Page 592

भाई यहां तो डीएम साहब ही ठगे गये

0

जी हां ठगी के मामले तो आपने बहुत सुने होंगे लेकिन जो मामला हम आपके सामने ला रहे हैं, वह हाइप्रोफाइल है। इसके शिकार खुद रुद्रपुर जिले के सर्वोच्च अधिकारी यानी जिलाधिकारी हुए हैं। मामला डोमिनोज पिज्जा से जुड़ा है, निर्धारित कीमत से अधिक पर खाद्य सामग्री बेचने के मामले में पिज्जा निर्माता इस फर्म के खिलाफ जांच बैठा दी गई है। इस मामले में एसडीएम ने न सिर्फ वाणिज्य कर विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर न केवल जानकारी जुटाई बल्कि फूड सेफ्टी अधिकारी से भी चर्चा की। उपभोक्ता फोरम में कार्रवाई के लिए शासकीय अधिवक्ता को भी अवगत कराया गया है।

कभी रुपये ठगने तो कभी सम्मोहित कर जेवरात उड़ाने के मामले जिले में हर रोज सामने आते रहते हैं। कुछ मामले पुलिस में दर्ज होते हैं तो कुछ से पुलिस दामन छुड़ा लेती है लेकिन यह मामला कुछ हटकर है। हाइप्रोफाइल इसलिए क्योंकि डीएम से ही धोखाधड़ी कर दी गई। दरअसल पिछले दिनों जिलाधिकारी ने अपने चालक को पिज्जा लेने के लिए भेजा और उसे पांच सौ रुपये दिए थे, ड्राइवर लौटा तो पूछने पर बताया कि पिज्जा तो अधिक का आया है। डीएम ने बिल देखा तो निर्धारित दर से अधिक दाम लिखे गए थे। हालांकि अंतर 100-125 रुपये का ही था लेकिन यह ठगी तो आम लोगों से भी हो रही होगी। इस बिना पर डीएम ने चालक को बिल लेकर दोबारा भेजा तो भी कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इस पर डीएम ने पूरा मामला एसडीएम रोहित मीना को सौंप दिया।

शुक्रवार को इस मामले में मीना ने वाणिज्य कर के उप आयुक्त भुवन चंद्र भट्ट व हेमा बिष्ट को कार्यालय बुलाया। उनसे इस मामले में विचार विमर्श किया। इसके बाद फूड सेफटी विभाग के अधिकारियों से भी बात की गई। शाम को कार्रवाई के लिए कागजात और वह बिल एडीएम को सौंप दिए गए। अब यह मामला उपभोक्ता फोरम में भी दर्ज किया जाएगा। इसके लिए शासकीय अधिवक्ता को भी अवगत करा दिया गया है।

‘भूमि’ में सनी लियोनी का आइटम सॉन्ग रिलीज

0

संजय दत्त की वापसी वाली फिल्म ‘भूमि’ के लिए सनी लियोनी पर फिल्माया गया आइटम सॉन्ग शुक्रवार को सोशल मीडिया पर लॉन्च कर दिया गया। ट्रिप ट्रिप… गाने पर सनी लियोनी की अदाएं फिल्म को ग्लैमरस बनाने के लिए मसालेदार तड़का लगाने का काम कर रही हैं।

इस गाने को नेहा कक्कड़ ने गाया है और सचिन-जिगर की जोड़ी ने इसे संगीतबद्ध किया है। सनी लियोनी ने इसी साल शाहरुख खान की फिल्म ‘रईस’ में भी ‘कुर्बानी’ फिल्म के गाने लैला मैं लैला… पर आइटम सॉन्ग किया था। अजय देवगन को लेकर बनी मिलन लुथरिया की एक सितम्बर को आने वाली फिल्म ‘बादशाहो’ में भी सनी लियोनी का आइटम सॉन्ग है।

