और देश विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को भी स्वच्छता की ओर जागरूक करें। ऋषिकेश देवभूमि का प्रवेश द्वार है जहां साल भर मां गंगा में स्नान करने के लिए लाखों की संख्या में श्रद्धालु देश विदेश से पहुंचते हैं,ऐसे में गंगा में बढ़ते प्रदूषण को लेकर उन सब की आस्था पर भी चोट पहुंचती है,जरूरत है तो समाज में जन जागरूकता फैलाने की जिससे आने वाले दिनों में गंगा स्वच्छ निर्मल होकर बहने लगे।
केंद्रीय अकादमी राज्य वन सेवा के 2015-17 बैच का दीक्षांत समारोह
‘दिव्यांगजन प्रेरणा 2017′ को हरी झंडी दिखाकर सीएम ने किया रवाना
विधानसभा में पेश हुआ जीएसटी बिल
सोमवार को देहरादून में विधानसभा सत्र शुरु हुआ। सत्र में श्री गुरु रामराय विश्विद्यालय विधेयक राज्यपाल की मंजूरी के बाद 2017 का तृतीय अधिनियम बनाया गया। सरदार भगवान सिंह विश्व विद्यायल उत्तराखंड विधेयक एक बार और विचार के बाद रखा जाएगा सदन के पटल पर।
उत्तराखंड विनियोग (लेखानुदान) विधेयक 2017 को राज्यपाल की ने दी मंजूरी। वर्ष 2017 साल का पहला अधिनियम ।उत्तराखण्ड निक्षेपक (जमाकर्ता) हित संरक्षण विधेयक को राज्यपाल की मिली मंजूरी, उत्तराखंड का वर्ष 2017 का बना द्वितीय अधिनियम । क्वांटम विश्वविद्यालय विधेयक राज्यपाल की मंजूरी के बाद 2017 का चतुर्थ अधिनियम बना। इसके साथ ही संसदीय कार्यमंत्री प्रकाश पंत ने किया बिल पेश सदन में जीएसटी बिल किया गया पुनर्स्थापित।
ऐसा दूसरी बार हुआ कि उत्तराखंड विधानसभा भवन में मंत्रियों की नेम प्लेट लगी संस्कृत भाषा में। विधानसभा अध्यक्ष के आदेश पर संस्कृत भाषा मे लगाई गई नेम प्लेट। उत्तराखंड में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुहिम का असर 100 फीसदी देखा जा रहा है।सोमवार को उत्तराखंड विधानसभा का विशेष सत्र था। इस दौरान तमाम मंत्री मुख्यमंत्री और अधिकारियों की गाड़ी से लाल और नीली बत्तियां उतरी हुई थी शनिवार यानी 30 अप्रैल को लालबत्ती उतारने का आखरी दिन था लेकिन उत्तराखंड में पहले दिन से ही लालबत्तियो के उतारने का सिलसिला शुरु हो गया था । सदन मंगलवार 11 बजे तक स्थगित हो गई है।
माह के पहले और तीसरे सोमवार को सीएम सुनेंगे जनता की समस्या
आम जनता की शिकायतों व समस्याओं के निस्तारण के लिए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के निर्देश पर जनता दर्शन कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। मुख्यमंत्री प्रत्येक माह के पहले सोमवार को सुबह साढे़ नौ बजे जबकि तीसरे सोमवार को सुबह दस बजे से न्यू कैंट रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास के जनता दर्शन हॉल में जनता से मिलेंगे। मुख्यमंत्री प्रत्येक माह के दूसरे व चौथे सोमवार को सुबह 10 बजे से 11 बजे तक बलबीर रोड स्थित पार्टी कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगे। मुख्यमंत्री के विशेष कार्याधिकारी जगदीश चंद्र खुल्बे ने बताया कि देहरादून से बाहर रहने या अति व्यस्तता के कारण यदि मुख्यमंत्री उपस्थित नहीं रह पाते हैं तो उनके स्थान पर पहले, दूसरे व चौथे सोमवार को मुख्यमंत्री के विशेष कार्याधिकारी उपस्थित रहेंगे और आम जनता व पार्टी कार्यकर्ताओं की समस्याओं व शिकायतों का निस्तारण करेंगे। तीसरे सोमवार को जनता दर्शन कार्यक्रम में किन्हीं कारणों से मुख्यमंत्री की अनुपस्थिति में उनके द्वारा नामित मंत्री समस्याओं व शिकायतों का निस्तारण करेंगे। हर तीसरे सोमवार को आयोजित होने वाले जनता दर्शन कार्यक्रम में समस्त विभागीय अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे।
