Page 618

करण-काजोल की फिर से दोस्ती?

0

एक साल की अनबन के बाद इस बात के फिर से आसार नजर आ रहे हैं कि काजोल और करण जौहर की दोस्ती के रिश्तों के तार फिर से जुड़ जाएं। सोशल मीडिया पर तो ये होता नजर आ रहा है। करण और काजोल सोशल मीडिया पर फिर से एक दूसरे के साथ हो गए हैं और करण ने हाल ही में अपने जुड़वां बच्चों की पहली तस्वीर सोशल मीडिया पर डाली, तो काजोल ने इसे पसद किया।

हालांकि दोस्ती के रिश्ते फिर से जुड़ने को लेकर न तो अधिकारिक रुप से काजोल ने कुछ कहा है और न ही करण जौहर की कोई प्रतिक्रिया आई है, लेकिन दोनों के कामन दोस्तों के हवाले से सूत्रों का कहना है कि दोनों के बीच गलतफहमी काफी हद तक दूर हो चुकी है। पिछले साल करण जौहर ने अपनी बायोग्राफी एन अनसूटेबल ब्वाय की लांचिंग से पहले ये खुलासा करके सबको चौंका दिया था कि काजोल के साथ 25 साल पुरानी दोस्ती के रिश्ते खत्म हो चुके हैं। करण ने इसके लिए अजय देवगन की फिल्म शिवाय के साथ विवाद को जिम्मेदार माना था।

करण का आरोप था कि जरुरत के समय काजोल ने उनका साथ नहीं दिया था। काजोल ने पलटवार करते हुए करण पर आरोप लगाया था कि वे अपनी बायोग्राफी को पब्लिसिटी देने के लिए ये स्टंट कर रहे हैं। हाल ही तक काजोल ने दोहराया था कि करण जौहर के साथ वे अब कभी काम नहीं करेंगी। 

अवैध खनन की रोकथाम, दो ट्रैक्टर चालक गिरफ्तार

0

प्रभारी निरीक्षक कोतवाली विकासनगर के नेतृत्व में अवैध खनन की रोकथाम एवं अंकुश लगाए जाने एवं यमुना नदी किनारे बसी बस्तियों में रहने वाले लोगों के जान माल की सुरक्षा के मद्देनजर कोतवाली विकासनगर पुलिस द्वारा भारी वर्षा के बीच यमुना नदी तट क्षेत्र में रह रहे लोगों को अलर्ट किया गया।

इसी दौरान पुलिस टीम द्वारा नावघाट, भीमावाला नदी तट क्षेत्र से दो ट्रैक्टर ट्रॉलियों को अवैध उपखनिज की चोरी कर परिवहन करते हुए पकड़ा गया, मौके पर भारी वर्षा और अँधेरे होने का फायदा उठाते हुए दोनों ट्रेक्टर चालक भागने में कामयाब रहे, दोनों चोरी के उपखनिज(रेता) से भरी ट्रेक्टर ट्रॉलियों को कब्जे पुलिस लेकर कोतवाली विकासनगर में क्रमशः मु.अ.सं. 280/17 धारा 379,411IPC व 4/21खान एवं खनिज अधि. बनाम अज्ञात तथा मु.अ.सं. 281/17 धारा 379,411IPC व 4/21खान एवं खनिज अधि0 बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।

आज फरार ट्रेक्टर चालकों को विकासनगर पुलिस द्वारा दबिश देकर गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया।

चमोली के छात्रों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में सीएम से पूछे सवाल

0

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से चमोली जनपद के स्कूली छात्र-छात्राओं से वार्ता की। वार्ता के दौरान बच्चों के बाल मन से उठे सवालों का भी जबाव दिया।

वीडिया कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मुख्यमंत्री ने छात्रों द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य, भ्रष्टाचार, स्वच्छता पर उठाए गए सभी सवालों का बड़ी सहजता के साथ जबाव दिया। उन्होंने छात्रों को भरोसा दिलाया कि उनके सभी सवालों के जबाव को कार्यरूप में उतारने का प्रयास किया जाएगा।

