Page 679

मनरेगा मजदूर के खाते लिंक की प्रगति पर डीएम सख्त

0

मनरेगा मजदूर के खातों में धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी रंजना ने कहा कि 25 जुलाई से सभी बैंक शिविर आयोजित करके मैपिंग कार्य प्रारंभ करें। इस दौरान सीडीओ को शिविरों की तिथि उपलब्ध कराने को कहा, डीएम ने अपने कार्यालय सभागार में बैंकर्स के साथ मनरेगा मजदूरों के खातों के आधार पर मैपिंग की समीक्षा बैठक के दौरान यह निर्देश दिए।

डीएम ने कहा कि गलत नाम के कारण या आधार कार्ड का सही नंबर अंकित न होने के कारण जिन खाता धारकों के आधार मैपिंग नहीं हो पा रही है उनके खातों की मैपिंग कराएं।

जिलाधिकारी ने आधार सिडिंग से वंचित मनरेगा मजदूरों को विकास खंड स्तर से कंसलटेंट फॉर्म प्राप्त करके खाता लिंग करने के निर्देश देते हुए कहा कि आधार मैचिंग में आ रही कमियों को शिविर के माध्यम से दूर करने को कहा। उन्होंने डाक विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो खाते सीवीएस ब्रांच पोस्ट आफिस में नहीं हैं उनकी सूची उपलब्ध कराएं।

डीएम ने अग्रणी बैंक अधिकारी को हर बैंक शाखा की मॉनिटरिंगकर आधार मैपिंग की प्रगति आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। सीडीओ एसएस पांगती ने बैंकर्स को आधार सीडिंग व आधार मैपिंग में तेजी लाने को कहा। 

अंजान शिष्यों की मदद को आगे आई ये खास “गुरु”

0
‘गुरु हमेशा गुरु ही होता है,’ यह कहावत तो आपने सुनी ही होगी और इसी कहावत को साकार कर रही हैं 32 साल की ऊषा सुयाल जिन्होंने जरुरत के समय बच्चों को पढ़ाने का फैसला लिया।

जी.बी पंत यूनिर्वसिटी से प्लांट पैथालाॅजी में पीएचडी की उपाधि लेने वाली ऊषा, हल्द्वानी में पली-बड़ी ।पीएचडी रिसर्च में एडमिशन लेने से पहले ऊषा ने पौड़ी डिग्री कालेज में एक साल तक बाॅटनी पढ़ाई। शादी के बाद ऊषा टीचिंग छोड़कर अपने पति आईएएस मंगेश घिल्डियाल जो आजकल रुद्रप्रयाग के डीएम पद पर पोस्टेड हैं उनके साथ रहने लगीं।

लेकिन एक बार फिर ऊषा ने अपना जूनून, यानि टीचिंग शुरु करने की ठानी। ऊषा की इस पहल ने उन्हें सुर्खियों में ला दिया है। लेकिन शादी के 4 साल बाद एक बार फिर ऐसा क्या हुआ जो उन्होंने टीचिंग शुरु कर दी? आपको बतादें कि इस बार ऊषा ने अपने लिए टीचिंग अपने लिये नहीं बल्कि दिल छू जाने वाले कारण से शुरू की।

न्यज़पोस्ट से एक्सक्लूसिव बातचीत में ऊषा कहती हैं कि ‘मैं अपने पति के साथ जीजीआईसी कैंपस रुद्रप्रयाग में निरीक्षण के लिए गई थी जब मुझे स्कूल के प्रिसिंपल ने बताया कि स्कूल के क्लास 9-10वी के बच्चों के लिए साइंस का कोई अध्यापक नहीं है।’ उषा ने बताया कि, यह दो साल स्कूल के बच्चों के लिए सबसे मुश्किल और सीखने वाले साल होते हैं, ऐसे में टीचर का ना होना बहुत बड़ी समस्या है। यह सोच कर मैं अपने आप को रोक नहीं पाई और जब तक स्कूल में स्थायी टीचर की पोस्टिंग नहीं हो जाती तब तक मैंने बच्चों को फिजिक्स,कैमिस्ट्री और बायोलाजी पढ़ाने का फैसला लिया।’

उनकी इस निस्वार्थ सेवा से ना केवल वो लोग प्रभावित हुए हैं जिनको इसका सीधा फायदा मिल रहा हैं, बल्कि जिस किसी ने ऊषा के बारे में पढ़ा वह प्रशंसक बन गया।ऊषा क्लास 9-10वीं के कुल 80 स्टूडेंट को दिन में चार घंटे पढ़ाती हैं, वो कहती हैं कि मैं बच्चों को पढ़ाकर अच्छा महसूस करती हूं, ‘मुझे बहुत अच्छा लगता है छोटे बच्चों के बीच समय बिताकर और उनको पढ़ाकर।’

