Page 630

बारिश ने बढ़ाई मुसीबतें,गंगा का जलस्तर वार्निंग लेवल से 20 सेंमी ऊपर

इन दिनों पूरा उत्तराखंड मौसम की मार झेल रहा है, पहाड़ो से लेकर मैदानों तक पानी ही पानी देखने को मिल रहा है ऐसे में मैदानी इलाकों में बाढ़ का खतरा भी मंडराने लगा है, तीर्थनगरी ऋषिकेष में गंगा का जलस्तर वर्निन्ग लेवल को पार कर बह रहा है, जिससे गंगा के किनारे रह रहे लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है

उत्तराखंड में मोसम विभाग की चेतावनी बिल्कल सटीक बैठी है, ऋषिकेश -देहरादून समेत उत्तराखंड के ज्यादा तर हिस्सों में दो दिनों से हो रही तेज बारिश से जन जीवन को अस्त-व्यस्त कर दी है। पहाड़ों ओर मैदानों पर आसमानी आफत इस कदर बरस रही है कि लोगों के मन मे अब डर की स्तिथि आने लगी है। ख़ासकर पहाड़ों में जिस तरह तेज बारिश हो रही है उससे मैदानी इलाकों में बाढ़ के खतरों के संकेत देने शुरू कर दिए है। बात करे ऋषिकेष की तो यहां गंगा का जलस्तर वर्निन्ग लेवल से 20 सिमी ऊपर बह रही है, यहां क्या घाट, क्या पुलिस चौकी,सब कुछ जलमग्न होता दिख रहा है, जिससे गंगा के तटों पर रह रहे लोगों में डर का माहौल बन गया है।

प्रदेश में हो रही लगातार बारिश से हर छोटी बड़ी नदी उफान पर आ चुकी है, उधर उत्तरकाशी- टिहरी में हो रही बारिश के चलते टिहरी डाम का जलस्तर भी लगातार बढता जा रहा है जिससे लोगों में कभी भी डैम से पानी छोड़े जाने का डर भी बना हुआ है। प्रदेश में मौसम के इस रूप को देखते हुए प्रशाशन भी अलर्ट हो चुका है, ओर लोगों को नदी किनारे जाने से रोका जा रहा है, ख़ासकर जो गंगा से सटे इलाकों पर रह रहे है उन्हें सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा रहा है।

 हर साल मानसून अपने साथ उत्तराखंड में आफत की बारिश लेकर आता है, फिलहाल लोगों को मौसम की इस मार से अभी छुटकारा मिलने की उम्मीद नही दिख रही है, अब देखने लायक बात होगी कि ऐसी प्रस्तिथि से निपटने के लिए प्रशाशन क्या काम करता है।

जल्द ही उत्तराखंड के सभी विभागों के होंगे फेसबुक पेज

0

सोशल मीडिया में जनता के साथ बेहतर संवाद स्थापित करने के मकसद से आज फेसबुक के पाॅलिसी प्रोग्राम मैनेजर(साउथ एशिया) नितिन सलूजा ने राज्य के सचिव और निदेशक स्तर के अधिकारियों केे साथ सोशल मीडिया पर जनता के साथ सीधा और प्रभावी संवाद स्थापित करने पर चर्चा की। सचिवालय में आयोजित कार्यशाला में सलूजा ने अधिकारियों को बताया कि कैसे सोशल मीडिया के जरिए जनता के साथ प्रभावी संवाद स्थापित करके उनकी समस्याओं को दूर किया जा सकता है।

सलूजा ने कहा कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की पहल पर उत्तराखण्ड, देश के उन चुनिंदा राज्यों में शामिल हो गया है, जिसका हर विभाग फेसबुक के माध्यम से जनता से जुड़ा हो। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के निर्देशों के अनुसार सभी प्रमुख विभागों के अधिकारी अपने अपने विभागों के फेसबुक पेज बनाएंगे और फेसबुक के माध्यम से जनता की समस्याओं को सुनेंगे। अधिकारी विभागों के फेसबुक पेज दिन प्रदितिन विभागों की उपलब्धियों को अपडेट करेंगे।

विभागों के फेसबुक पेज पर जनता की शिकायकतों को भी सुना जा सकता है और उनका त्वरित निस्तारण भी किया जा सकता है। विभागों को बेहतर क्रियान्वयन के लिए जनता अलग अलग विभागों के फेसबुक पेज पर सीधे अपने सुझाव दे सकती है, जिससे जनता के प्रति विभागों की जवाबदेही पहले से ज्यादा असरदार हो जाएगी।

