Page 601

डीएवी पीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव की अधिसूचना जारी

0

डीएवी पीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। साथ ही कॉलेज में आचार संहिता भी लागू हो गई है। कॉलेज में 31 अगस्त को मतदान और एक सितंबर को मतगणना होगी। कॉलेज में सात मुख्य पदों के लिए मतदान होगा।

23 से 25 अगस्त तक मिलेंगे नामांकन पत्र
कॉलेज के प्राचार्य डॉ. देवेंद्र भसीन ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया 16 अगस्त को अधिसूचना जारी होने के साथ शुरू हो गई है। नामांकन पत्रों की बिक्री 23 व 24 अगस्त को होगी, 25 अगस्त को सुबह आठ से दस बजे तक भी नामांकन पत्रों की बिक्री की जाएगी। नामांकन 25 अगस्त को 10:30 से 1:30 बजे तक होगा। इसी दिन नामांकप पत्रों की जांच व नामांकन पर आपत्तियां की जा सकेंगी। 26 को नाम वापसी होगी और इसी दिन अंतिम सूची जारी की जाएगी। मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. डीके. त्यागी ने बताया कि चुनाव में सात मुख्य पदों पर समस्त छात्र मतदान करेंगे। कुल 12 विभिन्न पदों के लिए चुनाव का आयोजन होगा।

नियमों के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई 
मुख्य चुनाव अधिकारी द्वारा लिंगदोह समितियों की संस्तुतितों के पालन के कड़े निर्देश दिए गए हैं। छात्रसंघ कार्यकारिणी के गठन के लिए अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, सह-सचिव सहित 12 पद हैं। इन पदों पर ही चुनाव कराया जाएगा। डॉ. त्यागी ने बताया कि छात्रसंघ चुनाव में कॉलेज के साथ-साथ जिला प्रशासन भी प्रत्याशियों और छात्र संगठनों पर नजर रखेगा।

डॉ. त्यागी ने बताया कि प्रत्याशियों द्वारा चुनाव में किए जाने वाले खर्चों पर खास नजर रखी जाएगी। वहीं, कॉलेज के भवन पर पोस्टरबाजी करना छात्र नेताओं को महंगा पड़ेगा। प्रत्याशी द्वारा किसी भी भवन, दीवार, पेड़, बाड़ या खंभों पर पोस्टर व बैनर लगाना उत्तरांचल लोक संपत्ति विरुपण अधिनियम 2003 का उल्लंघन माना जाएगा। इसका उल्लंघन करने वाले उम्मीदवार पर अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।

कब क्या होगा
नामांकन पत्र विक्रय- 23 व 24 अगस्त (10:30 से एक बजे) व 25 अगस्त को (सुबह आठ से दस बजे)।
नामांकन- 25 अगस्त (10:30 से 1:30 बजे तक)।
प्राप्त नामांकनों की सूची का प्रकाशन- 25 अगस्त (चार बजे)।
नामांकनों पर आपत्तियों की प्राप्ति- 25 अगस्त (4:30 से 5:30 बजे)।
जांच के बाद स्वीकृत प्रत्याशियों की सूची का प्रकाशन- 26 अगस्त (दो बजे)।
नाम वापसी- 26 अगस्त (दो से तीन बजे)।
अंतिम रूप से प्रत्याशियों की सूची का प्रकाशन- 26 अगस्त (3:30 बजे)।
प्रत्याशियों के नामों में त्रुटि सुधार- 26 अगस्त (चार से पांच बजे)।
मतदान- 31 अगस्त ।
मतगणना- एक सितंबर ।
चुनाव परिणाम की घोषणा- एक सितंबर।

