Page 747

मसूरी में बीजेपी नेताओं ने जबरन बंद कराई शराब की दुकानें

0

मसूरी में में बीजेपी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने तीन शराब की दुकानों पर जबरन ताला लगवा दिया। मसूरी के मशहूर माॅल रोड पर एक दुकान और ठीक उससे पहले पड़ने वाली दो और दुकानों को मंगलवार को बीजेपी के नेताओं ने बंद करवा दिया। इस बारे में बताते हुए बीजेपी के नेता धरमपाल पंवार ने कहा कि “ये सभी दुकानें स्कूल और धार्मिक स्थल के नज़दीक बनी हुई हैं। ये कानूनी रूप से गलत है।”

बीजेपी नेताओं का कहना है कि इस बाबत 2016 में और मंगलवार सुबह भी जिला प्रशासन को शिकायत दी गई थी। लेकिन प्रशासन की तरफ से किसी एक्शन के न होने के कारण उन्हें ये काम खुद करना पड़ा। गौरतलब है कि ये तीनों दुकानें पर्यटकों के बीच खासी मशहूर हैं और इससे होने वाले पर्यटन के नुकसान को देखते हुए आम लोगों में थोड़ी नाराजगी भी है।

इसके अलावा बीजेपी के नेताओं ने शहीद स्थल के पास एक और दुकान को अपना अगला निशाना बताया है।

 

पुराने जलश्रोत फिर होंगे जीवित-उमा भारती

केंद्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती ने की केंद्रीय भू जल बोर्ड के अधिकारियो के साथ बैठक 2013 की आपदा से ख़त्म हो गए जल श्रोतो को पुनर्जीवित करने के लिए मांगी रिपोर्ट पायलट प्रोजेक्ट के रूप में किया जायेगा काम।मंगलवार को केंद्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती ने सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस में सेंट्रल ग्राउंड वाटर बोर्ड को 2013 आपदा से नुकसान होने वाले जल श्रोतो को चिह्नित करने और पुनर्जीवित करने को कहा। अब जल्द ही बोर्ड इसका गहन अध्ययन कर रिपोर्ट तैयार करेगा। कुछ जलस्रोतों को पुनर्जीवित करने के लिए पायलट प्रोजेक्ट चलाया जाएगा पायलट प्रोजेक्ट की पूरी धनराशि केंद्र सरकार खर्च करेगी। जबकि इसके बाद के कार्य राज्य सरकार करेगी। मंगलवार को ऋषिकेश मैं केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने गंगा विशन इकाई व सेंट्रल ग्राउंड वाटर बोर्ड के अधिकारियों के साथ बैठक की।

उन्होंने जहां गंगा स्वच्छता को लेकर चलाए जा रहे नमामि गंगे परियोजना पर अधिकारियों को दिशा निर्देशित किया वही लुप्त हुए जल स्रोतों के पुनरुद्धार को लेकर भी बोर्ड के सदस्यों से चर्चा की। इस अवसर पर गंगा पैसे निकाल के महानिदेशक उपेंद्र सिंह सेंटर ग्राउंड वाटर बोर्ड के निदेशक एस विश्वास आदि उपस्थित थे।

भारतीय टीम में शामिल हुई उत्तराखंड की कुहू गर्ग

0

उत्तराखंड की कुहू गर्ग के लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन को देखते हुए बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया ने कुहू का चयन भारतीय टीम मे कनाडा ओपन ग्रैंड प्रिक्स व यूएस ओपन ग्रैंड प्रिक्स के लिए किया गया है।

कुहू महिला युगल में अपनी जोड़ीदार असम की निंगशी हज़ारिका के साथ खेलेगी। कनाडा ओपन ग्रैंड प्रिक्स 11 से 16 जुलाई तक कैलगरी कनाडा मे आयोजित होगा तथा यूएस ओपन ग्रैंड प्रिक्स आनाहिम, अमेरिका मे दिनांक 19 से 23 जुलाई 2017 तक आयोजित होगा।

कुहू के भारतीय टीम मे चयन पर उत्तराखंड बैडमिंटन परिवार ने हर्ष व्यक्त किया तथा शुभकामनाये प्रेषित की है।

