Page 625

हरिद्वार में मोदी से प्रेरित होकर बनाई जा रही है नमो धुन

0
world record for modi tune

उत्तराखंड संस्कृति विभाग एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की तैयारी में जुट गया है। हरिद्वार के प्रेमनगर आश्रम में राज्य के 13 जिलों से आए ढोल वादक एक नमो धुन तैयार करने में लग गए हैं। गौरतलब है कि अगर इस धुन को तैयार करने में 1500 ढोल वादक शामिल हो जाते हैं तो विभाग इसे लेकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दावा करेगा। चार दिन तक चलने वाले इस कार्यशाला का शुभारंभ पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अभी तक इस कार्यशाला में 1240 लोग पंजीकरण करा चुके हैं। ये सभी नमो धुन को तैयार करने में जुटे हुए हैं। अगर वहीं इस कार्यशाला में यदि 1500 लोग शामिल हो जाते हैं तो गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल होने का दावा किया जाएगा।

इसके साथ ही सतपाल महाराज ने कहा कि ये धुन भगवान शंकर और देश के पीएम नरेंद्र मोदी को समर्पित की जाएगी और ये धुन पीएम मोदी से प्रेरित होकर तैयार कराई जा रही है और तमाम बड़े आयोजनों पर इसका मंचन किया जाएगा। वहीं कार्यशाला में शामिल होने आए ढोल वादक प्रीतम भी इस आयोजन से खासे उत्साहित नजर आ रहे हैं। उनका कहना है कि ढोल की फिलहाल 366 धुन हैं और अब नमो धुन को तैयार करने की कोशिश की जा रही है। इसके साथ ही इस आयोजन के लिए उन्होंने उत्तराखंड संस्कृति विभाग का आभार जताया। बता दें कि गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में उत्तराखंड का नाम हरिद्वार से दर्ज कराने का ये पहला प्रयास है। हर किसी को उम्मीद है कि उत्तराखंड के लिए ज्यादा से ज्यादा ढोल वादक इसमें शामिल होकर सूबे का नाम रोशन करने में मदद क

चमोली जिले के मींग गदेरा में करंट की चपेट में आने से पिता-पुत्री की मौत

0
farther daughter died dur to current

थराली मोटर मार्ग पर मींग गदेरे (बरसाती नाला) के पास मेल डीप तोक पर पीएमजीएसवाई सड़क के काम में लगे मजदूरों के डेरे में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से पिता-पुत्री की मौत हो गई।

घटना बीती रात करीब एक बजे की है। बताया गया कि नेपाल मूल के 30 मजदूर पास में ही मींग-गडकोट-करछुना मोटर मार्ग पर निर्माण के कार्य में लगे थे। बीती रात एक बजे लगभग जब मजदूर अपने अस्थाई झोपड़ी में सो रहे थे, तभी झोपड़ी के ऊपर से हाईटेंशन लाइन पर चिंगारी के साथ आवाजें आने लगी।

मजदूरों ने खतरे को भांपते हुए भागकर जान बचाई, लेकिन पिता-पुत्री इसकी चपेट में आकर झुलस गए और उनकी मौके पर मौत हो गई। मृतकों की शिनाख्‍त बीर सिंह (60 वर्ष) पुत्र गंगा बहादुर व बसंती ( 30 वर्ष) पत्नी राजेश ठाकुर निवासी सेरापुर थाना बर्दी नेपाल हुई है। थानाध्यक्ष थराली शशिभूषण जोशी ने शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।

करण जौहर ने शेयर की जुड़वां बच्चों की पहली तस्वीर

0

करण जौहर ने रक्षा बंधन के मौके पर सोमवार को पहली बार सोशल मीडिया पर अपने जु़ड़वां बच्चों की तस्वारें शेयर कीं। रुही और यश (जुड़वां बच्चों के नाम) तस्वीर में करण जौहर की मां हीरु जौहर की गोद में नजर आ रहे हैं। लगभग 6 महीने पहले सरोगेसी के माध्यम से करण जौहर इन जुड़वां बच्चों के पिता बने थे। तब से ही उनके बच्चों की आंशिक तस्वीरें जरूर मीडिया में आई थीं, लेकिन पहली बार आज जारी तस्वीर में दोनों के चेहरे नजर आ रहे हैं।

