Page 619

हेमा मालिनी बनी गायिका

0

बतौर ड्रीम गर्ल बॉलीवुड में लम्बा सफर तय करने वाली हेमा मालिनी के व्यक्तित्व का एक दूसरा पहलू ये है कि वे राधा-कृष्ण की भक्त हैं और हमेशा उनको लेकर नृत्य नाटिकाओं का मंचन करती आई हैं। आगामी 13 अगस्त को हेमा मालिनी एक बार फिर मुंबई के जुहू में इस्कॉन मंदिर में मंच से एक नई नाटिका प्रस्तुत करने जा रही हैं। इस प्रस्तुति की सबसे खास बात ये रहेगी कि पहली बार हेमा मालिनी अपनी गायिकी का शौक पूरा करने जा रही हैं और इस नाटिका के लिए अपनी आवाज में गाना गाएंगी।

इस मौके पर सभागार में पंडित शिवराज शर्मा, उनके लम्बे वक्त के साझेदार और बांसुरी वादक हरिप्रसाद चौरसिया तथा भजन गायकों की जोड़ी राजन-साजन मिश्रा की जोड़ी भी मौजूद रहेगी। कहा जाता है कि शिव-हरी हेमा मालिनी के गायन को संगीतबद्ध करेंगे, जबकि गाने मे हेमा मालिनी के साथ साथ साजन-राजन मिश्रा बधुओं की आवाज भी होगी। हेमा मालिनी का कहना है कि ये कृष्ण भक्ति का गाना होगा, जिसको लेकर वे बेहद रोमांचित और नवर्स महसूस कर रही हैं। 

अदालत में पेशी के लिए राखी सावंत के खिलाफ समन जारी

0

विवादों में घिरी रहने वाली राखी सावंत पर जेल जाने का खतरा लंबे समय से मंडरा रहा है और अब ये खतरा और गहरा होता जा रहा है। पंजाब की एक जिला अदालत ने राखी सावंत की अग्रिम जमानत की याचिका को खारिज करते हुए उनको अदालत में पेश होने के लिए नए समन जारी किए हैं। अदालत के आदेशानुसार, आगामी 5 सितंबर को केस की सुनवाई के दौरान अगर राखी सावंत अदालत में हाजिर न हुई, तो उनके खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी कर दिए जाएंगे।

ये मामला वाल्मिकी समाज के खिलाफ राखी की टिप्पणियों का है, जिनको अपमानजनक मानकर पंजाब में उनके खिलाफ केस दर्ज कराया गया। राखी सावंत के वकीलों ने अदालत को बताया कि अमेरिका में किसी फिल्म की शूटिंग में बिजी रहने की वजह से वे अदालत में पेश नहीं हो सकीं। राखी के वकीलों की इस दलील को मंजूर करते हुए अदालत ने मामले की सुनवाई को 5 सितंबर तक के लिए स्थगित कर दिया है, साथ ही आदेश दिया है कि अगर अगली तारीख को अदालत में उनकी पेशी नहीं हुई, तो उनके खिलाफ अदालत का रुख कड़ा होगा।

इस साल मार्च में भी पंजाब पुलिस उनके खिलाफ जारी अदालती वारंट पर तामील करने के लिए मुंबई आई थी, लेकिन राखी ने उनको चमका दे दिया था और फरार हो गई थीं। राखी का कहना है कि वे अनजाने में की गई अपनी टिप्पणियों के लिए सार्वजनिक रुप से माफी मांग चुकी हैं। इसके बाद ये केस बंद हो जाना चाहिए।

दिलीप कुमार आज आएंगे आईसीयू से बाहर

0

दिलीप कुमार का इलाज कर रहे मुंबई के लीलावती अस्पताल के डाक्टरों के हवाले से खबर मिली है कि आज शाम तक उनको आईसीयू से स्पेशल वार्ड में शिफ्ट कर दिया जाएगा। आज सुबह आईसीयू में दिलीप कुमार की सेहत का मुआयना करने के बाद डाक्टरों की टीम ने इस बाबत फैसला किया। डाक्टरों के हवाले से कहा गया है कि दिलीप कुमार की सेहत अब काफी हद तक सामान्य हो चली है और अब उनको आईसीयू में रखने की कोई जरूरत नहीं रही है।

