Page 681

आस्था के सैलाब में डूबी शिव नगरी

उत्तराखंड के  कण-कण में भगवान शिव का वास है। कुछ ऐसा ही है मणिकूट पर्वत के नीलकंठ महादेव में।  हर साल सावन मास में बड़ी संख्या में शिवभक्त जल लेकर नीलकंठ महादेव का जलाभिषेक के लिए निकल पड़ते हैं – नीचे गंगा और उसके सिर पर मणिकूट पर्वत का विद्वान भगवान शिव रहते हैं।

जब समुद्र मंथन में अमृत के साथ विष निकला था तब भगवान शिव ने उसे अपने कंठ में धारण किया था इसलिए इसे नीलकंठ महादेव कहां जाता है, यही वह स्थान है जहां पर भगवान शिव को विश्व की तपस से राहत मिली थी और यहीं पर शिव भगवान समाधी में लीन हो गए थे। तब से लगातार शिवभक्त अपने भोले बाबा के दर्शन करने के लिए नीलकंठ धाम, ऋषिकेश्त पहुंचते हैं और बाबा भोलेनाथ उनकी हर मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं।

बड़ी संख्या में शिवभक्त विभिन्न राज्यों से पैदल कावड़ को देकर गंगा से जल भरकर अपने आराध्य भगवान शिव को जलाभिषेक करने के लिए नीलकंठ धाम पहुंचते हैं। ऐसे में प्रशासन के लिए भी इन लाखों भक्तों को कंट्रोल करना चुनौती भरा काम होता है जिसके लिए प्रशासन भी मुस्तैद नजर आ रहा है। कावड़ यात्रा पर आतंकी अलर्ट होने के बावजूद शिव भक्तों की आस्था पर कोई कमी देखने को नहीं मिल रही है, शिवभक्तों की आस्था के आगे आतंकी साया ओझल होता दिख रहा है।

श्रद्धा कपूर की ‘हसीना पारकर’ 18 अगस्त को होगी रिलीज

0

श्रद्धा कपूर की चर्चित फिल्म हसीना पारकर की नई रिलीज डेट तय हो गई है। नई डेट के मुताबिक, ये फिल्म आगामी 18 अगस्त को रिलीज होगी। पहले ये फिल्म 14 जुलाई को रिलीज होने जा रही थी। ये फिल्म इंडिया के मोस्ट वांटेड अपराधियों में से एक दाऊद इब्राहिम की बहन हसीना पारकर की जिंदगी पर बनी है।

अपूर्व लखिया ने इसका निर्देशन किया है। इस फिल्म में श्रद्धा कपूर ने हसीना का रोल किया है, जबकि पहली बार श्रद्धा इस फिल्म में अपने सगे भाई सिद्धार्थ कपूर के साथ परदे पर नजर आएंगी। इस फिल्म में भी सिद्धार्थ और श्रद्धा बहन-भाई का रोल ही कर रहे हैं।

अंकुर भाटिया ने फिल्म में हसीना पारकर के पति का रोल किया है। हाल ही में फिल्म का नया पोस्टर सोशल मीडिया पर जारी हुआ, जिसमें हसीना पहली बार अपने पूरे परिवार, पति तथा बच्चों के साथ नजर आ रही हैं। फिल्म का नया ट्रेलर मंगलवार 18 जुलाई को रिलीज होने जा रहा है। हसीना पारकर के लिए माना जाता है कि 1993 में मुंबई में बम धमाके के बाद दाऊद के दुबई भाग जाने के बाद मुंबई में डी कंपनी का सारा कारोबार हसीना ने खुद संभाला था।

कौन लगा रहा निगम को चूना

0

नगर निगम काशीपुर, ने दुकानों का सर्वे किया तो चौंकाने वाला तथ्य सामने आए हैं। सर्वे में अभी तक तीन हजार से अधिक दुकानें चिह्नित हो चुकी हैं, जबकि वर्तमान में करीब 927 दुकानों से ही टैक्स वसूला जा रहा है। इससे साबित हो गया है कि टैक्स विभाग नगर निगम को राजस्व का चूना लगा रहा था।