45 साल के मशहूर फिल्मकार करण जौहर ने पिछले दिनों संकेत दिए थे कि जल्द ही वे अपने बच्चों को दुनिया से मिलवाएंगे और रक्षा बंधन पर उन्होंने अपना ये वादा पूरा किया। करण ने अपने इन बच्चों के नाम अपने माता-पिता पर रखे हैं। यश उनके पिता का नाम है, जो अपने दौर में हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के बड़े निर्माताओं में रहे और रुही उनकी मां का जन्म का नाम माना जाता है। करण जौहर ने माना कि परिवार में इन दो नए सदस्यों के आने से उनकी दिनचर्या बदल गई है। अब उन्होंने अपनी जिम्मेदारियों को कम करते हुए बच्चों पर ज्यादा ध्यान देना शुरू किया है। करण जौहर का कहना है कि अपने बच्चों को बड़े होते देखने से ज्यादा किसी पिता के लिए कोई बड़ा सुख नहीं होता। 

कपिल के कामेडी शो के साथ सोनी का करार एक साल के लिए बढ़ा

0

सोनी चैनल पर कपिल शर्मा के कामेडी शो के बंद होने की अटकलों के बीच आज एक अहम खबर आई, जिसने इन सारी अटकलों को खत्म कर दिया है। आज सोनी चैनल की ओर से अधिकारिक रुप से घोषणा कर दी गई है कि चैनल पर कपिल शर्मा के कामेडी शो का करार एक और साल के लिए आगे बढ़ा दिया गया है।

सोनी चैनल के हेड दानिश खान की ओर से जारी मीडिया बयान में कहा गया है कि हमें ये घोषणा करने में खुशी हो रही है कि कपिल शर्मा के शो के साथ चैनल का करार एक साल के लिए आगे बढ़ाने का फैसला किया है। बयान में कहा गया है कि चैनल उम्मीद करता है कि शो की टीम अपनी मेहनत और लगन से दर्शकों का मनोरंजन करने के अपने मकसद को पाने में लगातार काम करती रहेगी।

इस बयान में कपिल शर्मा की प्रतिक्रिया को भी शामिल किया गया है। कपिल शर्मा ने अपने शो का करार बढ़ जाने की खबर को अपने लिए सबसे बड़ी खबर बताया है, जिससे उनको राहत पंहुची है। कपिल ने सोनी चैनल की टीम को इस फैसले के लिए धन्यवाद देते हुए कहा है कि चैनल की टीम के सहयोग के उनका शो अपना काम करता रहेगा। इस साल मार्च में सुनील ग्रोवर के साथ कपिल शर्मा के विवाद होने और फिर शो से चंदर प्रभाकर और अली सहित कई कलाकारों से शो छोड़ने के बाद टीआरपी में गिरावट की खबरों के बीच अब तक चैनल के बड़े अधिकारी ही इशारा दे रहे थे कि कपिल का शो बंद होने जा रहा है। 

आमिर खान के बाद रिचा चड्ढा को भी हुआ स्वाइन फ्लू

0

आमिर खान और उनकी पत्नी किरण राव को स्वाइन फ्लू होने के बाद अब खबर आ रही है कि एक और बालीवुड हीरोइन को स्वाइन फ्लू हो गया है। खबरों के मुताबिक, अभिनेत्री रिचा चड्ढा को स्वाइन फ्लू होने के लक्ष्ण मिले हैं। जानकारी मिली है कि वे पिछले तीन दिनों से रिचा चड्ढा बुखार से पीड़ित हैं। आज वे डाक्टर के पास चेकअप कराने गईं, तो पाया गया कि उनको भी स्वाइन फ्लू हो गया है।

