Page 630

नैनीताल में भवन गिरा, बाल-बाल बचे दो लोग

0

उत्तराखंड में बारिश का कहर जारी है, नैनीताल शहर के मल्लीताल बड़ा बाजार में एक पुराने भवन का बड़ा हिस्सा गिर गया। हादसे के दौरान दो लोगों ने भागकर जान बचाई, हादसा सुबह आठ बजे के करीब हुआ।

सुबह अचानक एक पुराने भवन का बड़ा हिस्सा गिर गया। भवन गिरने के दौरान बड़ा बाजार निवासी राजू वर्मा व एक अन्य सड़क से गुजर रहे थे। उन्होंने किसी तरह भागकर जान बचाई। इसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस व प्रशासन को घटना की जानकारी दी। लोगों का कहना था कि कई बार प्रशासन को इस तरह के भवनों के बारे में जानकारी दी गई, लेकिन कोई समाधान नहीं किया। शहर में कई भवन गिरने की स्थिति में हैं लेकिन इनको लेकर कोई फैसला नहीं लिया गया। बारिश के मौसम में ये भवन लोगों के लिए आफत बन सकते हैं।

बाघ के हमले से महिला घायल

0

गढ़वाल के कोटद्वार में लोगो की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही है। जहां आपदा दंश झेल रही कोटद्वार की जनता अभी इससे उबर भी नही पाई थी कि कोटद्वार के कुम्भीचौड़ क्षेत्र में एक महिला को गुलदार ने हमला कर घायल कर दिया। महिला को राजकीय संयुक्त चिकित्सालय कोटद्वार में भर्ती कराया गया।

जानकारी के अनुसार कुसुम पन्त पत्नी रोशन पन्त निवासी कुम्भीचौड़ घर के पास ही दुकान से सामान लेने गयी थी रास्ते मे ही गुलदार ने महिला पर हमला कर दिया जिससे महिला गम्भीर रूप से घायल हो गई।

‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’, ‘एक व्यक्ति-एक वृक्ष’ और ‘’जल संचय’ तीन संकल्प की अपील: सीएम

0
मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने रक्षा बन्धन के पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। अपने बधाई संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा है कि, ‘रक्षा बन्धन का पर्व भाई बहन के अटूट बन्धन एवं भारतीय संस्कृति के आदर्श मूल्यों का प्रतीक हैै। श्रावण पूर्णिमा पर मनाया जाने वाला यह पर्व रिश्तों की पवित्रता तथा गरिमा का अहसास कराता है। आज के दिन बहन और भाई दोनो ही एक दूसरे की रक्षा करने का संकल्प लेते हैं और एक दूसरे के मंगलमय जीवन की कामना करते हैं।’
मुख्यमंत्री ने रक्षा बन्धन के पावन दिन पर प्रदेशवासियों से ‘‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ‘‘, ‘‘एक व्यक्ति-एक वृक्ष‘‘ और ‘‘जल संचय‘‘ के तीन संकल्प लेने की अपील भी की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि रक्षा बन्धन के दिन महिलाओं के लिए राज्य सरकार ने उतराखण्ड परिवहन निगम की बसों में निशुल्क यात्रा करने की सुविधा प्रदान की है, जिससे वे अपने भाइयों को राखी बांधने के लिए सुगमता से यात्रा कर सकें।

हंस फाउंडेशन ने बांटे 25 लाख चेक

0

खबर उन गरीब जरूरतमंद लोगों के लिए है जो गंम्भीर बीमारी से पीडित है और आर्थिक तंगी के कारण अपना ईलाज नही करवा पा रहे हों या फिर अपने होनहार प्रतिभावान बच्चों को आर्थिक तंगी के कारण शिक्षा ग्रहण नही करवा पा रहे है. अगर आपकी कुछ इस तरह की समस्या है तो आपकी मदद ऋषिकेश के हंस कल्चरल सेन्टर से हो सकती है।