जिले के डीएम की पत्नी को शायद काम करने की कोई जररूत नहीं थी, लेकिन ऊषा ने अपने जज्बे से ये साफ कर दिया है कि अपने आसपास के लोगों की मदद करने और समाज में बदलाव लाने के लिये पद और सामर्थ का जरूरत नहीं है। हम सबको ऊषा घिल्डियाल से सीखने की जरुरत हैं, जो बिना किसी स्वार्थ के जरुरतमंद बच्चों की मदद कर रही हैं।

कैंसर से जूझ रहे बाॅलिवुड अभिनेता सीताराम पांचाल की मदद की गुहार

0

बॉलीवुड की फिल्मों से लेकर टीवी सीरियलों में बरसों से काम करते आ रहे वरिष्ठ कलाकार सीताराम पांचाल कैंसर की बीमारी से जूझ रहे हैं और आर्थिक स्थिति कमजोर होने की वजह से उनकी मदद की अपील की जा रही है।
सोशल मीडिया पर फिल्म इंडस्ट्री के सितारों से भी सीताराम पाचांल की मदद की गुहार लगाई गई है। हरियाणा के सोनीपत के रहने वाले सीताराम पांचाल पिछले लगभग 30 सालों से फिल्मों और टेलीविजन की दुनिया में काम कर रहे हैं। उनके परिजनों ने जानकारी दी है कि वे पिछले तीन सालों से ज्यादा वक्त से कैंसर से जूझ रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, डॉक्टरों ने उनके कैंसर को चौथे स्टेज पर बताते हुए उनकी हालत को बेहद गंभीर बताया था। कहा जाता है कि शरीर कमजोर होने की वजह से ऐलोपैथी की दवाइयों को उनका शरीर स्वीकार नहीं कर पाता। इसलिए वे होम्योपैथी के इलाज पर ही चल रहे है।
उनके परिजनों के मुताबिक, पिछले तीन सालों से उनके इलाज में परिवार की जमा पूंजी खर्च हो चुकी है और एक मकान भी बिक चुका है। अब उनका इलाज जारी रखना मुश्किल हो गया, तब उनके दोस्तों की ओर से सोशल मीडिया पर मदद की अपील की गई। बालीवुड में कलाकारों की संस्था सिंटा की ओर से भी सीताराम पाचांल को तुरंत आर्थिक मदद करने की घोषणा की है। सिंटा ने फिल्म इंडस्ट्री के बड़े सितारों से मदद का हाथ बढ़ाने की अपील की है।
इस अपील पर राजकुमार राव, रणदीप हुड्ड, सतीश कौशिक की ओर से सकारात्मक जवाब मिला है। इनके अलावा संजय मिश्रा, इरफान की ओर से भी सीताराम को मदद पहुंचाई गई है। सीताराम पांचाल की प्रमुख फिल्मों में स्लमडाग मिलेनियर, नाना पाटेकर की शक्ति- द पावर, बैंडिट क्वीन, पीपली लाइव, पान सिंह तोमर के नाम शामिल हैं।

ट्रेन के आगे लेट युवक ने की आत्महत्या

0

लंढ़ौरा क्षेत्र, हरिद्वार में रेलवे ट्रैक पर एक युवक ने ट्रेन के सामने आकर आत्महत्या कर ली, इससे पहले युवक करीब दो घंटे तक फोन पर बात करते हुए स्टेशन पर देखा गया था।

ग्राम नगला खुर्द निवासी, 24 साल का उस्मान सुबह रेलवे स्टेशन पर घूम रहा था। वह करीब दो घंटे तक फोन पर बात करता रहा। अचानक वह रेलवे ट्रैक पर आ गया, तभी अप लाइन पर चेन्नई एक्सप्रेस आ रही थी। स्टेशन पर मौजूद लोगों ने उसे लाइन से हटने के लिए काफी आवाज लगाई, लेकिन वह नहीं हटा।

ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। कुछ दूर जाने के बाद ट्रेन भी रुक गई। जीआरपी चौकी प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि पीएम बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मृतक के परिजनों ने बताया कि उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी।

कर्णप्रयाग विकास खंड के कालेश्वर को ‘डिजिटल विलेज’ चुनने की प्रक्रिया तेज

0

चमोली जनपद के विकास खंड कर्णप्रयाग की ग्राम पंचायत कालेश्वर को ‘डिजिटल विलेज’ चुनने की प्रकिया के तहत ग्रामवासियों एवं व्यापारियों के साथ एक प्रेरक बैठक कालेश्वर ग्राम पंचायत में आयोजित की गई।