डाक्टरों ने रिचा चड्ढा को पूरे एक सप्ताह तक घर से बाहर न जाने और हर तरह से एहतियात बरतने के निर्देश दिए हैं। मिली जानकारी के अनुसार, रिचा को कल सुबह दिल्ली जाना था और उसके बाद दिल्ली से उनका हैदराबाद जाने का कार्यक्रम भी था, जिनको अब रद्द कर दिया गया है। रिचा का अगले सप्ताह अमेरिका जाने का कार्यक्रम था, लेकिन अब इसका भविष्य डाक्टरों द्वारा तीन दिन बाद होने वाले चेकअप के बाद तय होगा। गैंग्स आफ बासेपुर, फुकरे, सर्बजीत और मसान फिल्मों में काम कर चुकी रिचा चड्ढा की आने वाली फिल्मो में फुकरे की सिक्वल शामिल है, जिसे इस साल दिसंबर में रिलीज होना है। 

अगले साल 1 जून को रिलीज होगी फिल्म ‘अक्तूबर’

0

वरुण धवन के साथ शुरू होने जा रही निर्देशक शुजीत सरकार की नई फिल्म अगले साल 2018 में 1 जून को रिलीज होगी। इस फिल्म का टाइटल ‘अक्तूबर’ रखा गया है, जबकि इस साल सितंबर से इसकी शूटिंग शुरु होने जा रही है। फिल्म से जुड़े सूत्र बताते हैं कि फिल्म दो शेड्यूल में बनेगी।

पहला शेड्यूल छोटा होगा, जो मुंबई में होगा। इसके बाद दिसंबर या जनवरी में बैंकाक और लंदन में फिल्म की शूटिंग का बडा होगा, जिसमें फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली जाएगी। वरुण ‍‍धवन पहली बार शुजीत सरकार की किसी फिल्म में काम करने जा रहे हैं।

चर्चा है कि इस फिल्म में काम करने के लिए वरुण ने श्रीराम राधवन की फिल्म बदलापुर 2 को पीछे धकेल दिया। अभी तक फिल्म में वरुण की हीरोइन का नाम तय नहीं है, लेकिन इसके लिए तापसी पन्नू का नाम सबसे आगे बताया जा रहा है। तापसी ने शुजीत सरकार द्वारा बनाई गई फिल्म पिंक में मुख्य भूमिका निभाई थी और वरुण धवन के साथ तापसी ने उनकी नई फिल्म जुड़वां 2 में काम किया है, जो इसी साल सितंबर में रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म का निर्माण रानी स्क्रूवाला कर रहे हैं। 

निजी स्वास्थ्य सेवा सरकारी तंत्र पर हावी, 23169.91 करोड़ का कारोबार : सीएजी

0
CAG

नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) की हालिया रिपोर्ट के अनुसार देश में गुणवत्ता युक्त चिकित्सा सेवाओं की मांग पूरी करने के लिए सार्वजनिक बुनियादी ढांचा अपर्याप्त होने के कारण निजी स्वास्थ्य क्षेत्र का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है।
इस क्षेत्र में अप्रैल 2000 से 2016 के बीच कुल 23169.91 करोड़ रुपये का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश आ चुका है लेकिन इनसे आयकर कानून के प्रावधानों का अनुपालन कराने और उसके तहत की जाने वाली कर वसूली की प्रणाली में खामियां होने के कारण कमाई के हिसाब से आयकर वसूल नहीं किया जा सका।


