Page 649

ओलंपिक विजेता दीपा मलिक पर बायोपिक बनाएगी फरहान अख्तर की कंपनी

0

फरहान अख्तर की प्रोडक्शन कंपनी एक्सेल एंटरटेनमेंट एक और बायोपिक फिल्म बनाने जा रही है। ये फिल्म दिव्यांग खिलाड़ी दीपा मलिक की जिंदगी पर होगी, जिन्होंने पिछले ओलंपिक खेलों में मैडल जीतकर देश का नाम रोशन किया था। ये फिल्म बनाने की जानकारी फरहान अख्तर के बिजनेस पार्टनर रितेश सिधवानी ने दी।

फरहान की कंपनी इन दिनों अक्षय कुमार के साथ फिल्म ‘गोल्ड’ बना रही है, जो ओलंपिक मैडल विजेता रही भारतीय हॉकी टीम के कप्तान बलबीर सिंह की जिंदगी पर आधारित है। वे इन दिनों कनाडा के टोरंटो में रहते हैं, फिल्म का पहला शेड्यूल लंदन में शुरू हुआ है, जिसमें अक्षय कुमार हैं और उनकी पत्नी का रोल टीवी एक्ट्रेस मौनी रॉय कर रही हैं ।

फरहान अख्तर खुद मिल्खा सिंह पर बनी राकेश मेहरा की फिल्म में हीरो रहे हैं। रीतेश सिधवानी का कहना है कि दीपा मलिक पर फिल्म के लिए रिसर्च वर्क उनकी टीम ने शुरू कर दिया है, जो अगले दो महीनों में पूरा हो जाएगा। अभी तक फिल्म के निर्देशक या इसमें दीपा मलिक का रोल करने के लिए किसी हीरोइन का नाम तय नहीं हुआ है। रीतेश के मुताबिक, एक बार कहानी पूरी तरह से तैयार होने के बाद इन दोनों को लेकर कोई निर्णय होगा। कंपनी के सूत्र बताते हैं कि फिल्म इस साल के आखिर तक शुरू होकर अगले साल के अंत में रिलीज होगी।

इरफान की नई फिल्म का पोस्टर रिलीज

0

इरफान की एक और इंटरनेशनल फिल्म ‘द सॉन्ग ऑफ स्कॉरपियोंस’ का पहला पोस्टर जारी हो गया है। शनिवार को इस पोस्टर को सोशल मीडिया पर जारी किया गया। इस फिल्म में इरफान की जोड़ी हॉलीवुड हीरोइन गोल्फितेश फरहानी के साथ नजर आएगी। फिल्म के पोस्टर में दोनों नजर आ रहे हैं। इस फिल्म में हिंदी फिल्मों की वरिष्ठ अभिनेत्री वहीदा रहमान ने भी काम किया है।

वहीदा रहमान के साथ पर्दे पर आने का इरफान का ये पहला मौका होगा। हाल ही में लोकार्नो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में इरफान की इस फिल्म का प्रीमियर हुआ और इसके बाद ही फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज किया गया। इस फिल्म का निर्देशन भारतीय निर्देशक अनूप सिंह ने किया है, जो इससे पहले इरफान के साथ किस्सा बना चुके हैं। ये फिल्म इस साल के अंत तक विश्व स्तर पर रिलीज होगी।

फिल्म की टीम ने संकेत दिए हैं कि भारत के सिनेमाघरों में इस फिल्म को हिंदी में डब करके रिलीज किया जाएगा। इस साल इरफान की फिल्म ‘हिंदी मीडियम’ ने धूम मचाई। 20 करोड़ की लागत वाली इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 140 करोड़ से ज्यादा की कमाई की। इस फिल्म के अलावा इरफान की हॉलीवुड में एक और फिल्म ‘पजल’ रिलीज होगी, जिसकी शूटिंग में इरफान इन दिनों व्यस्त हैं।

आधार बनवाने में देश में सातवें स्थान पर उत्तराखंड

0

मेरा आधार, मेरी पहचान, देशावासियों को आधार से जोड़ने के लिए शुरू हुई मुहिम अपने अंतिम चरण में पहुंच रही है। देश के विभिन्न राज्योें में आधार बनाए जाने का कार्य रफ्तार पकड़ रहा है। आंकड़ों पर गौर करें तो अभी तक देश की कुल 86 प्रतिशत आबादी को आधार से जोड़ दिया गया है।

