Page 771

नैनीताल में शुरु हुआ 15वां गर्वनर कप गोल्फ टूर्नामेंट

शुक्रवार को राज्यपाल के.के पाल ने 15वे गवर्नर कप गोल्फ टूर्नामेंट का नैनीताल में शुभारंभ किया। तीन दिन के इस इवेंट में 111 खिलाड़ी भाग लेंगे। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा की हर साल इस खेल में भाग लेने वाले खिलाड़ियों की संख्या बढ़ती जा रही है। मई के महीने में ही इंटर स्कूल गोल्फ टूर्नामेंट का आयोजन किया गया था। इस आयोजन में 100 के करीब छात्रों ने भाग लिया था जिसमें से लगभग 30 छात्र फाईनल तक भी पहुंचें और इसमें सबसे छोटा केवल 8 साल का खिलाड़ी है।

WhatsApp Image 2017-05-26 at 15.02.03

उन्होंने कहा कि पिछले कुछ सालों से राजभवन के कोच, स्कूल के बच्चों को बिना किसी फीस के गोल्फ की ट्रेनिंग दे रहे हैं। टूर्नामेंट की फाईनल कट आउट लिस्ट दो दिन के खेल के बाद बनाई जाएगी, और तीसरे यानि फाईनल दिन बेस्ट गोल्फर के नाम की घोषणा होगी। गर्वनर ने कहा कि गोल्फ, सेलिंग और पैराग्लाइडिंग जैसे र्स्पोटस से राज्य में टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा और जिससे प्रदेश की इकोनमी भी बढ़ेगी।

इंडियन गोल्फ यूनियन प्रेसिडेंट विंग कमांडर सतीश अपराजित ने कहा कि राज्य में गोल्फ को हर मुमकिन सपोर्ट दिया जाएगा। इसके साथ ही युवा खिलाड़ियों का रुझान खेल में बढ़ाने के लिए जो बच्चें खेल में रुचि रखते हैं उन्हें फ्री कीट और कोच भी उपलब्ध कराए जाऐंगे।

8 जून से शुरु होगा उत्तराखंड विधानसभा बजट सत्र

0

प्रदेश की नई सरकार का पहला बजट सत्र आगामी 8 जून से देहरादून में शुरु होगा। विधानसभा सचिवालय की ओर से इसकी अंतिम अधिसूचना जारी कर दी गई है। अभी विस सत्र के 20 जून तक सत्र के कार्यक्रम तय किए गए हैं।

प्रदेश की नई सरकार अपनी वित्तीय जरूरतों को अभी लेखानुदान के भरोसे पूरा कर रही है। चालू वित्तीय वर्ष 2017-18 के बजट के लिए अगले माह आठ जून से विधानसभा सत्र आयोजित किया जाएगा। सचिव विधानसभा की ओर से इसकी अधिसूचना जारी की गई।

महत्वपूर्ण बात यह कि बजट सत्र देहरादून में ही आयोजित किया जाएगा। सरकार सत्र को गैरसैंण में आयोजित करने के विकल्प पर भी विचार कर रही थी, लेकिन बरसात के मौसम, चार धाम यात्रा और गैरसैंण में सुविधाओं की उपलब्धता के मद्देनजर बजट सत्र देहरादून में ही आयोजित करने का निर्णय लिया गया।

सत्र के तय कार्यक्रम के मुताबिक आठ जून को वित्त मंत्री प्रकाश पंत बजट पेश करेंगे। नौ जून को बजट पर सामान्य चर्चा की जाएगी। 10 और 11 जून को अवकाश रहेगा। 12 जून को बजट पर सामान्य चर्चा होगी। 13 जून को विभागवार अनुदान मांगों का प्रस्तुतिकरण करने के साथ ही इन पर चर्चा एवं मतदान कराया जाएगा।

14 व 15 जून को भी विभागवार अनुदान मांगों को पेश करने के साथ ही इन पर चर्चा व मतदान होगा। 16 जून को विधायी कार्य व असरकारी कार्य किए जाएंगे। 17 व 18 जून को अवकाश रहेगा। 19 व 20 जून को विधायी कार्य किए जाएंगे। माना जा रहा है कि शेष कार्यक्रम कार्यमंत्रणा समिति तय करेगी। बजट सत्र के लिए शासन में तैयारियां भी शुरू कर दी गई है। शासन ने सभी महकमों से बजट निर्माण कार्य को पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

 

किस लिये कराया कांग्रेस ने बुद्धि-शुद्धि यज्ञ?