उल्लेखनीय है कि भारत दुनिया के बड़े दवा बाजारों में एक है। दुनिया के अन्य देशों में इस तरह के नियम आम हैं जो दवा कंपनियां इनका पालन भी करती हैं, लेकिन यह भारत में लागू नहीं है। यही वजह है कि दवा बिक्री के लिए अनैतिक तिकड़मों पर कुठाराघात करने की मांग उठती रहती है। अभी दवा कंपनियों के लिए जो कानून मौजूद हैं, उन्हें एक्सपर्ट्स निष्प्रभावी मानते हैं।
इससे पहले समाजवादी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद नरेंद्र अग्रवाल ने भी सदन में ये मुद्दा उठाते हुए कहा था कि, ‘बजट का सिर्फ दो परसेंट हेल्थ पर खर्च हो रहा है, जबकि विश्व के और देश स्वास्थ्य बजट का सारा खर्च वहन करते हैं। आप किसी नर्सिंग होम में जाइए, किसी डॉक्टर को दिखाइए तो वह इतनी जांच लिख देगा कि आपका घर बिकने भर का पैसा जांच में चला जाएगा। इस देश में नामी हॉस्पिटल हैं| आप वहां चले जाएं तो न्यूनतम एक लाख बिल बनेगा।‘

डीएम के गीत से छलक आईं आंखें, यहां देखें वीडियो

0

रक्षाबंधन पर जिलाधिकारी दीपक रावत ने रोशनाबाद कारागार में महिला बंदियों के बीच पहुंच उनसे राखी बंधवाई। महिला कैदी जिलाधिकारी को अपने बीच पाकर भावुक हो गईं। एक महिला बंदी ने डीएम से गाना गाने की फरमाइश की तो जिलाधिकारी ने एक गाना गाया। डीएम की सहृदयता देख महिला बंदियों की आखों में आंसू छलक आए।
इस दौरान जिलाधिकारी ने महिला कैदियों को मिठाई बांटी और उनसे उनका हालचाल जाना। इसके पश्चात जिलाधिकारी वात्सल्य वाटिका पहुंचे और नन्हीं बच्चियों से राखी बंधवाई और उन्हें मिठाई खिलाई। जिलाधिकारी ने बच्चों के साथ काफी समय बिताया। अपने बीच डीएम को पाकर बच्चियां काफी खुश नजर आईं।

उत्तराखंड में फिर मौसम की मार को हो जायें तैयार

0

उत्तराखंड में आने वाले दिनों में भी बारिश से राहत मिलती नही दिख रही है। राजधानी देहरादून में रविवार सुबह से बारिश शुरू हो गई थी। मौसम विभाग की माने तो राज्य के अधिकांश जिलों में आठ अगस्त से भारी बारिश हो सकती है। देहरादून में सुबह से आसमान में हल्के बादल छाए हुए थे। लगभग दस बजे के करीब शहर में बारिश शुरू हो गई और आधे घंटे से तह जोरदार बारिश चलती रही, इसके बाद बारिश हल्की हो गई।

देहरादून मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि अगले 24 घंटों में मौसम का मिजाज बना रहेगा, लेकिन आठ से दस अगस्त तक प्रदेश में एक बार फिर भारी वर्षा के आसार बन रहे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य में अधिकांश स्थानों में हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। देहरादून, चमोली, रुद्रप्रयाग, नैनीताल और पिथौरागढ़ जिलों में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की चेतावनी भी जारी की गई है।

राज्यभर में कहीं आंशिक तो कहीं आमतौर पर बादलों की मौजूदगी बनी रही, दोपहर से देहरादून में बारिश का दौर फिर से जारी हो गया। वहीं, हरिद्वार में धूल के साथ तेज हवाएं चली। बारिश से तापमान में भी गिरावट आई है। इससे लोगों ने राहत महसूस की। 

वहीं पिछले कुछ दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण राज्य की अधिक्तर नदियां खतरे के निशान पर पहुंच गई हैं।पहाड़ों पर भारी बारिश ने प्रदेशभर में तबाही मचा रखी है। कहीं भूस्खलन हो रहा है तो कहीं लोग नदी नाले के तेज बहाव में बह जा रहे हैं। हरिद्वार के लक्सर में भारी बारिश के कारण गंगा का जलस्तर बढ़ गया है। लक्सर में गंगा का जलस्तर बढ़ने से तटबन्ध में तेजी से कटाव हो रहा है। रामसेवाला व हिम्मतपुर बेला गांव के निकट तटबन्ध टूटने का खतरा बढ़ रहा है। इससे लोगों में बाढ़ का डर पैदा होने लगा है। बढ़ते जलस्तर को देखकर लोगों ने बचने का तरीका ढूंढ़ना शुरू कर दिया है। लक्सर के साथ-साथ कई गांवों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। एसडीएम ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ तटबन्ध का निरीक्षण किया। हालात को देखते हुए उन्होंने हिम्मतपुर बेला के पास तटबंध पर तुरन्त ठोकरे बनाने के निर्देश जारी किए हैं। साथ ही उन्होंने लोगों व अधिकारियों को अलर्ट रहने को कहा है।

