Page 628

सूचित किए बगैर अनुपस्थित रहने पर होगी शिक्षकों पर कार्रवाई

0

राज्य के स्कूलों में शिक्षकों की अनुपस्थिति सरकार और विभाग के लिए चिंता का सबब बने हुए हैं। तमाम निरीक्षणों में शिक्षक बिना बताए स्कूलों से लापता मिलते रहे हैं। लेकिन, अब यह संभव नहीं होगा। अब शिक्षकों को स्कूल छोड़ने से पहले मोबाइल एप्लीकेशन पर इसकी जानकारी देनी होगी। जानकारी न देने पर शिक्षक के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

रविवार को शिक्षा मंत्री अरविन्द पांडे ने शिक्षा विभाग की मोबाइल एप उज्जवल शुरू की। उन्होंने कहा कि यह शिक्षा के क्षेत्र में डिजिटल क्रांति के नए युग की शुरुआत होगी। सिटी क्लब में आयोजित समारोह में शिक्षा विभाग के अधिकारियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस पहल का गर्मजोशी से स्वागत किया।
शिक्षा विभाग शिक्षकों के रवैये को लेकर खासा परेशान है। हाल ही में कई अनुपस्थित मिले शिक्षकों को निलंबित भी किया गया। इससे पूर्व अनुपस्थित मिले शिक्षकों को दुर्गम में भेजने की रणनीति भी अपनाई गई, लेकिन कोई लाभ नहीं हुआ।

अब विभाग ने मोबाइल एप के माध्यम से शिक्षकों पर रियल टाइम नजर रखने की योजना बनाई है। इस एप्लीकेशन के माध्यम से शिक्षक अवकाश की जानकारी देंगे। इसके साथ ही एप्लीकेशन सभी नियमों, कानूनों और आरटीआई आदि की जानकारी भी देगी।

रविवार को दूर नहीं हुई गैस की किल्लत

0

देहरादून में रसोई गैस की किल्लत रविवार को भी दूर नहीं हुई। तेल कंपनी ने रविवार को काशीपुर व हरिद्वार प्लांट से गैस जरूर मंगाई लेकिन इससे आधी ही एजेंसियों को गैस मिल पाई, वह भी कम मात्रा में। इस गौस से एजेंसियों ने चार दिन पहले की बुकिंग पर ही गैस की आपूर्ति की।

बीते दिनों गुजरात में आई बाढ़ के कारण उत्तराखंड में गैस की किल्लत बढ़ गई है। गुजरात से हरिद्वार स्थित आइओसी का प्लांट को सुचारु रूप से गैस नहीं मिल पा रही। इससे दून में पिछले 10 दिन से रसोई गैस की किल्लत बनी हुई है। लगातार गैस न पहुंचने से परेशानी बढऩे पर तेल कंपनी के अधिकारियों ने काशीपुर प्लांट से जहां दून में गैस मंगाई, वहीं हरिद्वार स्थित प्लांट को भी पिछले तीन दिन से चालू किया है। दोनों प्लांटों से गैस आने के बावजूद एक दिन में आधी ही एजेंसियों को गैस मिल पा रही है। अभी एजेंसियों पर तीन से चार दिन का बैकलॉग हैं। जिस कारण लोगों को अपने हिस्से के सिलेंडर के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। दून एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष चमनलाल ने बताया कि लगातार कंपनी को डिमांड भेजी जा रही है। उम्मीद है कि दो से तीन दिन में बैकलॉग खत्म हो जाएगा। 

सूतक से पूर्व समय करें जलाभिषेक

0

सोमवार को श्रावण मास का पांचवा और अंतिम सामवार है। सोमवार को ही श्रावण मास की समाप्ति है और सोमवार को ही चन्द्र ग्रहण पड़ रहा है। चन्द्र ग्रहण का सूतक ग्रहण काल से नौ घंटे पूर्व आरम्भ हो जाएगा, इस कारण दोपहर एक बजकर 29 मिनट तक ही पूजा-अर्चना की जा सकती है। सूतक काल लगने से पूर्व सभी मंदिर व शिवालय भी आरती के बाद बंद कर दिए जाएंगे, जो मंगलवार की प्रातः ही खुलेंगे। इस कारण जलाभिषेक करने वाले श्रद्धालु एक बजकर 29 मिनट से पूर्व जलाभिषेक कर लें। 

