Page 783

जानिये देहरादून के किस बड़े जौहरी को हुई 2 साल की सजा

0

विवेक दिवेदी, चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट (इकोनामिक आफेंस) ने पंजाब ज्वैलर्स के मालिक राजू वर्मा को इनकम टैक्स रिटर्न में अपने स्विस अकाउंट में जमा बेहिसाब पैसो का ब्यौरा ना देने की वजह से उन्हें गुनहगार साबित किया है। आई-टी डिर्पाटमेंट के सीनियर काउंसिल एस.एम जैन के मुताबिक उन्होंने भी पंजाब ज्वैलर्स के मालिक पर 8 लाख रुपये का फाईन लगाया है।

अपने इस आडर के बारे में चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट दिवेदी ने कहा कि इस ज्वैलर ने सन 1996 में स्विस बैंक में लगभग 92 लाख रुपये जमा करवाये थे और इस अमाउंट पर इन्होंने इनकम टैक्स रिटर्न भी नहीं भरा था। आईटी डिर्पाटमेंट के सीनियर वकील ने बताया कि इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के विजिलेंस सेल को इस फ्राड के बारे में तब पता चला जब 2012 में इस ज्वैलरी की दुकान पर छापा मारा गया।

ज्वैलरी की दुकान के मालिक राजू वर्मा के खिलाफ अब तक 16 केस फाईल हो चुके है और इन केसों की प्रोसिडिंग 2015 मे शुरु हुई। सीनियर काउंसिल ने बताया  की पिछले 2 सालों से यह केस चल रहा था और 2017 में यानि अब जाकर इसकी सजा सुनाई गई है, जो दो साल की जेल के रुप में है।

यह देश का पहला ब्लैक मनी का केस है जहां सुनवाई पूरी हुई है और 2 साल के अंदर सजा भी सुनाई गई है।

विवेक ओबराॅय शहीद जवानों के परिजन को देंगे 25 फ्लैट

0

अक्षय कुमार के बाद अब बॉलिवुड ऐक्टर विवेक ओबरॉय ने भी शहीदों के परिवार की ओर मदद का हाथ बढ़ाया है। सुनने में आया है कि विवेक  25शहीद सीआरपीएफ जवानों के परिवार को महाराष्ट्र के ठाणे में एक-एक फ्लैट देंगे।

रिपोर्ट की मानें तो विवेक की कंपनी ‘कर्म इंफ्रास्ट्रकचर प्राइवेट लिमिटेड’ की ओर से इन सीआरपीएफ शहीदों के परिवार को 25 फ्लैट देने की घोषणा की गई है। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि जहां चार फ्लैट पहले ही 11 मार्च को दिवंगत जवानों के परिवार को निर्धारित किए जा चुके हैं, वहीं 21 फ्लैट अर्द्धसैनिक बल को जल्द ही सौंपे जाएंगे। इन चार परिवारों में से तीन सुकमा में हाल में हुए नक्सल हमले में शहीद हुए जवानों के परिवार हैं। उन्होंने कहा कि तरजीह महाराष्ट्र के जवानों को दी जाएगी क्योंकि फ्लैट उस राज्य में हैं।ऑर्गनाइजेशन ने उन परिवार की लिस्ट जारी की है, जिन्हें फ्लैट दिए गए हैं और फ्लैट पाने वाली बाकी फैमिली की लिस्ट भी जल्द जारी की जाएगी।

 बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने हाल में छत्तीसगढ़ के सुकमा में 11 मार्च को घात लगाकर किए गए नक्सल हमले में शहीद 12 सीआरपीएफ जवानों में से प्रत्येक के परिवार को नौ-नौ लाख रुपये दिए थे। ओलंपिक में कांस्य पदक विजेता बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल ने भी 12 शहीद जवानों के परिवार में से प्रत्येक को 50-50 हजार रुपये दिए थे।

