देहरादून के हर वार्ड के लिए नगर निगम ने स्वीकृत किए 15 लाख रुपये
ऋषिकेश नगर पालिका परिषद में हुई बैठक,जल्द शुरू होगा क्षेत्र में सफाई अभियान
तीर्थनगरी ऋषिकेश में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने और बेहतर व्यवस्था को बनाने के लिए ऋषिकेश के नगर पालिका कार्यालय में एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें स्थानीय लोगों ने हिस्सा लिया और अपनी परेशानी पालिका अध्यक्ष को बताई। मीडिया से बात करते हुए पालिका अध्य्क्ष दीप शर्मा ने बताया कि ऋषिकेश छेत्र में सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने की जरूरत है जिसके लिए हम जल्द ही सफाई अभियान चलाने जा रहे है और साथ ही शहर में अधूरे पड़े कामो को भी जल्द से जल्द पूरा करने का प्रयत्न किया जाएगा।
आपको बता दे की ऋषिकेश नगर पालिका में कई ऐसे क्षेत्र हैं जहाँ पर गन्दगी का अम्बार लगा रहता है हालाँकि समय समय पर नगर पालिका ऋषिकेश द्वारा साफ़ सफाई के लिए स्वछता अभियान चलाए जाते है जिसमे क्षेत्र के लगभग हर हिस्से में वहां के स्थानीय प्रतिनिधि द्वारा साफ़ सफाई करवाई जाती है जिससे शहर को स्वछ रखा जा सके,साथ साथ शहर में फोगिंग आदि को लेकर भी बैठक में फैसला लिया गया।
चार्जशीट गायब होने के मामले को गंभीरता से ले: एसएसपी डा. सदानंद दाते
रुद्रपुर कोतवाली से चार्जशीट गायब होने के मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी डा. सदानंद दाते ने तीन एसआइ सस्पेंड कर दिए थे। जबकि एक एसटीएफ में तैनात एसआइ के खिलाफ कार्रवाई के लिख लिखा गया है। चार्जशीट कोतवाली से गायब होने के मामले में छानबीन के निर्देश दिए गए हैं।
जिसमें बीस चार्जशीट गायब होने की बात सामने आई है। इसमें से सर्वाधिक मामले एसआई गोपाल सिह नेगी के सामने आए हैं। सीओ कार्यालय को बाईपास करते हुए कहीं चार्जशीट सीधे न्यायालय तो नहीं भेजी गई इसकी जांच के लिए एसआइ आशुतोष सिह के नेतृत्व में एक टीम ने न्यायालय पहुंच कर पत्रावलियां खंगाली।
हर थाने को लंबित विवेचनाओं के सापेक्ष चार्जशीट का मिलान करने के निर्देश दिए हैं। उधर, चार्जशीट की तलाश में एसएसपी के निर्देश पर एक टीम ने न्यायालय में जाकर जांच की कहीं चार्जशीट सीधे न्यायालय तो नहीं भेज दी। एसएसपी ने मामले की गहराई से जांच के निर्देश दे दिए हैं।
सीएम त्रिवेंद्र से मुलाकात करने पहुंचे यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के पिता
कॉर्बेट पार्क के सरपदूली रेंज के राबदल क्षेत्र में मरा मिला बाघ
रामनगर। कॉर्बेट पार्क के सरपदूली रेंज के राबदल क्षेत्र में एक बाघ मरा मिला। सूचना पर वन कर्मी मौके पर पहुंच गए हैं बताया जा रहा है कि बाघ का शव सड़क किनारे पड़ा था। इसे मुंबई से आए पर्यटक बाल कृष्णन ने देखा। इसके बाद इसकी सूचना वन कर्मियों को मिली। इससे वन विभाग में भी हड़कंप मच गया। सूचना पर मौके पर पार्क निदेशक सुरेंद्र मोहन और उप निदेशक अमित वर्मा पहुंच गए।
वन विभाग के कर्मियों के मुताबिक बाघ की आयु लगभग पांच साल है। माना जा रहा है कि उसकी मौत दो या तीन दिन पहले हुई। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
सात आरोपी आज भी है पुलिस की गिरफ्त से बाहर
काशीपुर। प्रेमी प्रेमिका को सरेआम पीटने के मामले में तीन दिन बीत जाने पर भी नामजद सात आरोपी आज भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। दावे भले ही पुलिस आरोपियो को जल्द पकडने के कर रही हो लेकिन हकिकत तो ये है कि आरोपी सरेआम घुम रहे हैं और पुलिस हाथ पर हाथ रखे बैठी है। सबसे पहले इस खबर को प्रमुखता से दिखाया था,जिसके बाद भले ही पुलिस हरकत में आयी और गांव में लगातार दबिश भी दी,लेकिन पुलिस के हाथ एक भी आरोपी नहीं लग पाया।

जबकि ग्राऊड जीरो पर जाकर पुरी पडताल की तो आरोपी गांव और उसके आसपास के क्षेत्र में घुमते नजर आये जिसमें से एक आरोपी को कैमरे में भी कैद कर लिया गया। ग्रामीणों ने पुलिस की कार्यवाही पर सवाल उठाते हुए कहा कि पुलिस द्वारा सही दिशा में कार्यवाही नहीं की जा रही है,यही वजह है कि तीन दिन से पुलिस किसी को भी नहीं पकड पायी है।