नगर निगम के दायरे में 20 वार्ड हैं। इसमें ड्राइक्लीनर्स, लॉजिंग हाउस, प्रिटिंग प्रेस, पेट्रोल पंप, आटा, मसाला चक्की, चाय की दुकान, घी की डेरी, रेस्टोरेंट, ढाबा आदि दुकानें हैं। सैकड़ों कॉमर्शियल भवन भी हैं। फिर भी निगम का टैक्स विभाग के मुताबिक करीब 927 दुकानों से टैक्स वसूला जा रहा है। 20 हजार से ढाई लाख रुपये वार्षिक शुल्क वसूलने का प्रावधान है।

टैक्स विभाग की मिलीभगत से कम दुकानों को पंजीकृत किया गया, इससे निगम को राजस्व का नुकसान हो रहा था। दुकानों की संख्या कम पंजीकृत होने पर अफसर हैरत में थे। नगर आयुक्त ने इसे गंभीरता से लिया। उन्होंने दुकानों का सर्वे करने के लिए एक टीम गठित कर दी है। सर्वे में चौंकाने वाले तथ्य सामने आया है कि अभी तक तीन हजार से अधिक दुकानें चिह्नित किए गए हैं। सर्वे का कार्य चल रहा है, जिन दुकानों से टैक्स वसूला नहीं जाता है, उन दुकानों से टैक्स वसूला जाएगा। जो लोग सेटिंग से टैक्स नहीं देते हैं, वे अब टैक्स देने से नहीं बच पाएंगे

राष्ट्रपति चुनाव: विधानसभ में चुनाव प्रक्रिया प्रारंभ

0

उत्तराखंड विधानसभा में राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए प्रक्रिया अपने निर्धारित समय पर प्रारंभ हो गई है। मतदान प्रक्रिया सुबह दस बजे से प्रारंभ होकर सांय पांच बजे तक चलेगी। विधानसभा में 71 विधायक अपने मत का प्रयोग करेंगे। इनमें 70 विधायक उत्तराखंड के और एक विधायक बिहार के हैं। प्रदेश के पांच लोकसभा सांसद और तीन राज्यसभा सांसद दिल्ली में मतदान करेंगे।

राष्ट्रपति पद के लिए होने वाले चुनाव के लिए विधानसभा में सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। भारत निर्वाचन आयोग की ओर से बनाए गए पर्यवेक्षक निकुंज किशोर सुंदरे मतदान के दौरान पूरी गतिविधियों पर नजर रखेंगे। सचिव विधानसभा जगदीश चंद्र रिटर्निंग ऑफिसर की भूमिका में रहेंगे। मतदान में भारत निर्वाचन आयोग की ओर से उपलब्ध कराए गए विशेष पेन का ही इस्तेमाल किया जाएगा। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तूदास ने बताया कि मतदान के बाद मतपेटी सील कर दी जाएगी। इसके बाद इसे मंगलवार को फ्लाइट से दिल्ली भेजा जाएगा।

यूथ हॉस्टल एसोसिएशन उत्तराखंड के चेयरमैन बने डॉ. भसीन

0

यूथ हॉस्टल एसोसिएशन उत्तराखंड चैप्टर के चुनाव में डॉ. धीरेंद्र शर्मा अध्यक्ष व डीएवी पीजी के प्राचार्य डॉ. देवेंद्र भसीन को निर्विरोध चेयरमैन चुना गया।

रविवार को यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के उत्तराखंड चैप्टर की काउंसिल की बैठक में चुनाव अधिकारी डॉ. एसके सिंह द्वारा संपन्न चुनाव में डॉ. धीरेन्द्र शर्मा निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए, जबकि डॉ. देवेंद्र भसीन चेयरमैन निर्वाचित हुए। उपाध्यक्ष पद पर लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि) ओपी कौशिक, डॉ. रेनू सक्सेना व डॉ. रवि दीक्षित और कोषाध्यक्ष पद पर मो. उस्मान चुने गए।

चुनाव के बाद एसोसिएशन के संविधान के अनुरूप चेयरमैन डॉ. देवेंद्र भसीन ने संजय टंडन को सचिव व डॉ. गिरिजा पांडे को संगठन सचिव नामित किया। वहीं, एलके मेहता को साहसिक पर्यटन की राष्ट्रीय समिति में सदस्य चुना गया। बैठक में प्रदेश के विभिन्न जिलों के प्रतिनिधि शामिल हुए। एसोसिएशन के केंद्रीय कार्यालय से पर्यवेक्षक के रूप में आंध्रप्रदेश से आए पुण्डरीकाक्ष व उत्तरप्रदेश से आए राजेश कुमार शामिल हुए।