आप का क्या होगा जनाबे-अली

0

ग्राफिक ऐरा पर्वतीय विश्वविद्यालय, भीमताल में ग्राफिस्ट-2017 का बॉलीवुड के प्रसिद्ध प्लेबैक सिंगर मीका सिंह के गीतों के साथ आगाज हो गया। रविवार दोपहर विभिन्न सांस्कृतिक और खेल प्रतियोगिताओं के बाद देर रात दर्शक मीका के गीतों पर जमकर थिरके।

ग्राफिस्ट-2017 में दर्शक मीका के गीतों का पहले से ही बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। इसके बाद जब मीका ने हाय दिल मेरा जैसे कोई डिश एंटिना था, दुनिया चले पिछाड़ी तो मैं चलूं अगाड़ी, ढिंका चिका, ढिंका चिका, 12 महीनों में 12 तरीके से, चल बेटा सैल्फी ले-ले रे, आप का क्या होगा जनाबे-अल जैसे अपने प्रसिद्ध गाने सुनाए तो पूरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। गाने के साथ-साथ लोंगों के कदम भी थिरकने लगे।

mika2

लगभग दो घंटे तक मीका ने दर्शकों का मनोरंजन किया। कार्यक्रम का लुत्फ उठाने के लिए दूर-दूर से लोग संस्थान पहुंचे। कार्यक्रम के बाद मीका ने पर्वतीय क्षेत्रों की तारीफ करते हुए बताया कि पर्वतमालाएं हमेशा आकर्षण का केंद्र रही हैं। उन्हें हिमालय की गोद में आकर हमेशा सुकून मिलता है। इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राफिक ऐरा ग्रुप के अध्यक्ष डॉ. कमल घनशाला ने किया। इस दौरान डॉ. घनशाला ने कहा कि ग्राफिक ऐरा ने टाटा टेक्नोलॉजी के साथ करार किया है। इस महत्वपूर्ण करार से संस्थान के विद्यार्थियों को फायदा होगा। अब देश और विदेश की जानी-मानी कंपनियों में रोजगार के अवसर तो प्राप्त होंगे ही, साथ ही प्रशिक्षण के लिए वक्त जाया नहीं करना पड़ेगा। संस्थान के विद्यार्थी सीधे प्रोफेशनल इंजीनियर की तरह कार्य शुरू कर सकेंगे।

जागेश्वरधाम पहुंची उर्वशी रौतेला

0

देवदार के घने जंगल के मध्य जागेश्वरधाम, अल्मोड़ा आकर मन में असीम शांति का अनुभव होता है। मुझे यहां आकर सुखद अनुभूति होती है। छात्र जीवन से ही प्रकृति और आस्था के इस अनूठे संगम पर मुझे आने का अवसर मिलता रहा है।

यह बात ग्रेट ग्रैंड मस्ती, सिंह साहब दि ग्रेट आदि फिल्मों की अभिनेत्री कोटद्वार निवासी उर्वशी रौतेला ने जागेश्वरधाम में कही। रविवार की देर सायं परिवार ओर रिश्तेदारों सहित जागेश्वरधाम पहुंची उर्वशी ने सोमवार की सुबह जागेश्वरधाम स्थित विभिन्न मंदिरों के दर्शन किए और जागनाथ मंदिर में रुद्राभिषेक किया।

उर्वशी के पिता मानवेंद्र सिंह रौतेला, मां मीरा सिंह रौतेला सहित उनके पारिवारिक रिश्तेदारों ने सामूहिक रूप से रूद्राभिषेक किया। पूजा-अर्चना जागनाथ मंदिर के प्रधान पुजारी हेमंत भट्ट और कैलाश भट्ट द्वारा संपन्न कराई गई।

पूजा-अर्चना के बाद प्रधान पुजारी के विश्राम गृह पर ही उन्होंने कुमाउंनी व्यंजनों का लुत्फ भी लिया। पारिवारिक और नितांत निजी कार्यक्रम होने की वजह से उर्वशी रौतेला ने अनौपचारिक रूप से पुजारी वर्ग से ही बात की और उनके साथ ही फोटो साझा की।

