Page 733

सतोपंथ एक्सपेडिशन का फ्लैग-इन प्रोग्राम

0

पुलिस लाईन देहरादून में सतोपंथ expedition का फ्लैग-इन प्रोग्राम आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि श्री एम.ए. गणपति, ङीजीपी उत्तराखण्ड रहे। राज्य में हिमालय क्षेत्रों में होने वाली किसी भी दुर्घटना, खोज, एवं बचाव अभियानों के दौरान होने वाली मानव क्षति न्यूनीकरण की सफलता की दर को बढाने एवं तकनीकी कार्यशैली एवं कार्यक्षमता बढाये जाने के दृष्टिगत एस.डी.आर.एफ की 17 सदस्यीय माउण्टेनियरिंग टीम को उच्च तुगंता क्षेत्रों में प्रशिक्षण के लिये 18 मई को ङीजीपी उत्तराखण्ड ने पुलिस मुख्यालय से सतोपंथ पर्वत (उचाई 23263 फीट) अभियान के लिये फ्लैग-आफ किया गया था। 

10.06.2017 को  एस.डी.आर.एफ टीम ने विषम परिस्थितियों में 23263 फीट ऊची चोटी संतोपंथ का आरोहण किया। जून  को वासुकीताल से 8 किमी आगे करीब 5200 मीटर की ऊंचाई पर 6 सदस्यी पर्वतारोही दल के एक पर्वतारोही  प्रयांग चौधरी के एडवांस बैस कैम्प व कैम्प 1 के बीच मौजूद सुराले ग्लेशियर में 50 फीट गहरे कैरावास में गिर जाने पर एस.डी.आर.एफ. की हाई एल्टिट्यूड रेस्क्यू टीम (एचएआरटी) द्वारा विषम भौगोलिक परिस्थिति में भी साहस का परिचय देते हुयें 50 फीट गहरे कैरावास से चोटिल पर्वतारोही को निकाला गया व मौके पर प्राथमिक उपचार प्रदान किया गया।

आयोजन के दौरान मुख्य अतिथि श्री गणपति द्वारा माउण्टेनियरिंग दल के सभी सदस्यों को प्रशस्ति पत्र दिये गयें  व एसडीआरएफ के कार्यो के सराहना की एवं बताया कि भविष्य में भी एसडीआरएफ माउन्टेनिंग टीम के द्वारा इसी प्रकार के एक्सपेडिशन किये जायेगे जिससे उच्च तुगंता क्षेत्रों में रेस्क्यू कार्यो को मजबूती प्रदान हो सके।

रानीगंज खदान कांड पर बनने वाली फिल्म में अजय देवगन

0

सरगढ़ी के युद्ध पर ‘संस ऑफ सरदार’ (सन ऑफ सरदार पार्ट 2) बनाने की घोषणा के बाद अजय देवगन एक और बायोपिक फिल्म बनाने की योजना पर काम कर रहे हैं।
अक्षय कुमार की फिल्म ‘रुस्तम’ का निर्देशन करने वाले टीनू सुरेश देसाई की नई फिल्म में अजय प्रमुख भूमिका में नजर आएंगे। बताया जाता है कि इस फिल्म की कहानी 1989 के रानीगंज में कोयला खदान के बचाव में आगे आए एक एडीशनल माइनिंग इंजीनियर जे एस गिल की जिंदगी पर होगी, जिन्होंने अपनी जिंदगी दांव पर लगाकर खदान में फंसे 64 मजदूरों की जिंदगी बचाने का साहसिक काम किया था। देश भर में चर्चित हुए इस कांड में छह मजदूरों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी।
कहा जाता है कि देसाई ने पहले इस फिल्म में अक्षय कुमार को कास्ट करने की कोशिश की थी, लेकिन दूसरी फिल्मों में बिजी होने के कारण अक्षय ने इसमें काम करने से मना कर दिया, तो उन्होंने अजय देवगन से संपर्क किया और अजय ने इस फिल्म में काम करने के लिए सहमति दे दी। खबर के अनुसार, इस फिल्म का निर्माण अभिनव शुक्ला और अजय देवगन मिलकर करेंगे। इसकी पटकथा पर काम शुरू हो चुका है। इस साल के आखिर तक इस फिल्म के सेट पर जाने की उम्मीद है। अजय इस साल एक सितम्बर को रिलीज होने जा रही मिलन लथूरिया की फिल्म बादशाहो में नजर आएंगे और फिर दीवाली पर रोहित शेट्टी के साथ उनकी फिल्म ‘गोलमाल 4’ रिलीज होगी।