डाक्टरों का कहना है कि उनके लीवर में सूजन की समस्या पर काबू पा लिया गया है और रक्तचाप भी पिछले 48 घंटे से सामान्य है। कहा जा रहा है कि पिछली रात भी दिलीप कुमार आराम से सोए और उन्होंने आज सुबह ठीक से नाश्ता भी किया। बताया जाता है कि दिलीप कुमार के अस्पताल से डिस्चार्ज को लेकर अभी कोई फैसला नहीं हुआ है। माना जा रहा है कि डाक्टर इस मामले में कोई जोखिम नहीं लेना चाहते और सब कुछ सामान्य रहा, तो इस सप्ताह के अंत तक उनको डिस्चार्ज किया जा सकता है। दिलीप कुमार की पत्नी सायरा बानो की ओर से भी कहा गया है कि इस बारे में पूरा फैसला डाक्टरों की टीम पर ही छोड़ दिया गया है। 

मुख्यमंत्री ने छात्र-छात्राओं से किया सीधा संवाद

0

भारत छोड़ो आन्दोलन की 75वीं वर्षगाठ पर प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से प्रदेश के छात्र-छात्राओं से सीधा संवाद किया। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘हमें अब गरीबी, छुआछूत, नशे व अराजकता की लड़ाई के लिए लड़ना है।’ उन्होंने कहा कि भविष्य में बच्चों को देश की रूपरेखा तय करनी है। इसके लिए बच्चों को अपने भविष्य के बारे मे सोचना होगा। उन्होंने कहा कि हम प्राकृतिक दृष्टि से सम्पन्न है, उत्तराखण्ड को आगे बढ़ाने के लिए सभी को अपना सहयोग देना होगा।
भारत छोड़ो आन्दोलन पर बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत के लोगों ने अंग्रेजों के खिलाफ लम्बा संघर्ष किया, जिसमें प्रदेश के शहीद केसरी चन्द्र व शहीद दुर्गामल द्वारा भी देश को आजाद करने मे अपने प्राणों की बाजी लगा दी गई। उन्होंने छात्र-छात्राओं से कहा आज हमें संकल्प लेना होगा हम अपने गांव, घर व स्कूल को स्वच्छ रखे, जल संचय मे अपनी सहभागिता निभाए।
प्रत्येक विद्यार्थी एक पौधा अवश्य लगाए। न हम नशा करेंगे न नशा करने देंगे, न भृष्टाचार करेंगे न सहेंगे, परिश्रम की पराकाष्ठा तक परिश्रम करेंगे। जनपद की सनातन धर्म कन्या इण्टर कॉलेज की कक्षा 12 की छात्रा तुलसी ने मुख्यमंत्री से कहा किसानों के लिए क्या योजना है इस पर रावत ने कहा किसानों को अन्न दाता ग्राम देवता कहा जाता है, अन्न के बगैर जीवन नहीं चल सकता। उन्होंने कहा अन्नदाता की चिन्ता करना प्रदेश सरकार की पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कहा 50 प्रतिशत रोजगार लोगों को खेती से मिलता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार किसानों के खेतों को कैसे उर्वरक बनाया जाए व उत्पादकता प्रति हैक्टेयर कैसे बढ़ाई जाए इस पर वैज्ञानिक कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि उधमसिंह नगर बीज उत्पादक जिले में प्रथम है, साथ ही यहां देश का पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय है जो कृषि के क्षेत्र मे रोज नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि कृषकों को पर्याप्त मात्रा मे यूरिया मिले इसके लिए भारत सरकार द्वारा यूरिया को नीम प्रोटेक्ट कर दिया है। इससे जहां यूरिया का दुरुपयोग रुका है, वहीं किसानों को 50 किग्रा यूरिया का बैग 50 से 250 रुपये कम कीमत में मिल रहा है।
सीएम ने कहा कि भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना व किसानों के हर खेत मे पानी पहुंचाने के लिए प्रधानमंत्री ग्रामीण सिंचाई योजना चलाई गई है। उन्होंने कहा 25 सितम्बर से किसानों को एक लाख तक का ऋण दो प्रतिशत ब्याज की दर पर उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा किसानों को उसके उत्पाद का अच्छा मूल्य मिले इसके लिए खाद्य प्रोसेसिंग के कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है।