ग्रामीण डाक सेवकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल

0

अखिल भारतीय डाक सेवक संघ द्वारा अपनी चार सूत्रीय मांगों को लेकर बुधवार से राष्ट्रीय स्तर पर अनिश्चित कालीन हड़ताल शुरू कर दी है। बुधवार को जिले के विभिन्न हिस्सों से जिला मुख्यालय गोपेश्वर पहुंचे ग्रामीण डाक सेवकों ने मुख्य डाकघर के परिसर में धरना दिया तथा अपने राष्ट्रीय कार्यकारणी के आह्वान पर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है।

ग्रामीण डाक सेवकों के हड़ताल पर चले जाने से ग्रामीण क्षेत्रों की डाक सेवा बाधित हो गई है। संघ के जिलाध्यक्ष जगदीश सिंह रावत, सीआर देवराड़ी, बलवंत सिंह, मनोरमा देवी आदि का कहना है कि एक लंबे समय से उनका संघ अपनी चार सूत्रीय मांगों को लेकर केंद्र सरकार से गुहार लगाती आ रही हैं, लेकिन उनकी मांग पर सुनवाई नहीं हो रही है। जिससे राष्ट्रीय कार्यकारणी द्वारा अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का फैसला लिया गया है। उनका कहना है कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं हो जाती आंदोलन जारी रहेगा। 

विधायक गणेश जोशी ने की राष्ट्रपति से भेंट

0

मसूरी विधायक गणेश जोशी ने बुधवार को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से शिष्टाचार भेंट कर उन्होंने राष्ट्रपति को भगवान बद्रीनाथ धाम का प्रतिरूप भेंट स्वरुप दिया।

विधायक जोशी ने बुधवार को जारी एक विज्ञप्ति में बताया कि राष्ट्रपति कोविंद को जीत की बधाई दी और उन्हें मसूरी एवं चारधाम यात्रा के लिए आमंत्रित किया। गौरतलब है कि राष्ट्रपति चुनाव के दौरान उत्तराखण्ड से विधायक जोशी ही प्रथम प्रस्तावक के रूप में चुने गये थे।

कार और बस की टक्कर, कार चालक की मौत

0

हरिद्वार, के बहादराबाद क्षेत्र में कार और बस की सीधी टक्कर में कार चालक की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक बस छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है।

मंगलवार की रात को बढेड़ी के पास सल्फर मोड़ पर दिल्ली से हरिद्वार की ओर आ रही नोएडा की बस सामने से आ रही कार से जा टकराई। हादसे में कार चालक अमित कुमार (30 वर्ष) पुत्र ओमवीर निवासी संदल हेडा थाना मीरा पूरा जानसठ मुजफ्फरनगर की मौके पर मौत हो गई।

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया। साथ ही बस की सवारियों को दूसरे वाहनों से हरिद्वार भेजा। पुलिस के मुताबिक बस चालक फरार है, उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

निर्देशन के मैदान में उतरने के लिए तैयार हैं कंगना

0

कंगना बहुत जल्दी निर्देशन के मैदान में आने वाली हैं। इस बात के संकेत उन्होंने खुद दिए हैं,  वे काफी पहले इस बात को लेकर अपना मन बना चुकी हैं कि अब वे किसी और निर्देशक की फिल्म में काम नहीं करेंगी, इस समय कंगना के पास दो फिल्में हैं। इन दोनों फिल्मों में से पहली फिल्म हंसल मेहता की ‘सिमरन’ है जो 15 सितंबर को रिलीज होने जा रही है और दूसरी फिल्म ‘मणिकर्णिका’ है जो झांसी की रानी लक्ष्मीबाई के जीवन पर बन रही है।

पिछले दिनों हैदराबाद में इस फिल्म के सेट पर तलवारबाजी के एक सीन के दौरान कंगना को चोट भी लग गई थी। वे आज कल सिमरन के प्रमोशन में लगी हुई हैं। हाल ही में कंगना की इस फिल्म का ट्रेलर लांच किया गया, जिसे सोशल मीडिया पर काफी अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। ये हंसल मेहता के साथ कंगना की पहली फिल्म है। ये फिल्म लेखन में क्रेडिट के झगड़े को लेकर भी विवाद में रही।