केंद्र सरकार के तीन साल पूरे होने पर जहाँ एक तरफ बीजेपी जश्न मनाती दिख रही है तो वहीं विपक्ष ने केंद्र सरकार के कामों पर सवाल उठाने शुरू कर दिए है। ऋषिकेश में जिला कांग्रेस द्वारा गंगा घाट पर केंद्र सरकार के लिए बुद्धि-शुद्धि यज्ञ का आयोजन किया गया जिसमें कांग्रेस कार्यकर्तायों ने हवन-पूजन किया।

1

मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस जिला अध्य्क्ष जयेन्द्र रमोला ने कहा कि बीजेपी के ये तीन साल बेहद निराशाजनक रहे है। केंद्र सरकार ने अभी तक जो वादे किए है वे सिर्फ जुमले साबित होते दिख रहे है इसलिए हमने आज ऋषिकेश के गंगा घाट में केंद्र सरकार के लिए बुद्धि-शुद्धि यज्ञ का आयोजन किया है।

मोदी सरकार ने तीन साल किए बर्बाद- प्रीतम सिंह

0

उत्तराखण्ड कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार का तीन साल का कार्यकाल घोर निराशावादी कार्यकाल रहा है। भारत के जनमानस ने जिस प्रकार नरेंद्र मोदी जी पर विश्वास करते हुए केन्द्र की भाजपा सरकार के पक्ष में जनादेश दिया था, उस जनादेश में तीन वर्ष के कार्यकाल में नरेन्द्र मोदी की सरकार ने कुठारघात करने के काम किया है।

उन्होंने कहा कि 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की जनता के सामने तमाम लोक लुभावने वायदे किये थे। लेकिन उनमें से एक भी वायदा पूरा करने में सक्षम नही रही है उन्होंने कहा कि सरकार के तीन वर्ष के कार्यकाल में देश का जनमानस अपने आप को ठगा हुआ तथा छला हुआ महसूस कर रहा है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह जी ने कहा कि जिस प्रकार यूपीए सरकार के वक्त में नेरन्द्र मोदी जी ने मंहगाई का हव्वा खडा करके कांग्रेस की केन्द्र सरकार के खिलाफ मंहगाई के विरोध में माहौल बनाने का काम किया और देश की जनता को मंहगाई कम करेंगे और अच्छे दिन लाएंगे का वायदा किया था आज मंहगाई अपने चरम पर है तथा सुरसा के मुंह की तरह दिन प्रतिदिन बढती जा रही है, जो दाल 2014 में 70 रूपये की मिलती थी आज वही दाल 210 रू0 से नीचे नही मिल रही है, गरीब के पेट में मोदी जी की सरकार ने लात मारने का काम किया है।

प्रीतम सिंह ने कहा कि विदेशों से कालाधन वापस लाकर प्रत्येक व्यक्ति के खाते में 15 लाख रूपये जमा करने तथा 25 हजार रू0 प्रतिमाह की पेंशन स्वीकृत करने की बात कही थी। परनतु आज देश का हर नागरिक बैंको में जा-जाकर उस 15 लाख रू0 की रकम को ढूंढ रहा है परन्तु 15 लाख उसे खाते में नही दिखाई दे रहे हैं। श्री प्रीतम सिंह जी ने कहा कि जहां विदेशो में कच्चे तेल के दाम प्रतिदिन गिर रहें हैं। वहीं भारत जैसे गरीब देश में डीजल और पेट्रोल के दामों में बढ़ोतरी हो रही हैं, खाद्यय पदार्थो की महगांई प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। परन्तु केन्द्र की सरकार महगांई कन्ट्रोल करने में अक्षम रही है और गरीब की जेब में डाका डालने का काम कर रही है।
प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि पाकिस्तान जिस तरीके से देश में आतंकवादी घटनाओं को अंजाम दे रहा है प्रतिदिन सीमा में देश का कोई न कोई सैनिक हताहत हो रहा है। दूसरी और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश की जनता के सामने कहा था कि यदि पाकिस्तान हमारे सैनिकों का एक भी सिर काटेगा तो हम हमारी सरकार आने पर उनके 10 जवानों के सिर काटकर लाऐंगें। वहीं दूसरी ओर दुश्मन के एक भी जवान के सिर काटना तो दूर प्रधानमंत्री पाकिस्तान जाकर बिरयानी खाने में मस्त रहते हैं, और जिस तरीके से सीमा में रोज घटनाऐं घटित हो रही हैं शायद उनको यह घटनाऐं नही दिखाई दे रही है।

