राज्य मंत्रीयों को अपना पसंदीदा बंगला मिलने का इंतजार

    0
    679

    उत्तराखंड में सरकार बनने के बाद जो सबसे ज्यादा चर्चा का विषय है वह है सरकारी बंगले। जी हां सरकार गठन के बाद बंगलों को लेकर खींचातानी तेज हो गई है।पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा के आवास ओल्ड बीजापुर हाउस पर मदन कौशिक और सतपाल महाराज की नजर है।फिलहाल यह बंगला अभी तक दोनों में से किसी को भी निर्धारित नहीं किया गया है।आपको बता दें कि राज्य मंत्री धन सिंह को भी अब तक कोई बंगला नहीं मिला है, और वह कैंट रोड, हाथी बड़कला पर बने बंगले की मांग कर रहे हैं जो अभी पूर्व मंत्री व कांग्रेस विधायक इंदिरा हृदयेश के पास है।

    प्रदेश में नए मंत्रीमंडल के लिए नियम के अनुसार सरकारी बंगले निर्धारित किए जाते हैं।सीएम त्रिवेंद्र रावत, न्यू कैंट रोड पर बने मुख्यमंत्री आवास पर जा रहे हैं।देहरादून में युमना कालोनी के अलावा कुछ और जगहों पर सरकारी आवास है जो मंत्रीयों को एलाट किए जाते हैं।प्रदेश के नए मंत्रीमंडल में हरक सिंह रावत और यशपाल आर्य ने अपने पुराने आवास बरकरार रखे हैं।यह आवास उन्हें पिछली कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के दौरान मिले थे,कांग्रेस का साथ तो इन मंत्रीयों ने छोड़ दिया लेकिन उनके द्वारा निर्धारित घरों का साथ अभी तक इन नेताओं ने नहीं छोड़ा है।नए मंत्रीयों में सुबोध उनियाल ने यमुना कालोनी में आर-8 बंगला लिया है।मंत्री अरविंद पांडे ने आर-3 बंगला लिया है।प्रकाश पंत के नाम न्यू कैंट रोड,हाथीबड़कला रोड पर बंगला निर्धारित हुआ है जो पहले भगत सिंह कोश्यारी के नाम पर एलाट हुआ था।इसके अलावा राज्य मंत्री रेखा आर्य को यमुना कालोनी में ए-1 बंगला निर्धारित किया गया है जो पहले पूर्व मुख्यमंत्री भूवन चंद्र खंडूरी के पास था।अब मौजूदा मंत्रीमंडल में केवल तीन मंत्री मदन कौशिक,सतपाल महाराज और धन सिंह को अपने पसंदीदा बंगले मिलने का इंतजार है।