Page 621

देश में आपातकाल जैसे हालातः हरीश रावत

0

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का कहना है कि देश में अघोषित आपातकाल जैसे हालात बन रहे हैं। राज्य में किसान बदहाल हैं और आत्महत्या को मजबूर हो रहे हैं। किसान आत्महत्या के लगातार बढ़ रहे मामले चिंताजनक हैं। सरकार इस मामले में सर्वदलीय बैठक बुलाए और किसानों से जबरन व दबाव में कराई जा रही वसूली को रुकवाया जाए।

हल्द्वानी में रावत ने कहा कि किसानों की समस्याओं को देखते हुए दीर्घकालिक नीति बनाए जाने की जरूरत है। उन्होंने कृषि और उद्यान विभाग के एकीकरण का भी पुरजोर विरोध किया। कहा कि हमारे कार्यकाल में बेटियों के लिए शुरू कराई गई कन्याधन योजना का नाम बदलकर वर्तमान सरकार ने बेटियों का हक अधिकतम 32 हजार रुपये तक सीमित कर दिया है। साथ ही एपीएल का कोटा कम और सस्ते राशन की कीमत दोगुनी कर दी गई है। जन विरोधी सरकार ने विभिन्न विभागों में जिन 20 हजार पदों को फ्रीज किया है, उनके लिए सरकार से मैं खुद लड़ाई लडूंगा। हमारी कैबिनेट ने तो 15 हजार पदों पर भर्ती कराकर इन शेष सभी पदों को भरने की भी तैयारी कर ली थी।

देश की राजनीति पर तंज कसते हुए पूर्व सीएम ने कहा कि कुछ महीनों से देश में संसदीय लोकतंत्र पर आपातकाल जैसे हालात दिखने लगे हैं। विपक्ष मुक्त भारत बनाने के लिए भाजपा मात्र विधायक ही नही अब पार्टी भी खरीद रही है। बिहार इसका उदाहरण है। जहां पार्टी ही खरीद ली गई। गुजरात में विधायकों की खरीद हुई।

शराब के खिलाफ महिलाओं का प्रदर्शन

0

हल्द्वानी में महिलाओं ने शराब के खिलाफ बुधवार को एसडीएम कोर्ट के बाहर प्रदर्शन करते उक्त शराब की दुकान का लाइसेंस तत्काल रद्द करने की मांग की।

बुधवार को चम्बल पुल पर शराब की दुकान के विरोध में महिलाओं ने अपना आक्रोश जताते हुए प्रशासन को सख्त चेतावनी दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि शराब की दुकान को लाइसेंस देने से यहां की आबादी और खासकर महिलाओं पर बुरा असर पड़ रहा है। दुकान के रहने से महिलाओं का बाहर निकलना दुश्वार हो गया है। पूर्व में भी महिलाओं ने यहां चक्काजाम लगाकर विरोध जताया था। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने कहा कि अगर प्रशासन इस मामले पर चुप्पी बनाए रखता है तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

थम नहीं रहा चोटी कटने का सिलसिला

0

जनपद उधमसिंहनगर में चोटी कटवा का खैफ लगातार बढता जा रहा है और चोटी कटने का सिलसिला भी लगातार जारी है। काशीपुर में एक ही रात में तीन चोटियां कटी तो जसपुर, रुद्रपुर,किच्छा में भी चोटी कटने का मामला सामने आया है, जिसको लेकर अब तक की अफवाहें चर्चा का रुप ले चुकि है और लोगों में दहशत बनी है। ये किसी रुही हवा का असर है या फिर वहम या फिर किसी की शरारत, ये विषय अब चर्चाओं में बना है लेकिन इसकी गुत्थी अभी सुलझती नहीं दिख रही है वहीं जितने लोगों की चोटियां कटी वो या तो बेहोश है या फिर बिमार।