यूनिक आईडेंटिफिकेशन अथॉरिटी आॅफ इंडिया ने हाल ही में देशभर के आधार नंबर बनाए जाने के आंकड़े जारी किए। यूआईडी की ओर से राज्यों को रैंकिंग देते हुए आधार सेचुरेशन रिपोर्ट जारी की। उत्तराखंड की बात करें तो देशभर के अन्य राज्यों और यूनियन टेरिटरी में प्रदेश ने सातवां स्थान हासिल किया।
यूनिक आईडेंटिफिकेशन अथॉरिटी आॅफ इंडिया की ओर से 15 जुलाई 2017 तक के आधार आंकड़ों को जारी किया। आंकड़ों में राज्यों को रैंकिंग भी प्रदान की गई। आंकड़ों को तीन श्रेणियों में जारी किया। पहली श्रेणी में कुल आबादी के अनुसार अभी तक कितने आधार बनाए गए और कितने प्रतिशत आधार बनने बाकी हैं इसकी जानकारी दी गई। इसी प्रकार शून्य से पांच वर्ष और पांच से 18 आयुवर्ग के आधार के आंकड़े जारी किए गए।
देश के सभी राज्यों की बात करें तो यहां कुल 1,31,95,66,420 आबादी में से 1,13,51,15,535 यानि 86.0 के आधार बनाए जा चुके हैं। राज्यों की रैंकिंग की बात करें तो दिल्ली सबसे आगे रहा। इसके बाद तेलंगाना और तीसरे नंबर पर पंजाब ने जगह बनाई। उत्तराखंड की बात करें तो रैंकिंग सूची में राज्य सातवें स्थान पर रहा। जबकि असम और मेघालय पायदान में सबसे नीचे रहे। मेघालय में जहां 9.8 और असम में 6.6 प्रतिशत की आधार बनाने का लक्ष्य पूरा हुआ है। शून्य से पांच आयुवर्ग की बात करें तो हरियाणा सबसे ऊपर रहा। दूसरे पायदान पर हिमाचल और तीसरे पर उत्तराखंड ने जगह बनाई। हालांकि पांच से 18 वर्ष के बीच आधार बनाने में उत्तराखंड राज्य पीछे रहा। यहां दिल्ली और चंडीगढ़ पहले व दूसरे और दादरा नागर हवेली तीसरे स्थान पर रहा। जबकि उत्तराखंड पायदान में काफी नीचे खिसकते हुए 18वें नंबर पर रुका। हालांकि प्रशासन द्वारा आधार बनाने का कार्य जारी है। अधिकारियों की मानें तो जल्द ही आधार का लक्ष्य प्राप्त कर लिया जाएगा। 

दागी पेयजल निगम को दी जा रही सारी जिम्मेदारी

0

पेयजल निगम और योजनाओं में धांधली और घटिया सामग्री के इस्तेमाल के आरोप लगते रहे हैं। निगम की तीन प्रमुख योजनाएं सवालों के घेरे में हैं। दो योजनाओं की जांच शासन स्तर से कराई जा रही है तो एक पर शिकायत आने के बाद पेयजल मंत्री ने जांच के आदेश दिए हैं। इसके अलावा, लेटलतीफी और काम में घटिया सामग्री का इस्तेमाल करने संबंधी आरोप भी पेयजल निगम पर लगते रहे हैं। उधर, शासन ने पेयजल योजनाओं के निर्माण की पूरी जिम्मेदारी पेयजल निगम के कंधों पर डाल दी है।

निगम की कार्यशाली पर गौर करें तो तीन योजनाएं विवादों में हैं। इनमें 20 करोड़ रुपये लागत की तरलानागपुर रुद्रप्रयाग पेयजल योजना को लेकर आरोप है कि इस योजना के निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया और एकल टेंडर निकालकर ही काम शुरू करा दिया गया। शासन ने इस मामले की जांच स्टेट प्लानिंग डिपार्टमेंट को दे रखी है। वहीं, 72 करोड़ रुपये लागत की नानघाट पेयजल योजना पौड़ी निर्माण के साथ ही आरोपों में घिर गई थी। शासन में की गई शिकायत की बात करें तो इस योजना से जल संस्थान को उतना पानी नहीं मिल रहा, जितने पानी के लिए योजना की प्लानिंग की गई थी। शासन के निर्देश पर इसकी जांच भी0 स्टेट प्लानिंग डिपार्टमेंट कर रहा है।
तीसरी योजना 79 करोड़ रुपये लागत की आंवलाघाट-पिथौरागढ़ पंपिंग योजना है। इस योजना को लेकर बीते दिनों विभागीय समीक्षा बैठक में पेयजल मंत्री प्रकाश पंत सवाल खड़े किए। आरोप है कि पाइप लाइन सड़क पर ही डाल दी गई। योजना निर्माण में लापरवाही और घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया। प्रबंध निदेशक के निर्देश पर इस योजना की जांच मुख्य अभियंता कर रहे हैं।
निगम के प्रबंध निदेशक भजन सिंह का कहना है कि पिथौरागढ़ की योजना की जांच कराई जा रही है। रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। बाकी दोनों योजनाएं मानकों के अनुरूप तैयार की गई हैं।