उन्होंने कहा कि मोदी जी ने देश के नौजवानों से रोजगार उपलब्ध कराये जाने का वायदा किया था और यह वायदा किया था कि प्रतिवर्ष 2 करोड बेरोजगारेां को रोजगार देने का काम करेंगें।आज देश में विकास का पहिया ठप है, जितने भी लोकापर्ण आज मोदी जी कर रहे हैं उन सब कामों की शुरूआत पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने की थी तथा डाॅ0 मनमोहन सिंह  की सरकार ने की थी।

केन्द्र की सरकार जुमले बाजी कर छल कपट के सहारे तथा देश की जनता को अच्छे दिने का वायदा करके केन्द्र की सत्ता में आई है। परन्तु तीन वर्ष के कार्यकाल में नरेन्द्र मोदी की सरकार ने देश में एक भी उपलब्धि नही की। देश में चारो तरफ बेरोजगारी, महगांई, भ्रष्टाचार तथा अफरा तफरी का माहौल है। परन्तु मोदी जी की सरकार तीन वर्ष की उपलब्धि पर जश्न मनाने का काम कर रही है। श्री प्रीतम सिंह जी ने कहा कि कांग्रेस मोदी जी से यह पुछना चाहती है कि जो भी वायदे उन्होने 2014 के लोकसभा चुनाव में हिन्दुस्तान की महान जनता से किये थे क्या उनमें से मोदी जी ने अपने तीन वर्ष के कार्यकाल में एक भी वायदा पूरा किया है।

“ट्यूबलाईट” की कहानी मसूरी के जूतों की ज़ुबानी

सुपरस्टार सलमान खान की आने वाली फिल्म ट्यूबलाईट भी उनकी हर फिल्म की तरह चर्चा मे है।लेकिन क्या आप जानते हैं कि ईद पर रिलीज़ होने वाली इस फिल्म का मसूरी से गहरा नाता है? नहीं जानते? अब आप सोच रहे होंगे कि शायद इस फिल्म की शूटिंग मसूरी में हुई है, जी नहीं ना तो फिल्म की शूटिंग यहां हुई है ना ही सलमान कभी मसूरी आए हैं। यह कनेक्शन सलमान के दिल के पास है। यह कनेक्शन सलमान नहीं है बल्कि वह जूते हैं जो फिल्म ट्यूबलाईट के पोस्टर में सलमान के गले में टंगे हुए हैं।

14f43947-c282-4bbc-88ac-f37ea4a1af8a

पिछले साल जुलाई में लैंडोर कैंट मसूरी के किशन शू मेकर को डायरेक्टर कबीर खान का फोन आया और उन्हें 50-60 के दशक में पहने जाने वाले जूते बनाने का आर्डर मिला। किशन तब शायद जानते भी नहीं थे कि उनके हाथ से बनाए हुए जूते सलमान की फिल्म ट्यूबलाईट के पोस्टर में आर्कषण का केंद्र बनेंगे। किशन का परिवार पिछले 4 पीङियों से मसूरी में रह रहा है और यही बिजनेस कर रहा है। दरअसल यह शूज मेकर ग्वालियर के रहने वाले थे लेकिन अंग्रेंजों के राज के दौरान यहां आए थे और तबसे पहाड़ों को ही अपना घर बना लिया हैं।