ज्योतिषाचार्य पं. प्रदीप जोशी के अनुसार ग्रहण के सूतक काल में देव पूजन वर्जित है। इस कारण जलाभिषेक सूतक काल से पूर्व करना ही श्रेयस्कर है। सूतक व ग्रहण काल में भगवान का ध्यान और जप करना लाभकारी होता है। वहीं 11 बजकर 04 मिनट के बाद भ्रदा की समाप्ति पर रक्षाबंधन पर्व बनाया जाना चाहिए। सोमवार को श्रावण मास समाप्त होने के साथ ही एक माह से कनखल में निवास करने वाले भगवान शिव भी हिमालय को गुमन कर जायेंगे।

बता दें कि अपने ससुर राजा दक्ष को जीवन दान देने के साथ भगवान शिव ने राजा दक्ष को वरदान दिया था कि इस स्थान पर पूजा मेरी होगी और नाम तेरा होगा। इतना ही नहीं श्रावण मास में मैं कनखल नगरी में आकर निवास करूंगा। इस कारण सोमवार को श्रावण मास की समाप्ति के साथ ही भगवान शिव हिमालय की और गमन कर जायेंगे। 

फूलों की घाटी के लिए भस्मासुर बनता पॉलीगोनम घास

0

विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी के लिए पाॅलीगोनम नाम की घास जिस पर फूल भी उगते है, यहां के अन्य फूलों के लिए भस्मासुर साबित हो रहा है। एक दशक पूर्व उपजे इस घास नुमा झाड़ी ने दो किमी क्षेत्र तक अपना फैलाव कर फूलों के अस्तित्व के लिए खतरा पैदा कर दिया है। हालांकि नंदादेवी वायोस्फियर ने पाॅलीगोनम को हटाने का काम तो कर रही है परंतु रक्त बीज की तरह यह फिर से उग आता है।

पाॅलीगोनम नामक पौध अपने आसपास वनस्पतियों को खत्म कर देता है, जिससे चलते यह पौध राष्ट्रीय उद्यान के लिए खतरे का सबब बन सकती है। पिछले आठ साल से वन विभाग इससे पार पाने की कोशिशों में जुटा है लेकिन अभी तक सफलता नहीं मिल पाई है। चमोली जिले में सिखों के धार्मिक स्थल हेमकुंड साहिब जाने वाले रास्ते पर घांघरिया से पांच किमी की दूरी पर 87.50 वर्ग किमी में फैली है फूलों की घाटी। उच्च हिमालयी क्षेत्र में स्थित इस घाटी में फूलों की 525 से अधिक प्रजातियांे के फूल खिलते है। रंग-बिरंगे फूलों की बिखरी छटा के बीच घाटी में खिले पॉलीगोनम ने चिंता बढ़ा दी है। पॉलीगोनम को अमेला अथवा नटग्रास भी कहते हैं। घाटी से लौटे पर्यटक बताते हैं कि वर्तमान में पुष्पगंगा से आगे प्रियदर्शनी तोक तक करीब दो किलोमीटर के दायरे में पॉलीगोनम पसरा हुआ है।
नंदादेवी बायोस्फियर रिजर्व के डीएफओ चंद्रशेखर जोशी बताते हैं कि भले ही पॉलीगोनम झाड़ीनुमा फूल प्रजाति है लेकिन इसका विस्तार तेजी से होता है। दो मीटर तक की लंबाई वाला इसका झाड़ दूसरे पौधों को पनपने नहीं देता। कहते हैं कि इसका फैलाव रोकने के लिए कार्ययोजना बनाकर वर्ष 2008 से इसे उखाड़ने का काम चल रहा है। हर साल 40-50 हेक्टेयर क्षेत्र में पॉलीगोनम को नष्ट किया जाता है लेकिन यह कहीं न कहीं रह जाता है। इस बार भी हम कोशिश करेंगे। 