मृत बच्ची का शव देने के लिए नर्स ने मांगे पैसे

0

डिलीवरी के दौरान मृत पैदा हुई बच्ची का शव पीड़ि‍त परिजनों को देने के मामले में सरकारी अस्पताल की स्टॉफ नर्स ने इंसानियत को भी शर्मसार कर दिया। परिजनों का आरोप है कि आरोपी ने 1200 रुपये लेने के बाद ही नवजात का शव उन्हें दिया। सोमवार को पीड़ि‍त परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) प्रभारी से इस मामले की शिकायत की। सीएचसी प्र्भारी ने मामले की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी है। सीएमओ ने जांच की बात कही है।

मंगलौर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर डिलीवरी के नाम पर दो से तीन हजार रुपये ऐंठने की शिकायतें अक्सर आती रहती हैं, लेकिन शनिवार को तो एक स्टॉफ नर्स ने इंसानियत को ही शर्मसार कर दिया। मंगलौर के मोहल्ला किला निवासी शहजाद पुत्र अब्दुल सत्तार की पत्नी की डिलीवरी होनी थी।

रात को उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोप है कि डिलीवरी से पहले एक स्टॉफ नर्स ने गर्भवती को एक इंजेक्शन लगाया। बच्ची पैदा हुई तो वह मृत निकली। जब उन्होंने अपनी बच्ची का शव मांगा तो आरोप है कि स्टॉफ ने 1200 रुपये की मांग कर डाली। शहजाद का आरोप है कि उसने रुपये देने में असमर्थता जताई तो स्टॉफ नर्स ने मृत नवजात को देने से इन्कार कर दिया।

बाद में शहजाद ने किसी तरह से रुपये का इंतजाम कर नवजात को नर्स से लिया। सोमवार को पीड़ि‍त ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मामले की जानकारी केंद्र प्रभारी डॉ. पीके सिंह को दी और स्टॉफ नर्स के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। डॉ. सिंह ने बताया कि इस तरह की शिकायतें पहले भी आ चुकी हैं। आरोपी नर्स मंगलौर में अटैचमेंट पर है। शिकायत सीएमओ को भेजी जाएगी।

सीएमओ डॉ. रविंद्र थपलियाल ने बताया कि ऐसी शिकायत केंद्र प्रभारी की ओर से नहीं मिली है। मामले की जांच पड़ताल कराई जाएगी। आरोप सही साबित होने पर संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई होगी।

 

प्लास्टिक के चावलों के भरे सैंपल

0

चावल में मिलावट की आशंका पर खाद्य सुरक्षा विभाग,काशीपुर ने चावल के सैंपल लेकर जांच लैब भेज दिए हैं। जांच के आधार पर कार्रवाई होगी।

घास मंडी में शनिवार को सियाराम वर्मा ने चावल में मिलावट होने की आशंका पर एसडीएम से शिकायत की थी। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी, मनीष सिंह सयाना ने रविवार को घास मंडी निवासी वर्मा के घर पहुंचकर पके चावल का एक व कट्टे से कच्चा चावल का एक नमूना लिया। साथ ही कट्टे में बचे चावल भी सील कर साथ ले गए। उन्होंने बताया कि नमूने जांच के लिए राज्य खाद्य एवं औषधि विश्लेषक लैब में भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट 14 दिन में आ जाएगी। टीम में खाद्य निरीक्षक नंद किशोर भी थे। इस दौरान मंडल अध्यक्ष दीपक वर्मा आदि व्यापारी भी मौजूद थे।

सैंपल लेने के बाद जिला खाद्य सुरक्षा अभिहित अधिकारी मनीष सिंह सयाना ने घास मंडी में किराना की दुकानों में छापा मारा। इस दौरान दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा। दुकानदारों ने चावल गायब कर दिया। इस दौरान किसी भी दुकान में इस ब्रांड का चावल नहीं मिला।

जिस दिल्ली ब्रांड के चावल में मिलावट होने की आशंका जताई गई है और इसके नमूने भरे गए, इस ब्रांड का पता लगाने के लिए जिला खाद्य सुरक्षा अभिहित अधिकारी सयाना ने दुकानों में छापा मारा तो किसी भी दुकान पर ब्रांड का चावल नहीं मिला। बाजार से दिल्ली ब्रांड का चावल गायब हो गया। इससे अफसर भी हैरत में पड़ गए। अफसर खाली हाथ रुद्रपुर लौट गए।