पैसे दो वरना दुकान हटाओ
उनकी दुकान में तोड़-फोड़ करा रहे हैं और धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। एसएसपी को दिए पत्र में कहा कि कांग्रेस शासन के समय से उनके मकान में शराब का ठेका खुलवाया गया था। उस वक्त वार्ड के सभासद इंद्रजीत सिंह थे। बाद में राधा छाबड़ा पार्षद बन गई। उनके पति भी ठेके पर आने लगे। तब उनको कोई आपत्ति नहीं थी, लेकिन राज्य में भाजपा की सरकार बन गई तो उन्होंने पैसे देने बंद कर दिए। उन्होंने आरोप लगाया कि इसी कारण इंद्रजीत सिंह व सुमित छाबड़ा ठेके का विरोध कर रहे हैं। उन्होंने एसएसपी से मांग की है कि दुकान में तोडफ़ोड़ करने वालों के साथ ही उन्हें उकसाने एवं हफ्ता वसूली करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
गुल पनाग ने फार्मूला वन ट्रैक पर बनाया रिकाॅर्ड
बॉलीवुड ऐक्ट्रेस गुल पनाग ने वो कारनामा कर दिखाया है जो आज तक किसी भारतीय महिला ने नहीं किया था। हिंदी सिने अभिनेत्री गुल पनाग अब फार्मूला वन रेस ड्राइवर बन गई हैं। डोर फिल्म से मशहूर हुई यह अभिनेत्री अब स्पेन के बर्सिलोना में फार्मूला ई रेसिंग कार चलाती नजर आईं। गुल पनाग ने एम4 इलेक्ट्रो को सर्किट द कालाफट, कैटालोनिया स्पेन में चलाया। एम4ई इलेक्ट्रो महिंद्रा की चौथी पीढ़ी की फॉर्मूला वन ई रेस कार है और इसने सीजन 4 में चैलेंज लिया।
रेस ट्रैक पर ड्राइविंग से पहले गुल ने सिमुलेटर पर ट्रेनिंग ली जिसमें उनकी मदद महिंद्रा रेसिंग फार्मूला ई टीम ड्राइवर फेलिक्स रोसेन्किवस्ट ने की। एम4 इलेक्ट्रो को चलाने के बाद गुल पनाग ने कहा, ‘मुझे इस बात की खुशी है कि मैं दुनिया के उन लोगों में शामिल हो गई हूं जिसे मोटरस्पोर्ट की दुनिया में यह काम करने का मौका मिला। गुल पनाग ने बताय कि एम4 इलेक्ट्रो एक शानदार कार है। मैं इसके इंजन से मिल रहे आउटपुट को देखकर आश्चर्यचकित थी, क्योंकि ईवी टेक्नोलॉजी मेरे लिए कोई नई चीज नहीं थी। मैं बहुत समय से ई2ओ प्लस चला रही हूं।”
आपको यह भी बता दें कि गुल पनाग महिंद्रा की ई2ओ की मालकिन भी हैं जिसमें 210 एएच लिथियम आयन मोटर लगा है जोकि दो पावर आउटपुट, 25 एचपी और 40 एचपी की शक्ति से संपन्न है।
शुरुआत बतौर मॉडल की:
गुल पनाग ने शुरुआत बतौर मॉडल से की थी। इसके बाद उन्होंने मिस फेमिना मिस इंडिया में हिस्सा लिया। उन्होंने साल 1999 में मिस इंडिया और मिस ब्यूटीफुल का खिताब अपने नाम किया।
ये हिंदी फिल्में शामिल:
गुल पनाग ने हिंदी फिल्मों के अलावा पंजाबी फिल्मों में भी काम किया है। वहीं बॉलीवुड फिल्मों में धूप, मनोरमा, सिक्स फीट अंडर, हैलो और स्ट्रैट, टर्निंग 30, अब तक छप्पन जैसी फिल्में शामिल हैं।



























