पहले कहा जा रहा था कि इस गाने में सनी के साथ संजय दत्त भी हैं, लेकिन शुक्रवार को रिलीज गाने में संजय दत्त नजर नहीं आए। फिल्म में विलेन का रोल कर रहे शरद केलकर जरूर इस गाने में नजर आ रहे हैं। हाल ही मे मुंबई मे हुए एक समारोह में फिल्म का ट्रेलर लॉन्च किया गया, जिसे अब तक करोड़ों लोग देख चुके हैं।

22 सितम्बर को रिलीज होने वाली ये फिल्म पिता-बेटी के रिश्तों पर बनी है, जिसका निर्देशन ओमांग कुमार ने किया है। टी सीरीज और संदीप कुमार सिंह द्वारा मिलकर बनाई गई इस फिल्म में अदिति राव हैदरी ने संजय की बेटी का रोल किया है। इस फिल्म के साथ 22 सितम्बर को ही श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘हसीना पारकर’ भी रिलीज हो रही है, जो दाउद इब्राहिम की बहन की जिंदगी पर बनी है। 

संजय दत्त की बायोपिक में तब्बू का मेहमान रोल

0

संजय दत्त की जिंदगी को लेकर बन रही राजकुमार हिरानी की बायोपिक फिल्म में एक और कलाकार की एंट्री की खबर मिली है। खबर के मुताबिक, तब्बू भी इस फिल्म मे एक मेहमान रोल में नजर आएंगी।

फिल्म में तब्बू खुद के रोल में नजर आएंगी और इस फिल्म में संजय का रोल निभा रहे रणबीर कपूर को ‘मुन्नाभाई एमबीबीएस’ के लिए बेस्ट हीरो का अवॉर्ड देंगी। 2004 में संजय दत्त को बेस्ट एक्टर इन कॉमेडी रोल के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था। तब्बू इन दिनों रोहित शेट्टी की फिल्म ‘गोलमाल 4’ के लिए हैदराबाद में शूटिंग कर रही हैं, जहां फिल्म का अंतिम शेड्यूल चल रहा है। तब्बू पहली बार ‘गोलमाल’ की टीम के साथ काम कर रही हैं। संजय दत्त के साथ तब्बू ने सालों पहले फिल्म ‘सरहद पार’ में काम किया था, जो बॉक्स ऑफिस पर नहीं चली थी।

राजकुमार हिरानी इन दिनों अमेरिका में हैं, जहां वे अपनी फिल्म का बड़ा शेड्यूल कर रहे हैं। इस शेड्यूल में रणबीर कपूर और सोनम कपूर हिस्सा ले रहे हैं। ये फिल्म पहले इस साल दिसम्बर मे रिलीज होनी थी, लेकिन अब इस फिल्म को अगले साल 30 मार्च को रिलीज किया जाएगा। तब्बू के अलावा अनुष्का शर्मा भी इस फिल्म में मेहमान रोल कर रही हैं। अनुष्का इस फिल्म में एक टीवी पत्रकार की भूमिका में बताई जाती हैं। हाल ही में रिलीज हुई ‘जग्गा जासूस’ के बॉक्स ऑफिस पर असफल होने के बाद रणबीर कपूर के लिए इस फिल्म को बेहद अहम माना जा रहा है।

कपिल शर्मा की फिल्म में भी होगा आइटम सॉन्ग

0

 इन दिनों अपने कॉमेडी शो की उठापटक में उलझे कपिल शर्मा ने बतौर हीरो और निर्माता अपनी फिल्म ‘फिरंगी’ की रिलीज तारीख 10 नवम्बर घोषित कर दी है। कपिल शर्मा की इस फिल्म को लेकर खबर मिल रही है कि इस फिल्म में कमर्शियल मसाले भरने के लिए एक आइटम सॉन्ग भी होगा, जिसमें अभिनेत्री मरियम जकारिया पर ये गाना फिल्माया जाएगा। मरियम जकारिया इससे पहले सैफ अली खान की फिल्म ‘एजेंट विनोद’ में करीना कपूर के साथ दिल मेरा मुफ्त का.. गाने में नजर आई थीं।

