Page 783

नवजात की मौत पर हंगामा

0

काशीपुर के न्यू नर्सिंग होम में नवजात शिशु की मौत पर परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने चिकित्सकों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल में हंगामा काटा। मामला बढ़ता देख सुरक्षा की खातिर चिकित्सकों ने स्वयं को कमरे में बंद कर लिया। सूचना पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दो चिकित्सकों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। परिजनों ने चिकित्सकों के डाक्यूमेंट की जांच कराने की मांग की।

ग्राम बांसखेड़ा निवासी मोहम्मद इरफान पुत्र छोटे खां ने प्रसव पीड़ा होने पर गर्भवती पत्नी को रविवार रात करीब 11 बजे मुरादाबाद रोड स्थित न्यू मैक्स नर्सिंग होम में भर्ती कराया था। परिजनों ने बताया कि चिकित्सकों ने नार्मल डिलीवरी की बात कही थी। भर्ती करने के बाद पूरी रात कोई भी चिकित्सक गर्भवती को देखने के लिए नहीं आया। सोमवार सुबह छह बजे खून की कमी बताकर चिकित्सक ने बी पॉजिटिव ग्रुप का एक बोतल खून मांगा था। व्यवस्था न होने पर चिकित्सकों को खून के लिए साढ़े छह हजार रुपये भी दिए। रुपये मिलने के बाद तीन बजे महिला चिकित्सक अस्पताल पहुंची। शाम करीब चार बजे चिकित्सकों ने कहा कि हम आपको बच्चा नहीं दे सकते। इस पर परिजन भड़क गए। इसे लेकर काफी गहमागहमी होती रही। इस बीच चिकित्सक ने नवजात शिशु की मौत हो जाने की बात कही। इससे परिजनों का गुस्सा सातवें आसमान पर चढ़ गया। उन्होंने चिकित्सकों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा काटना शुरू कर दिया।

चिकित्सकों की डिग्री फर्जी बताकर डाक्यूमेट की जांच की मांग की। हंगामा बढ़ता देख कुछ चिकित्सक अस्पताल से खिसक गए। दो चिकित्सकों ने अंदर से कमरा बंद कर लिया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को शांत कराया। पुलिस ने दरवाजा खुलवाकर चिकित्सकों से प्रश्न किया तो वह संतुष्ट जवाब नहीं दे सके। इस पर बांसफोड़ान चौकी इंचार्ज जसविंदर सिंह ने बताया कि दोनों चिकित्सकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। साथ ही पुलिस ने बच्चे का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया।

संस्कृति और कला का मेला: “मसूरी माउंटेन फेस्टिवल 2017”

पहाड़ों की रानी मसूरी एक बार फिर स्वागत के लिए तैयार है, आप सोच रहे होंगे किसके स्वागत के लिये, तो आइये आपको बताते है – एक बार फिर मसूरी में आयोजित होने जा रहा हैं, ‘मसूरी माउंटेन फेस्टिवल’ जिसमें लेखक, पर्वतारोही, संरक्षण में रुचि रखने वाले, आर्टिस्ट, म्यूज़िशियन और फोटोग्राफरस भाग लेंगे। यह सारे कलाकार ना केवल भारत बल्कि दुनिया के हर कोने से यहाँ तीन दिन के लिये आयेंगे। यह फेस्टिवल 18-20 मई तक चलेगा।  