बैठक में एसोसिएशन की विभिन्न जिलों में विस्तार का निर्णय लिया गया। साथ ही साहसिक पर्यटन, आपदा प्रबंधन जैसे विषयों में विश्वविद्यालय पाठ्यक्रमों के साथ एसोसिएशन के कार्यक्रमों को जोड़ने के बारे में योजना बनाने का निर्णय भी लिया गया। बैठक में बताया गया कि दक्षिण कोरिया में 12 से 16 सितंबर तक होने वाली विश्व यूथ रैली में देश के सात प्रतिनिधियों में उत्तराखंड की कु. सुमरिन टंडन भी शामिल होंगी।

प्रतिभा की राह में बाधा न बने अभाव: डीएम

0

हरिद्वार, जिलाधिकारी दीपक रावत ने भल्ला काॅलेज इंडोर स्पोर्ट्स स्टेडियम में बने बैडमिंटन कोर्स का निरीक्षण किया। उन्होंने बैडमिंटन खिलाड़ियों के साथ खेलते हुए खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया, यहां प्रशिक्षण लेने वाली एक छोटी खिलाड़ी का हरेला के दिन जन्मदिन होने पर जिलाधिकारी ने बच्ची को भेंट स्वरूप नकद धनराशि प्रदान की।

डीएम ने कहा कि यहां प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले निर्धन और मेधावी खिलाड़ियों के प्रशिक्षण शुल्क का प्रबंध डीएम व एचआरडीए की ओर से किया जाएगा। एचआरडीए की ओर से छात्रों के लिए किए गए जलपान की व्यवस्था में मिट्टी के बर्तनों का प्रयोग किए जाने पर जिलाधिकारी ने एचआरएडीए सचिव बंशीधर तिवारी की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि यह जरूरी है कि पौधा लगाकर वन संवर्धन के साथ-साथ प्रदूषण से दूरी बनाकर कर काम करते हुए पर्यावरण संरक्षण भी किया जाए।

तेरह दिन बाद सकुशल मिला अगवा अंकित

0

देहरादून से अगवा हुए चार वर्ष के अंकित साहनी को 13 दिन बाद पुलिस ने उत्तर प्रदेश के रामपुर से सकुशल बरामद कर लिया है। तीन जुलाई की शाम को शहर के लक्ष्मण चौक क्षेत्र से अंकित को बदमाशों ने अगवा किया था। एसएसपी निवेदिता कुकरेती ने बताया कि अंकित का अपहरण उसे बेचेने के उद्देश्य से किया गया था। इस घटना में शामिल रहे दोनों आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था।

एसएसपी निवेदिता कुकरेती ने अंकित की बरामदगी का खुलास करते हुए कहा कि तीन जुलाई रात सूचना मिली कि सुरेश, कांवली रोड देहरादून का निवासी का 4 साल का पुत्र अंकित साहनी सुबह से लापता है। उन्होंने बताया कि तहरीर के आधार पर अंकित साहनी के बारे में जानकारी प्राप्त करनी प्रारम्भ की गयी तो घर के पास स्थित गुरुद्वारे के सीसीटीवी कैमरे में एक अज्ञात व्यक्ति शिकायत कर्ता के बच्चे को बहला फुसलाकर कांवली की तरफ ले जाते हुए दिखाई दिया। जिसमें नाबालिग बालक को पीड़ित के गॉव के पास का रहने वाला लाला साहनी पुत्र पलदारी साहनी निवासी गायघाट जिला मुजफ्फरपुर व्यक्ति पर शक हुआ।

पुलिस ने जब लाला साहनी के समस्त रिश्तेदार जो कांवली रोड के आसपास निवासरत थे से जानकारी की तो अन्य व्यक्ति के साथ मिलकर नाबालिग बालक को बहला फुसलाकर अपहरण करने की बात समाने आयी। एसएसपी ने बताया कि बच्चे की सकुशल बरामदगी के लिए विभिन्न स्थानों पर पुलिस की टीम रवाना किया गया।

पुलिस ने मामले में छह जुलाई को एक आरोपी राजीव साहनी को गिरफ्तार किया। जिसने पूछताछ पर बताया कि वह अपहृत नाबालिग बालक लाला साहनी को दिल्ली में देकर अपने को बेकसुर साबित करने के लिए में देहरादून आ गया। उन्होंने कहा बच्चे के सन्दर्भ में अब कोई जानकारी नही है कि लाला साहनी इस बच्चे को लेकर कहा गया हैं।