इसके बाद उन्होंने अक्षय कुमार की फिल्म ‘रावड़ी राठौड़’ में दुपट्टे में छिपाके… गाने में डांस किया था और इसके बाद फिल्म ‘बजाते रहो’ में उनका नागिन डांस चर्चित रहा था। बतौर नायिका उन्होंने इंद्र कुमार की फिल्म ‘ग्रेट ग्रैंड मस्ती’ में आफताब शिवदासानी के साथ काम किया था।

स्वीडन की रहने वाली मरियम जकारिया साउथ की कुछ फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। कपिल शर्मा की फिल्म को लेकर बताया जाता है कि फिल्म की अस्सी प्रतिशत शूटिंग पूरी हो चुकी है और आखिरी शेड्यूल होने वाला है। इस फिल्म में इशिता दत्ता कपिल शर्मा की हीरोइन है। इशिता दत्ता ने फिल्म ‘दृश्यम’ में अजय देवगन की बड़ी बेटी का रोल किया था। वे अपने दौर की हीरोइन तनुश्री दत्ता की छोटी बहन हैं। 

रेस 3 में सलमान के साथ जैक्लीन फर्नांडिज

0

रिमो डिसूजा के निर्देशन में शुरु होने जा रही सलमान खान की फिल्म रेस 3 में उनके साथ जैक्लीन फर्नांडिस की जोड़ी होगी। ये दोनों इससे पहले साजिद नडियाडवाला की फिल्म किक में साथ काम कर चुके हैं। टिप्स म्यूजिक के बैनर में बनने वाली रेस की तीसरी कड़ी में सलमान खान के होने की घोषणा हाल ही में की गई।

इस घोषणा में सबसे ज्यादा चौंकाने वाला फैसला ये था कि रेस की पहली दो कड़ियों का निर्देशन करने वाली अब्बास-मस्तान की जोड़ी को हटाकर निर्देशन की जिम्मेदारी रिमो डिसूजा को सौंपी गई, जो डांस डायरेक्टर भी रहे है। सलमान की फिल्म बजरंगी भाईजान के सेल्फी ले ले गाने का डांस डायरेक्शन रिमो ने ही किया था।

सलमान के साथ रिमो ने कुछ दिनों पहले एक म्यूजिकल फिल्म बनाने की घोषणा की थी, जिसमें सलमान को एक 13 साल की बेटी के पिता का रोल करना था। समझा जाता है कि टयूब लाइट के बाक्स आफिस पर न चलने के बाद सलमान ने बड़ा फैसला करते हुए रिमो की इस फिल्म में काम करने से मना कर दिया और साथ ही रेस 3 का प्रस्ताव इस शर्त के साथ माना कि रिमो इसके निर्देशक होंगे, जिसे टिप्स ने मान लिया।

कहा जा रहा है कि आबू धाबी में इन दिनों यशराज की फिल्म टाइगर जिंदा है के आखिरी शेड्यूल की शूटिंग कर रहे सलमान खान लौटकर रेस 3 की शूटिंग शुरु करेंगे और इस खबर को लेकर एक और बड़ी खबर ये सुनी गई है कि इसे थ्री डी फारमेट में बनाया जाएगा। 

163 महिला आरक्षियों को डीजीपी ने दिलाई शपथ

0

रुद्रपुर पुलिस लाइन में डीआइजी अजय रौतला ने 163 प्रशिक्षु महिला आरक्षियों की पासिंग आउट परेड की सलामी ली और महिला आरक्षियों को शपथ दिलाई। इसमें पिंकी जोशी सर्वोत्तम कैडेट बनी। वहीं डीआइजी ने प्रशिक्षण के दौरान श्रेष्ठ प्रदर्शन पर महिला आरक्षियों को पुरस्कृत किया। अब इन महिला आरक्षियों के पोस्टिंग की तैयारी की जा रही है।