छह पेटी अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार

0

चमोली जिले की थराली पुलिस ने एक व्यक्ति को छह पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के तहत मामला पंजीकृत कर लिया है।

थानाध्यक्ष थराली शशिभूषण जोशी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने देवाल में वाहनों की चेकिंग शुरू की तो उन्हें एक वाहन से पान सिंह को छह पेटी अवैध अंग्रेजी शराब ले जाते हुए गिरफ्तार कर लिया। बताया कि पान सिंह के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मामला पंजीकृत कर लिया गया है। 

पत्रकारों के कल्याण के लिए 50 लाख की घोषणा

0

सामाजिक संस्था हंस कल्चरल सेंटर व द हंस फाउंडेशन के प्रेरणाश्रोत भोले महाराज और माता मंगला ने पत्रकारों के कल्याण के लिए 50 लाख रुपये के कल्याण कोष व महिला पत्रकारों के लिए क्लब में महिला कक्ष निर्माण के लिए पांच लाख की घोषणा की। उन्होंने कक्ष निर्माण की शुरुआत के लिए ढाई लाख रुपये का चेक भी भेंट किया।

उत्तरांचल प्रेस क्लब सभागार में आयोजित प्रेस से मिलिए कार्यक्रम में पधारे हंस फाउंडेशन के संस्थापक भोले महाराज व माता मंगला ने पत्रकारों व उनके परिजनों के गंभीर बीमारी में मदद करने की बात कही। हंस फाउंडेशन के संस्थापक भोला महाराज व मंगला माता ने कहा कि संस्था का एकमात्र उद्देश्य मानव सेवा करना है इसके लिए वह प्रयासरत है। इस अवसर पर माता मंगला ने कहा कि पत्रकारिता राष्ट्रीयता व मूल्यों के आधार पर होनी चाहिए। पत्रकारों की भूमिका सार्थक दिशा में हो। चुनौतियां बहुत हैं, पर उन्हीं चुनौतियों में से रास्ते भी निकलते हैं। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता सनसनी पैदा करने वाला उपकरण नहीं बनना चाहिए। पत्रकारों को विचार कर अध्यात्म, संस्कृति व मिट्टी का स्थान कैसे बढ़े, इस पर सोचकर लिखना चाहिए। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता एक प्रकार का धर्म है। सकारात्मक पत्रकारिता वही होती है जो मूल्यों के आधार पर चलती है। इससे पूर्व

उत्तरांचल प्रेस क्लब के अध्यक्ष नवीन थलेड़ी ने भोले महाराज का पुष्प गुच्छ व स्मृति चिन्ह भेंट किया।  कार्यक्रम में प्रेस क्लब महामंत्री भूपेंद्र कंडारी ने संस्था के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि, ‘हंस फाउंडेशन का कार्य उत्तराखंड में चहुओर सराहा जा रहा है।’

ड्रेस कोड पर शिक्षकों का विरोध

0

राजकीय शिक्षक संघ,रानीखेत की अहम बैठक में शिक्षकों के लिए लागू ड्रेस कोड का पुरजोर विरोध किया गया। इसके अलावा कोटिकरण की विसंगतियों को दूर किए जाने के बाद ही स्थानांतरण की भी मांग उठी। मिशन इंटर कालेज सभागार में रविवार को राजकीय शिक्षक संघ की बैठक हुई। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षक तमाम लंबित मांगों के लिए अरसे से आंदोलन करते आ रहे हैं। मगर समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा। उन्होंने एक अगस्त से ड्रेस कोड जबरन थोपे जाने पर सड़क पर उतरने को चेतावनी दी। संघ नेताओं ने कुछ विद्यालयों के प्रधानाचायरें पर शिक्षकों के कथित शोषण की कड़ी निंदा की।