उत्तराखण्ड के गम्भीर बिमारियों से ग्रसित गरीब जरूरतमंन्द 63 लोगों को ऋषिकेश में हंस कल्चरल सेटर द्वारा 25 लाख रूपये के आर्थिक सहायता के चैक कृर्षि मंत्री सुबोध उनियाल के हाथों वितरित किए गये, कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि हंस फाउन्डेशन द्वारा उत्तराखण्ड में गरीब जरूरतमन्द लोगों की करोड़ों रूपये की आर्थिक सहायता की जा रही है और सही मायने में यही मानवता की सबसे बड़ी सेवा है।

चित्रांगदा सिंह के साथ होगी संजय दत्त की जोड़ी

0

हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘रागदेश’ के बाक्स आफिस पर बुरी तरह से निराशा जनक प्रदर्शन के बाद फिल्म के निर्माता-निर्देशक तिग्मांशु धूलिया अब अपनी अगली फिल्म की तैयारियो में जुट गए हैं। कुछ दिनों पहले घोषणा की गई थी कि तिग्मांशु अब फिल्म ‘साहेब, बीवी और गैंगस्टर’ की तीसरी कड़ी बनाएंगे, जिसमें पहली बार संजय दत्त के साथ वे काम करेंगे। अब खबर आ रही है कि इस फिल्म में संजय की जोड़ीदार का नाम भी तय हो गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, इस रोल में चित्रांगदा सिंह का नाम तय किया गया है, जो पहली बार संजय दत्त के साथ काम करेंगी। खबरों के मुताबिक, इस फिल्म में चित्रांगदा सिंह के किरदार का नाम सुहानी होगा, जो एक गायिका और नृत्यांगना का किरदार होगा। इस फिल्म का पहला शेड्यूल इस महीने के के अंत में मुंबई में शुरु होने जा रहा है।

सूत्रों का कहना है कि पहले शेड्यूल में संजय दत्त और चित्रांगदा सिंह पर एक गाना फिल्माया जाएगा। संजय दत्त इन दिनों अफ्रीका में बताए जाते हैं, जो अगले सप्ताह मुंबई वापस आ रहे हैं। चित्रांगदा सिंह हाल ही में कुशान नंदी की फिल्म बाबू मोशाय बंदूकबाज से खुद को अलग करने को लेकर विवाद में आ गई थीं, जब कुशान नंदी ने उन पर अनप्रोफेशनल होने के आरोप लगाए थे। चित्रांगदा सिंह इन दिनों सैफ अली खान के साथ फिल्म बाजार में भी काम कर रही हैं, जो इस साल दिसंबर में रिलीज होगी। 

सतपाल महाराज ने ली जिला योजना की बैठक

0

जिला योजना समिति की बैठक शनिवार को मेला नियंत्रण भवन में जनपद के प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज की अध्यक्षता में हुई। जिसमें जिलाधिकारी दीपक रावत, मुख्य विकास अधिकारी नितिन भदौरिया, जिला विकास अधिकारी पुष्पेंद्र चौहान ने जिला योजना के अंतर्गत विभागों को आंवटित बजट परिव्यय से जिला समिति को अवगत कराया।

सीडीओ ने बताया कि शासन द्वारा वर्ष 2017-18 की जिला योजना के लिए जनपद हरिद्वार को रुपये 4728.76 लाख का परिव्यय स्वीकृत किया गया है। न्यूनतम आवश्यकता कार्यक्रम के अन्तर्गत जनपद की समस्याओं के अनुसार पेयजल, शिक्षा, सड़क एवं पुल, सिंचाई, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, समाज कल्याण, कृषि, पशुपालन एवं डेरी विकास के लिए प्रस्तावित जिला योजना में आवश्यक धनराशि का प्राविधान किया गया है।
शासन के निर्देशानुसार जिला योजनान्तर्गत कुल प्रस्तावित परिव्यय रूपये 4728.76 लाख की धनराशि में से अनुसूचित जाति हेतु रूपये 985.64 लाख एवं अनुसूचित जनजाति के लिए रुपये 23.23 लाख की धनराशि प्रस्तावित की गई है। जिलाधिकारी ने कहा कि ब्लाॅक विकास की प्रमुख इकाई है। विकास कार्यों के लिए हर सम्भव सहयोग जिला स्तर पर दिया जाएगा।
जिला योजना के बजट से ही कार्य कराये जायेंगे जिनके लिए स्टेट और केंद्र से कोई बजट नहीं मिल पाता। सभी विभाग और जिला पंचायत अन्य कार्यो को सम्पन्न कराने के लिए स्टेट और केंद्र से मिलने वाली धनराशि का प्रयोग करें। जिला पंचायत सदस्यों ने मुख्य रूप से महिला कल्याण और खेल के लिए योजना में बजट बढाये जाने की मांग की।
बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष सविता चौधरी, विधायक भगवानपुर ममता राकेश, विधायक खानपुर कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन, विधायक झबरोड़ा देशराज कर्णवाल, विधायक हरिद्वार ग्रामीण यतिश्वरानंद, विधायक रानीपुर आदेश चौहान, जिला पंचायत सदस्यों सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