देश में आपातकाल जैसे हालातः हरीश रावत

0

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का कहना है कि देश में अघोषित आपातकाल जैसे हालात बन रहे हैं। राज्य में किसान बदहाल हैं और आत्महत्या को मजबूर हो रहे हैं। किसान आत्महत्या के लगातार बढ़ रहे मामले चिंताजनक हैं। सरकार इस मामले में सर्वदलीय बैठक बुलाए और किसानों से जबरन व दबाव में कराई जा रही वसूली को रुकवाया जाए।

हल्द्वानी में रावत ने कहा कि किसानों की समस्याओं को देखते हुए दीर्घकालिक नीति बनाए जाने की जरूरत है। उन्होंने कृषि और उद्यान विभाग के एकीकरण का भी पुरजोर विरोध किया। कहा कि हमारे कार्यकाल में बेटियों के लिए शुरू कराई गई कन्याधन योजना का नाम बदलकर वर्तमान सरकार ने बेटियों का हक अधिकतम 32 हजार रुपये तक सीमित कर दिया है। साथ ही एपीएल का कोटा कम और सस्ते राशन की कीमत दोगुनी कर दी गई है। जन विरोधी सरकार ने विभिन्न विभागों में जिन 20 हजार पदों को फ्रीज किया है, उनके लिए सरकार से मैं खुद लड़ाई लडूंगा। हमारी कैबिनेट ने तो 15 हजार पदों पर भर्ती कराकर इन शेष सभी पदों को भरने की भी तैयारी कर ली थी।

देश की राजनीति पर तंज कसते हुए पूर्व सीएम ने कहा कि कुछ महीनों से देश में संसदीय लोकतंत्र पर आपातकाल जैसे हालात दिखने लगे हैं। विपक्ष मुक्त भारत बनाने के लिए भाजपा मात्र विधायक ही नही अब पार्टी भी खरीद रही है। बिहार इसका उदाहरण है। जहां पार्टी ही खरीद ली गई। गुजरात में विधायकों की खरीद हुई।

शराब के खिलाफ महिलाओं का प्रदर्शन

0

हल्द्वानी में महिलाओं ने शराब के खिलाफ बुधवार को एसडीएम कोर्ट के बाहर प्रदर्शन करते उक्त शराब की दुकान का लाइसेंस तत्काल रद्द करने की मांग की।

बुधवार को चम्बल पुल पर शराब की दुकान के विरोध में महिलाओं ने अपना आक्रोश जताते हुए प्रशासन को सख्त चेतावनी दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि शराब की दुकान को लाइसेंस देने से यहां की आबादी और खासकर महिलाओं पर बुरा असर पड़ रहा है। दुकान के रहने से महिलाओं का बाहर निकलना दुश्वार हो गया है। पूर्व में भी महिलाओं ने यहां चक्काजाम लगाकर विरोध जताया था। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने कहा कि अगर प्रशासन इस मामले पर चुप्पी बनाए रखता है तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

थम नहीं रहा चोटी कटने का सिलसिला

0

जनपद उधमसिंहनगर में चोटी कटवा का खैफ लगातार बढता जा रहा है और चोटी कटने का सिलसिला भी लगातार जारी है। काशीपुर में एक ही रात में तीन चोटियां कटी तो जसपुर, रुद्रपुर,किच्छा में भी चोटी कटने का मामला सामने आया है, जिसको लेकर अब तक की अफवाहें चर्चा का रुप ले चुकि है और लोगों में दहशत बनी है। ये किसी रुही हवा का असर है या फिर वहम या फिर किसी की शरारत, ये विषय अब चर्चाओं में बना है लेकिन इसकी गुत्थी अभी सुलझती नहीं दिख रही है वहीं जितने लोगों की चोटियां कटी वो या तो बेहोश है या फिर बिमार।