जिलाधिकारी आशीष जोशी के निर्देशों पर ग्राम पंचायत कालेश्वर में महाप्रबन्धक जिला उद्योग डॉ एमएस सजवाण, जिला विकास अधिकारी आनंद सिंह एवं मुख्य कोषाधिकारी वीरेंद्र कुमार द्वारा ग्राम व्यापारियों एवं ग्रामवासियों को डिजिटल विलेज के बारे में प्रेरक जानकारी दी गई। टाटा कंसलटेंसी के इंजीनियर इंदुधर सिंह एवं अमित मिश्रा द्वारा ‘एसबीआई मरचेंट भीम एप’ के बारे में तकनीकी तथा एसबीआई शााखा प्रबंधक द्वारा बैंक एवं आधार लिंक के बारे में जानकारी दी गई। इस अवसर पर सात व्यापारियों के इंटरनेट युक्त स्मार्ट मोबाइल फोन पर एसबीआई मरचेंट भीम एप डाउनलोड किया गया और उनका आधार सीडेड एसबीआई बैंक एकाउंट का पंजीकरण इस एप में किया गया।

उन्हें जिला प्रशासन द्वारा राज्य सरकार से प्राप्त बायोमैट्रिक्स डिवाइस निःशुक्ल उपलब्ध करायी गयी। इसके बाद ग्राहकों द्वारा व्यापारियों से खरीदारी की गई, जिसका भुगतान डिजिटल ट्रांजिक्शन के माध्यम से सीधे व्यापारी के स्मार्ट फोन से लिंक बायोमैट्रिक डिवाइस पर अपने अंगूठे की मदद से व्यापारी के एसबीआई आधार सीडेड खाते में किया गया।

लकड़ी तस्करों ने की फायरिंग,वन कर्मी घायल

0

रुद्रपुर गुलरभोज-पीपलपड़ाव रेंज में वन कर्मियों और लकड़ी तस्करों में मुठभेड़ हो गई। तस्करों ने कई राउंड फायरिंग की जिसके चलते एक वन कर्मचारी घायल हो गया। उस गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया है। वन बीट अधिकारी की तरफ से दो नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ चौकी में तहरीर दी गई है। तस्कर अंधेरे का लाभ उठाकर मौके से फरार हो गए।

पीपलपड़ाव रेंज से लकड़ी तस्कर अक्सर बेशकीमती पेड़ काटकर ले जाते हैं। तमाम प्रयासों के बावजूद तस्करों पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। रेंज मुख्यालय में हरेला पर्व मनाया गया, इसी दौरान मुखबिर ने रेंजर रुप नारायण गौतम को दक्षिण गदगदिया क्षेत्र से सागौन तस्करी की संभावना बताई।

हरकत में आते ही रेंजर ने वन बीट अधिकारी एमडी शर्मा को टीम गठित कर मौके पर भेजा गया। वनकर्मियों ने बताए स्थान पर डेरा डाल दिया। रात तकरीबन डेढ़ बजे वन चौकी पर कुत्ते की भोंकने की आवाज पर अचानक विपरीत दिशा से फायर की आवाज हुई। जैसे ही वन कर्मियों ने फायरिंग की दिशा पर रोशनी की तभी तस्करों ने गोली चला दी जो फायर प्लांटेशन वाचर पंकज के पेट में जा लगी।

साथी को गोली लगने के बावजूद वन कर्मियों ने हिम्मत नहीं हारी और जवाबी फायरिंग कर तस्करों को दबोच भी लिया। लेकिन, साथी की हालत बिगड़ती देख जब कर्मियों की पकड़ ढीली पड़ी तो तस्कर अंधेरे में फरार होने में कामयाब रहे। सोमवार को बीट अधिकारी एमडी शर्मा ने गुरमीत सिंह उर्फ गेजी, संगत उर्फ संगी निवासी ग्राम थापकनगला, थाना केलाखेड़ा व एक अज्ञात के खिलाफ चौकी में तहरीर दी। इधर, घायल वन कर्मी को देर रात सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बताई गई है।