तीन दिन का यह फेस्टिवल बहुत से नए अनुभव लेकर अा रहा हैं, जिसमें अलग-अलग मुद्दों पर डिस्कशन, परर्फामेंस, वर्कशाप, फिल्म स्क्रिनिंग और एग्जिबिशन का आयोजन होगा। यह इवेंट बेन्नफ फिल्म फेस्टिवल वलर्ड टूर से शुरु होगा जिसके बाद नागा फोल्क और रूबेन मशान्ग्वा ब्लू कांसर्ट, वुडस्टाक स्कूल के क्वाड में परर्फाम करेंगे। फेस्टिवल डायरेक्टर के.कृष्णन. कुट्टी का कहना हैं कि इस साल फेस्टिवल का थीम ‘कन्जरवेशन’ है। कन्जरवेशन हर क्षेत्र में चाहे वह वाईल्डलाईफ हो, फ्लोरा और फोना हो, पहाड़ों से जुड़ा, चाहे देश मे हो या विदेश मे फेस्टिवल मे डिस्कस होेगा । कृष्णन कहते हैं कि “हमारे पास एक आर्टिस्ट होगा जो ‘आर्ट इन मोनेस्टरी’ को रिस्टोर करने के बारे में बताएगा। पूरे इवेंट का मुख्य आर्कषण ‘कन्जरवेशन’ होगा और यह एक ऐसा टापिक है जो पहाड़ से प्रेम करने वाले और पहाड़ों से जुड़े लोगों के लिए खास हैं।”

पिछले कुछ सालों में मसूरी माउंटेन फेस्टिवल एक प्रथा सी बन गया है, जिसके बिना पहाड़ो की रानी मसूरी अधूरी है। उम्मीद है कि हजारों की तादाद में लोग इस फेस्टिवल में हिस्सा लेंगे। हर बीतते हुए साल के साथ यह फेस्टिवल और भी ज्यादा मशहूर होता जा रहा और यह अपनी पहचान ना केवल राष्ट्रीय बल्कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हर तरफ से वाह-वाही बटोर रहा है।

यूपी का कुख्यात “चच्चा” गैंग हिरासत में

0
उत्तर प्रदेश पुलिस की नाक में दम करने वाला बुलंदशहर का कुख्यात “चच्चा” गैंग उत्तराखण्ड पुलिस के हत्थे चढ़ गया। उत्तर प्रदेश में कई दर्जन डकैती, लूट और हत्याओं जैसी संगीन वारदातों को अंजाम देने वाले चच्चा गैंग की तलाश में युपी पुलिस लम्बे समय से थी लेकिन ये गैंग कभी पुलिस के हाथ नहीं चढ़ पाया। लेकिन उत्तराखण्ड के काशीपुर में माईक्रो फाईनेंस कम्पनी में डकैती करना इस गैंग के लिए भारी पड़ गया।
एक हफ्ता पहले फाईनेंस कम्पनी में लाखों की डकैंती के बाद से ही काशीपर पुलिस इस गैंग के पीछे लग गयी थी। सर्विलांस और कार की सीसीटीवी फूटेज के आधार पर पुलिस ने इस गैंग के मास्टर माइन्ड चच्चा के साथ ही छ लोगों को गिरफ्तार किया है। डकैती का खुलासा करने आये डीआईजी कुमाऊं अजय रौतेला ने बताया कि “ये शातिर गैग युपी में कई बडी वारदातों को अंजाम दे चुका है और माईक्रों फाईनेंस कम्पनी से निकाले गये एक कर्मचारी की मदद से इस गैंग ने काशीपुर में वारदात को अंजाम दिया था। जिसके बाद पुलिस लगातार ही गैंग के सदस्यों की तलाश में जुटी हुई थी। पुलिस को आखिर सफलता मिल गयी और पुलिस ने डकैती में लूटे गये कैश के साथ ही इस गैंस से आधुनिक हथियार बरामद किये।”

पुलिस ने निकाली जागरूकता रैली

0

मिशन सर्वोदय अभियान के तहत थाना प्रभारी ऋषिकेश निहारिका भट्ट ने पुलिस द्वारा यातायात के नियमों का पालन, दुपहिये वाहन मे हैलमेट का प्रयोग, दुपहिये वाहन मे तीन सवारी न बिठाना सड़क सुरक्षा, ड्रग के प्रति जागरुकता, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छ अभियान व नारी सशक्तिकरण तथा नागरिक सुरक्षा के संबंध मे दुपहिये वाहन मे हैलमेट का प्रयोग कर, भरत मंदिर इंटर कॉलेज के 500-600 छात्र छात्राओं के साथ जागरूकता रैली का शुभारंभ किया गया।