जिला मुख्यालय में जीजीआईसी, जीआईसी, जीजीएचसी के छात्र-छात्राओं ने एनआईसी के माध्यम से तथा तहसील स्तर पर स्थित स्वान केंद्र, काॅमन सर्विस सेंटर के माध्यम से मुख्यमंत्री से संवाद किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी आशीष जोशी, मुख्य शिक्षा अधिकारी एलएम चमोला, खंड शिक्षा अधिकारी दर्शन लाल टम्टा मौजूद रहे। 

25 अगस्त को होगा डीएवी का छात्र संघ चुनाव

0

डीएवी पीजी कॉलेज में छात्र संघ चुनाव 25 अगस्त को होने तय हैं। चुनाव की तिथि को लेकर विभिन्न छात्र संगठनों ने इसे लेकर सहमति प्रदान कर दी है। हालांकि, कॉलेज प्रशासन व इलेक्शन कमेटी द्वारा इसे लेकर अभी आधिकारिक रूप से घोषणा नहीं की गई है। कमेटी आगामी 11 अगस्त को तिथि की घोषणा करेगी।

मुख्य चुनाव अधिकारी (सीईओ) डा. देवेंद्र त्यागी ने बताया कि चुनाव को लेकर तमाम तैयारियां तकरीबन पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने बताया कि, ‘फिलहाल चुनाव की तिथि को लेकर छात्र संगठनों के बीच मतभेद थे, जिसे सभी संगठनों से बातचीत करके दूर किया जा रहा है। कुछ संगठनों की मांग थी कि चुनाव 24 को आयोजित किया जाए, जबकि कुछ संगठनों ने 25 अगस्त को चुनाव कराने की बात कही थी। इसी को देखते हुए अन्य छात्र संगठनों को भी 25 अगस्त में मतदान कराए जाने को लेकर मनाया गया। जिस पर अब सहमति बन गई है।’

चुनाव प्रक्रिया में नियमों के पालन को लेकर उन्होंने बताया कि संगठनों को पहले ही आगाह कर दिया गया है कि चुनाव में लिंगदोह कमेटी की सिफारिशों का सख्ती से पालन किया जाएगा। यदि किसी छात्र प्रत्याशी के पोस्टर कॉलेज कैंपस के भीतर दीवारों पर चस्पा पाए गए तो उस छात्र का प्रवेश रद्द कर दिया जाएगा।

उन्होंने सभी छात्रों से चुनावों के दौरान व उससे पहले अनुशासन बनाए रखने में सहयोग मांगा। उन्होंने बताया कि छात्र संघ चुनाव के तहत 16 अगस्त से नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू होगी। जिसके बाद 18 अगस्त से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। 19 को नाम वापसी की प्रक्रिया संपन्न होगी। जिसके बाद 23 अगस्त तक प्रचार किया जाएगा। 25 को मतदान प्रक्रिया संपन्न होगी। डा. त्यागी ने बताया कि संबंधित तिथियों की आधिकारिक घोषणा 11 अगस्त को कर दी जाएगी। 

डीएम ने छात्राओं को बताया मतदान का महत्व

0

चमोली जिले के राजकीय बालिका इंटर काॅलेज गोपेश्वर में जिलाधिकारी आशीष जोशी बुधवार को युवा और भावी मतदाताओं के बीच पहुंचे। इस अवसर जिलाधिकारी ने छात्राओं को मतदान के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए मतदान से संबंधित सवाल जबाव किए तथा छात्राओं की शंकाओं का समाधान भी किया।

जिलाधिकारी ने कहा कि युवा भावी मतदाता हैं और 18 वर्ष पूर्ण होने पर उन्हें मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करना जरूरी है, तभी वह आर्दश और सशक्त समाज एवं मजबूत लोकतंत्र के निर्माण में अहम भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने कहा कि 9वीं से 12वीं तक की छात्राएं, जिनकी उम्र 15 से 17 वर्ष के बीच है, वह देश के भावी मतदाता हैं, जिनका मतदान अमूल्य है। उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग का लक्ष्य है कि भावी मतदाताओं को मतदान के बारे में पूरी जानकारी होनी चाहिए।