शराबबंदी को लेकर अब सामुहिक आत्मदाह की चेतावनी

0

शराब की दुकानों को लेकर महिलाों का विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है लगातार हो रहे दुकान कुलने के विरोेध के चलते शराब व्यापारियों में जहां हडकम्प है वहीं एक दुसरे को देख हर जगह आंदोलन की चिंगारियां जल रही है। हरिनगर से शराब की दुकान नहीं हटने से आक्रोशित महिलाएं उग्र होने लगी हैं। महिलाओं ने एसडीएम एपी वाजपेयी और एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव से मिलकर शराब की दुकान हटाने की मांग की। साथ ही 36 घंटे में कार्रवाई नहीं होने पर सामूहिक आत्मदाह और आमरण अनशन शुरू करने का एलान किया है।

ब्लॉक प्रमुख भोला दत्त भट्ट, ग्राम प्रधान माया तिवारी व ग्रामीण व्यापार मंडल अध्यक्ष भुवन भट्ट के नेतृत्व में दोनों अफसरों से मिलने पहुंचीं महिलाओं का कहना है कि हरिनगर में शराब की दुकान हर हाल में बंद कराकर रहेंगे। दुकान के आगे आंदोलन करते-करते एक पखवाड़े से अधिक समय बीत गया है। एसडीएम, जिला आबकारी अधिकारी के साथ ही जिलाधिकारी से गुहार लगा चुके हैं। इसके बावजूद प्रशासन जनभावनाओं की सुध नहीं ले रहा है। क्षेत्रवासियों ने 36 घंटे के भीतर शराब की दुकान नहीं हटने पर सड़क जाम, तोड़फोड़ व सामूहिक आत्मदाह करने की चेतावनी दी है। इसके बाद दोनों अफसरों को ज्ञापन भी सौंपा गया।

जब एक मैनराईट ने अपने पहियों से थाईलैंड में बढ़ाई उत्तराखंड की शान

0

सेंट जॉर्जेस कॉलेज, मसूरी के लिये खेल के क्षेत्र में पुरस्कार जीतना कोई नई बात नहीं है, और इस समृद्ध परंपरा को जीवित रखते हुए कक्षा 7 के छात्र सिद्धार्थ चावला ने 3rd इंटरनेशनल रोलर रिले स्केटिंग प्रतियोगिता मे रिले रेस, रोड रेस और नार्मल रेस में गोल्ड जीता। यह प्रतियोगिता 13-15 जून को बैंकाक और पटाया, थाईलैंड में आयोजित की गई थी।

सिद्धार्थ एक पैशनेट रोलर स्केटर हैं। उन्होंने 5 साल की कम उम्र में स्केटिंग करना शुरु कर दिया था। एक बार जब उन्होंने अपने पैरों मे रोलर स्केट्स डाल दिये और तो बस उसके बाद यह उनका जुनून बन गया। यहां तक कि स्कूल में भी स्केटिंग में उत्साह रखता देख, उनके लिए स्केटिंग रिंक में रोज़ाना करीब 1-2 घंटे तक प्रेक्टिस चलाया गया और अपनी कला को तराशने का कौशल भी सिखाया गया।

अपनी उपलब्धि के बारे में बताते हुए युवा लड़के ने न्यूज़पोस्ट से बात की और बताया कि, “मैं अंडर 12-14 की श्रेणी में था, रूस, भारत और थाईलैंड से लगभग 20-25 अन्य प्रतिभागी थे। चूंकि यह मेरा पहली अंतरार्ष्ट्रीय कंपटिशन था, मैं नर्वस होने के साथ साथ उत्साहित भी था। वह कहते हैं, “जब मैं शुरूआती लाईन पर खड़ा था और अन्य खिलाड़ियों को देख रहा था तो मुझे बहुत अच्छा लगा। इस प्रतियोगिता के बाद मैंने स्केटिंग तकनीक के बारे में और अधिक सीखा। “