लापता सिख तीर्थ यात्रियों का सप्ताह बाद भी नहीं चला पता

0

उत्तराखंड के जनपद चमोली के हेमकुंड साहेब की यात्रा कर वापस लौट रहे 8 सिख तीर्थ यात्री इनोवा वाहन सहित 6 जुलाई को लापता हो गये थे। एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी लापता सिख यात्रियों का कोई पता नहीं चल पाया है। पुलिस सिर्फ सर्च के दौरान मिले इनोवा कार के पार्टस और पगड़ी के सहारे सिख तीर्थ यात्रियों के अलकनंदा नदी में डूब जाने की आशंका जता कर अलकनंदा के किनारे सर्च अभियान चलाये हुए है।

बता दें कि 6 जुलाई को हेमकुंड साहेब की यात्रा के बाद 8 सिख तीर्थ यात्रियों का एक दल जिसमें दो एनआरआई भी शामिल थे घर को लौट रहे थे, लेकिन वे आज तक अपने घर नहीं पहुंच पाये है। परिजनों ने 11 जुलाई को गोविंदघाट थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज करवायी उसके बाद पुलिस हरकत में आयी। पुलिस को सर्च के दौरान गोविंदघाट से पीछे टंया पुल के पास इनोवा का एक पार्टस तथा दो पगड़ी भी मिली थी। उसी के सहारे पुलिस अपना सर्ज अभियान चलाये हुए है।

वहीं वाहन चालक महंगा सिंह का आधार कार्ड शिवपुरी ऋषिकेश में कुड़ा उठाने वालों को मिला था। परंतु अभी तक लापता सिख तीर्थ यात्रियों का पता नहीं चल पाया कि उनके साथ हकीकत में हुआ क्या है, यह भविष्य की गर्त में छिपा है।

सड़कों की खास्ता हालत पर डीएम हुए नाराज

0

चमोली जिले की थराली-ग्वालदम मोटर मार्ग की खास्ता हालत पर नाराजगी व्यक्त करते हुए डीएम आशीष जोशी ने एसडीएम थराली को जांच रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। नगर पालिका गोपेश्वर में सड़क मार्गों के किनारों पर जगह-जगह रखी भवन निर्माण आदि सामग्री को शीघ्र हटाने के निर्देश दिए हैं।

डीएम ने नगर पालिका क्षेत्रों में सड़कों के किनारे अनधिकृत दुकानों, अवैध अतिक्रमण को हटाने के सख्त निर्देश दिए। मोटर साइकिल पर तीन व्यक्ति बैठाने, बिना हैलमेट के मोटर साईकिल चलाने पर चालान काटने के निर्देश दिए गए। पेट्रोलियम पदार्थों को ले जाने वाले भारी वाहनों में अावश्यक सुरक्षा उपकरण न होने की जांच करने के निर्देश संभागीय परिवहन एवं पूर्ति अधिकारी को दिए गए।

बताया गया कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशाुनसार सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने वाले गुड सेमिरिटन व्यक्ति से किसी भी तरह की पूछताछ नहीं की जाएगी क्योंकि घायल को सर्व प्रथम उपचार की आवश्यकता होती है। जिलाधिकारी ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को सड़क सुरक्षा के संबंध में स्कूल एसेंबली में छात्रों को जागरूक करने को कहा।

डीएम ने शहरों के प्रमुख मार्गों पर यातायात का दबाव कम करने के लिए अनधिकृत पार्किंग वाहनों का चालान करने के निर्देश पुलिस एवं नगर पालिकाओं को दिए हैं। जिला पूर्ति अधिकारी को सभी पेट्रोल पम्पों पर दुपहिया वाहनों को बिना हैलमैट पट्रोल न देने के निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने को कहा।

इजरायल की मदद से उत्तराखंड में बनेंगे चार ”हाईड्रोपोनिक फार्म”

0

सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि उत्तराखंड में चार हाइड्रोपोनिक खेतों का विकास होगा – जो कि ‘कमलफोनिक’ के रूप में जाना जाता है।इजरायल की मदद से यह प्रयोगात्मक आधार पर शुरु किया जाएगा, इससे पहाड़ी राज्य में एक्वा खेती को बढ़ावा मिलेगा।

हाइड्रोपोनिक खेती मिट्टी के उपयोग के बिना पानी में उगने वाले फसल को कहते है। महाराज ने कहा, “हम इसे कमलफोनीक खेती कहेंगे क्योंकि यह वैसा ही होगा जिस तरह कमल पानी में स्वाभाविक रूप से उगता है।” उन्होंने कहा कि, “सिंचाई विभाग ने देहरादून, पौड़ी, चमोली और अल्मोड़ा जिले में चार खेतों के लिए बुनियादी ढांचा बनाने के लिए काम शुरू भी कर दिया है।”