रुद्रपुर के भुरारानी गांव में आज सुबह सो कर उठी महिला अपनी चुटिया कटी देखकर बेहोश हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। महिला को बेहोशी की हालत में आपातकाल सेवा 108 द्वारा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, काशीपुर के ग्राम गुलड़िया में फिर चोटी कटने का मामला सामने आया है। भुरारानी कॉलोनी निवासी प्रदीप अपनी पत्नी सुमन के साथ रात को घर का दरवाजा बंद कर सो गया। मध्य रात्रि उसकी पत्नी सुमन टॉयलेट के लिए उठी तो उसके सिर में दर्द हो रहा था। उसके बाद वह सो गई। लगभग छह बजे जब उसकी नींद खुली तो तकिए के पास अपनी कटी चोटी देख उसकी चीख निकल गयी और वह वहां बेहोश होकर गिर गयी।

सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और उन्होंने लोगों से पूछताछ की। आपातकाल सेवा 108 द्वारा उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सको का कहना है कि वह घबराई हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उधर, ग्राम गुलड़िया में फिर चोटी कटने का मामला सामने आया है। अब उधम सिंह नगर में यह पांचवीं घटना है। इससे लोग सहमे हुए हैं। गुलड़िया निवासी मोहम्मद फुरकान बंगलुरू में पढ़ाते हैं। दो दिन पहले घर आए फुरकान ने बताया कि उनकी 14 वर्षीय बेटी रहनुमा, बेटा मोहम्मद कैफ व अयान सोमवार रात कमरे में सो रहे थे और वह कमरे के बाहर चारपाई पर सो रहे थे। मंगलवार सुबह करीब साढ़े चार बजे रेहनुमा की चीखने की आवाज आई। जब वह उठकर उसके पास गया तो उसकी चोटी चारपाई पर कटी पड़ी थी। करीब आधे घंटे तक रेहनुमा अर्द्ध बेहोशी की हालत में पड़ी थी। उसे करीब आधे घंटे तक तेज बुखार था। रेहनुमा का कहना था कि जब उसकी चोटी काटी जा रही थी तो उसे चोटी काटने का हाथ दिखा और उसके हाथ में सफ़ेद कैंची दिखी। इस घटना से रेहनुमा के साथ परिजन सहमे हुए हैं।

सूचना पर मौके पर पुलिस ने कटी चोटी उठा लाई। बता दें कि सोमवार को काशीपुर के ग्राम हरिनगर ढकिया कला, रुद्रपुर के कृष्णा कालोनी, किच्छा के शंकर फार्म और जसपुर में मोहल्ला नई बस्ती में चोटी कटने का मामला सामने आया था।

हरिद्वार में तीन महिलाओं की चोटी कटी

0

उत्तराखंड राज्य के हरिद्वार जिल के रोशनाबाद गांव, सुभाषनगर तथा कलियर क्षेत्र के एक गांव में तीन महिलाओं की चोटी कटने की खबर ने सबको सन्न कर दिया है। चोटी कटने के बाद से एक महिला की हालत खराब है, एक महिला को सिडकुल के मैटो अस्पताल में भर्ती कराया गया है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सुभाषनगर से सपना नाम की महिला की चोटी कटने की खबर सामने आई है। महिला सिडकुल में एक कम्पनी में काम करती है। बुधवार सुबह महिला फैक्ट्री जाने के लिए तैयार हो रही थी, इतने में किसी ने पीछे से उसकी चोटी काट दी। जब महिला ने पीछे मुड़कर देखा तो वहां कोई नहीं था। अचानक चोटी कटने और कमरे में किसी के नहीं होने से महिला बुरी तरह से डर गई। काफी देर तक वह यह नहीं समझ पाई की आखिर उसके साथ हुआ क्या। थोड़ी देर बाद संभलने के उसने चोटी कटने की बात बताई। सिडकुल पुलिस भी महिलाओं की अचानक चोटी कटने के मामले में उलझी है। पुलिस कई एंगल से मामले की तफ्तीश में जुटी है।
उधर, कलियर के गांव बेलड़ा में एक और महिला शमीना की भी चोटी काट ली गई। शमीना के अनुसार वह बाथरूम गई थी, इतने में किसी ने पीछे से उसका मुंह दबा दिया और वह बेहोश हो गई। होश आने पर उसे अपनी चोटी कटने का पता चला। चोटी कटने के बाद से शमीना की हालत भी ठीक नहीं है। चोटी कटने की एक के बाद एक वारदात से तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है।