WhatsApp Image 2017-05-16 at 16.52.23

यह रैली भरत मंदिर इंटर कॉलेज से अंबेडकर चौक,घाटचोक, त्रिवेणी घाट, मरीन ड्राइव, 72 सीढ़ी से होते हुए वापस भरत मंदिर इंटर कॉलेज में समापन हुआ। जागरुकता रैली में ऋषिकेश की आम जनता द्वारा भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया गया व पुलिस द्वारा चलाए जा रहे जागरुकता अभियान की प्रशंसा की गई।निहारिका भट्ट ने बताया कि ऋषिकेश मे लगातार अभियान चला कर हेलमेट का प्रयोग न करने तथा तीन सवारी बैठाने वालो के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्यवाही भी की जायेंगी।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने सिस्टम पर उठाये सवाल

0

भाजपा सरकार को विपक्ष की जरुरत नहीं है उन्ही के कार्यकर्ता बहुत है सरकार का विरोध करने के लिए। जी हां भाजपा कार्यकार्ताओं ने अपनी ही सरकार के कार्यों पर सवालिया निशान लगाते हुए कहा कि स्वास्थ्य सेवाए बदहाल है और सरकार गम्भीर नहीं, जल्द सुधार ना लाने पर धरना देने की तक चेतावनी दी है।

रुद्रपुर जिला अस्पताल की व्यवस्था में सुधार करने की मांग को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओ ने अस्पताल की प्रमुख अधीक्षक डॉ. अमृता उप्रेती से मुलाकात की और जल्द ही अस्पताल की व्यवस्था में सुधार करने की मांग की। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी अगर व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो अपनी ही सरकार में धरने पर बैठेंगे। इस दौरान अस्पताल की महिला चिकित्सक के लापरवाहीपूर्ण रवैये पर लगाम कसने की मांग की। उन्होंने बताया बीते दिनों इंद्रपुर निवासी गर्भवती महिला ने अस्पताल के बरामदे में ही बच्चे को जन्म दे दिया था। अस्पताल के डॉक्टरों ने न तो जांच की और न ही बेड दिया। इसके अलावा अन्य रोगियों को भी लगातार हल्द्वानी रेफर किया जा रहा है।

पीड़ित परिवार के समर्थन में सांसद प्रतिनिधि विकास शर्मा के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रमुख अधीक्षक डॉ. अमृता उप्रेती से मुलाकात कर कहा प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है लोगो को उम्मीद है अच्छी सुविधा मिलने की कहा अगर सिस्टम में सुधार नहीं किया गया तो अपनी ही सरकार में आंदोलन करेंगे उन्होंने लापरवाह चिकित्सक के खिलाफ कार्यवाही की मांग की।

 

सैन्य क्षेत्र में आग

0

रविवार रात रानीखेत के एरोड़ व मंगचौड़ा क्षेत्र के जंगलों में लगी आग को काबू करने में सेना के जवानों को खासी मशक्कत करनी पड़ी। सैन्य क्षेत्र के जंगलों तक पहुंची आग को जवानों ने फायर लाइन बनाकर काबू किया। वन विभाग के अनुसार आग से कई हेक्टेयर जंगल को नुकसान पहुंचा है।

ताड़ीखेत ब्लॉक के ऐरोड़ गांव के ऊपरी हिस्से में आग लग गई और तेजी से फैलने लगी। तेज हवा के बीच बेकाबू हुई लपटें मंगचौड़ा व ऐरोड़ के साथ ही पडौली वन पंचायत के जंगल तक पहुंच गई। आग की सूचना मिलने पर जब तक वन विभाग हरकत में आता, तब तक आग घिंघारीखाल स्थित सैन्य क्षेत्र के जंगल तक पहुंच गई।

जंगल में आग फैलते देख वन कर्मियों के साथ सेना के जवानों ने कमान संभाली। जवानों के साथ मिलकर वन कर्मियों ने तेजी दिखाते हुए फायर लाइन काट डाली, जिससे जंगल में फैलती आग पर काबू पाया जा सका।