सतपाल महाराज ने बताया कि यह खेत इजरायल के कृषि विशेषज्ञों की सहायता से स्थापित किया जा रहे हैं। ये पूरी तरह से पानी पर निर्भर होने वाली खेती हैं, जिन्हें फसलों के बढ़ने के लिए जमीन या मिट्टी की जरुरत नहीं होगी। “यह पहाड़ी किसानों को मात्रा और गुणवत्ता के मामले में बेहतर उपज प्राप्त करने में मदद कर सकता है। उन्होंने बताया कि पहाड़ी क्षेत्रों में हमारे पास छोटी-छोटी जमीन होल्डिंग है और हाईड्रोपोनिक खेती किसानों को हर सीढ़ी के निचले हिस्से में पानी को स्टोर करने की सुविधा के साथ अच्छी उपज की गारंटी देंगे।

मंत्री ने कहा कि सिंचाई विभाग कृषि और बागवानी विभागों की मदद से पायलट प्रोजेक्ट के रूप में हाइड्रोपोनिक खेतों का निर्माण और रखरखाव करेगा, विशेष रूप से  पहाडी क्षेत्रों में जहां खेत का आकार छोटा और प्रति इकाई क्षेत्र उपज कम थी।इस नए तकनीक से पहाड़ी क्षेत्र में खेती के नए पैटर्न को बढ़ावा भी मिलेगा।

सिंचाई सचिव आनंद बर्धन ने कहा: “यह (नई प्रणाली) राज्य में खेती के नए तरीकों के लिए नए आयाम ला सकता है और कई तरह से किसानों की कमाई में बढ़ावा कर सकता है।”

हाइड्रोपोनिक खेती इजरायल की खेती टेक्नीक है जो पूरी तरह से पानी पर निर्भर करता है।इसमें पानी को खेत के चारों तरफ घुमाया जाता है जिसमें सारी फसल की जरुरत वाले सभी माइक्रो और मेक्रो पोषक तत्व होते हैं।

इस तरह के प्रयोग से ना केवल किसानों को नए तरह की खेती का ज्ञान होगा बल्कि बरसात के दिनों में होने वाली अथाह बारिक के पानी को सुरक्षित रखकर उसका प्रयोग किया जा सकेगा।

नशे में धुत लड़की का हुड़दंग, देखिये वीडियो

0

उत्तराखण्ड के रामनगर में नशे की हालत में एक लड़की ने मौजूद लोगों से हाथापाई कर हंगामा काटा दिया जिसके वीडियो वायरल हो गया है । लड़की के इस हंगामे के बाद इसका वीडियो आग की तरह वाइरल हो गया है ।

नैनीताल जिले के रामनगर में एक मॉल में लड़की ने शराब पीकर जमकर हंगामा किया । लड़की ने ना केवल हंगामा किया बल्कि वहां दूसरी लड़कियों और सुरक्षाकर्मियों के साथ मारपीट भी कर दी । बताया जा रहा है कि लखनपुर क्षेत्र में बने मॉल में ये लड़की किसी दूसरी लड़की से बेवजह झगड़ रही थी लेकिन उसके साथ कुछ लड़के थे और वो दोनों उसे समझा रहे थे । बात किस बात पर इतनी बिगड़ी इस बात का तो पता नही चला, लेकिन इस लड़की के उत्पाद के चर्चे कुछ ही मिनट में शहर की फिजा में जरूर होने लगे ।

बताया जा रहा है कि इस पूरे वाक्य का किसी ने वही खड़े होकर वीडियो बना लिया और उसे वायरल कर दिया । ये भी बताया जा रहा है कि लड़की रामनगर की ही रहने वाली है । नशे में धुत लड़की पहले तो दूसरे के साथ मारपीट करती रही और बाद में जब उसका मन नही भरा तो दुकानो के शटर पर भी अपना गुस्सा निकालने लगी । मौके पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने उसे समझाया तो वह उल्टा उनपर ही आग बबूला हो गयी और उन्हें थप्पड़ तक जड़ दिया । बाद में उसे किसी तरह से मॉल से बाहर किया गया।

सूत्रों के अनुसार हंगामा करने वाली लड़की छोटे मोटे विज्ञापनों के लिए मॉडलिंग करती है । अबतक रामनगर कोतवाली में किसी भी पक्ष की तरफ से इस मामले में कोई शिकायत दर्ज नही हुई है । मॉडल के कुछ फोटो घटना के बाद जरूर वाइरल होने लगे हैं ।

उत्तराखंड में नशे की जद में लड़कियों के होने का यह जीता-जागता सबूत है।विडियो के लिए क्लिक करेंः