 

नदी में फसे वन मंत्री, सुरक्षित निकाले गए

0

चंपावत से देहरादून लौट रहे वन मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत बारिश के कारण अचानक सावलदे नदी में पानी बढ़ने के कारण बाढ़ में फस गए। लोगों ने सावलदे के निमार्णाधीन पुल पर सीढ़ी लगाकर उन्हें निकाला। इसके बाद वे रामनगर वापस आए और वहां से देहरादून रवाना हुए।

शुक्रवार को वन मंत्री डॉ. रावत चम्पावत से देहरादून लौट रहे थे। वन मंत्री का कंडी मार्ग से आना प्रस्तावित था, लेकिन मूसलाधार बारिश के कारण मार्ग बंद हो गया और वे सावलदे के एक रिसॉर्ट में रुक गए। शनिवार की सुबह करीब नौ बजे वे रामनगर होते हुए देहरादून निकलने के लिए तैयार हुए, लेकिन सावलदे नदी ने अचानक पानी बढ़ने के कारण वे वहीं फस गए।
पुल का निर्माण कर रही कंपनी के कर्मचरियों ने उन्हें सीढ़ी की मदद से वहां से निकाला। इसके बाद वे इसी पुल को पैदल पार कर नदी के इस पार आए। सूचना पर एसडीएम परितोष वर्मा मौके पर पहुंचे और अपने वाहन से वन मंत्री को लेकर रामनगर आए। इसके बाद वन मंत्री देहरादून के लिए रवाना हो पाए। 

रैंकिंग में सर्वश्रेष्ठ थाने को मिलेगा 1 लाख का ईनाम: सीएम

0
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शनिवार को सचिवालय में गृह विभाग की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में थानों की परफार्मेंस के अनुसार उनकी रैंकिंग करने के निर्देश दिये। प्रतिवर्ष की जाने वाली रैंकिंग में सर्वश्रेष्ठ थाने को एक लाख रूपये का पुरस्कार दिया जायेगा। उन्होंने पुलिस विभाग को सीमान्त जनपदों में तैनात आईटीबीपी, एसएसबी और सेना के साथ लगातार समन्वय बनाकर रखने के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने पुलिस महानिदेशक को आॅनलाइन एफआईआर की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने पुलिस विभाग को साइबर अपराध जैसी आधुनिक चुनौतियों से निपटने के लिये तैयार होने को कहा। परिवहन विभाग के साथ पुलिस विभाग संयुक्त रूप से डग्गामार वाहनों के विरूद्ध अभियान चलाये। यद्यपि गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष सडक दुर्घटनाओं के मामले में कमी आई है फिर भी मुख्यमंत्री ने पुलिस विभाग को इस दिशा में गंभीरता से काम करने को कहा। मुख्यमंत्री ने जनपद पौडी में सतपुली की घटना में पुलिस की भूमिका पर असंतोष व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र ने पुलिस को नशे के अवैध कारोबार पर सख्ती से लगाम लगाने के निर्देश दिये। बताया गया कि पिछले 6 महीनों में नशे के अवैध कारोबार में 583 अभियुक्तों की गिरफ्तारी हुई है तथा 5.25 करोड रूपये के मादक पदार्थ बरामद हुए है। अवैध शराब की तस्करी में 2860 अभियुक्त गिरफ्तार हुए तथा रूपये 5 करोड़ की अवैध शराब बरामद हुई है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस विभाग में ड्राइवर के आवश्यक 235 पदों तथा एसडीआरएफ के 400 जवानो के पदों को अगले तीन वर्ष में चरणबद्ध प्रक्रिया से भरा जायेगा।पुलिस विभाग द्वारा कुल 13 नये थानो तथा 34 रिर्पोटिंग पुलिस चैकी का प्रस्ताव रखा गया। इसके साथ ही कई थानो चैकियों के कार्य क्षेत्र को बढ़ाने की मांग भी की गई।

योगी से मिले अक्षय, टैक्स फ्री हुई टायलेट एक प्रेमकथा

0

अगले सप्ताह 11 अगस्त को रिलीज होने जा रही अपनी नई ‘फिल्म टायलेट एक प्रेम कथा’ के प्रमोशन के लिए अक्षय कुमार और फिल्म की टीम शुक्रवार को लखनऊ पंहुची, जहां अक्षय कुमार ने प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी से मुलाकात की और इस मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री की ओर से ‘टायलेट एक प्रेमकथा’ को राज्य में मनोरंजन कर से मुक्त करने की घोषणा कर दी गई।