एनएच घोटाले में कुछ ऐसे भी हुए हैं घोटाले

0

पड़ोसी की जमीन का करोङों का मुआवजा फर्जी तरीके से हड़पने का मामला जसपुर मेें सामने आया है। पीड़ित किसानों ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर मामले की जांच कराने की मांग की है।

ग्राम गढ़ी हुसैन, निवासी सतीश कुमार व राजकुमार की गांव में ही लगभग नौ एकड़ भूमि अलग-अलग खातों में दर्ज है। पड़ोस ही में गदरपुर निवासी एक किसान की भी जमीन है। आरोप है कि यह भूमि राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-74 के चौड़ीकरण की जद में आ रही है। उस जमीन का अधिग्रहण कर मुआवजा भी दे दिया गया है।

आरोप है कि गदरपुर निवासी पड़ोसी किसान ने पटवारी से मिलकर पहले तो कृषि भूमि को अकृषि दिखाकर भूमि का अधिग्रहण करा लिया। इसके बाद उसने उनके हिस्से की एक एकड़ से अधिक भूमि का करीब चार करोड़ का मुआवजा अपनी जमीन में दिखाकर हड़प लिया। इस संबंध में आरोपी किसान से बात की गई तो किसान व उसके पुत्र ने उनके साथ अभद्रता कर फर्जी रिपोर्ट दर्ज कराने तथा जान से मारने की धमकी दी है। इसको लेकर पीड़ित किसानों ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर मामले की जांच कराने, उनके हिस्से का मुआवजा दिलाने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

सैलानियों से गुलजार हुई सरोवर नगरी

0

जैसे जैसे मैदानी इलाकों में पारा बढ़ रहा वैसे-वैसे लोग पहाड़ो का रुख कर रहे हैं। हर वीकेंड सरोवरनगरी, नैनीताल मेंसैलानियों की भीड़ उमड़ रही है। पर्यटक वाहनों की वजह से तल्लीताल, माल रोड, मल्लीताल, कालाढूगी रोड में यातायात व्यवस्था चरमरा गई है। भीड़ की वजह से वाहन रेंगते हुये आगे बढ़ रहे हैं।

पर्यटक स्थल किलबरी, हिमालय दर्शन, बारापत्थर, पंत पार्क, लवर् प्वाइंट, स्नोव्यू में रौनक बढ़ी है। झील में नौका से सैर करने के लिये सैलानियों के तांता लगा है,जबकि केव गार्डन,चिड़ियाघर, रोप वे में टिकट के लिए मारामारी मची है।

एसएसपी जनमेजय खंडूरी की ओर से ट्रैफिक नियंत्रित करने को पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। एसपी सिटी हरीश सती के अनुसार प्रत्येक वाहन कोज्योलिकोट से ही चेक कर आगे बढ़ाया जा रहा है। वाहनों की भीड़ कम करने के लिए ट्रैफिक को ज्योलीकोट से भीमताल को डाइवर्ट किया जा रहा है।

अभी आने वाले कुछ और हफ्ते सरोवरनगरी पर्यटकों को अपनी ओर खींचेगी जिससे होटल, दुकानें और रेस्तरां मालिकों के चहरे खिले हुये है। जैसे ही मैदानी क्षेत्रों में बारिश आएगी, पारा गिरेगा, स्कूल खुलेंगे तभी सरोवर नगरी चैन की सांस ले पाएगी।

रोपवे से केदारनाथ पहुंचाने की तैयारी हुई तेज

0

अगर सब कुछ ठीक रहा तो द्वादश ज्योर्तिलिंगों में से एक श्री केदारनाथ धाम की यात्रा में न तो मौसम खलल बनेगा और न ही हेलीकॉप्टरों की धमाचौकड़ी से केदारनाथ वाइल्ड लाइफ सेंचुरी के वन्य जीवन में परेशानी आएगी। इसे देखते हुए केदरनाथ के केदारपुरी के लिए अब रोपवे (रज्जु मार्ग) निर्माण को मंथन तेज हो गया है। इसके लिए एक बार फिर उसी प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की बात हो रही है, जिसके तहत 2015 में सर्वे किया गया था। पहले चरण में लिनचोली से केदारनाथ और अगले चरण में रामबाड़ा से लिनचोली तक रोपवे प्रस्तावित है।