रुद्रपुर के भुरारानी गांव में आज सुबह सो कर उठी महिला अपनी चुटिया कटी देखकर बेहोश हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। महिला को बेहोशी की हालत में आपातकाल सेवा 108 द्वारा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, काशीपुर के ग्राम गुलड़िया में फिर चोटी कटने का मामला सामने आया है। भुरारानी कॉलोनी निवासी प्रदीप अपनी पत्नी सुमन के साथ रात को घर का दरवाजा बंद कर सो गया। मध्य रात्रि उसकी पत्नी सुमन टॉयलेट के लिए उठी तो उसके सिर में दर्द हो रहा था। उसके बाद वह सो गई। लगभग छह बजे जब उसकी नींद खुली तो तकिए के पास अपनी कटी चोटी देख उसकी चीख निकल गयी और वह वहां बेहोश होकर गिर गयी।

सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और उन्होंने लोगों से पूछताछ की। आपातकाल सेवा 108 द्वारा उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सको का कहना है कि वह घबराई हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उधर, ग्राम गुलड़िया में फिर चोटी कटने का मामला सामने आया है। अब उधम सिंह नगर में यह पांचवीं घटना है। इससे लोग सहमे हुए हैं। गुलड़िया निवासी मोहम्मद फुरकान बंगलुरू में पढ़ाते हैं। दो दिन पहले घर आए फुरकान ने बताया कि उनकी 14 वर्षीय बेटी रहनुमा, बेटा मोहम्मद कैफ व अयान सोमवार रात कमरे में सो रहे थे और वह कमरे के बाहर चारपाई पर सो रहे थे। मंगलवार सुबह करीब साढ़े चार बजे रेहनुमा की चीखने की आवाज आई। जब वह उठकर उसके पास गया तो उसकी चोटी चारपाई पर कटी पड़ी थी। करीब आधे घंटे तक रेहनुमा अर्द्ध बेहोशी की हालत में पड़ी थी। उसे करीब आधे घंटे तक तेज बुखार था। रेहनुमा का कहना था कि जब उसकी चोटी काटी जा रही थी तो उसे चोटी काटने का हाथ दिखा और उसके हाथ में सफ़ेद कैंची दिखी। इस घटना से रेहनुमा के साथ परिजन सहमे हुए हैं।

सूचना पर मौके पर पुलिस ने कटी चोटी उठा लाई। बता दें कि सोमवार को काशीपुर के ग्राम हरिनगर ढकिया कला, रुद्रपुर के कृष्णा कालोनी, किच्छा के शंकर फार्म और जसपुर में मोहल्ला नई बस्ती में चोटी कटने का मामला सामने आया था।

हरिद्वार में तीन महिलाओं की चोटी कटी

0

उत्तराखंड राज्य के हरिद्वार जिल के रोशनाबाद गांव, सुभाषनगर तथा कलियर क्षेत्र के एक गांव में तीन महिलाओं की चोटी कटने की खबर ने सबको सन्न कर दिया है। चोटी कटने के बाद से एक महिला की हालत खराब है, एक महिला को सिडकुल के मैटो अस्पताल में भर्ती कराया गया है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सुभाषनगर से सपना नाम की महिला की चोटी कटने की खबर सामने आई है। महिला सिडकुल में एक कम्पनी में काम करती है। बुधवार सुबह महिला फैक्ट्री जाने के लिए तैयार हो रही थी, इतने में किसी ने पीछे से उसकी चोटी काट दी। जब महिला ने पीछे मुड़कर देखा तो वहां कोई नहीं था। अचानक चोटी कटने और कमरे में किसी के नहीं होने से महिला बुरी तरह से डर गई। काफी देर तक वह यह नहीं समझ पाई की आखिर उसके साथ हुआ क्या। थोड़ी देर बाद संभलने के उसने चोटी कटने की बात बताई। सिडकुल पुलिस भी महिलाओं की अचानक चोटी कटने के मामले में उलझी है। पुलिस कई एंगल से मामले की तफ्तीश में जुटी है।
उधर, कलियर के गांव बेलड़ा में एक और महिला शमीना की भी चोटी काट ली गई। शमीना के अनुसार वह बाथरूम गई थी, इतने में किसी ने पीछे से उसका मुंह दबा दिया और वह बेहोश हो गई। होश आने पर उसे अपनी चोटी कटने का पता चला। चोटी कटने के बाद से शमीना की हालत भी ठीक नहीं है। चोटी कटने की एक के बाद एक वारदात से तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है।