डीएम ने कहा कि आज कई युवा ऐसे हैं जिनका नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं है। इसकी वजह जागरुकता की कमी है। इसलिए अभी से हमें अपना मताधिकार के प्रयोग की पूरी जानकारी होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि 18 वर्ष पूर्ण होने पर सभी छात्राएं अपना नाम मतदाता सूची में अवश्य दर्ज करें और इसकी जानकारी अधिक से अधिक लोगों को दे ताकि वे अपने मताधिकार के प्रयोग से वंचित न रहे। साथ ही अन्य लोगों को इसकी जानकारी देने को भी कहा।

दून अस्पताल में शुरू होगी टेली रेडियोलॉजी सेवा

0

दून अस्पताल में एमआरआई व सीटी स्कैन की रिपोर्ट के लिए मरीजों को इंतजार नहीं करना पड़ेगा। उनकी सहूलियत के लिए अस्पताल में टेली रेडियोलॉजी सेवा शुरू की गई है। इसके बाद अब रेडियोलॉजिस्ट न होने पर भी जांच रिपोर्ट पर अडंगा नहीं लगेगा।
वर्तमान में प्रदेश में 135 रेडियोलॉजिस्ट के पद स्वीकृत हैं, जिसके सापेक्ष कुल 33 रेडियोलॉजिस्ट ही कार्यरत हैं। दून अस्पताल भी इससे अछूता नहीं है। वर्तमान में यहां मात्र दो ही रेडियोलॉजिस्ट तैनात हैं। जिन पर काम का अत्याधिक दबाव है। अल्ट्रासाउंड के अलावा इनके पास एमआरआइ, सीटी स्कैन व एक्स रे की रिपोर्टिंग का भी जिम्मा है। अस्पताल में रोजाना करीब 20 एमआरआइ होती हैं। इसके अलावा 30-35 सीटी स्कैन, 100 अल्ट्रासाउंड व करीब 350 एक्स रे किए जाते हैं। ऐसे में टेली रेडियोलॉजी प्रणाली से रेडियोलॉजिस्ट की कमी दूर करने के साथ ही चिकित्सकीय परामर्श का सहज विकल्प उपलब्ध कराया गया है।
अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. केके टम्टा ने बताया कि टेली रेडियोलॉजी के माध्यम से मरीज के सीटी व एमआरआइ की रिपोर्टिंग आसान हुई है। टेली रेडियोलॉजी से प्राप्त रिपोर्ट को विशेषज्ञ रेडियोलॉजिस्ट इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से देख सकते हैं और अपनी राय तथा परामर्श यहां तैनात स्टाफ को बता सकते हैं। इस प्रकार उपचार लेने वाले मरीज को बिना रेडियोलॉजिस्ट से मिले संपूर्ण जांच तथा परीक्षण की सूचना प्राप्त हो जाती है। फिलहाल हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज में यह सुविधा पूर्व से ही संचालित हो रही है। अब इसे प्रदेश के अन्य चिकित्सालयों में भी संचालित किए जाने का निर्णय लिया गया है। दून अस्पताल के बाद अब 35 अन्य अस्पतालों में भी यह प्रणाली शुरू की जा रही है।

दून पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान

1

बुधवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशन में जनपद में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक नगर तथा क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व थाना कोतवाली नगर, कोतवाली कैंट तथा थाना बसंत विहार की संयुक्त टीम द्वारा नगर क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर हुक्का बारों, होटल ढाबों पर शराब पिलाने वालो के विरुद्ध चेकिंग अभियान चलाया गया। उक्त अभियान के दौरान थाना बसंत विहार क्षेत्र में 04 हुक्का बारों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया, थाना कोतवाली क्षेत्र में चक्खुवाला में मीट मुर्गा बेचने वाले दो दुकानदारों का, अपने यहां शराब पिलाने पर पुलिस एक्ट में चालान किया गया। इसके अतिरिक्त दिल्ली चिकन पॉइंट के बाहर गाड़ी में बैठकर शराब पीने पर दिल्ली चिकन पॉइंट तथा 04 व्यक्तियों चालान किया गया तथा 02 गाड़ियों को सीज किया गया।