पौड़ी नगर पालिका अध्यक्ष यशपाल बेनाम को हुई जेल

0
Pauri Mayor gets jail

सरकारी अधाकिरयों से बदतमीजी और सरकारी काम में दखल देना पौड़ी के नगर पालिका अध्यक्ष को भारी पड़ गया है। जिला आबकारी अधिकारी पौड़ी के साथ गाली-गलौच करने और सरकारी काम में दखल देने के आरोप में पौड़ी पालिकाध्यक्ष यशपाल बेनाम को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पौड़ी ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। इनके साथ दो और आरोपियों को भी जेल भेजा गया है। आरोपियों ने बुधवार को कोर्ट में सरेंडर किया था। आरोपियों की जमानत अर्जी पर सुनवाई गुरुवार को होगी।

जिला आबकारी अधिकारी ने पौड़ी कोतवाली में इस मामले की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। गौरतलब है कि 24 अप्रैल को पौड़ी डीएम कार्यालय में वार्ता के दौरान पालिकाध्यक्ष पौड़ी यशपाल बेनाम, बिंजाल संस्था की अध्यक्ष सरिता नेगी और अशोक बिष्ट ने जिला आबकारी अधिकारी पौड़ी प्रभा शंकर मिश्रा के साथ अभद्रता और गाली-गलौच की थी। आबकारी अधिकारी ने इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी जिसके चलते कोतवाली पौड़ी ने 27 अप्रैल को मुकदमा दर्ज किया। चार्ज शीट दाखिल होने के बाद कोर्ट ने समन जारी किए थे और बुधवार को आरोपियों ने कोर्ट में सरेंडर किया। साथ ही जमानत अर्जी लगाई। कोर्ट ने आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है और जमानत अर्जी पर सुनवाई की तिथि गुरुवार को नियत की

रितिक रोशन के साथ सौ करोड़ की डील

0

लोगों के स्वास्थ से जुड़े मुद्दों पर काम करने वाली विश्व विख्यात कंपनी क्यूर फिट के साथ बालीवुड सितारे रितिक रोशन की एक डील हाल ही में संपन्न हुई है और मिली जानकारी के अनुसार, ये डील 100 करोड़ में तय हुई है। सूत्रों के हवाले से मिली खबरों के मुताबिक, इस डील के मुताबिक, रितिक रोशन अगले पांच सालों तक इस कंपनी के ब्रैंड अंबेसडर बने रहेंगे। इसे हाल ही के इतिहास की सबसे बड़ी डील माना जा रहा है।

इससे पहले बिग बास्केट के साथ शाहरुख खान की डील को सबसे मंहगा माना गया था, जिसमें एक साल का ब्रैंड अंबेसडर बनने के लिए शाहरुख खान को बीस करोड़ की रकम दी गई थी। कंपनी के सह संस्थापक मुकेश बंसल के साथ रितिक रोशन के पुराने कारोबारी रिश्ते रहे हैं। मुकेश बंसल ने रितिक रोशन के साथ डील की खबर की पुष्टि तो की, लेकिन इस डील के एवज में दी जाने वाली रकम का खुलासा नही किया।

बंसल का कहना है कि रितिक रोशन के साथ आने से देश के युवाओं की हेल्थ स्टाइल को लेकर कंपनी की मुहिम सफल रहेगी और आर्थिक तौर पर माना जा रहा है कि इस साल ये कंपनी भारत से 250 करोड़ से ज्यादा का मुनाफा कमाने का इरादा रखती है। रितिक रोशन की बात है, तो इस साल उनकी फिल्म काबिल जनवरी में रिलीज हुई थी और अब इस साल वे अपने पापा राकेश रोशन के निर्देशन में कृष 4 की शूटिंग शुरु करने वाले हैं।

हेट स्टोरी-4 में होंगी उर्वशी राउतेला

0

अब ये लगभग पक्का हो गया है कि टी सीरिज की फिल्म हेट स्टोरी की चौथी कड़ी में इस बार उर्वशी राउतेला मुख्य भूमिकाओ में होंगी। उर्वशी इस साल राकेश रोशन द्वारा बनाई गई संजय गुप्ता की फिल्म काबिल में याराना फिल्म के गाने सारा जमाना हसीनो का है दीवाना.. के आइटम सांग में नजर आई थीं।