पौड़ी नगर पालिका अध्यक्ष यशपाल बेनाम को हुई जेल

0
Pauri Mayor gets jail

सरकारी अधाकिरयों से बदतमीजी और सरकारी काम में दखल देना पौड़ी के नगर पालिका अध्यक्ष को भारी पड़ गया है। जिला आबकारी अधिकारी पौड़ी के साथ गाली-गलौच करने और सरकारी काम में दखल देने के आरोप में पौड़ी पालिकाध्यक्ष यशपाल बेनाम को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पौड़ी ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। इनके साथ दो और आरोपियों को भी जेल भेजा गया है। आरोपियों ने बुधवार को कोर्ट में सरेंडर किया था। आरोपियों की जमानत अर्जी पर सुनवाई गुरुवार को होगी।

जिला आबकारी अधिकारी ने पौड़ी कोतवाली में इस मामले की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। गौरतलब है कि 24 अप्रैल को पौड़ी डीएम कार्यालय में वार्ता के दौरान पालिकाध्यक्ष पौड़ी यशपाल बेनाम, बिंजाल संस्था की अध्यक्ष सरिता नेगी और अशोक बिष्ट ने जिला आबकारी अधिकारी पौड़ी प्रभा शंकर मिश्रा के साथ अभद्रता और गाली-गलौच की थी। आबकारी अधिकारी ने इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी जिसके चलते कोतवाली पौड़ी ने 27 अप्रैल को मुकदमा दर्ज किया। चार्ज शीट दाखिल होने के बाद कोर्ट ने समन जारी किए थे और बुधवार को आरोपियों ने कोर्ट में सरेंडर किया। साथ ही जमानत अर्जी लगाई। कोर्ट ने आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है और जमानत अर्जी पर सुनवाई की तिथि गुरुवार को नियत की

रितिक रोशन के साथ सौ करोड़ की डील

0

लोगों के स्वास्थ से जुड़े मुद्दों पर काम करने वाली विश्व विख्यात कंपनी क्यूर फिट के साथ बालीवुड सितारे रितिक रोशन की एक डील हाल ही में संपन्न हुई है और मिली जानकारी के अनुसार, ये डील 100 करोड़ में तय हुई है। सूत्रों के हवाले से मिली खबरों के मुताबिक, इस डील के मुताबिक, रितिक रोशन अगले पांच सालों तक इस कंपनी के ब्रैंड अंबेसडर बने रहेंगे। इसे हाल ही के इतिहास की सबसे बड़ी डील माना जा रहा है।

इससे पहले बिग बास्केट के साथ शाहरुख खान की डील को सबसे मंहगा माना गया था, जिसमें एक साल का ब्रैंड अंबेसडर बनने के लिए शाहरुख खान को बीस करोड़ की रकम दी गई थी। कंपनी के सह संस्थापक मुकेश बंसल के साथ रितिक रोशन के पुराने कारोबारी रिश्ते रहे हैं। मुकेश बंसल ने रितिक रोशन के साथ डील की खबर की पुष्टि तो की, लेकिन इस डील के एवज में दी जाने वाली रकम का खुलासा नही किया।

बंसल का कहना है कि रितिक रोशन के साथ आने से देश के युवाओं की हेल्थ स्टाइल को लेकर कंपनी की मुहिम सफल रहेगी और आर्थिक तौर पर माना जा रहा है कि इस साल ये कंपनी भारत से 250 करोड़ से ज्यादा का मुनाफा कमाने का इरादा रखती है। रितिक रोशन की बात है, तो इस साल उनकी फिल्म काबिल जनवरी में रिलीज हुई थी और अब इस साल वे अपने पापा राकेश रोशन के निर्देशन में कृष 4 की शूटिंग शुरु करने वाले हैं।