पिथौरागढ़ के बरम क्षेत्र में बादल फटने से तबाही, जनहानि की सूचना नहीं

0

पिथौरागढ़ जनपद के तहसील बंगापानी के बरम, में भारी वर्षा के कारण नुक्सान की सूचना प्राप्त होने के पश्चात तत्काल प्रभारी जिलाधिकारी आशीष चौहान द्वारा जिला आपात कालीन परिचालन केन्द्र में पंहुच कर स्थिति का जायजा लिया गया। प्रथम सूचना के अनुसार किसी भी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है।

pithoragarh

घटना स्थल पर मौजूद पुलिस ने लगभग 20 परिवारों को सुरक्षित स्थान जी.आई.सी बरम, में रखा। एन डी आर एफ़ तथा एस डी आर एफ मौके पर रात को रवाना हो गई थी, बरम मोटर पुल क्षतिग्रथ होने की भी सूचना थी। बरम गांव, मदकोट मे भारी बारिश से कोसी गाड़ मे बना मोटरपुल भी बह गया।एस डी आर एफ, धारचूला की 12 लोगों की टीम एसई प्रमोद के हम राह मे रात 2:30 बजे से गांव में ही हैं उनके द्वारा बताया गया है कि, ‘कुछ मवेशी बहने की सूचना है, चाँद बाबू की 36 व भूपेंद्र सिंह की 20 बकरियांनदी के तेज बहाव में बह गई तथा कुछ मकानों में पानी भरने की भी सूचना है।’

प्रभारी जिलाधिकारी द्वारा क्षेत्र के जौलजीबी मै गोरी नदी मै पानी बढ़ने की स्थिति पर नदी किनारे के मकानों में रह रहे लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुँचाने के निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी द्वारा क्षेत्र के ग्राम प्रधानों से भी मोबाइल से जानकारी ली गई, इसके अतिरिक्त पी.डब्लू.डी विभाग की एक टीम को भी मौके पर रवाना कर दिया गया है, राजस्व की एक टीम भी मौके पर रवाना हो गई है।

उत्तराखंड पुलिस के मुकेश रावत ने लाॅस एन्जिलिस में जीता रजत पदक

0

बुधवार को कैलिफोर्निया के लाॅस एन्जिल(यूएसए) में आयोजित “वर्ल्डस पुलिस एण्ड फायर गेम्स 2017” में उत्तराखण्ड पुलिस के मुख्य आरक्षी मुकेश रावत द्वारा 5000 मीटर की दौड़ 15 मिनट 07 सैकण्ड के समय में दौड़कर द्वितीय स्थान (रजत पदक) प्राप्त किया गया।

इस अवसर पर उत्तराखण्ड पुलिस स्पोर्ट्स कण्ट्रोल बोर्ड के सचिव/ए.डी.जी.अशोक कुमार ने रजत पदक जीतने पर हेड काॅंस्टेबल मुकेश को बधाई दी तथा बताया कि पदक जीतकर प्रदेश तथा उत्तराखण्ड पुलिस का नाम विश्व स्तर पर रोशन किया है।

इससे पहले भी मुकेश रावत द्वारा 60वीं आॅल इण्डिया पुलिस एथलेटिक्स चैम्पियनशिप 2011(दिल्ली) में 5000 मीटर व 10000 मीटर की दौड़ में स्वर्ण पदक तथा वर्ल्डस पुलिस एवं फायर गेम्स-2013(बेलफास्ट, नीदरलैण्ड) में 10000, 5000 व 3000 मीटर की दौड़ में क्रमशः स्वर्ण, रजत तथा काॅस्य पदक प्राप्त किये गए हैं।

साथ ही बताया गया कि वर्तमान में कैलिफोर्निया के लाॅस एन्जिल में  07 अगस्त से 16 अगस्त तक “वर्ल्डस पुलिस एण्ड फायर गेम्स 2017” का आयोजन चल रहा है जिसमें उत्तराखण्ड पुलिस की ओर से बाॅडीबिल्डिंग खेल में 03 प्रतिभागी मुख्य आरक्षी मुकेश पाल, आरक्षी अमित छेत्री तथा आरक्षी तेजेन्दर सिंह द्वारा भी प्रतिभाग किया जा रहा है।