आरोपी राजीव के निशानदेही पर सम्भावित स्थानों पर संयुक्त टीम द्वारा दबिश दी गयी तो आरोपी लाला साहनी को गिरफ्तार किया गया। दोनों अभियुक्तों से संयुक्त रूप से पूछताछ की गयी तो लाला साहनी ने बच्चे को रेवाड़ी हरियाणा में ले जाकर रोहित नाम के आदमी को बेचना बताया गया। आरोपी राजीव साहनी के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्यवाही करते हुए जिला कारागार न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया व अन्य टीमों को लाला साहनी की निशानदेही पर नाबालिग बच्चे की बरामदगी के लिए उचित निर्देश जारी किए गये।

14 जुलाई को पुसिल ने सोशल मीडिया/फेसबुक/ट्वीटर/वाट्सअप के माध्यम से प्रचार प्रसार करते हुए पुनः विभिन्न जिलों के चाइल्ड लाइन व अन्य प्रदेशों की पुलिस को नाबालिग अपहृत बालक के तलाश व फोटो जारी किये गये। इस दौरान सहारनपुर के सिटी जीआरपी थाना के का. मनोज कुमार द्वारा वटसअप पर नाबालिग बच्चे का फोटो देखने के उपरान्त प्रभारी निरीक्षक कोतवाली को सूचना दी।

बताया कि अंकित को तीन जुलाई को डीएलएस पेसेन्जर ट्रेन दिल्ली सहारनपुर रूट के यात्रियों द्वारा बच्चे को जीआरपी थाने पर लाया गया था। नाम बताने में असमर्थ होने के कारण बच्चे का फोटो प्राप्त कर जनपद सहारनपुर की 1098 चाइल्ड लाईन की सहायता से बच्चे को बाल सुधार समिति के समक्ष भेज दिया गया। जिले में 10 साल से कम की उम्र के बच्चों का शैल्टर होम न होने के कारण बच्चे को जिला रामपुर के चाइल्ड शैल्टर होम में दाखिल किया गया था।

15 जुलाई को अपहृत के परिजनों को सम्बन्धित जीआरपी थाने के कर्मचारी द्वारा उपलब्ध फोटो की शिनाख्त परिजनों से कराई गयी तो परिजनों द्वारा अपना अपहृत पुत्र अंकित साहनी की पुष्टि की। पुलिस ने अपहृत के परिजनों को साथ लेकर आवश्यक कानूनी कार्यवाही करने के बाद अपहृत बालक को सकुशल बरामद कर निशक्त परिजनों से मिलवाया।

कार दुर्घटनाग्रस्त, दो घायल

0

आज सुबह 8 बजे कंट्रोल रूम से सूचना प्राप्त हुई कि धूलकोट चौकी, झाझरा, देहरादून में एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है, जिस पर चौकी प्रभारी झाझरा पुलिस बल लेक रमौके पर रवाना हुये।

मौके पर जाकर देखा तो एक कार ब्रेज़्ज़ा नंबर DL 2C AB 6338 जो देहरादून से दिल्ली जा रही थी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई है, जिसमे पति-पत्नी सवार थे।

3c35aac4-de4a-44f0-a616-c992715b6683

दोनों घायल अवस्था मे गाड़ी के अंदर थे, मौके पर मौजूद लोगों की मदद से गाड़ी से बाहर निकालकर 108 एम्बुलेंस के द्वारा अस्पताल भेजा गया, और परिजनों को सूचित किया गया। दोनों प्रीतमपुरा दिल्ली के रहने वाले है।

मनोज वाजपेयी हुए ठीक, शूटिंग के लिए लंदन रवाना होंगे

0

दो दिनों पहले लगातार सरदर्द की शिकायत के बाद मनोज वाजपेयी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से उनको डिस्चार्ज कर दिया गया है। अस्पताल से घर लौटकर मनोज वाजपेयी ने सोशल मीडिया पर जारी संदेश में बताया कि वे अब पूरी तरह से स्वस्थ हैं और शूटिंग के लिए तैयार हैं।