अब के लिए सिद्धार्थ अपने पीई अध्यापक और कोच सर विक्टर की देखरेख में देश और विदेश दोनों में स्केटिंग के जरिए जीत हासिल करने की योजना बना रहे हैं। आज स्कूल को और उनके कोच को अपने छात्र की उपलब्धि पर बहुत गर्व है। सिद्धार्थ ने कहा, ‘विक्टर सर की देखरेख और प्रशिक्षण के बिना शायद यह संभव नहीं होता। अंतर्राष्ट्रीय स्तर के कंपटिशन के बारे में मुझे बताने के साथ-साथ उन्होंने मुझे हर तरह से सहयोग किया है। हर संभव तरीके से विक्टर सर ने मुझे सहायता प्रदान की और मुझे प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित भी किया ‘

हम न्यूपोस्ट डेस्क की तरफ से सिद्धार्थ को उनको उनके आने वाले कंपटिशन के लिए ढेर सारी बधाईंयां देते है और उन्हें शुभकानाएं देते हैं कि वह रोलर स्केटिंग की दुनिया में अपनी छाप बनाने के लिए आगे बढ़ते रहें।

एसिड फेंकने वाले को दस साल की सजा

0

उच्च न्यायालय ने युवती पर एसिड अटैक मामले मे निचली कोर्ट का फैसला पलटते हुए न केवल दोषमुक्त को दोषी करार दिया बल्कि उसे दस साल कठोर कारावास की सजा सुनाई। साथ ही पीड़िता को पांच लाख मुआवजा देने का भी आदेश पारित किया।
दरअसल 18 दिसंबर 2009 को रुड़की मे एक युवती पर मोहम्मद आजम नामक युवक ने एसिड फेंक दिया। जिससे युवती गंभीर रूप से झुलस गई थी। निचली कोर्ट से आरोपी बरी हो गया तो सरकार द्वारा हाईकोर्ट में विशेष अपील दायर की गई। पिछले दिनों वरिष्ठ न्यायाधीश न्यायमूर्ति राजीव शर्मा व जस्टिस शरद शर्मा को खंडपीठ ने आरोपी को दोषी करार दिया साथ ही कोर्ट में पेश करने के आदेश दिए। गुरुवार को हरिद्वार पुलिस दोषी आजम को लेकर कड़ी सुरक्षा में नैनीताल पहुंची और उसे कोर्ट में पेश किया गया। इस फैसले में अदालत ने एसिड पीड़ित को दिव्यांग श्रेणी में शामिल करने, नौकरी में आरक्षण देने, ऐसे अभियोगों का निस्तारण तीन माह में करने समेत अन्य अहम दिशा-निर्देश जारी किए थे।

देहरादून में अतिक्रमण हटाओं अभियान के चलते घंटाघर से टर्नर रोड तक बिजली व पानी आपूर्ति ठप

0

पुलिस-प्रशासन की ओर से चलाए गए अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान घंटाघर से टर्नर रोड तक बिजली व पेयजल आपूर्ति ठप हो गई। ऊर्जा निगम ने अतिक्रमण के चलते विद्युत आपूर्ति पर रोक लगाई हुई थी, जिससे इस मार्ग पर जल संस्थान के न ही सात नलकूप चल पाए और न क्षेत्र में पानी की सप्लाई हो पाई। परेशान लोग दिनभर जल संस्थान व ऊर्जा निगम के अधिकारियों को शिकायत करते रहे। लेकिन, रात तक समस्या का समाधान नहीं हुआ। हालांकि, जल संस्थान ने कुछ जगहों पर टैंकर भेजकर पानी की आपूर्ति की, लेकिन इससे भी लोगों को राहत नहीं मिली।

जल संस्थान के निरंजनपुर स्थित नलकूप संख्या एक, दो, तीन व चार सभी दिनभर बंद रहे। इन नलकूपों से झंडा चौक स्थित ओवरहैड टैंक भरा जाता है, जिससे पटेलनगर, सहारनपुर रोड समेत तमाम इलाकों में पानी की सप्लाई होती है। लेकिन, गुरुवार को यह सप्लाई ठप रही। वहीं, तहसील परिसर का नलकूप भी सुबह से रात तक चालू नहीं हो पाया, जिस कारण धामावाला, पल्टन बाजार व तहसील के आसपास के इलाके की पेयजल आपूर्ति ठप रही। तिब्बती मार्केट का नलकूप भी बंद होने से करीब चार हजार की आबादी को दिनभर पानी नहीं मिला। जबकि, ओल्ड डालनवाला का नलकूप ठप होने से अधोईवाला क्षेत्र के लोग पानी को तरस गए। इसके अलावा मातावाला बाग, माजरा, निरंजनपुर, शिमला बाईपास, आईएसबीटी, टर्नर रोड, गांधी रोड, प्रिंस चौक, झंडा बाजार समेत तमाम इलाकों में पानी की सप्लाई नहीं हो पाई। जल संस्थान के अधिशासी अभियंता यशवीर मल्ल ने बताया कि जैसे ही विद्युत आपूर्ति बहाल होगी, वैसे ही पानी की आपूर्ति सुचारू कर दी जाएगी।
ऊर्जा निगम के मुख्य अभियंता एवं प्रवक्ता एके सिंह ने कहा कि अतिक्रमण अभियान के दौरान यदि किसी उपभोक्ता की सर्विस लेन क्षतिग्रस्त हुई है तो शिकायत आने पर उसका तुरंत निस्तारण कर दिया जाएगा।