‘स्वच्छ देहरादून’ ऐप सुधारेगा शहर की सूरत

0

शहर को सुंदर और साफ रखने के लिए नगर निगम ने एक और कदम बढ़ाया। शनिवार को महापौर विनोद चमोली ने नगर निगम में स्वच्छ देहरादून ऐप का शुभारंभ किया। इस ऐप के माध्यम से आने वाली शिकायतों का नगर निगम 48 घंटे के भीतर समाधान करेगा।

शनिवार को निगम सभागार में महापौर विनोद चमोली ने ऐप का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि दूनवासी इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके माध्यम से सफाई संबंधित शिकायतें एवं कूड़े के फोटो सीधे नगर निगम को भेजे जा सकते हैं। यहां से उन्हें संबंधित सफाई निरीक्षक को फारवर्ड कर दिया जाएगा। सफाई निरीक्षक संबंधित स्थल की सफाई कराने के बाद स्थल की फोटो ऐप पर अपलोड करेगा। इसके बाद शिकायत का निस्तारण होना माना जाएगा।
नगर निगम जीपीएस के माध्यम से फोटो सफाई निरीक्षक तक पहुंचाएगा। यदि बारिश व खराब मौसम के कारण यदि नेटवर्क की समस्या होने के चलते कायत नहीं भेजी जा रही तो ऐप में टाइप करके शिकायत करने का भी विकल्प दिया गया है। इससे लोग टाइप करके अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। वर्तमान में नगर निगम ने ऐप से सफाई निरीक्षकों को जोड़ा है, भविष्य में सभी सुपरवाइजरों को भी इससे जोड़ने का कार्य किया जाएगा।
महापौर ने कहा कि यदि 48 घंटे के भीतर शिकायत का निस्तारण नहीं होता है तो सफाई निरीक्षकों के विरुद्ध खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। महापौर ने बताया कि वर्तमान में ऐप केवल एंड्रायड फोन में उपयोग किया जा सकता है। इसे बाद में आईओएस फोन का इस्तेमाल करने वाले उपभोक्ताओं के लिए भी तैयार किया जाएगा। साथ ही भविष्य में ऐप का उपयोग अतिक्रमण संबंधी शिकायतों के निस्तारण के लिए भी किया जाएगा। इस मौके पर नगर आयुक्त रवनीत चीमा, वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कैलाश गुंज्याल, आईटी ऑफिसर मनीष पंत आदि मौजूद रहे।

शतरंज प्रतियोगिता में सेंट जॉर्ज कॉलेज प्रथम

0

दी इंडियन पब्लिक स्कूल राजवाला में आयोजित दूसरे अंतर विद्यालय शतरंज प्रतियोगिता में सेंट जॉर्ज कॉलेज मसूरी प्रथम रहा। जबकि द दून स्कूल को दूसरा और दी इंडियन पब्लिक स्कूल को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ।
शनिवार को खेले गये इस दूसरे अंतर विद्यालय शतरंज प्रतियोगिता में दी इंडियन पब्लिक स्कूल के ए और बी दोनों टीम समेत देहरादून के कुल 10 विद्यालयों ने प्रतिभाग किया। जिसमे द दून स्कूल, वेल्हम ब्यॉज, वेल्हम गर्ल्स, माउंट लिट्रा स्कूल, जीआरडी वर्ल्ड स्कूल, दून हेरिटेज सेंट जॉर्ज कॉलेज मसूरी, ओक ग्रोव स्कूल आदि ने भाग लिया।
इस प्रतियोगिता में कुल 12.5 अंको के साथ प्रथम स्थान सेंट जॉर्ज कॉलेज मसूरी ने प्राप्त किया, तथा 11.5 अंक प्राप्त कर द दून स्कूल ने दूसरा स्थान पर रहा एवं दी इंडियन पब्लिक स्कूल को नौ अंको के साथ तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। इस मौके पर विद्यालय के निदेशक अजय कुमार सिंह, प्रधानचर्य संजीव कुमार सिन्हा ने सभी विजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान की। इस अवसर प्रतियोगिता के संयोजक आर के गुप्ता, बिनु जॉर्ज, पंकज नवानी अदि मौजूद रहे।