अल्मोड़ा के डीएफओ एसआर प्रजापति के अनुसार वन क्षेत्रों में आग लगाने वालों को छोड़ा नहीं जाएगा। वन पंचायतों व गांवों में मुखबिर तंत्र को और सक्रिय कर रहे हैं। पर्यावरण व जंगल बचाने के लिए जनसहभागिता बेहद जरूरी है। वन कर्मियों को रात-दिन निगरानी के निर्देश दिए गए हैं।

गंगनहर मरम्मत कार्य में धांधली पर सरकार से मांगा जवाब

0
Nainital,high court,uttarakhand

नैनीताल हाई कोर्ट ने गंगनहर हरिद्वार की मरम्मत कार्यों में धांधली की जांच को लेकर दायर जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड सरकारों से स्थिति साफ करने को कहा है।

हरिद्वार निवासी विनोद कुमार ने याचिका दायर कर कहा है कि गंगनहर में मरम्मत कार्यों में उत्तर प्रदेश की कार्यदाई संस्था ने भारी अनियमितताएं बरती हैं। सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत आवेदन कर सूचना मांगी गई, मगर कार्यदाई संस्था द्वारा जवाब नहीं दिया गया।

मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति केएम जोसफ व न्यायमूर्ति आलोक सिंह की खंडपीठ ने मामले को सुनने के बाद तीन सप्ताह में उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड सरकार से स्थिति साफ करने के आदेश पारित किए हैं।t

हरक सिंह ने कही हमारे मन की बात-प्रीतम सिंह

0

हरक सिंह रावत ने अपने चित परिचित अंदाज़ में बयान देकर शांत पड़ी कांग्रेस को भी सरकार पर हमला करने के लिये बारूद दे दिया है। हरक सिंह रावत के अपनी सरकार औऱ पार्टी को कटघरे में खड़ा करने वाले बयान पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने टिप्पणी करते हुए न्यूज़पोस्ट टीम से कहा कि, “सबसे पहले मैं हरक सिंह को बधाई देना चाहता हूं कि जो हम कह रहे थे कि हरीश रावत के कार्यकाल की सरकार आज की सरकार से बेहतर और अच्छी है वह उन्होंने खुद कह दिया। जो स्थिति हम पहले से स्पष्ट करना चाहते थे, यह काम हरक सिंह जी ने कर दिया है। मंत्रियों में आपसी समन्वय देखने को नहीं मिल रहा है और वर्तमान में यह सरकार अफसर लोग चला रहे हैं।”

वहीं पार्टी ने हरक सिंह के बयान से अपने को अलग करने की कोशिश की। बीजोपी के मीडिया प्रवक्त डा.देवेंद्र भसीन ने कहा कि “यह हरक सिंह जी का अपना व्यक्तिगत विचार हैं और मेरे हिसाब से मुख्यमंत्री और उनकी प्रदेश सरकार बहुत अच्छा काम कर रही है”।

18 मार्च को प्रचंड बहुमत मिलने के बाद डबल इंजन का दावा करने वाली सरकार के दूसरे इंजन के लोको पॉयलेट ने शपथ ली थी। त्रिवेंद्र सिंह रावत को उत्तराखंड राज्य का सीएम बनाया गया इसके साथ ही उन्होने अपनी टीम गठित भी की। उस टीम में कांग्रेस से भाजपा में आए दिग्गजों को भी जगह दी गई। हरीश रावत सरकार को एक बार घुटनों के बल बैठाने की कोशिश कर चुके हरक सिंह रावत को वन, पर्यावरण एवं श्रम मंत्रालय जैसे मंत्रालयों की बागडोर सौंपी गई।लेकिन हरक सिंह रावत के लिये ये काफी नहीं था। हाल ही में उन्होंने कहा कि “प्रदेश का विकास सिर्फ दो ही नेता कर सकते थे डा. रमेश पोखरियाल निशंक और दूसरे हरीश रावत।” ऐसे बयानों के चलते राज्य बीजेपी और दिल्ली में पार्टी के शीर्श नेताओं के लिया हरक आने वाले दिनों में परेशानी का सबब बन सकते हैं।