‘शीशे’ तराशकर हीरे बना रहा ’द्रोणाचार्य’

कबीर ने कहा गुरू और भगवान एक साथ खड़े हो तो किसे प्रणाम करना चाहिए। गुरू को अथवा गोबिंद को ऐसे स्थिति में गुरू केे श्री चरणों में शीश झुकाना उत्तम है। जिनकी कृपा रूपी प्रसाद से गोविन्द के दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। लेकिन आज के शिक्षको की हरकतों से लोग गुरू गोविन्द दोऊ खेड़े, काके लागूं पांय। बलिहारी गुरू अपने गोविन्द दियो बताया वाले कबीर के दोहे से मुंह फेर रहे हैं लेकिन आज भी ऐसे शिक्षक हमारे समाज में मौजूद हैं। जिन से उक्त दोहा चरित्रार्थ होता है। गंगोलीहाट पिथौरागढ़ के रहने वाले जोगेन्द्र बोरा उन चुनिंदा शिक्षकों में सूमार हैं जिनकी मिशाल दी जाती है। इन दिनों जोगेन्द्र बोरा एक बार फिर चर्चाओं में हैं। यह चर्चा उनके छात्र सतेन्द्र की वजह से है। जिस ने फिलीपींस के पुएर्टो प्रिसेंसा में हुई एशियन जूनियर बाॅक्सिंग चैपियनशिप में भारत को रजत पदक दिलाया। सतेन्द्र को बाॅक्सिंग के लिए प्रेरित करने वाले व बाॅक्सिंग सिखाने वाले जोगेन्द्र बोरा ही हैं। जिनकी बदौलत आज सतेन्द्र अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाडी बने हैं।
दुर्गम से अतिदुर्गम में रहे तैनात
राजकीय इंटर काॅलेज चैनघाट चमोली जनपद के सबसे दुर्गम विद्यालयों में से एक है। विकास खंड घाट के इस क्षेत्र की हालत इस कदर खराब है कि एक बार अगर सड़क बंद हो गयी तो सड़क खुलने में महीनों का समय लग जाता हैं। सरकारी कर्मचारी व अधिकारी इस क्षेत्र में जाने से पल्ला झाड़ते रहते हैं लेकिन जोगेन्द्र बोरा ने शिक्षक के पद को पेशे से ना जोड़ेते हुए शिक्षक धर्म का चरित्रार्थ किया व इस क्षेत्र में एक बाॅक्सिंग क्लब का गठन किया।
खुद जुटाते जरूरी उपकरण
खुद के खर्चे पर जोगेन्द्र बच्चों के लिए बाॅक्सिंग खेलने के लिए जरूरी उपकरण जुटाते व उन्हें बाॅक्सिंग के लिए प्रेरित करते। इस दुर्गम क्षेत्र में करीब 20 छात्र-छात्राओं को वे बाॅक्सिंग का प्रशिक्षण दे रहे थे। जिनमे से दो छात्रा मनीषा व आशा ने राज्य स्तर पर बाॅक्सिंग में बेहतरीन प्रदर्शन किया वही हरीश ने राष्ट्रीय स्तर पर रजत पदक जीता। जोगेन्द्र के छात्रों के लिए समर्पण भाव के चर्चे घाट विकास खंड में आम है।
अब पिथौरागढ़ ली तैनाती
14 जुलाई को जोगेन्द्र का स्थानातरण गंगोलीहाट पिथौरागढ के लिए हुआ। अब वे वहां भी बाॅक्सिंग क्लब का गठन करेंगे। जोगेन्द्र कहते कि पहाड़ों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है बल्कि उन्हें तलाशने व तराशने की जरूरत है। हमारे नीति नियंता अगर सही से पहाड़ों पे ध्यान दे तो पूरे विश्व में उत्तराखंड का डंका बजेगा