शहर को अतिक्रमण से मुक्त करने की कवायद गुरुवार से शुरू हो गई। इस अभियान की शुरुआत सुबह सात बजे से छह स्थानों पर एक साथ हुई। विरोध को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। बतादें कि साढ़े छह किमी लंबे आइएसबीटी से घंटाघर मार्ग तक हर जगह अतिक्रमण पसरा हुआ है। व्यापारियों ने दुकानों को सड़क तक बढ़ा दिया है। साथ ही, ठेली और फड़ वालों ने सड़क पर अतिक्रमण कर रखा है। अतिक्रमणकारियों को कई बार मोहलत देने के बाद आखिरकार प्रशासन ने गुरुवार सुबह से अतिक्रमण मुक्त दून अभियान शुरू कर दिया। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

राज्य सरकार के आदेश पर शासन द्वारा आज अतिक्रमण हटाओ अभियान के चलते आईएसबीटी से घंटाघर तक सड़क किनारे दुकानों को तोड़ा गया, जिसका तत्काल संज्ञान मिलने पर राजपुर रोड़ से पूर्व विधायक राजकुमार द्वारा घंटाघर पर जाकर व्यापारीयों से मुलाकात की गई । उन्होंने बताया कि राज्य सरकार के इस कदम से व्यापारीयों को ठेस पहुंची है, व्यापारीयों का कहना है कि बिना नोटिस इस प्रकार की कार्यवाही निन्दनीय है। इस कठोर कदम से पूर्व सरकार को व्यापारीयों के साथ बैठक कर वार्ता करनी चाहिए थी, तदोपरान्त निष्कर्ष निकलने पर ही उचित कार्यवाही की जानी चाहिए थी, लेकिन राज्य सरकार एक तरफ यह अभियान चला रही है, दूसरी तरफ उन्हीं के लोग सरकार के विरोध में उतर रहे हैं जो कि मात्र एक दिखावा है।

उन्होंने यह भी बताया कि राज्य सरकार की मनमानी इस कदम चरम पर आ गई है कि वे हर वर्ग, तबके के लोगों को किसी न किसी बहाने से परेशान करने पर उतारू है, चाहे वह व्यापारी हों या किसी अन्य वर्ग के। उन्होंने इसको राज्य सरकार की हिटलरशाही करार दिया। उन्होंने कहा इस अभियान का नेतृत्व करने वाले शहरी आवास मंत्री ने पीड़ितों द्वारा फोन करने पर अपना फोन उठाना ही बन्द कर दिया है। इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष नीनू सहगल, अशोक वर्मा, पार्षद अशोक कोहली, प्रदेश सचिव सोमप्रकाश वाल्मीकि, सुमित वासुदेव, मनोज कुमार आदि उपस्थित थे।

स्वच्छ भारत मिशन के तहत खुले में शौच मुक्त हुआ उत्तराखंड

0

उत्तराखंड खुले में शौच जाने के चलन से मुक्त होने वाला देश का चौथा राज्य बन गया है। देहरादून ओएनजीसी में ‘स्वच्छ भारत मिशन’ के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम के दौरान पेयजल एवं स्वछता मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर में प्रदेश के खुले में शौच मुक्त होने की घोषणा की। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत समेत देहरादून मेयर विनोद चमोली ओर मुख्य सचिव उत्तराखंड एस रामस्वामी भी मौजूद रहे।