कोटद्वार: आपदा प्रभावित क्षेत्र का सीएम ने लिया जायजा

0

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत शनिवार को सड़क मार्ग द्वारा देहरादून से आपदा प्रभावित क्षेत्र कोटद्वार पहुंचे। विगत गुरुवार को अतिवृष्टि के कारण कोटद्वार में हुए जान माल के नुकसान का मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने जायजा लिया।
मुख्यमंत्री ने उन राहत शिविरों का निरीक्षण किया, जहां आपदा प्रभावितों को ठहराया गया है। निरीक्षण के दौरान उन्होंने लोगों की समस्याओं को सुना। जिला प्रशासन द्वारा की गई खाने-पीने एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के बारे में भी जानकारी ली। स्थानीय लोगों ने कहा कि जिला प्रशासन का पूरा सहयोग मिल रहा है। मुख्यमंत्री ने आपदा प्रभावितों से अपील की है कि जब तक जिला प्रशासन न कहे तब तक ठहराये गये सुरक्षित स्थानों को न छोड़े।
उन्होंने कहा कि आपदा प्रभावितों को खाद्य वस्तुओं, स्वास्थ्य, शुद्ध पेयजल आदि सुविधाओं की उचित व्यवस्था प्राथमिकता के आधार पर की जाए। जिन घरों में सामग्रियों का नुकसान हुआ है, नुकसान का आंकलन कर उन परिवारों की पर्याप्त मदद करने का आश्वासन दिया। उन्होंने मलवे को शीघ्र साफ करवाने हेतु जिलाधिकारी पौड़ी को निर्देश दिये।
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने नगर की रिफ्यूजी काॅलोनी सहित नगर के अन्य आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर आपदा प्रभावितों को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आपदा प्रभावितों के साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री ने आपदा प्रभावित दो परिवारो को चार-चार लाख रुपये के चेक प्रदान किये। उन्होंने जिला प्रशासन को निर्देश दिए कि आपदा प्रभावित इलाकों की क्षति का पूर्ण आंकलन किया जाए, जिससे आगे की कार्रवाई की जा सके। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक डाॅ. हरक सिंह रावत भी मौजूद रहे।

हरिद्वार को मिले सात सौ से आधुनिक कूड़ेदान

0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छता अभियान से प्रेरित होकर राजमार्ग स्थित एक होटल में वेक्टस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के सहयोग से कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने 20 लाख रुपये कमीत के 700 आधुनिक कूड़ादान लोकार्पित किए।

इस अवसर पर मदन कौशिक ने कहा कि कंपनी की ये एक सराहनीय और अनुकरणीय पहल है। इस तरह के सहयोग से प्रधानमंत्री के स्वच्छता अभियान को बल मिलेगा। साथ ही लोग भी स्वच्छता के लिए भी प्रेरित होंगे। उन्होंने कहा कि सब का दायित्व बनता है कि अपने गली मोहल्लों को स्वच्छ साफ सुथरा रखें। उन्होंने कंपनी के महाप्रबंधक अतुल लड्डा का आभार जताया। मेयर मनोज गर्ग व नगर आयुक्त अशोक पांडेय ने भी कंपनी को इस सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर कंपनी के शिव कुमार सिधवानी, आशीष खंडेलवाल, जितेंद्र बांगड़, ललित सचदेवा, गौरव सहित निगम के अधिकारी मौजूद रहे।