तो क्या इस बार हो पायेगा गढ़वाल और कुमांऊ मंडल का विलय

0
उत्तराखंड में पर्यटन आमदनी का प्रमुख जरिया है। लेकिन इसी पर्यटन को बढ़ाने के लिये बनाई गई दोनो सरकारी संस्थाऐं गढ़वाल और कुमाऊं मंडल विकास निगम लगातार नुकसान में ही चल रही हैं। इसी के चलते समय समय पर पर्यटन से जुड़ी और नुकसान में चल रही तमाम सरकारी संस्थाओं के विलय की मांग उठती रही है। अब बीजेपी सरकार ने एक बार फिर इस कवायद को शुरु कर दिया है।
सरकार की इस कवायद को खर्चों में कटौती और भिखरे कामों को सही दिशा देने की तरह देखा जा रहा है।(बाइट कर्मचारीू संघ) लेकिन वहीं एक तबका ऐसा भी है जो इस कदम के खिलाफ है। कर्मचारियों का ये तबका मानता है कि विलय करने से अलग अलग संस्थाओं के अधिकारियों की वरिष्ठता पर तो असर पड़ेगा ही साथ साथ काम करने भी खासी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
जीएमवीएन और केएमवीएन के आधीन राज्य भर में गेस्ट हआउस संचालित किये जाते हैं। बेहद सुंदर लोकेशन पर होने के बावजूद इनमें से अधिक्तर गेस्ट हाउस नुकसान में ही चल रहे हैं। इसी के कारण करीब एक दशक से इन सभी इकाईयों के विलय की कोशिशें चल रही हैं।
हांलाकि इस बार सरकार ने मन बनाया है कि वो इस विलय को अमली जामा पहना कर ही दम लेगी।

संजय दत्त की फिल्म का ट्रेलर लॉन्च करेंगे विधु चोपड़ा और राजू हिरानी

0

संजय दत्त के साथ मुन्नाभाई सीरीज की दो फिल्में बनाने वाले निर्माता विधु विनोद चोपड़ा और निर्देशक राजकुमार हिरानी आने वाले दिनों में संजय दत्त की फिल्म ‘भूमि’ के ट्रेलर लॉन्चिंग समारोह में बतौर मुख्य अतिथि हिस्सा लेंगे। 22 सितम्बर को रिलीज होने जा रही इस फिल्म से संजय दत्त जेल से रिहाई मिलने के बाद पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं।

राजकुमार हिरानी और विधु विनोद चोपड़ा की टीम इन दिनों रणबीर कपूर के साथ संजय दत्त की जिंदगी पर बायोपिक बना रही है। खबरों के मुताबिक, इस फिल्म की शूटिंग के लिए राजू हिरानी और विधु चोपड़ा अमेरिका रवाना हो रहे थे, लेकिन कहा जाता है कि भूमि की टीम के अनुरोध पर उन्होंने अमेरिकी दौरे को कुछ वक्त के लिए टाल दिया। ‘भूमि’ का ट्रेलर लॉन्च करने के लिए समारोह की तारीख अभी तक तय नहीं हुई है।

संजय दत्त इन दिनों अफ्रीका में बताए जाते हैं और कहा जा रहा है कि वे 15 अगस्त के आसपास मुंबई लौट रहे हैं। उनकी वापसी के बाद ही ‘भूमि’ के ट्रेलर की लॉन्चिंग की तारीख तय हो जाएगी। फिल्म में संजय दत्त का पहला लुक रिलीज किया जा चुका है, जिसे काफी पसंद किया जा रहा है।

ओमांग कुमार के निर्देशन में बनी टी सीरीज और निर्माता संदीप सिंह की इस फिल्म की कहानी पिता-बेटी के रिश्तों पर है, जिसमें संजय की बेटी का रोल अदिति राव हैदरी ने निभाया है। फिल्म में शरद केलकर और शेखर सुमन की भी अहम भूमिकाएं हैं। फिल्म में सनी लियोनी के साथ संजय दत्त का एक आइटम सॉन्ग भी हैं। संजय ने पहली बार सनी लियोनी के साथ काम किया है।

सिपाहियों को बांधी राखी

0
rakhi celebrated by police

गूलरभोज में एकल विद्यालय की महिला आचार्य ने पुलिस कर्मियों को रक्षा सूत्र बांधकर राष्ट्र और आमजन की सुरक्षा का वचन लिया। रविवार को शिक्षा परिषद् द्वारा संचालित एकल विद्यालय के ब्लॉक अध्यक्ष भगत सिंह धर्मशक्तू के नेतृत्व में करीब दर्जनभर महिला आचार्य ने पुलिस चौकी में रक्षा बंधन पर्व मनाया। इस दौरान चौकी में तैनात पुलिस जवानों के माथे में तिलक लगाकर व रक्षा सूत्र बांधकर राष्ट्र व आमजन की सुरक्षा का वचन लिया।

वहीं खटिमा में भी शिक्षा परिषद् द्वारा संचालित एकल विद्यालय के ब्लॉक अध्यक्ष भगत सिंह धर्मशक्तू के नेतृत्व में करीब दर्जनभर महिला आचार्य ने पुलिस चौकी में रक्षा बंधन पर्व मनाया। इस दौरान चौकी में तैनात पुलिस जवानों के माथे में तिलक लगाकर व रक्षा सूत्र बांधकर राष्ट्र व आमजन की सुरक्षा का वचन लिया। इस मौके पर कांस्टेबल महेंद्र सिंह बिष्ट, प्रदीप रौतेला, प्रेम सिंह राणा, शीला, राखी, दीपा, सुनीता, ज्योति, आशा रानी, रेनू, पूजा, कृष्णा, आरती आदि शामिल थे।