जिला खाद्य सुरक्षा अभिहित अधिकारी ने बताया कि जिस ब्रांड में मिलावटी चावला की आशंका जताई गई है, यदि इस ब्रांड का चावल बिका तो दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई होगी। उन्होंने व्यापार मंडल अध्यक्ष दीपक वर्मा को भी चेताया कि यदि इस ब्रांड का चावल जांच होने तक नहीं बिकना चाहिए। इस पर नजर रखने का जिम्मा अध्यक्ष का भी होता है।

एसएसपी टिहरी को भी करना पड़ा ट्रैफिक जाम का सामना

0

उत्तराखंड के सहर दिन पर दिन बढ़ती गाड़ियों के बोझ तले दब रहे हैं। इसका सीधा असर शहरों में ट्रैपिक के हास पर है जो लगभग चरमरा गई हैं। आम लोगों को तो रोज़ाना ही जाम का हिस्सा बनना पड़ता है पर लेकिन सोमवार को मामला तब दिलचस्प हो गया जब खुद टिहरी की एसएसपी को भी ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ा। मुनिकीरेती थाना क्षेत्र में सोमवार को टिहरी जिले की पुलिस कप्तान विमला गुंज्याल भी जाम में फंसी। इससे नाराज पुलिस कप्तान ने मुनिकीरेती थानेदार को फटकार लगाई।इन दिनों रामझूला से ब्रह्मपुरी के बीच जाम आम हो गया है। जाम के कारण चार किमी की दूरी तय करने में एक से दो घंटे का समय लग रहा है। वीकेंड पर तो हालात और खराब हो रहे है, जिससे पर्यटकों के साथ यात्री भी परेशान है। सोमवार को मुनिकीरेती में बैठक में शामिल होने पहुंची पुलिस कप्तान टिहरी भी जाम में फंसी। कप्तान को जाम में फंसा देखकर पुलिस कर्मियों के पसीने छूट गए। किसी तरह गाड़ियों की आवाजाही बंद करवाकर पुलिस ने जाम खुलवाया। करीब 15 मिनट पुलिस कप्तान जाम में फंसी रही। पूरे यात्री सीजन में रामझूला से ब्रह़्पुरी के बीच जाम लग रहा है। राफ्टिंग कंपनियों के सड़क किनारे आड़े-तिरछे वाहन और राफ्टें भी जाम का कारण बनती है। रामझूला तिराहे पर पार्किंग को जाने वाले वाहन भी जाम लगाते है। हालांकि यहां पुलिस तैनात की जाती है। पुलिस कप्तान टिहरी विमला गुंज्याल का कहना है कि इन दिनों चारधाम एवं हेमकुंड यात्रा के चलते वाहनों का दबाव बढ़ने से जाम लग रहा है। पुलिस को सड़क किनारे वाहन खड़े न करने को कहा गया है। रामझूला से ब्रहमपुरी के बीच पुलिस को ट्रैफिक व्यवस्था में लगाया गया है।

अंडे पर भी प्लास्टिक अटैक

0
काशीपुर में मिले नकली चावल की जांच अभी पूरी भी नहीं हो पायी कि लालपुर के बाजार में प्लास्टिक का अंडा पकड़ में आया है। इसकी सूचना पर प्रशासन में खलबली मच गई। एसडीएम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर आठ अंडे सील कर जांच के लिए भेज दिए हैं।
देवस्थली विद्यापीठ, रुद्रपुर के कार्यकारी प्रबंध निदेशक कैम्पटन डीके सिंह ने शुक्रवार को महराया रोड स्थित अंडा विक्रेता से चार अंडे खरीदे। घर जाकर उन्होंने दो अंडे फ्राईपैन में डाले तो प्लास्टिक की झिल्ली जैसी परत जम गई। शक होने पर उन्होंने आमलेट नहीं खाया। सोमवार को कालेज ले जाकर उन्होंने अपने सहयोगियों को दिखाया। बाद में कॉलेज की लैब में इन अंडों की जांच की गई, जिसमें अंडों में प्लास्टिक होने की पुष्टि हो गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए कैम्पटन सिंह ने इसकी सूचना जिलाधिकारी को दी। डीएम ने एसडीएम पंकज उपाध्याय, आईएएस प्रशिक्षु नेहा मीणा, तहसीलदार रुद्रपुर डा. अमृता शर्मा और खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम को मौके पर जांच के लिए भेजा। टीम ने अंडा विक्रेता को भी देवस्थली विद्यापीठ बुला लिया। वहां विद्यापीठ के विशेषज्ञों की देख-रेख में लैब में दोबारा जांच कराई गई। प्रथमदृष्टया शक होने पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी नंदकिशोर ने जांच के लिए आठ अडे सील कर लैब में भेज दिये। बताया कि अंडा विक्रेता के पास कैरेट में केवल 8 अंडे ही बचे थे, जिन्हें सील कर लिया गया है। एसडीएम पंकज उपाध्याय ने बताया कि आजकल कई प्रकार के खाद्य पदार्थो के मिलावटी होने की सूचनाएं मिल रही हैं। लैब में जांच के बाद ही इनकी वास्तविकता पता चल पाएगी। विशेषज्ञों के अनुसार, नकली अंडा खाने संक्रमण और पाचन संबंधी बीमारियां हो सकती हैं।