फिल्म के लेखक अपूर्वा असरानी ने कंगना पर उनका टाइटल हथियाने का संगीन आरोप लगाया। इस फिल्म में कंगना को एडीशनल राइटर का अलग से क्रेडिट दिया गया, जिस पर अपूर्वा को आपत्ति थी। कंगना ने ट्रेलर लांच के मौके पर इस विवाद में अपनी सफाई देते हुए इसे अपूर्वा का पब्लिसिटी स्टंट करार दिया और कहा कि वे कभी किसी का क्रेडिट नही छिनती हैं और न अपना क्रेडिट छीनने देती हैं।

कंगना ने अपने निर्देशन में बनने जा रही फिल्म को लेकर सिर्फ इतना कहा कि ये सशक्त महिला किरदार पर होगी और अगले साल मणिकार्णिका के रिलीज होने के बाद शुरू होगी। मणिकार्णिका को अगले साल अप्रैल में रिलीज किया जाना है। 

दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज

0

ऋषिकेश, में एक विवाहिता ने अपने पति सहित पांच ससुराल पक्ष के लोगों के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज करवाया है।श्यामपुर भल्ला फॉर्म की मीनाक्षी जुगराण द्वारा कोतवाली में दर्ज कराई गयी रिपोर्ट मे कहा गया है कि उसका विवाह वर्ष 2013 में हिन्दू रीति-रिवाज के साथ श्यामपुर भल्ला फॉर्म निवासी संजय जुगराण के साथ धूमधाम से सम्पन्न हुआ था।जिसमें उसके परिजनों ने दहेज में अपनी समर्थ अनुसार दान-दहेज भी दिया था, लेकिन कुछ दिनों के बाद उसका पति उस पर 15 लाख रुपये लाने के लिए दबाव बनाने लगा। जिसकी सहमति पर उसकी सास सुशीला देवी, ससुर आनंदी प्रसाद, देवर विपिन जुगराण, जेठ मनोज कुमार ने उनका मानसिक उत्पीड़न ही नहीं किया बल्कि उसके साथ मारपीट कर उसे घर से भी बाहर निकाल दिया।

इतना ही नहीं उन्होंने पुलिस में जाने पर जान से मारने की धमकी भी दी। जिसके बाद वह अपने मायके आ गई लेकिन उसके बावजूद भी उसके ससुरालवालों ने उसका मानसिक रूप से उत्पीड़न किया और दहेज मे 15 लाख रुपये लाने के लिए दबाव बना कर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दहेज उत्पीड़न की धारा के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।

सेंसर बोर्ड के नए चेयरमैन से भिड़े मुकेश भट्ट

0

केंद्र सरकार द्वारा पहलाज निहलानी की जगह नियुक्त किए गए सेंसर बोर्ड के नए चेयरमैन प्रसुन्न जोशी को अभी अपनी जिम्मेदारी संभाले 24 घंटे से ज्यादा नहीं हुए, कि बालीवुड मे उनका विरोध भी शुरू हो गया। वरिष्ठ फिल्म निर्माता, महेश भट्ट के भाई और फिल्म निर्माताओ की संस्था गिल्ड के प्रमुख रह चुके मुकेश भट्ट ने प्रसुन्न जोशी की उनके इस बयान के लिए आलोचना की, जिसमें जोशी ने कहा था कि फिल्मो के एडल्ट कटेंट को लेकर वे सेंसर को कांट छांट के अधिकार रहने के पक्ष में हैं।