दुर्घटना के बाद,अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

0

नैनीताल में अनियंत्रित टैक्सी आल्टो कार के नसेड़ी चालक द्वारा दबाए दूसरे व्यक्ति की भी इलाज के दौरान बी.डी.पाण्डे अस्पताल में मौत । बेतालघाट निवासी 62 वर्षीय गोपाल राम पुत्र बच्ची राम की मौत के बाद कार के नीचे दबे अण्डा विक्रेता मल्लीताल के राजपुरा निवासी 52 वर्षीय रामू आर्या पुत्र दिला राम ने भी प्राण त्यागे । नसेड़ी टैक्सी कार संख्या UK 01 TA 1180 चालक प्रेम सिंह के भी मामूली चोटें हैं जो अस्पताल में भर्ती है । प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार प्रेम सिंह बी.डी.पाण्डे अस्पताल की प्रतिबंधित पार्किंग से अनियंत्रित होकर अपनी टैक्सी लाया जो सीधे दीवार के आगे बैठे अण्डा विक्रेता व ग्राहक गोपाल राम पर चढ़ गई ।

मिस्टर परफेक्ट आमिर खान और पत्नी किरण राव स्वाइन फ्लू की गिरफ़्त में⁠⁠⁠⁠

0
Amir khand and kiran rao suffering from swine flu

अभिनेता आमिर खान और उनकी पत्नी किरण राव स्वाइन फ्लू बीमारी के शिकार हो गये हैं।पुणे में एक प्रोग्राम में वीडियो कॉन्फ्रेंस में आमिर खान ने बताया कि ब्लड टेस्ट के बाद H1N1 पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। एक हफ्ते तक वे किसी भी कार्यक्रम में शामिल नही हो पाएंगे।

वीडियो रिलीज कर उन्होंने इस बात की जानकारी दी। सत्यमेव जयते ‘वाटर कप ‘ के आयोजन में आमिर खान शामिल होने वाले थे लेकिन बीमारी से ग्रसित होने की वजह से शामिल नहीं होंगे। उन्होंने एक वीडियो जारी कर कहा कि चूंकि यह एक संक्रामक बीमारी है, इसलिए मैं नहीं चाहता कि मेरी वजह से किसी दूसरे शख्स तक यह बीमारी फैले।

पुणे में आमिर खान के पानी फाउंडेशन के सत्यमेव जयते वॉटर कप 2017 के प्रतियोगिता के पुरस्‍कार बांटे गए। आमिर खान के नहीं आने के कारण अंतिम समय में शाहरुख खान वहां गए इसके अलावा महाराष्ट्र के देवेंद्र फडणवीस, रिलायंस फाउंडेशन के चेयरमैन नीता अंबानी ने भी इस कार्यक्रम में शिरकत की।

दो युवतियों कि सङक हादसे में मृत्यु

0

आज शाम  कंट्रोल रूम के माध्यम से थाना डालनवाला को सूचना प्राप्त हुई की राजपुर रोड पर  हीरो हौंङा शोरुम के सामने एक टैंकर द्वारा स्कूटी न. UK 07 AK 4843 सवार युवतियों को टक्कर मार दी गयी है। जिसमे दोनो युवतियां गंभीर रूप से घायल हो गयी है।

सूचना पर पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा तथा दोनों घायलों को उपचार हेतु दून अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर द्वारा उन्हें मृत घोषित किया गया। मृतकों की पहचान कनिका शर्मा तथा वर्षा डंडरियाल के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा मृतकों के परिजनों को सूचित किया गया।

परिजनों द्वारा बताया गया कि मृतका वर्षा एम.एस.सी करने के उपरांत बी.एड. किया गया था तथा वर्तमान में वह नया गांव स्थित किसी स्कूल में पढ़ाती थी। पुलिस ने तेल टैंकर यूपी 07 R 8082 को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में लिया गया है। शवों का पंचायतनामा भर अग्रिम कार्यवाही की गयी तो पता चला कि सड़क में बने गड्ढे में स्कूटी जाने से संतुलन बिगड़ना जिसके कारण स्कूटी सवार दोनों युवतियां सड़क पर गिर गयी व पीछे से आ रहे टैंकर की चपेट मे आने से दोनों की मौत हो गयी।