Toilets

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने इस अवसर पर कहा कि 22 जून 2017 का दिन उत्तराखण्ड राज्य के इतिहास में एक महत्वपूर्ण दिन एवं मील का पत्थर है। आज उत्तराखण्ड का ग्रामीण क्षेत्र ओडीएफ घोषित हुआ है। इस अवसर पर  राज्य सरकार ने संकल्प लिया है कि राज्य के शहरी क्षेत्र को भी चालू वितीय वर्ष में खुले में शौच की प्रथा से मुक्त कर दिया जाएगा। खुले में शौच की प्रथा से मुक्ति अति आवश्यक है। खुले में शौच की आदतों से न केवल अनेक रोग पैदा होते है बल्कि इसका व्यापक दुष्प्रभाव पर्यावरण तथा सभी प्राणियों पर पड़ता है। मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में स्वच्छ भारत मिशन के अन्र्तगत खुले में शौच की प्रथा से मुक्ति ने महाअभियान का रूप ले लिया है। प्रधानमंत्री द्वारा आरम्भ की गई हर पहल व प्रयास अभियान से महाअभियान बन रहा है। अर्तराष्ट्रीय योग दिवस तथा स्वच्छता मिशन इसके उदाहरण है। मुख्यमंत्री रावत ने राज्य को ग्रामीण क्षेत्र में ओडीएफ घोषित होने तथा केरल, सिक्कम तथा हिमाचल प्रदेश के बाद चैथा राज्य बनने पर इस मिशन से जुडे़ सभी अधिकारियों, पंचायत प्रतिनिधियों विशेषकर ग्राम प्रधानों, गैर सरकारी संगठनों, मोटिवेटर्स तथा राज्य वासियों को बधाई तथा शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर केन्द्रीय पेयजल तथा स्वच्छता मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर कहा कि उत्तराखण्ड के ग्रामीण क्षेत्र का ओडीएफ होना अति प्रसन्नता का अवसर है। इस उपलब्धि हेतु राज्य के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत नेतृत्व में इस मिशन से जुड़े सभी अधिकारी व कार्मिक, जनप्रतिनिधि, पंचायत प्रतिनिधि एवं जनता बधाई की पात्र है। उन्होंने कहा ओडीएफ घोषित होने के पश्चात् ओडीएफ की निरन्तरता बनी रहे हमें इसके लिए भी प्रयासरत रहना होगा। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि आशा है कि उत्तराखण्ड राज्य ठोस एव तरल अवशिष्ट प्रबन्धन में भी अग्रणी राज्य बनेगा।

इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री एवं मुख्यमंत्री द्वारा स्वच्छता प्रर्दशनी का अवलोकन किया गया तथा ओडीएफ मिशन को सफल बनाने में योगदान करने वाले पंचायत अध्यक्षो, अधिकारियों, ग्राम प्रधानों, मोटिवेटरों को सम्मानित किया। इससे पहले, केरल, सिक्किम और हिमाचल प्रदेश को ऐसे राज्य का तमगा हासिल था, जो शौच में शौच मुक्त हो चुके हैं। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत प्रदेश के खुले में शौच की प्रथा से मुक्त होने के उपलक्ष्य में केंद्रीय मंत्री द्वारा जिला पंचायत सदस्यों, ब्लॉक प्रमुख, ग्रामप्रधानो को भी सम्मानित किया।

ऑस्ट्रेलिया ओपन बैडमिंटन के क्वार्टर फाइनल में पहुंची सिंधु

0
Rio de Janeiro: India's badminton player P V Sindhu plays against Laura Sarosi of Hungary during the Women's Single match at the Summer Olympic 2016 in Rio de Janeiro, Brazil on Thursday. PV Sindhu won the match by 21-8, 21-9. PTI Photo by Atul Yadav(PTI8_11_2016_000302B)

भारतीय दिग्गज महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने ऑस्ट्रेलिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्वार्टरफाइनल में जगह बना ली है। दूसरे दौर के मुकाबले में सिंधु ने चीन की चेन शियाओशिन को सीधे सेटों में 21-13,21-18 से हराया। तीसरी विश्व वरीयता प्राप्त भारतीय खिलाड़ी सिंधु ने महिला एकल वर्ग के पहले दौर में जापान की सयाका साटो को एक घंटे पांच मिनट तक चले संघर्षपूर्ण मुकाबले में 21-17, 14-21, 21-18 से मात दी थी।