मुकेश भट्ट का कहना है कि नए सेंसर बोर्ड का ये बयान आपत्तिजनक है, क्योंकि ये वही समस्या है, जो फिल्मकारो की आजादी का रास्ता रोकती है। प्रसून जोशी पर कड़ा प्रहार करते हुए मुकेश भट्ट ने कहा कि उनको ये कुर्सी इसलिए मिली, क्योंकि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चुनावी अभियान से जुड़े थे। मुकेश भट्ट के मुताबिक, उनको ये कुर्सी ईनाम में मिली है। मुकेश भट्ट ने कहा कि अगर प्रसून जोशी फिल्मकारों की आजादी की जगह सरकार द्वारा तय एजेडे को लागू करेंगे, तो फिर इस फेरबदल का कोई मतलब नहीं रहेगा। 

दुबई में बिखरे उत्तराखंड के रंग, होटेलियर मीट का आयोजन

0

“उत्तराखंड होटेलियर गेट टुगेदर 2017” दुबई का आठवां अध्याय दुबई में आयोजित हुआ। इस मीट में उत्तराखंड के चर्चित के कलाकारों को आमंत्रित्त किया गया था। ये भारत के बाहर होने वाले उत्तराखंड का सबसे बड़े सांस्कृितक आयोजनों में से एक हैं। इस बार इस मीट में सुप्रसिद्ध लोक गायक मकुेश कठैत और बीना बोरा ने अपनी कला से सबका मन मोह लिया।

उनके साथ दबुई में रहने वाले गायक अनिल गैरोला, गरिमा सदुंरियाल, पूरण राठौर और देवेंद्र बिष्ट ने भी अपनी प्रस्ततुत दी। इस सालाना आयोजन को स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर 14 अगस्त को फोर पॉइंट्स शेराटन होटल, बर दुबई में किया गया । इसमें संगीत के अलावा उत्तराखंडी भोजन भी परोसा गया और आने वाले मेहमानों के लिए अन्य कई तरह के रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन हुआ।

इस कार्यक्रम में मकुेश ने अपने नया गीत “हे रूपा” लांच किया वहीं बीना ने “जब आली याद मेरी” गीत को लांच किया।दोनों गायकों ने कार्यक्रम में आये हुए खाड़ी देशो में रहनेवाले 500 उत्तराखंडी प्रवाससयों को लगातार 5 घंटे तक थिरकने पर मजबूर कर दिया। सोशल मीडिया के द्वारा 50 हज़ार उत्तराखंडी प्रवासी ने अपनी सस्कृंतित की झलक देखी और उत्तराखंड को अपने नजदीक महससू किया।

दबुई एवं विभिन्न देशो में व्यवसाय करने वाले उद्योगपती चाँद मौला बक्श, लष्मण बटुोला और सांस्कृितक सामाजिक क्षेत्र में अग्रणी संस्था हंस फाउंडेशन ने आयोजन में अपना सहयोग प्रदान किया। हंस फाउंडेशन के प्रभारी पदमेंद्र सिंह बिष्ट भी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

स्वाइन फ्लू से अब तक 13 की मौत

0

स्वाइन फ्लू का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। मौजूदा आंकड़ों पर गौर करें तो अभी तक स्वाइन फ्लू से मरने वालों की संख्या 13 पहुंच गई है। संदिग्ध मरीजों की संख्या में भी निरंतर इजाफा हो रहा है।

स्वतंत्रता दिवस पर लैब में अवकाश होने के कारण संदिग्ध मरीजों की रिपोर्ट बुधवार को जारी की जाएगी। फिलहाल अस्पतालों में मरीजों का उपचार जारी है। मौसम की नमी स्वाइन फ्लू के वायरस के लिए मुफीद बन गई है। इसके संक्रमण का खतरा कई अधिक बढ़ गया है। यही वजह है कि उत्तराखंड के अस्पतालों में स्वाइन फ्लू के मरीजों की संख्या कम होने का नाम नहीं ले रही है। बीते सोमवार को भी छह मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई।
आलम यह है कि अभी तक स्वाइन फ्लू से 13 लोग अपनी जान गवां चुके हैं। जनपद के नोडल आफिसर डॉ. पुनीत चंद्रा ने बताया कि अभी तक 63 मामले स्वाइन फ्लू के सामने आ चुके हैं। इस समय 13 मरीज भर्ती हैं। मरीजों का इलाज अलग-अलग अस्पताल में चल रहा है।