एसडीएम पंकज उपाध्याय ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी नंद किशोर को एक सप्ताह के अंदर इसकी रिपोर्ट देने को कहा है। उन्होंने कहा कि मामला लोगों के स्वास्थ्य से जुड़ा है, इसलिए सच्चाई जल्द से जल्द लोगों के सामने आनी चाहिए, ताकि प्लास्टिक के अंडे होने पर लोग जागरूक हो सकें। मिलावटी अंडों को देवस्थली विद्यापीठ के जांच विशेषज्ञ डॉ. राजेश कुमार और डॉ. अभिषेक तिवारी ने लैब में तीन तरह से जांच की। पहले अंडे की झिल्ली को हल्की आग में जलाया गया, जिससे वह सिकुड़ गयी और उसमें से दुर्गन्ध आने लगी, इसके बाद अण्डे का ऑसमोसिस टेस्ट किया गया, जिसमें अंडे के अंदर पीली जर्दी को कटोरी में डाला गया, जिससे वह तरल पदार्थ की तरह फैल गया उसको गरम करने पर वह सिकुड़कर गोले जैसा बन गई।मिलावटी अंडे की सूचना पर अंडा कारोबारियों में हड़कंप मच गया। कई विक्रेताओं ने अपनी दुकान से अंडे के करेट गायब कर दिए। विक्रेताओं का कहना है कि मिलावटी अंडा साबित होने पर अंडा विक्रेताओं के व्यापार पर काफी असर पड़ेगा। देखने में असली और नकली अंडे एक जैसे दिखते हैं। देखकर इन दोनों के बीच का अंतर बता पाना बहुत मुश्किल है।

कुछ ऐसे तरीके हैं जिनसे असली और नकली अंडों की पहचान हो सकती है:
नकली अंडे का छिलका थोड़ा सख्त होता है। यह असली अंडे की तुलना में थोड़ा खुरदुरा भी होता है। इसके अलावा छिलके के अंदर एक रबरनुमा लाइनिंग भी होती है।
अगर आप अंडा तोड़कर इसे कुछ समय के लिए छोड़ देते हैं, तो अंडे का सफेद और पीला द्रव्य कुछ समय में एक-दूसरे के साथ मिल जाएंगे। ऐसा इसलिए कि वे दोनों एक ही पदार्थ से बने होते हैं।
नकली अंडे पक जाने पर भी पानी में नहीं डूबते हैं। अगर आप इन्हें कई दिन तक बाहर खुले में भी छोड़ दें, तब भी इनमें ना तो मक्खियां लगेंगी और ना ही चीटियां ही इनकी ओर आकर्षित होंगी।
जब नकली अंडे को तलते हैं, तो बिना छुए ही अंडे की जर्दी (पीला हिस्सा) फैल जाएगी, जबकि असली अंडे को तलते समय उसका पीला हिस्सा कुछ देर साबुत बना रहता है।