वहीं ग्रामीणों ने कुण्डा चौराहे पर पुलिस के खिलाफ जोरदार प्रदर्सन करते हुए जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की, जबकि एएसपी जगदीश चन्द्र ने बताया कि आरोपियों की तलाश के लिए टीमें बना दी गयी है और सर्विंलांस के माद्यम से सभी की लोकेशन ट्रेश की जा रही है। साथ ही आरोपियों के परिजनों से पुछताछ की जा रही है और गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
नायाबः अब अंडर वाटर ओल्ड टिहरी ले जाएगी पनडुब्बी
हर साल उत्तराखंड में हजारों लाखों की संख्या में पर्यटक और श्रद्धालु आते हैं- चाहे वो उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्र हो या मैदानी क्षेत्र लोगों का तांता लगा रहता है।हिल स्टेशन मसूरी हो या नैनीताल, या पवित्र केदारनाथ और बद्रीनाथ उत्तराखंड में पर्यटक आते ही रहते हैं।हमेशा से ही पर्यटन ने उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था में सहयोग किया है और टूरिज्म से उत्तराखंड को सहयोग मिलता रहा है।उत्तराखंड की नई सरकार ने आते ही टूरिज्म को बढ़ाने के लिए एक अलग और रोचक पहल की है- जी हां हम बात कर रहे हैं सालों पहले डूबे टिहरी शहर की जिसकी यात्रा अब आपको पनडूब्बी कराएगा।
गौरतलब है कि ओल्ड टिहरी वर्ष 1990 में धीरे धीरे पानी में समाहित हो गया था, जब टिहरी डैम को बनाने के लिए सरकार ने हरी झंडी दिखाई थी।हालांकि पुरानी टिहरी में रहने वाले निवासी नई टिहरी में बस गए लेकिन पुरानी टिहरी की इमारतें अभी भी पानी के अंदर है।उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि पानी के अंदर सफर करना एक अलग और उत्साहवर्धक अनुभव होगा और इससे पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा खासकर के विदेशी पर्यटकों को।
अभी तक अंडर वाटर टूरिज्म के लिए भारत में संमुद्री इलाके और द्वीप ही मशहूर थे। लेकिन टिहरी में वाटर स्पोर्टस शुरु करने से पनडुब्बी के माध्यम से लोगों के लिए पानी के अंदर सफर करने का सपना पूरा हो सकता है।पर्यटन मंत्री के अनुसार पहले छोटी पनडुब्बीयों को टिहरी झील में भेजा जाएगा जो आपको ओल्ड टिहरी की छवि दिखाएगा।
पुरानी बिल्डिंग और स्वरुप जैसे कि घंटाघर, पुराना दरबार, नया दरबार, स्वामी राम तीर्थ आश्रम, मेन मार्केट एरिया, पकौड़े वाली गली आदि जगह डूबे हुए टिहरी के खास आर्कषण है जो पर्यटकों को सबसे ज्यादा आकर्षित करते हैं।यह आम सफर नहीं होगा इसके जरिए पर्यटक वर्तमान समय से थोड़ा पीछे जाऐंगे और ओल्ड टिहरी के निवासीयों और टिहरी द्वारा किए हुए संघर्ष और बलिदान को अनुभव कर पाऐंगे।वैसे भी दुनिया के हर कोने में पनडुब्बियों की यात्रा मशहूर है।
उत्तराखंड पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज के अनुसार ओल्ड टिहरी को एक टूरिस्ट हाटस्पाट बनाना,नई सरकार के मुख्य कामों में एक है।इसके अलावा टूरिज्म डिर्पाटमेंट इस बात पर भी ध्यान देगा कि आर्युवेद टूरिज्म,इको टूरिज्म और इको टूरिज्म को प्रमोट कर सके।
उत्तराखंड सीएम ने थाई डेलीगेशन से मुलाकात में कहा हर क्षेत्र को मिलेगा बढ़ावा
एक माह के लिए बढ़ा शराब की दुकानों का लाइसेंस
उत्तराखंड के अनिल बलूनी के कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी,बीजेपी के राष्ट्रीय मीडिया हेड बने
बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने पार्टी के प्रवक्ता अनिल बलूनी को बीजेपी का राष्ट्रीय मीडिया हेड चुना और संजय मायूख को उनका डेप्यूटी।
बलूनी से पहले इस स्थान पर श्रीकांत शर्मा थे जो अब उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री हैं।बलूनी उत्तराखंड राज्य के रहने वाले हैं।बलूनी को अमित शाह का एक खास आदमी माना जाता है और शाह के विश्वासपूर्ण लोगों में बलूनी एक हैं।
बलूनी के बीजेपी राष्ट्रीय मीडिया हेड चुने जाने पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि बहुत ख़ुशी की बात है, जो उनको पूरी मीडिया डिपार्टमेंट सौंपा गया है। यह कोई हल्की फुल्की बात नही हैं और बलूनी जी को इस काम को करने की काबलियत भी रखते हैं। अजय भट्ट ने कहा कि मेै खुद अनिल बलूनी को बधाई देना चाहता हूँ और उन्होंने ना केवल बीजेपी बल्कि पूरे राज्य का गौरव बढ़ाया है।

























