मनोज का इलाज उनके निजी डॉक्टर डॉ. विशेष अग्रवाल ने किया। मनोज वाजपेयी ठीक होने के बाद अब लंदन रवाना होंगे, जहां वे नीरज पांडे की फिल्म ‘अय्यारी’ के शेड्यूल में हिस्सा लेंगे। मनोज वाजपेयी के अस्वस्थ होने के बाद आशंका जताई जा रही थी कि अगर वे ठीक नहीं हुए, तो ये शेड्यूल रद्द किया जा सकता है। अब ऐसा नहीं होगा।

खबर है कि मनोज रविवार की रात को लंदन के लिए रवाना होंगे, जहां सिद्धार्थ मल्होत्रा और पूजा चोपड़ा के साथ शूटिंग में हिस्सा लेंगे। हाल ही में रामगोपाल वर्मा की फिल्म ‘सरकार 3’ में नजर आए मनोज वाजपेयी की जल्दी ही दो फिल्में रिलीज होने वाली हैं, जिनमें ‘द शैडो’ और ‘लव सोनिया’ के नाम शामिल हैं।

चर्चा ये भी है कि इरफान की फिल्म हिंदी ‘मीडियम’ की सीक्वल में इस बार प्रमुख भूमिका मनोज निभाएंगे, लेकिन मनोज इस खबर को लेकर अभी तक चुप हैं। नीरज पांडे की ‘अय्यारी’ अगले साल 26 जनवरी को रिलीज होगी। इसी दिन अक्षय कुमार के साथ रजनीकांत की फिल्म ‘रोबोट 2.0’ भी रिलीज होगी।

 

उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी ट्यूबलाइट : कबीर खान

0

ईद के मौके पर रिलीज हुई सलमान खान की फिल्म ट्यूबलाइट बाक्स आफिस पर वो कमाल करने में नाकाम रही, जिसकी उम्मीद ‘बजरंगी भाईजान’ जैसी फिल्म देने वाली जोड़ी सलमान और निर्देशक कबीर खान की फिल्म से की जा रही थी। फिल्म के रिलीज होने के लगभग एक महीने बाद इस फिल्म को लेकर निर्देशक कबीर खान की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है।

कबीर खान ने कहा है कि उनको इस बात का दुख है कि ये फिल्म उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी, लेकिन उनके लिए ये फिल्म हमेशा स्पेशल रहेगी। कबीर खान का मानना है कि किसी भी फिल्म के हिट होने या न होने को लेकर टीम कुछ नहीं कर सकती। ये दर्शकों का फैसला होता है, जिसे हर किसी को मानना पड़ता है।

कबीर खान ने माना कि फिल्म से लगी बहुत ज्यादा उम्मीदें हमारे लिए सबसे बड़ी चुनौती थी, जहां हम कमजोर साबित हुए। कबीर खान ने ये मानने से मना कर दिया कि फिल्म की कहानी कमजोर थी। उनका कहना था कि ये उनकी तमाम फिल्मों में से बेहतरीन कहानी थी, जहां एक युवक का भोलापन चीन के साथ युद्ध को भी रोकने के लिए उसमें विश्वास लेकर आता है।

उन्होंने फिल्म के न चलने पर किसी को दोष देने से मना कर दिया और कहा कि ऐसा कोई सोच भी नहीं सकता। दर्शकों की प्रतिक्रियाएं अपनी जगह हैं, लेकिन हमारी टीम अब भी मानती है कि ये एक बेहतरीन फिल्म थी। कबीर खान ने अपनी आगामी फिल्म की योजना को लेकर अभी कुछ कहने से मना कर दिया, लेकिन चर्चा है कि उनकी नई फिल्म में रितिक रोशन और अमिताभ बच्चन काम करने जा रहे हैं।

एक चर्चा इस बात को लेकर भी है कि कबीर खान की नई फिल्म शाहरुख खान के साथ होगी, जिन्होंने ट्यूबलाइट में जादूगर का मेहमान रोल किया था। ट्यूबलाइट के निर्माण के दौरान सलमान के साथ कबीर खान के मतभेदों को लेकर भी कई खबरें लगातार आती रहीं। एक बार तो यहां तक खबर थी कि कबीर खान की जगह निर्देशन की कमान अब्बास जाफर अली को सौंपी जाएगी, जिन्होंने सलमान के साथ ‘सुल्तान’ बनाई है और अब ‘टाइगर जिंदा है’ बना रहे हैं। कबीर खान ने इन खबरों पर कुछ भी कहने से मना कर दिया।