उत्तराखंड में 20 जून तक दस्तक देगा मानसून, होती रहेगी बारिश

0

उत्तराखंड में 20 जून को मानसून के आगमन की संभावना जताई जा रही है। इससे पहले भी बौछारें राज्य को भिगोती रहेंगी। खासकर, चारधाम में बारिश का क्रम जारी रहेगा।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान पर गौर करें तो इस हफ्ते चारधाम में हल्की से मध्यम वर्षा का क्रम बना रह सकता है। अन्य क्षेत्रों में भी फुहारें पड़ने की संभावना है। इस बीच गत दिवस देहरादून, हरिद्वार, चमोली जिलों में कई स्थानों पर कहीं हल्की तो कहीं जोरदार बौछारें पड़ीं। नतीजतन, मैदानी क्षेत्रों में पारा लुढ़कने पर गर्मी से राहत मिली, वहीं पहाड़ में हल्की ठंडक का अहसास होने लगा है।

राज्य में इन दिनों मौसम के रंग जुदा-जुदा हैं। कभी चटख धूप और कभी झमाझम बौछारें। ऐसे में पर्वतीय इलाकों में मौसम खुशनुमा बना हुआ है तो मैदानी क्षेत्रों में थोड़ी राहत है। हालांकि, चारधाम यात्रा मार्गों पर मौसम के तेवर परेशानी की वजह भी बन रहे हैं।

मौसम विभाग की ओर से इस हफ्ते चारधाम में मौसम को लेकर जारी विशेष बुलेटिन पर नजर दौड़ाएं तो गंगोत्री, यमुनोत्री, बदरीनाथ व केदारनाथ क्षेत्र में 12 से 15 जून तक हल्की और 16 व 17 जून को हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है।

आखिर क्यों दुल्हन ने प्रेमी के साथ खाया जहर

0
घर से भागी नवविवाहिता और उसके प्रेमी ने  में जहर गटक लिया। युवक ने यहां संयुक्त चिकित्सालय पहुंचते-पहुंचते दम तोड़ दिया, कुछ देर बाद युवती की सांस भी थम ई। पौड़ी के थाना धूमाकोट के ग्राम देवलाड़ निवासी 21 साल की ममता की शादी 8 मई को धूमाकोट के पुलटांडा गांव के रणवीर से हुई थी। दस दिन पहले ममता अपने मायके आई थी। मंगलवार को ससुराल जाना था। सोमवार की सुबह वह अचानक घर से गायब हो गई।

परिजनों ने कई जगह तलाशा, दोपहर में पिता जगत सिंह ने उसकी गुमशुदगी की तहरीर थाना धूमाकोट में दी। शाम को एक बस चालक ने युवती व उसके प्रेमी रामनगर के पीरूमदारा के रहने वाले प्रमोद को बेहोशी की हालत में कलखोड़िया बस स्टॉप के समीप पड़ा देखा तो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धूमाकोट ले गया।

पूछताछ में पता चला कि दोनों ने जंगल में जाकर जहर गटक लिया है। हालत बिगडऩे पर दोनों को देर रात रामनगर संयुक्त चिकित्सालय लाया गया जहां चिकित्सकों ने प्रमोद को मृत घोषित कर दिया, जबकि युवती की हालत बिगड़ती देख रेफर कर दिया। इसके बावजूद परिजन उसे अन्यत्र नहीं ले गए। कुछ ही देर बाद उसने भी दम तोड़ दिया।

दो साल बाद हुआ रेप का मुकदमा दर्ज

0
दो साल पहले सिडकुल, रुद्रपुर में काम करने वाली युवती से युवक ने जबरन संबंध बनाए। जब कोतवाली शिकायत की तो सुनवाई नहीं हुई। एसएसपी से गुहार पर भी मामला दर्ज नहीं हुआ। इस पर पीड़ि‍ता ने कोर्ट की शरण ली। जहां कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

सिडकुल मे काम करने वाले अमित के साथ काम कर रही युवती से संबंध हो गए। कुछ दिन बाद अमित उसे फुसलाकर अपने कमरे पर ले गया और जबरन संबंध बनाए। शोर मचाने पर मोहल्ले के लोग वहां पहुंच ग गए।

अगले दिन जब पीड़ि‍ता ने इसकी शिकायत करनी चाही तो रास्ते में जान से मारने की धमकी दी। कोतवाली में जाने पर भी सुनवाई नहीं हुई। पीड़ि‍ता ने कोर्ट की शरण ली। जहां  उसकी देर रात अमित कशयप निवासी खेड़ा न्याल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है