किशन ने टीम न्यूज़पोस्ट से खास बातचीत में बताया कि जब कुछ साल पहले, कबीर खान मसूरी आए थे तो उन्होंने हमारे यहा सैंडल बनावायें थे। फिर पिछली जुलाई में उनका फोन आया कि 50-60 साल पुराने अंदाज के 4-5 अलग-अलग डिजाइन के जूते चाहिए 8नंबर व 9 नंबर साईज में, जो हमने दो दिन में बनाकर उन्हें मुम्बई कुरियर किये।

bbb7d5d6-2d16-4339-89f2-ce6261ef5273

न्यूज़पोस्ट टीम को कुरियर की रसीद दिखाकर और फिल्म के लिए सलमान और डायरेक्टर कबीर खान द्वारा फाइनल हुए जूते की फोटो दिखाकर किशन ने बताया कि फिर कुछ दिन बाद उन्हें फोन आया कि डार्क टैन, स्वेड में 8 नंबर के 12 जोड़ी जूते हमें कूल्लू में चाहिए। किशन ने बताया कि यह जूते हमने हरिद्वार-कुल्लू बस पर पिछले साल नवंबर में भेजे जहां शूटिंग चल रही थी।

ट्यूबलाईट के पोस्टर को अखबारों में देखकर किशन के चेहरे पर मुस्कान आ जाती है और क्यों ना आए वो खास जो हैं। लेकिन इस फेम के लिए किशन नए नहीं है। उनके बनाएं हुए जूते सचिन तेंदुलकर, टाॅम अल्टर, अरशद वारसी जैसे बड़े नामों ने पहने हैं। किशन के लिए सबसे खुशी की बात है उनके बनाए हुए जूते उनके चहीते कलाकारों को पहनते हुए देखना। किशन कहते हैं कि हम तो दिल से चाहते हैं कि “सलमान की फिल्म हिट हो और वो ऐसे ही अच्छा काम करते रहें।”

यहां देखें कैसे बनाए सलमान के जूतेः

सीएम रावत ने की नितिन गड़करी से मुलाकात

0
नई दिल्ली में केन्द्रीय परिवहन मंत्री नितिन गड़करी से मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मुलाकात की। इस दौरान केन्द्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री के बीच चारधाम आॅल वेदर रोड के सम्बंध में चर्चा हुई। केन्द्रीय मंत्री श्री गडकरी ने चारधाम आॅल वेदर रोड प्रोजेक्ट को निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने का भरोसा दिया। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि सीएम कार्यालय से पूरे प्रोजेक्ट की नियमित मॉनिटरिंग की जायेगी। सभी एजेंसियों का कोऑर्डिनेशन देखा जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि चारधाम आॅल वेदर रोड, उत्तराखंड के विकास में ऐतिहासिक भूमिका अदा करेगी। उन्होंने कहा कि हरिद्वार और देहरादून रिंग रोड बनाई जाएगी।  केन्द्रीय मंत्री गडकरी ने 22 सड़कों को एनएच बनाने पर सैद्धान्तिक सहमति दी। इस अवसर पर हरिद्वार में ट्रेफिक जाम से निजात के लिए एलिवेटिड रोड, चार धाम रोड पर वन विभाग की एनओसी पर पर भी वार्ता हुई। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, मुख्य सचिव एस.रामास्वामी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने ली 40वीं वाहिनी पी.ए.सी. के दीक्षान्त परेड की सलामी