इसके अलावा कोटिकरण की विसंगतियों को दूर किए जाने व स्पष्ट स्थानांतरण नीति पर जोर हुए परीक्षाफल कम होने की दशा में संबंधित विषय के शिक्षक को ही दोषी मानने के बजाय पूरे विद्यालय की समीक्षा किए जाने की वकालत की। चेतावनी दी कि शीघ्र ही मांगें नहीं मानी गई तो शिक्षक संघ आंदोलन करेगा। अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष शिवराज सिंह बिष्ट व संचालन महामंत्री दीप पंत ने किया। बैठक में ललित मोहन उपाध्याय, देवेंद्र नेगी, प्रकाश तिवारी, कमल ढैला, नरेश त्रिपाठी, रमेश राम, चंदन मेहरा, भुवन कर्नाटक, कमलेश तिवारी, बालम बिष्ट, प्रकाश पपनै व महेंद्र सिंह नयाल ने विचार रखे।

उत्तराखंड में अगले 72 घंटे भारी बारिश की चेतावनी

0

मौसम विभाग ने उत्तराखंड में अगले 72 घंटों के दौरान कुछ स्थानों पर भारी बारिश चेतावनी जारी की है। विभाग के मुताबिक, पहाड़ों में भूस्खलन व निचले मैदानी इलाकों में पानी भरने की आशंका जाहिर की है। इसके मद्देनजर अधिकारियों से स्थिति पर नजर रखने और लोगों से अपना आवागमन कम से कम करने की सलाह दी है।

उत्तराखंड के मौसम केंद्र द्वारा जारी की गई विज्ञप्ति के मुताबिक, अगले 72 घंटों के दौरान प्रदेश में कुछ स्थानों पर भारी बारिश और कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश की आशंका जताई गई है। जिससे पहाड़ों में भूस्खलन और सड़कों के बाधित होने के साथ ही निचले इलाकों में बाढ़ का पानी घुसने का खतरा हो सकता है। इस संबंध में अपनी सलाह जारी करते हुए मौसम विभाग ने अधिकारियों को स्थिति पर कड़ी नजर रखने और लोगों को अपना आवागमन कम से कम रखने को कहा है। स्थानीय जनता, श्रद्धालुओं और सवारियां लेकर आने जाने वाले ट्रांसपोटर्स को भी सचेत रहने और यथासंभव अपने आवागमन को नियंत्रित करने की बात कही गई है। 

हरियाणा से लाई अंग्रेजी शराब के साथ चार शराब तस्कर गिरफ्तार

0

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व सहायक पुलिस क्षेत्राधिकारी, ऋषिकेश के निर्देशन तथा प्रभारी निरीक्षक ऋषिकेश के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत आज जंगलात बैरियर के पास से चेकिंग के दौरान आल्टो कार  नंबर HR11 D 3096 से दो अभियुक्त,  नरेंद्र शर्मा व परविंदर अौर सिल्वर रगं की आल्टो कार  नम्बर HR40 A 3126 से दो अभियुक्त, सूरा तथा उपेंद्र कुमार  को गिरफ्तार किया गया।

दोनों वाहनों से कुल 155 बोतल शराब अंग्रेजी व 48 पव्वे अंग्रेजी शराब हरियाणा मार्का नाजायज बरामद हुई। चारों अभियुक्तों के विरूद्ध कोतवाली ऋषिकेश में 60/72 अाबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया ,अभियुक्तों को आज समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा गया जायेगा।

माधुरी दीक्षित पर बनने वाली अमेरिकन सीरीज में प्रियंका चोपड़ा होंगी पार्टनर

0

प्रियंका चोपड़ा और माधुरी दीक्षित ने अब तक कभी एक साथ काम नहीं किया, लेकिन अब ऐसा होने जा रहा है। खबर मिली है कि प्रियंका चोपड़ा उस अमेरिकन कंपनी के साथ बतौर निर्माता जुड़ने जा रही हैं, जो बॉलीवुड की धक-धक बाला के नाम से मशहूर स्टार माधुरी दीक्षित की जिंदगी पर एक टेली सीरीज बनाने जा रही है।

खबर मिली है कि माधुरी और उनके पति डॉक्टर श्रीराम नेने भी इस प्रोजेक्ट में प्रोडक्शन पार्टनर होंगे। इसे सिंगल कैमरे से शूट किया जाएगा। इस सीरीज के लिए स्क्रिप्ट लिखने का काम शुरू हो चुका है। अभी ये नहीं पता चला है कि ये सीरिज कब से टेलीकास्ट होगी, लेकिन प्रियंका के लिए कहा जा रहा है कि वे इसमें एक छोटा सा रोल करेंगी। ये पहला मौका होगा, जब माधुरी के साथ प्रियंका कैमरे के सामने होंगी। चर्चा है कि वहां सीरीज बनने के बाद इसके डबिंग राइट्स खरीदने के लिए एक भारतीय चैनल सक्रिय है, जो यहां भारत में इसे हिन्दी और साउथ की भाषाओं में टेलीकास्ट करेगा।