करीब 11 किमी लंबे इन रोपवे के अस्तित्व में आने से गौरीकुंड से केदारनाथ तक का सफर एक घंटे में तय हो जाएगा, जबकि अभी तक इस दूरी को पैदल नापने में सात घंटे लगते हैं। हालांकि हेलीकॉप्टर इसका विकल्प है, लेकिन इसका किराया अधिक होने के कारण कई यात्री इसके द्वारा सफर करने में सक्षम नहीं हैं। रोपवे बनने से श्रद्धालुजन किसी भी मौसम में आसानी से और कम किराये पर बाबा केदार के दर्शनों को पहुंच सकेंगे।

2013 में आई आपदा के बाद केदारपुरी के लिए रोपवे निर्माण की मांग ने जोर पकड़ा। 2014 में तत्कालीन सरकार ने दो चरणों में रोपवे की मंजूरी देने के साथ ही 80 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया। इसके बाद पर्यटन विभाग ने दो बार टेंडर आमंत्रित किए, मगर किसी भी कंपनी ने रुचि नहीं ली। नतीजतन, बात आगे नहीं बढ़ पाई। इसके बाद 2015 में लिनचोली से केदारनाथ और 2016 में रामबाड़ा से लिनचौली तक सर्वे कराया गया, लेकिन बात सर्वे से आगे नहीं बढ़ पाई।

इस बीच केदारनाथ के लिए हेलीकॉप्टरों का आना जाना भी खूब होने लगा। इस पर भारतीय वन्यजीव संस्थान (डब्ल्यूआइआइ) ने केदारनाथ से सटी वाइल्ड लाइफ सेंचुरी में हेलीकॉप्टरों की उड़ान से वन्य जीवन पर पड़ने वाले असर के मद्देनजर अध्ययन किया। डब्ल्यूआइआइ ने अपनी रिपोर्ट में केदारनाथ के लिए हेली सेवाओं को नियंत्रित करने और इसके विकल्प के रूप में रोपवे का सुझाव शासन को दिया।

अब जब एक बार फिर एनजीटी ने केदारनाथ की हेलीकाप्टर सेवा पर सवाल उठाए है तब रोपवे के विकल्प पर गंभीरता से मंथन चल रहा है।

उत्तराखंड में बड़े प्रशासनिक फेरबदल में आईएएस, आईपीएस के हुए तबादले

0

उत्तराखंड में सोमवार को आईएएस और आईपीएस की जिम्मेदारियों में हुए बड़े फेरबदल:

आईएएस फेरबदल

  • डा.एस रामास्वामी- केंद्रीय पोषित योजनाएं उच्च शिक्षा तथा कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग वापस लिये गये
  • रणवीर सिंह- नये विभाग – अपर मुख्य सचिव,प्राथमिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा
  • ओमप्रकाश- नये विभाग-अपर मुख्य सचिव,लोक निर्माण तथा राज्य संपत्ति
  • राधा रतूड़ी- नये विभाग- प्रमुख सचिव, कार्मिक, सर्तकता,सुराज भ्रष्टाचार उन्मूलन एंव जनसेवा,महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास
  • मनीषा पवार-नये विभाग- प्रमुख सचिव उद्योग
  • डा.उमाकांत पंवार- प्रमुख सचिव उर्जा,वैकल्पिक उर्जा वापस लिये गये। नये विभाग- प्रमुख सचिव,केंद्रीय पोषित योजनाएं,कार्यक्रम क्रियान्वयन,जलागम खेल एंव परिवहन आयुक्त परिवहन तथा मुख्य परियोजना निदेशक,जलागम
  • आनंद वर्धन- प्रमुख सचिव जलागम तथा मुख्य परियोजना निदेशक,जलागम वापस लिये गये। नये विभाग- प्रमुख सचिव खनन तथा पुनर्गठन
  • डा.भूपिन्दर कौर औलख- सचिव, राज्यपाल,महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास,समाज कल्याण,अध्यक्ष,बहुउद्देशिय वित्त एंव विकास निगम तथा अध्यक्ष,अल्पसंख्यक कल्याण एवं वक्फ विकास निगम वापस लिये गये।
  • अमित सिंह नेगी- नये विभाग-सचिव,गोपन,गन्ना-चीनी उद्योग एवं आयुक्त,कर
  • चंद्रसिंह नपलच्याल- सचिव राज्य सम्मपत्ति,परिवहन तथा आयुक्त,परिवहन,वापस नये विभाग- सचिव समाज कल्याण,अल्पसंख्यक कल्याण,अध्यक्ष बहुउद्देशिय वित्त एंव विकास निगम तथा अध्यक्ष, अल्पसंख्यक,कल्याण एवं वक्फ विकास निगम
  • आर.मीनाक्षी सुंदरम- नये विभाग- सचिव, पर्यटन तथा मुख्य कार्यकारी अधिकारी,पर्यटन विकास परिषद,धर्मस्व एवं संस्कृति से
  • विनोद शर्मा- सचिव गन्ना, चीनी विबाग वापस से हटाया, नये विभाग- सचिव,प्रोटोकाल एंव उच्च शिक्षा
  • शैलेश बघोली- प्रभारी सचिव,पर्यटन,खनन,प्रटोकाल,संस्कृति,धर्मस्व,खेल युवा कल्याण,ग्रामीण अभियंत्रण सेवा,ग्रमीण सड़के एवं ड्रेनेज निदेशक,खेल तखा मुख्य कार्यकारी अधिकारी,पर्यटन विकास परिषद विभाग वापस। नये विभाग: प्रभारी सचिव आवास,आयुक्त आवास,मुख्य प्रशासन,उत्तराखंड आवास एंव नगर विकास प्राधिकरण
  • डी.सैंथिल पांण्डियन- नये विभाग- प्रभारी सचिव,कृषि उद्धान एंव ग्रामीण अभियंत्रण सेवा
  • राधिका झा- नये विभाग-प्रभारी सचिव, उर्जा एवं वैकल्पिक उर्जा
  • अरविंद सिंह ह्यांकी- प्रभारी सचिव,गोपन,कार्मिक,सतर्कता,लोक निर्माण,सुराज भ्रष्टाचार उन्मूलन एवं जनसेवा तथा लोक शिकायत वापस लिया गया, नये विभाग- प्रभारी सचिव, वन एंव पर्यावरण
  • उषा शुक्ला- प्रभारी सचिव पुर्नगठन वापस लिया गया।नये विभाग- प्रभारी सचिव संस्कृत शिक्षा
  • मंगेश घिल्डियाल- जिलाधिकारी बागेश्वर से हटा कर जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग
  • रंजना- जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग से हटाकर जिलाधिकारी बागेश्वर
  • आशीष जोशी- अपर सचिव,नियोजन,सामान्य प्रशासन तथा अल्पसंख्यक कल्याण वापस लिया गया।नये विभाग:- जिलाधिकारी चमोली
  • विनोद कुमार सुमन- जिलाधिकारी चमोली से हटाकर बाध्य प्रतीक्षा

 