हेट स्टोरी-4 के निर्देशन को लेकर भी अभी तस्वीर साफ नहीं है। अभी तक इसके लिए विशाल पंड्या का नाम चर्चा में था, लेकिन टी सीरिज ने अभी ये नाम क्यीलर नहीं किया है। टी सीरिज से जुड़े सूत्रों ने ये भी संकेत दिया है कि पहले हेट स्टोरी-4 की शूटिंग 2017 में शुरु होनी थी, लेकिन स्क्रिप्ट पसंद न आने की वजह से इसे अगले साल 2018 के लिए आगे बढ़ा दिया गया है। उर्वशी टी सीरिज की फिल्म सनम रे में भी काम कर चुकी हैं, जिसमें पुल्कित सम्राट और यामी गौतम की जोड़ी ने काम किया था। अभी तक हेट स्टोरी-4 में उर्वशी के हीरो का नाम तय नही हुआ है। इसमें पहले करण सिंह ग्रोवर, कुणाल खेमू और नवाजुद्दीन के नामों की चर्चा थी। 2012 में बनी पहली हेट स्टोरी का निर्माण विक्रम भट्ट ने किया था और विवेक अग्निहोत्री निर्देशक थे। फिल्म की प्रमुख भूमिकाओं में निखिल दिवेदी, पाओली दम, गुलशन दहिया थे। 2014 मे बनी हेट स्टोरी की दूसरी कड़ी का निर्देशन विशाल पांड्या ने किया था और टी सीरिज ने इसका निर्माण किया था।

इस बार कलाकारों की टीम में सुरवीन चावला, सुशांत सिंह और जय भानुशाली थे। 2015 में आई तीसरी हेट स्टोरी में सलमान खान की फिल्मों की दो हीरोइनों- जरीना खान और डेजी ईरानी को हाट अवतार में पेश किया था। उनके साथ शरमन जोशी और करण सिंह ग्रोवर (बिपाशा बसु के पति) फिल्म के हीरो थे। इसका निर्देशन भी विशाल पांड्या ने ही किया था। 

‘ठग आफ हिंदोस्तां’ से खफा आदित्य चोपड़ा

0

हाल ही में यशराज की नई फिल्म ‘ठग आफ हिंदोस्तां’ का पहला शेड्यूल माल्टा में हुआ था, जिसमें अमिताभ बच्चन, आमिर खान, कैटरीना कैफ और फातिमा सना शेख सहित पूरी टीम ने हिस्सा लिया था। फिल्म का निर्देशन संभाल रहे विजय कृष्णन आचार्य की टीम ने इस दौरान कुछ एक्शन सीन की शूटिंग की थी, जिसके बाद यूनिट मुंबई लौट आई।

यशराज से मिल रही खबरों के मुताबिक, आदित्य चोपड़ा इस शूटिंग से नाखुश हैं। सूत्रों का कहना है कि आदित्य चोपड़ा ने इन एक्शन सीनो को खारिज कर दिया है और इनको फिर से शूट करने का फैसला किया है। अगर इस फैसले पर अमल होता है, तो फिल्म की पूरी यूनिट को एक बार फिर माल्टा जाना पड़ेगा, जहां इस बार यूनिट के साथ आदित्य चोपड़ा खुद जाएंगे।

सूत्र दूसरी संभावना ये बता रहे हैं कि इस री-शूट के लिए अगर कलाकारों की तारीखों की समस्या हुई, तो अमेरिका में होने वाले फिल्म के अगले शेड्यूल में इन सीनों को वहीं री शूट किया जाएगा। सूत्रों का कहना है कि आमिर खान ने इन सीनों को री शूट करने के लिए पूरा सहयोग करने का वादा किया है। अमिताभ बच्चन और आमिर खान पहली बार किसी फिल्म में एक साथ काम कर रहे हैं, जबकि दंगल के बाद फातिमा शेख सना एक बार फिर आमिर की बेटी का रोल कर रही हैं। इस फिल्म को अगले साल दीवाली पर रिलीज करने की घोषणा यशराज द्वारा की जा चुकी है। 