वैज्ञानिक तथ्यों पर ही दें जानकारी
स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. डीएस रावत ने निजी चिकित्सालयों व नर्सिंग होम से अपील की कि वे स्वाइन फ्लू के बारे में वैज्ञानिक तथ्यों के अनुसार ही जानकारी दें ताकि मरीजों में भय व भ्रांति की स्थिति उत्पन्न न हो। उन्होंने कहा कि इस बीमारी से लड़ने के लिए सबसे जरूरी है दिमाग से डर को निकालना।
डब्ल्यूएचओ की रिपोर्ट बताती है कि जिन लोगों का स्वाइन फ्लू टेस्ट पॉजिटिव आता है, उनमें से इलाज के दौरान मरने वालों की संख्या केवल 0.4 प्रतिशत ही है यानी एक हजार लोगों में चार लोग। इनमें भी ज्यादातर मामले ऐसे होते हैं, जिनमें मरीज पहले से ही हृदय रोग या किसी दूसरी बीमारी की गिरफ्त में होते हैं या फिर उन्हें काफी देर से इलाज के लिए लाया गया होता है।

क्या कहते हैं स्वाइन फ्लू के आंकड़े
– कुल पॉजिटिव – 73 (63 आईडीएसपी व 10 एसएमआई)
– मरने वालों की संख्या- 13 (नौ देहरादून, एक उत्तरप्रदेश, एक हरिद्वार व दो पौड़ी)
– मरने वालों में मार्च व अप्रैल में एक-एक
– जुलाई में नौ व अगस्त में दो की हुई मृत्यु
– सोमवार रिपोर्ट में पॉजिटिव छह मामले आए

ये बरतें सावधानी
– साफ-सफाई का ध्यान रखें और फ्लू के शुरुआती लक्षण दिखते ही सावधानी बरतें।
– जब भी खांसी या छींक आए रुमाल या टिश्यू पेपर इस्तेमाल करें।
– इस्तेमाल किए मास्क या टिश्यू पेपर को ढक्कन वाले डस्टबिन में फेकें।
– थोड़ी-थोड़ी देर में हाथ को साबुन और पानी से धोते रहें।
– लोगों से मिलने पर हाथ मिलाने, गले लगने से बचें।
– फ्लू के शुरुआती लक्षण दिखते ही अपने डॉक्टर से संपर्क करें।
– बिना धुले हाथों से आंख, नाक या मुंह छूने से परहेज करें।

महिला ने जहर खाकर की आत्महत्या

0

चमोली जिले के विकास खंड घाट के बांजबगड़ की एक महिला ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। बांजबगड़ की रहने वाली रोशनी देवी ने जहर खाकर मौत को गले लगा लिया, बताया जा रहा है कि महिला पिछले एक साल से अपने मायके बांजबगड़ में रह रही थी।  

घाट के कुरुड़ में चल रहे नंदा लोकजात कार्यक्रम देखने के लिए घाट बाजार आयी थी लौटते वक्त उसे किसी कार ने टक्कर मार दी, जिससे उसके पैर में चोट आ गई। उसके भाई ने उसका एक प्राइवेट क्लीनिक में उसके पैर पर पट्टी करवायी तथा महिला के पति ने अपने वाहन से महिला और उसके भाई को बांजबगड़ छोड़ा।

महिला ने घर पर पहुंच कर दूसरे कमरे में जाकर जहर खा लिया, उसे बेहोशी की हालत में सीएचसी घाट लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस उपाधीक्ष हसवंश सिंह, तहसीलदार सोहन सिंह रांगड ने महिला के मायके पक्ष से पूछताछ भी की मगर आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।