आईपीएस फेरबदल

  • यशवन्त सिंह- अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्रीय अभिसूचना विभाग, हल्द्वानी
  • अजय सिंह- अपर पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ, देहरादून
  • प्रमेन्द्र सिंह डोबाल-  उपसेनानायक, 40वी वाहिनी पीएसी हरिद्वार
  • ममता वोहरा-  अपर पुलिस अधीक्षक, नगर हरिद्वार
  • प्रदीप कुमार राय-  अपर पुलिस अधीक्षक नगर देहरादून
  • हरीश चन्द्र सती- अपर पुलिस अधीक्षक, नैनीताल
  • अरुणा भारती- उपसेनानायक, एटीसी, हरिद्वार
  • शाहजहां जावेद खान- पुलिस महानिदेशक के सहायक, पुलिस मुख्यालय, देहरादून
  • प्रकाश चन्द्र आर्य- अपर पुलिस अधीक्षक, यातायात एवं अपराध, हरिद्वार
  • अमित श्रीवास्तव-  अपर पुलिस अधीक्षक, हल्द्वानी
  • दलीप सिंह कुंवर- पुलिस अधीक्षक,पुलिस मुख्यालय, देहरादून
  • पी रेणुका देवी-  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, अल्मोड़ा
  • नारायण सिंह नपल्चयाल- पुलिस अधीक्षक, सीआईडी मुख्यालय, देहरादून
  • विमला गुंज्याल- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, टिहरी
  • मुख्तार मौहसिन- सेनानायक, 31वीं वाहिनी, अधमसिंह नगर
  • निवेदता कुकरेती कुमार- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून
  • रिधिम अग्रवाल- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक,एसटीएफ, उत्तराखंड
  • अजय जोशी- सहायक पुलिस महानिरिक्षक, पीएंडएम पुलिस मुख्यालय, देहरादून
  • जगतराम जोशी- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी
  • स्वीटी अग्रवाल- पुलिस अधीक्षक, अधिसूचना देहरादून
  • मुकेश कुमार- प्रभारी पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़

 

सीएम जनता कार्यक्रम में 200 से अधिक लोगों की समस्याओं का निस्तारण

0

जनता की कसौटियों पर खरा उतरने के लिए सीएम रावत हर महीने के पहले और तीसरे सोमवार को जनता से मिलेगें और इसी कड़ी में सोमवार को सीएम कैम्प कार्यालय के जनता दर्शन हाॅल में आम जन की शिकायतों व समस्याओं के निस्तारण के लिए जनता दर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने एक-एक कर 200 से अधिक फरियादियों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त की और मौके पर मौजूद अधिकारियों को समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए। जनता दर्शन के लिए मुख्यमंत्री का 1 घंटे का समय निर्धारित था परंतु मुख्यमंत्री श्री रावत तीन घंटे से भी अधिक समय तक कार्यक्रम में मौजूद रहे और लगभग सभी फरियादियों की समस्याओं को पूरी गम्भीरता के साथ सुना। जनता दर्शन में मुख्य सचिव एस रामास्वामी, अपर मुख्य सचिव ओमप्रकाश सहित शासन व पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

जनता दर्शन कार्यक्रम में पेश कि गई शिकायते इस प्रकार है-
  •  पेट्रोल में हेराफेरी की शिकायत आने पर मुख्यमंत्री ने पैट्रोल पम्पों में घटतौली की जांच के लिए अभियान चलाए जाने के निर्देश दिए।
  • एक शिकायतकर्ता द्वारा प्राईवेट जमीन पर भूमाफिया द्वारा सड़क बना दिए जाने व कुछ अन्य शिकायतकर्ताओं द्वारा भी भू माफिया संबंधी शिकायत किए जाने पर मुख्यमंत्री रावत ने शिकायतें सही पाए जाने पर संबंधित भूमाफिया के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
  • एक व्यक्ति द्वारा यह कहे जाने पर कि 50 गज के प्लाॅट में मकान बनाने में भी अड़चनें पैदा की जा रही हैं। मुख्यमंत्री ने एमडीडीए के अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि आम जन को बिना वजह मकान बनाने में तंग न किया जाए।
  • एक निर्धन बालक विशाल रस्तोगी के ईलाज के लिए मुख्यमंत्री ने 50 हजार रूपए की राशि स्वीकृत की।
  • सेवानिवृत संबंधी लाभ समय पर न मिलने की शिकायत पर मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे मामलों में ढीलवाही बरदाश्त नहीं की जाएगी।
  • एक शिकायत यह आने पर कि पद न होने पर भी स्थांनतरण कर दिया गया, मुख्यमंत्री ने नाराजगी व्यक्त करते हुए शिक्षा विभाग के अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
  • वर्ष 2013 की आपदा में ब्याज माफी की घोषणा के बावजूद कुछ लोगों को लाभ न मिलने की शिकायत पर मुख्यमंत्री ने कहा कि शिकायत सही पाए जाने पर राज्य सरकार स्वयं ब्याज वहन करेगी।
  • वन गुज्र्जरों की समस्याओं पर मुख्यमंत्री श्री रावत ने जल्द ही एक बैठक अलग से बुलाए जाने के निर्देश दिए।
  • पेंशन संबंधी मामलों पर अगले 15 दिन में पेंशन अदालत लगाई जाएगी।