जानिये देहरादून के किस बड़े जौहरी को हुई 2 साल की सजा

0

विवेक दिवेदी, चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट (इकोनामिक आफेंस) ने पंजाब ज्वैलर्स के मालिक राजू वर्मा को इनकम टैक्स रिटर्न में अपने स्विस अकाउंट में जमा बेहिसाब पैसो का ब्यौरा ना देने की वजह से उन्हें गुनहगार साबित किया है। आई-टी डिर्पाटमेंट के सीनियर काउंसिल एस.एम जैन के मुताबिक उन्होंने भी पंजाब ज्वैलर्स के मालिक पर 8 लाख रुपये का फाईन लगाया है।

अपने इस आडर के बारे में चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट दिवेदी ने कहा कि इस ज्वैलर ने सन 1996 में स्विस बैंक में लगभग 92 लाख रुपये जमा करवाये थे और इस अमाउंट पर इन्होंने इनकम टैक्स रिटर्न भी नहीं भरा था। आईटी डिर्पाटमेंट के सीनियर वकील ने बताया कि इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के विजिलेंस सेल को इस फ्राड के बारे में तब पता चला जब 2012 में इस ज्वैलरी की दुकान पर छापा मारा गया।

ज्वैलरी की दुकान के मालिक राजू वर्मा के खिलाफ अब तक 16 केस फाईल हो चुके है और इन केसों की प्रोसिडिंग 2015 मे शुरु हुई। सीनियर काउंसिल ने बताया  की पिछले 2 सालों से यह केस चल रहा था और 2017 में यानि अब जाकर इसकी सजा सुनाई गई है, जो दो साल की जेल के रुप में है।

यह देश का पहला ब्लैक मनी का केस है जहां सुनवाई पूरी हुई है और 2 साल के अंदर सजा भी सुनाई गई है।

विवेक ओबराॅय शहीद जवानों के परिजन को देंगे 25 फ्लैट

0

अक्षय कुमार के बाद अब बॉलिवुड ऐक्टर विवेक ओबरॉय ने भी शहीदों के परिवार की ओर मदद का हाथ बढ़ाया है। सुनने में आया है कि विवेक  25शहीद सीआरपीएफ जवानों के परिवार को महाराष्ट्र के ठाणे में एक-एक फ्लैट देंगे।

रिपोर्ट की मानें तो विवेक की कंपनी ‘कर्म इंफ्रास्ट्रकचर प्राइवेट लिमिटेड’ की ओर से इन सीआरपीएफ शहीदों के परिवार को 25 फ्लैट देने की घोषणा की गई है। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि जहां चार फ्लैट पहले ही 11 मार्च को दिवंगत जवानों के परिवार को निर्धारित किए जा चुके हैं, वहीं 21 फ्लैट अर्द्धसैनिक बल को जल्द ही सौंपे जाएंगे। इन चार परिवारों में से तीन सुकमा में हाल में हुए नक्सल हमले में शहीद हुए जवानों के परिवार हैं। उन्होंने कहा कि तरजीह महाराष्ट्र के जवानों को दी जाएगी क्योंकि फ्लैट उस राज्य में हैं।ऑर्गनाइजेशन ने उन परिवार की लिस्ट जारी की है, जिन्हें फ्लैट दिए गए हैं और फ्लैट पाने वाली बाकी फैमिली की लिस्ट भी जल्द जारी की जाएगी।

 बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने हाल में छत्तीसगढ़ के सुकमा में 11 मार्च को घात लगाकर किए गए नक्सल हमले में शहीद 12 सीआरपीएफ जवानों में से प्रत्येक के परिवार को नौ-नौ लाख रुपये दिए थे। ओलंपिक में कांस्य पदक विजेता बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल ने भी 12 शहीद जवानों के परिवार में से प्रत्येक को 50-50 हजार रुपये दिए थे।