0
प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने 40वीं वाहिनी पी.ए.सी. हरिद्वार में बतौर मुख्य अतिथि नवनियुक्त बन्दीरक्षकों की प्रथम दीक्षान्त परेड की सलामी ली एवं दीक्षान्त परेड का निरीक्षण भी किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 187 रिक्रूट बन्दीरक्षकों को अपने कर्तव्यों के निर्वहन, राज्य की प्रतिष्ठा एवं कारागार विभाग की छवि को आगे बढ़ाने के लिए पूर्ण निष्ठा से कार्य करने की शपथ दिलाई।
bandi rakshkon ki parade main salaami lete CM Ts Rawatमुख्यमंत्री ने कहा कि यह एक ऐतिहासिक अवसर है राज्य गठन के 17 वर्षों में पहली बार बन्दी रक्षकों की दीक्षांत परेड का आयोजन किया जा रहा है। रिक्रूट बन्दीरक्षकों को 20 फरवरी 2017 से 03 माह का प्रशिक्षण 40वी. वाहिनी पी.ए.सी. हरिद्वार में दिया गया इसके बाद इन्हें 3 माह का कारागारों में व्यवहारिक प्रशिक्षण भी दिया जायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी राज्य के लिए सुरक्षाबल की अनिवार्य आवश्यकता है। आज अधिकारियों एवं जवानों का दायित्व सुरक्षा के साथ ही जनता एवं कैदियों का हृदय परिर्वतन कर सकारात्मक दिशा की ओर ले जाना भी है। प्रशिक्षण में बन्दी रक्षकों को योग, रचनात्मक कार्यों, भारतीय संविधान, आई.पी.सी., सी.आर.पी.सी., अनुशासनात्मक रूप से प्रशिक्षित किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रशिक्षण में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले 10 प्रशिक्ष्णार्थियों को पुरस्कृत भी किया।
प्रशिक्षण में बन्दीरक्षक जितेन्द्र सिंह रावत ने प्रथम, मेजर सिंह ने द्वितीय एवं आशीष प्रसाद ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।  महानिरीक्षक कारागार उत्तराखण्ड डाॅ पी.वी.के. प्रसाद ने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान बन्दी रक्षकों को तीन माह का गहन प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के साथ ही गंगा सप्तमी के अवसर पर  हरकी पेड़ी, दक्ष मंदिर, शीतला माता घाट, सती घाट आदि स्थानों पर बन्दीरक्षकों द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया। वाहीनी परिसर में फलदार एवं छायादार वृक्षों का रोपण किया गया। प्रशिक्षण के दौरान विशेषज्ञों द्वारा अलग-अलग टाॅपिकों पर प्रशिक्षण दिया गया। उन्होंने कहा कि इस तीन माह के प्रशिक्षण के बाद कारागारों में भी बन्दीरक्षकों को व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जायेगा।

उत्तराखंड के युवाओं को भर्ती में लंबाई में मिलेगी छूट

0

नई दिल्ली स्थित सेना भवन में मसूरी विधायक गणेश जोशी ने भारतीय सेना के चीफ ऑफ द् आर्मी स्टाफ जनरल विपिन रावत से मुलाकात की। इससे पहले मसूरी विधायक गणेश जोशी 14 मार्च को आर्मी चीफ से सेना भवन में मिले थे। उन्होंने रिटार्यड सैन्य कर्मियों की चिकित्सा सम्बन्धी समस्याओं के निराकरण के लिए ईसीएचएस पॉलिक्लीनिक सुविधा, कुमांऊ एवं गढ़वाल के पर्वतीय क्षेत्रों में रहने वाले युवाओं को सेना भर्ती हेतु लम्बाई में छूट प्रदान किये जाने, अखरोट एवं चिलगोजा इत्यादि के पेड़ों को लगाने जिससे पर्वतीय क्षेत्रों से पलायन को रोकने के लिए सक्षम कदम उठाने, गोरखा भर्ती का एक केन्द्र देहरादून में एक बार फिर शुरु करने की मांग उठाई गयी थी।

विधायक जोशी ने आर्मी चीफ जरनल रावत का धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों से पलायन रोकने के लिए अखरोट, चिलगोजा एवं फलदार पेड़ लगाने की पहल की है और सेना द्वारा उनके निवेदन पर 40 लाख पेड़ लगाये जाने हैं और इसमें से 4 लाख पेड़ लगाये जा चुके हैं। जिससे कि पर्वतीय क्षेत्रों के युवाओं को अर्थिकी से जोडा जा सके और पर्वतीय क्षेत्रों से पलायन को रोका जा सके। उन्होनें बताया कि उत्तराखण्ड के पर्वतीय क्षेत्रों में रहने वाले युवा हर मामले में फिट होने के बावजूद अकसर सेना भर्ती में लम्बाई कम होने की वजह से चुक जाते हैं। कुमांउ एवं गढ़वाल के पर्वतीय क्षेत्रों में रहने वाले युवाओं को सेना भर्ती हेतु लम्बाई में छूट प्रदान की जाए। कहा कि राज्य से गोरखा भर्ती के तीनों सेंटरों को राज्य के बाहर स्थानान्तरित कर दिया गया है जबकि उत्तराखण्ड राज्य में गोरखा समुदाय से सेना में भर्ती होने वाले युवाओं की संख्या कम नहीं हैं। गोरखा भर्ती का एक केन्द्र देहरादून में फिर से शुरु किया जाए।