सीएम रावत ने अधिकारियों को लोगों की शिकायतों का निस्तारण समयबद्ध तरीके से करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लोगाों की वाजिब शिकायतों के हल में किसी तरह की लापरवाही को बरदाश्त नहीं किया जाएगा।मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने आज तीन घंटे से भी अधिक समय तक लोगों की शिकायतों व समस्याओं को न केवल सुना बल्कि अधिकांश के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों  को टाईम बाउंड तरीके से आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। सुबह से ही आम जन अपनी शिकायतों को लेकर मुख्यमंत्री आवास कार्यालय पहुंचना शुरू हो गए। सभी लोगों की शिकायतों को बाकायदा रजिस्टर्ड किया गया। फिर एक-एक कर शिकायताकर्ताओं का नाम पुकारा गया। बारी-बारी से लोगों ने मुख्यमंत्री के रूबरू होकर अपनी बात रखी। मुख्यमंत्री ने भी लोगों की बातों को पूरे गौर से सुना और आवश्यक निर्देश दिए।

ज्वालापुर में अध्यापकों ने स्कूल मैनेजमेंट के खिलाफ खोला मोर्चा

ज्वालापुर हरिद्वार के सेंट मेरी स्कूल के अद्यापक मैनेज्मेंट से विरोध के चलते हड़ताल पर चले गये है। ज़िला अधिकारी से हुई बातचीत में सभी स्टाफ़ को हड़ताल समाप्त करने का फ़ैसला सुनने को मिला था। इसके साथ साथ ही ये आश्वसन भी मिला की वेतन विवाद के संबंध में मैनेज्मेंट से बात की जायेगी। इस स्कूल में लगभग 3000 छात्र हैं, सभी अभीभावकों से इस साल 12% फीस बढ़ा कर जमा कराई गईं। इस धन राशि से शिक्षकों के वेतन में बड़ी बढ़ोतरी होनी थी लेकिन मैनेज्मेंट ने सिर्फ 1500 से 2000 की बढ़ोतरी से ही वेतन बँटवा दिया, जिसके कारण शिक्षक विरोध स्वरूप धरने पर आ गये।

WhatsApp Image 2017-05-13 at 18.22.14

मैनेज्मेंट ने स्कूल के शिक्षकों के विरोध का स्कूल के पेय जल व शौचालयो सुविधाओं को बंद कर के जवाब दिया। शिक्षकों का कहना है की ईसाई मिशनरी की ये अध्धयन संस्था शिक्षकों का शोषण करने में कभी भी पीछे नही रहती। नए स्टाफ़ को मैनेज्मेंट सरकार द्वारा निर्धारित मान देय से भी वंचित रखती है। शिक्षक बच्चों के भविष्य का निर्माता होता है पर ईसाई मिशनरी की संस्था ने तो शिक्षकों के भविष्य पर ही प्रशन चिन्ह लगा दिया है।