उ.प्र. देश का पहला राज्य बन गया है, जहां इस फिल्म को मनोरंजन कर से मुक्त करने की घोषणा की गई है। अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर उनकी फिल्म को मनोरंजन कर से मुक्त करने के लिए मुख्यमंत्री योगी के प्रति आभार व्यक्त किया।

लखनऊ यात्रा के दौरान अक्षय कुमार ने मुख्यमंत्री के साथ राज्य में सफाई अभियान में हिस्सा लेते हुए झाड़ लगाई और एक समारोह में लोगों को सफाई रखने के लिए शपथ दिलाई। ये फिल्म प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान को समर्पित बताई गई है। फिल्म की मुख्य भूमिकाओं में अक्षय कुमार और भूमि पेड़णेकर के साथ सुधीर पांडे और अनुपम खेर हैं। 

दिलीप कुमार की स्थिति में सुधार, अब भी आईसीयू में

0

दिलीप कुमार की तबियत को लेकर उथलपुथल भरी खबरें जारी रहीं, गुरुवार रात तबियत बिगड़ जाने के बाद डॉक्टरों की टीम भी उनके सेहत को लेकर चिंतित थी। डॉक्टरों के मुताबिक, उनके लीवर की सूजन कम होने का नाम नहीं ले रही थी। साथ में रक्तचाप बढ़ जाने से मामला और गंभीर होता जा रहा था, लेकिन सुबह स्थिति में सुधार होना शुरू हुआ और दोपहर बाद खबर आई कि दिलीप कुमार की स्थिति में सुधार को देखते हुए उनको वेंटिलेटर से अलग कर दिया गया है।

डॉक्टरों की ओर से ये भी कहा गया कि और सुधार ज्यादा तेजी से हुआ, तो शाम तक आईसीयू से बाहर शिफ्ट किया जा सकता है लेकिन आईसीयू से स्पेशल रूम में शिफ्ट करने के फैसले को शुक्रवार रात के लिए टाल दिया गया। कहा गया कि तबियत में सुधार है लेकिन अब भी निगरानी की जरूरत है। आईसीयू से बाहर आने का फैसला अब शनिवार दोपहर तक होने की उम्मीद है। इस बीच दिलीप कुमार के फैमिली डॉक्टर कहे जाने वाले डॉ जलील पारकर शुक्रवार कोे लीलावती अस्पताल में उनसे मिले लेकिन उन्होंने दिलीप कुमार की सेहत को लेकर उन्होंने कुछ नहीं कहा। इस कारण अस्पताल ने दिलीप कुमार की तबियत को लेकर अधिकारिक रूप से मेडिकल बुलेटिन जारी करने से मना कर दिया और संकेत दिए कि परिवार के अनुरोध पर ऐसा किया जा रहा है।

एक दूसरी खबर के अनुसार, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस की ओर से डॉक्टरों से फोन पर दिलीप कुमार की सेहत को लेकर पूछताछ की गई। ऐसी ही एक खबर के अनुसार, अमिताभ बच्चन ने दिलीप कुमार की बेगम सायरा बानो से फोन पर सेहत को लेकर जानकारी ली। सायरा बानो की ओर से आज अधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा गया लेकिन उनके मैनेजर के हवाले से कहा गया कि सबकी दुआएं रंग ला रही है और उम्मीद करते हैं कि वे जल्दी ही अच्छे होकर घर आ जाएंगे।