जनरल रावत ने कहा कि सेना भर्ती में लम्बाई का मुद्दा रक्षा मंत्रालय और सेना के बीच बातचीत चल रही है और जल्द ही इसका लाभ उत्तराखण्ड के युवाओं को मिलने लगेगा। गोरखा भर्ती सेंटर खोले जाने की मांग पर जनरल रावत ने कहा है कि शीघ्र ही सेना में गोरखा युवाओं की भर्ती बढ़ाने के लिए देहरादून में भर्ती सेंटर शुरु किया जाएगा।

दून पुलिस को मिला स्मार्ट पुलिस अवार्ड

0

बीते गुरुवार  को फिक्की (फेडरेशन आॅफ इंडियन चैंबर्स आॅफ कामर्स एंड इंडस्ट्री) ने फिक्की आडिटोरियम ,दिल्ली में आयोजित स्मार्ट पुलिस अवार्ड एंड कांफ्रेंस/अवार्ड सेरेमनी के कार्यक्रम में   उत्तराखंड पुलिस की सिटी पेट्रोल यूनिट (सीपीयू) को इस साल का फिक्की स्मार्ट पुलिस का अवॉर्ड  “रोड सेफ्टी और ट्रैफिक मैनेजमेंट” के सम्बन्ध में दिया गया जिसमें सीपीयू की पुलिस अधीक्षक/नोडल अधिकारी, वर्तमान में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून श्रीमती निवेदिता कुकरेती कुमार को फिक्की की तरफ से  पुस्कृत कर सम्मानित किया गया।

 जिसमें श्रीमती निवेदिता कुकरेती कुमार महोदया को पुलिस अधीक्षक (सीपीयू) नोडल अधिकारी को सड़क सुरक्षा एंव यातायात  प्रबंधन के क्षेत्र में सराहनीय कार्य के लिये पुस्कृत किया गया जिसमें सिटी पेट्रोल यूनिट (सीपीयू)  को  देश के विभिन्न राज्यो के पुलिस बलों तथा अर्द्ध सैनिक बलो से प्राप्त 133 प्रविष्टियों में सें फिक्की द्वारा स्मार्ट पुलिस अवार्ड एंड कांफ्रेंस/अवार्ड सेरेमनी के लिए उत्तराखण्ड़ पुलिस के सिटी पेट्रोल यूनिट को चुना गया ।

दमदार किरदार में दिखेंगी अल्मोड़ा की रुप दुर्गापाल

0

टीवी की दुनिया में खास पहचान बना चुकीं उत्तराखंड की बेटी रूप दुर्गापाल अब धारावाहिक ‘वारिस’ में अहम भूमिका में नजर आएंगी। इसमें उन्हें लीड निगेटिव रोल मिला है। एंड टीवी पर प्रसारित होने वाले इस सीरियल में उनकी एंट्री 25 मई को होगी। इससे पहले भी रूप कई सीरियल में निगेटिव किरदार निभा चुकी हैं।

मूल रूप से अल्मोड़ा निवासी रूप दुर्गा पाल ने बताया कि वारिस की कहानी दस साल आगे बढ़ गई है। इसमें उनकी भूमिका साक्षी की है, जिसकी बचपन में राज से सगाई हो गई थी। साक्षी मॉडर्न होने के साथ संस्कारी भी है, लेकिन अभी तक उसे पता नहीं है कि राज कहां है।

उसी तलाश में वह दिल्ली से राज के गांव पहुंचती है और पता चलता है कि राज की शादी हो चुकी है। इसके बाद साक्षी परेशान रहने लगती है और वह बस राज को पाना चाहती है। यह चाहत ही साक्षी को धीरे-धीरे बदल देती है। जब लगता है कि राज को ऐसे नहीं हासिल किया जा सकता है तो वह निगेटिव भूमिका में आ जाती है।

उन्होंने बताया कि सीरियल की स्क्रिप्ट बेहद दिलचस्प है और वह शूटिंग का लुत्फ उठा रही हैं। रूप का कहना है कि रोल के निगेटिव या पॉजीटिव होने से फर्क नहीं पड़ता है, उन्हें जो भी जिम्मेदारी मिलती है उसे वह समर्पण के साथ पूरी करती हैं।

रूप इससे पहले ‘गंगा’, ‘बालिका वधु’, ‘स्वरागिनी’ और ‘कुछ रंग प्यार के ऐसे भी’, ‘इच्छाधारी नागिन’, ‘अकबर-बीरबल’ और ‘बालवीर’ में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुकी हैं।