वहीं, पुरुषों में भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत और बीसाई प्रणीत आस्ट्रेलिया ओपन बैडमिंटन के क्वार्टरफाइनल में पहुंच गये हैं। अब क्वार्टरफाइनल में ये दोनों भारतीय खिलाड़ी एक दूसरे के सामने होंगे। श्रीकांत ने दूसरे दौर में शीर्ष वरीय कोरिया के सोन वान हो 15-21,21-13,21-13 से हराया। जबकि, साई प्रणीत ने चीन के हुआंग यूशियांग को 21-15,18-21,21-13 से मात दी।

भारत वेस्टइंडीज की कमजोर टीम के खिलाफ मजबूत दावेदार

0
CARDIFF, WALES - JUNE 20: The Indian team look on during the ICC Champions Trophy Semi Final match between India and Sri Lanka at SWALEC Stadium on June 20, 2013 in Cardiff, Wales. (Photo by Matthew Lewis-ICC/ICC via Getty Images)

पूर्व मुख्य कोच अनिल कुंबले से विवाद को पीछे छोड़ते हुए भारतीय टीम वेस्टइंडीज की कमजोर टीम के खिलाफ मजबूत दावेदार है। कुंबले का मुख्य कोच के रूप में सफर कैरेबियाई सरजमीं पर ही शुरू हुआ था लेकिन एक साल के भीतर भारतीय टीम यहां अपने कोच के बिना लौटी है।

पांच मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला और एकमात्र टी-20 अंतरराष्ट्रीय में कुछ बड़ी जीत कोच कुंबले के साथ कप्तान कोहली के विवाद से लोगों का ध्यान हटाने में कप्तान की मदद करेगी। साथ ही यह ऐसा मौका होगा जब कोहली को टीम चयन में पूरी छूट होगी क्योंकि बल्लेबाजी कोच संजय बांगड़ की संभवत: इसमें कोई भूमिका नहीं होगी।

जेसन होल्डर की अगुआई वाली वेस्टइंडीज की टीम ने हाल में अफगानिस्तान के खिलाफ 1-1 से श्रृंखला बराबर की और इसमें कोई संदेह नहीं है कि मौजूदा भारतीय टीम का स्तर मेजबान टीम से बेहतर है। कोहली भी इससे अच्छी तरह वाकिफ हैं और बीसीसीआई के आला अधिकारियों से कुंबले मामले में पूरा समर्थन मिलने के बाद भारतीय कप्तान के लिए गलती की गुंजाइश काफी कम होगी। भारत के वनडे में 5-0 से जीतने की उम्मीद की जा रही है क्योंकि वेस्टइंडीज के 13 खिलाड़ियों को कुल मिलाकर 213 मैच खेलने का अनुभव है जिसमें कप्तान होल्डर 58 मैचों के साथ सबसे अनुभवी खिलाड़ी हैं।

हरीश रावत के सियासी दांव पर भाजपा का वार

0

विधानसभा चुनाव हारने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भाजपा सरकार को हर मोर्चे पर नाकाम करने के लिए सियासी दांव पेच में उलझाये रखना चाह रहे है। वहीं भाजपा रावत के सियासी खेल को उन्हीं के अंदाज में जवाब देने के लिए तैयार बैठी है। इसी के तहत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रावत को खुलेआम चुनौती दे रहे है। भाजपा अध्यक्ष का साफ कहना है कि प्रदेश में कांग्रेस की पूर्ववर्ती सरकार अपने किये कारनामों को भूल कर साफ सुथरी सरकार को बदनाम करना चाह रही है। फिर भी इस नाटक से कांग्रेस को कोई फायदा नहीं होने वाला है।
अजय भट्ट ने एक कार्यक्रम में कांग्रेस को कोसते हुए कहा कि हरीश रावत अपनी मार्यादा को समझे, भाजपा सरकार उनके गिदड़भभकी से डरने वाली नही है। अगर उन्हें धरना देना है तो एनएच 74 मामले को लेकर दे तो अच्छा रहेगा।
वहीं कांग्रेस हर मोर्चे पर भाजपा को उलझा कर रखना चाह रही है, जिससे विकास में कम उलझन में ज्यादा भाजपा का समय खर्च हो। जिसे भाजपा भी पहचान कर कांग्रेस पर अटैक करने के मूड में दिख रही है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अपनी योजना के अनुरूप पूर्व सरकार को आइना दिखाकर उन्हें जनता विरोधी बता रहे है। उनका साफ कहना है कि हम जनता के मुद्दों को लेकर आगे बढ़ रहे लेकिन कांग्रेस विकास कार्यो में खलल डाल रही है।