शाद अली की अगली फिल्म में दिलजीत-इलियाना की जोड़ी

0

इसी साल मार्च में आई फिल्म ओके जानू के निर्देशक शाद अली की नई फिल्म की योजना बनकर तैयार हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार, उनकी इस फिल्म में पंजाबी गायक स्टार दिलजीत दोशांज और इलियाना डिक्रूज की जोड़ी काम करेगी। ये एक रोमांटिक फिल्म होगी, जिसकी शूटिंग पेरिस में इस साल के आखिर में शुरु होगी और अगले साल मार्च तक पूरी हो जाएगी।

मणिरत्नम के सहायक रह चुके शाद अली की इस नई फिल्म के निर्माता रानी स्क्रूवाला होंगे। फिल्म में अभी एक और बड़ा हीरो लेने की चर्चा है, जिसके लिए अभिषेक बच्चन के नाम की चर्चा है। अभिषेक इससे पहले शाद अली की फिल्म झूम बराबर झूम और उससे पहले बंटी और बबली में काम कर चुके हैं।

दिलजीत दोशांज की हाल ही में शुरु हुई ये दूसरी हिंदी फिल्म है। इससे पहले सोनाक्षी सिन्हा के साथ उनकी फिल्म की घोषणा हुई, जिसकी शूटिंग अमेरिका में शुरु हुई है। इस फिल्म में उन दोनों के साथ आदित्य राय कपूर भी काम कर रहे हैं। पहली बार दिलजीत दोशांज के साथ जोड़ी बनाने जा रही इलेयाना डिक्रूज ने हाल ही में रिलीज हुई अनीस बज्मी की कामेडी फिल्म मुबारकां में अर्जुन कपूर के साथ काम किया है और 1 सितंबर को उनकी नई फिल्म बादशाहो रिलीज होने वाली है, जिसमें वे पहली बार अजय देवगन की हीरोइन बनी हैं। मिलन लथूरिया ने इस फिल्म का निर्देशन किया है और फिल्म में अजय-इलेयाना के साथ इमरान हाश्मी और ईशा गुप्ता, संजय मिश्रा, विद्युत जंवाल भी अहम भूमिकाओं में हैं। 

विधायक जोशी ने चलचला-सुवाखोली गांव का किया दौरा

0

मसूरी विधायक गणेश जोशी ने मंगलवार को मसूरी के निकट सोमवार को चलचला-सुवाखोली में बादल फटने से प्रभावित गांव चलचला के 13 परिवारों से मिलकर उनके रहने की व्यवस्था करायी।  प्रशासन की टीम के साथ मौके पर पहुॅचे विधायक जोशी ने प्रभावित परिवारों एवं अन्य स्थानीय लोगों को सरकार की तरफ से हरसम्भव मदद का आश्वासन दिया। उन्होनें बताया है कि प्रभावित 13 परिवारों को गांववासियो की मदद से अन्यत्र शिफ्ट किया गया है और उनके भोजन इत्यादि की व्यवस्था भी की जा चुकी है।

विधायक ने प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रभावित सभी 13 परिवारों को तत्काल फौरी रुप से आर्थिक सहायता प्रदान की जाए ताकि दैनिक उपयोग की वस्तुऐं क्रय की जा सके। स्थानीय निवासी जयपाल भण्डारी ने बताया कि, ‘विधायक जोशी की पहल के बाद ही प्रशासन ने चलचला की सुध ली। प्रभावित आशा देवी ने बताया कि ग्रामीणों ने भाईचारे की मिसाल कायम करते हुए सभी प्रभावित परिवारों को एक स्थान पर भोजन एवं अन्य दैनिक वस्तुऐं उपलब्ध करायी और एक ही स्थान पर रहने का प्रबंध भी किया।’

इस अवसर पर राजस्व उपनिरीक्षक सत्यप्रकाश, जयपाल भण्डारी, अनुज कौशल, ब्रहमदत्त जोशी, मोहन सिंह नेगी, राम सिंह उपस्थित रहे।