काठगोदाम पुलिस ने पकड़ी एक करोड़ की हीरोईन

0

हल्द्वानी क्षेत्र में नशे का कारोबार कम होने का नाम नहीं ले रहा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जन्मेजय खंडूरी ने बाकायदा नशे के खिलाफ अभियान शुरू किया है। इसी के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी। पुलिस ने चेकिंग के दौरान करीब एक करोड़ की हेरोइन बरामद की।
शनिवार को नशे के खिलाफ जारी अभियान के तहत काठगोदाम पुलिस को बड़ी सफलता मिली। पुलिस ने वाहनों की चेकिंग के दौरान 786 ग्राम हीरोइन के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवकों में सवेंद्र कुमार पुत्र सुंदर लाल निवासी बरसिया, बीसलपुर पीलीभीत व धर्मेन्द्र कुमार पुत्र शिवपाल निवासी मजरा क्योलड़िया बरेली उत्तर प्रदेश शामिल हैं। अंतर्राष्ट्रीय मार्केट में पकड़ी गई हेरोइन की कीमत लगभग एक करोड़ रुपये है।
एसएसपी खंडूरी ने पुलिस को इस सफलता पर बधाई दी। उन्होंने का कि नशे के सौदागरों के विरुद्ध अभियान जारी रहेगा। किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश से सटे क्षेत्रों में विशेष रूप से चेकिंग अभियान तेज किया जाएगा।

शनिवार शाम से मौसम में बदलाव, हल्की बारिश की संभावना

0

राजधानी देहरादून सहित प्रदेश में पिछलों दो दिनों से लगातार रात दिन हो रही बारिश से शनिवार शाम तक राहत मिलने की मौसम विभाग ने उम्मीद जताई है।

राजधानी देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, चमोली, नैनीताल,पिथौरागढ़ और ऊधमसिंह सुबह हल्की बारिश दोपहर तक होती रही। हालांकि दिन चढ़ने के साथ मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।
दून मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि शनिवार से अगले चार दिन तक प्रदेश में कही बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश की संभावना है। खासतौर पर मैदानी जिलों में शनिवार भी भारी बारिश होने के आसार है। इससे भूस्खलन होने के साथ यातायात प्रभावित हो सकता है। आठ अगस्त तक मौसम काफी बेहतर रहेगा और हल्की बारिश रहेगी।
शुक्रवार को राज्य में सर्वाधिक 22 मिलीमीटर बारिश मुकतेश्वर में दर्ज की गई। टिहरी में 4.5 और पंतनगर में 0.6 एमएम बारिश हुई। शनिवार को देहरादून में न्यूनतम तापमान 23 डिग्री और अधिकतम तापमान 31 डिग्री तक रहने का अनुमान है। जबकि शुक्रवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री और न्यूनतम 24.4 डिग्री रहा।

गंगा में मिले मां-बेटी के शव

0

कनखल थाना क्षेत्र में मातृसदन के समीप जगजीपुर में गंगा से एक युवती व महिला की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को गंगा से बाहर निकाला। पुलिस ने शवों को निकालने के बाद पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया। शवों की पहचान नहीं हो पाई है।

मृतकों की उम्र करीब 15 व 40 वर्ष है। प्रथम दृष्टया शवों को देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि मानो दोनों ने आत्महत्या की है। दोनों शव एक-दूसरे से चुन्नी में बंधे हुए थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार की प्रातः कनखल थाना क्षेत्र के मातृ सदन के समीप जगजीतपुर में गंगा किनारे दो शव झाड़ियों में पड़े होने की पुलिस को सूचना मिली। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को बाहर निकाला। कनखल थानाध्यक्ष अनुज सिंह के अनुसार युवती व महिला की उम्र करीब 15 व 40 वर्ष है। बताया कि आत्महत्या के उद्देश्य से दोनों ने स्वंय को चुन्नी से बांधकर गंगा में छांलाग लगा आत्महत्या की होगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बारिश से थमे बसों के पहिये

0

जनपद पौड़ी गढ़वाल के कोटद्वार में आई आपदा से जहां जन मानुस का जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। वहीं उत्तराखंड परिवहन निगम कोटद्वार डिपो की बसों के पहिये भी थम गए।

बताते चलें कि पिछले 12 घण्टे से हो रही बरिश की वजह से परिवहन निगम के वर्कशॉप एवं कार्यलय में भी मलबा आ गया। डिपो के वर्कशॉप में मलबा आने से अधिकांश बसों का रुटीन चेक भी नहीं हो पाया। पहाड़ जाने वाली सभी बसों का संचालन बन्द ही रहा जिससे परिवहन निगम को लाखों रुपए की हानि हुई है।

सहायक महाप्रबंधक उत्तराखंड परिवहन निगम कोटद्वार डिपो वीके सैनी ने बताया कि डिपो के यात्री सेड एवं वर्कशॉप में मलबा आ गया है और दैवीय आपदा से कम्प्यूटर भी खराब हो गए है और पौड़ी, त्रिपलिसेंण, पौखडा सहित पहाड़ के कई मार्गो पर बसों का संचालन नहीं हो पाया है।