पुणे की नेहा देशपांडे बनीं हॉट मोंडे मिसेज इंडिया वर्ल्डवाइड

0

सभी 50 प्रतिभागियों को पीछे छोड़ पुणे की नेहा देशपांडे को 7वें हॉट मोंडे मिसेज इंडिया वर्ल्डवाइड का ताज मिला। जबकि फर्स्ट रनरअप में दो प्रतिभागियों के बीच टाई होने के कारण श्वेता डागर और श्वाती नंदा को सम्मिलित रूप से दिया गाया, वहीं सेकंड रनरअप में करिश्मा छाबड़िया ने बाजी मारी।

गुरुग्राम स्थित किंगडम ऑफ ड्रिम में 7वें हॉट मोंडे मिसेज इंडिया वर्ल्डवाइड के ग्रांड फिनाले का आयोजन शनिवार देर शाम को किया गया था। श्री साई एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड की पहल पर इस अंतरराष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिता हॉट मोंडे मिसेज इंडिया वर्ल्डवाइड में दुनिया भर से भारतीय महिलाओं ने हिस्सा लिया। फिनाले मे हिस्सा ले रहे 52 फाईनलिश्ट ने जब जूरी मेंबर, सेलेब्रीटिज, मुख्य अतिथि एवं दर्षकों के सामने रैंप पर अपने प्रतिभा का जलवा विखेर कर लोगों का दिल जीत लिया। जूरी मेंबर, सेलेब्रीटिज एवं मुख्य अतिथि के रूप में ‘भाभी जी घर पर हैं’ फेम सौम्या टंडन, हप्पु सिंह, टिल्लु सिंह एवं जाने माने फिल्म निर्देशक अनिल शर्मा और सुल्तान फिल्म में अहम भूमिका निभा चुके भारत केसरी जगदीश कालीरमण सहित कई लोग मौजूद थे।

इस साल भारतीय महानगरों में आडिशन लेने और विदेशों में रह रहे भारतीयों की ऑनलाइन ऑडिशन के बाद, इन महिलाओं ने फिनाले के लिए अर्हता प्राप्त की।  श्री साई एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के संस्थापक और प्रतियोगिता के आयोजक भरत कुमार भ्रमर ने बताया कि हॉट मोंडे मिसेज इंडिया वर्ल्डवाइड का यह 7वां संस्करण दिव्यांग बच्चों के लिए राष्ट्रीय ब्लाइंड स्कूल दिल्ली को समर्पित है। दिव्यांगों के लिए मदद स्वरूप प्रतिभागियों से एकत्रित किए गए सात लाख रुपये आज हमने इन बच्चों को दान किया ।

हॉट मोंडे इंडिया ग्रुप के संस्थापक और अध्यक्ष भरत कुमार भ्रमर ने कहा कि, ‘‘जब प्रतियोगी आते हैं और अपने सौंदर्य, कैटवॉक और नृत्य सत्र के लिए एक सप्ताह तक हमारे साथ रहते हैं, तो हमें उनके जीवन के बारे में बहुत सारी बातें जाननी होती है। जैसे- उन्होंने सफलता की रस्सी पर चढ़ने के लिए, अपने आत्मविश्वास के स्तर को बढ़ाने के लिए सौंदर्य प्रतियोगिता को क्यों चुना। हमारे विषेशज्ञ ग्रूमर के द्वारा उन्हें ग्रूमिंग सेशन दिया जाता है।