शनिवार का दिन महिला आरक्षियों के लिए विशेष था। मौका था पासिंग आउट परेड का। परेड के दौरान महिला आरक्षियों ने नौ महीने के दौरान लिए प्रशिक्षण का प्रदर्शन किया। डीआईजी ने परेड का निरीक्षण कर सलामी ली। परेड में 163 महिला आरक्षियों ने भाग लिया।

डीआइजी ने महिला आरक्षियों को जी-जान से मेहनत करने के साथ ही अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों के निर्वहन करने का भी आह्वान किया। महिला परेड की कमांड धारा कोरंगा ने संभाली। धारा ने बाह्य कक्ष योग में प्रथम स्थान हासिल किया। पासिंग परेड के बाद अपने परिवार से मिलकर महिला आरक्षी भावुक भी हो गयी। वहीं इस मौके पर एसएसपी सदानंद दाते ने फरियादियों की समस्याएं सुनी और उनके निस्तारण का आश्वासन दिया।

एक माह से बंद पड़ी सड़क के कारण इस गांव के लोग हैं परेशान

0
रुद्रप्रयाग जिले के सांसद आदर्श ग्राम दीवली भणीग्राम को जोड़ने वाला मोटर मार्ग एक माह से बंद पड़ा है। मोटर मार्ग कई जगहों पर मलबा आने और पुस्ते टूटने से अवरुद्ध है। इससे ग्रामीणों को आवाजाही करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

एक माह से मार्ग बंद होने के कारण ग्रामीणों को रोजमर्रा की उपयोग वाली खाद्यसामग्री भी पीठ पर लाद कर लानी पड़ रही है। इसके साथ ही बीमार लोगों, गर्भवती महिलाओं और गैस सिलेंडर लाने ले जाने में लोगों को भारी परेशानी हो रही है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत इस सड़क का निर्माण मार्च 2013 में शुरू हुआ था। चार साल बीतने के बाद भी सड़क की स्थिति जस की तस बनी हुई है।
क्षेत्र पंचायत सदस्य गणेश तिवारी का कहना है कि सड़क की स्थिति को लेकर कई बार अधिकारियों को कहा गया, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। अब ग्रामीण आंदोलन का मन बना रहे हैं।

थम नहीं रहा स्वाइन फ्लू का आतंक, अब तक 14 की मौत

0

राजधानी में स्वाइन फ्लू लगातार पैर पसार रहा है। मरीजों की संख्या में भी लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। सरकार स्वास्थ्य सेवाओं का आलम यह है कि मरीज के मरने के बाद उनमें स्वाइन फ्लू की पुष्टि हो रही है। लचर व्यवस्थाओं के चलते अब तक 14 मरीजों की मौत हो चुकी है।

स्वाइन फ्लू दून में लगातार अपने पैर पसार रहा है। बीते रोज मिली रिपोर्ट में कोई पॉजीटिव मामला सामने नहीं आ है लेकिन कुल मामलों पर गौर करें तो अभी तक 75 मामलों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हो चुकी है। रिपोर्ट देरी से मिलने के कारण मारजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि होने में देरी हो रही है। शुक्रवार को भी एक ऐसा ही मामला सामने आया। उतराखंड चिन्यालीसौढ़ की चार वर्षीय जानवी की रिपोर्ट में शुक्रवार को स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई। जबकि बीमारी से ग्रस्त जानवी की नौ अगस्त को ही मौत हो गई है। ऐसे कई मामलों सामने आ चुके है। जिनमें रिपोर्ट आने से हफ्तों पहले ही मरीज अपनी जान गवां चुके थे। मौजूदा स्थिति की बात करें तो अभी भी 28 मामलों में रिपोर्ट आना बाकी है।

प्रदेश में हर साल स्वाइन फ्लू के मामले सामने आ रहे हैं। इस साल जनवरी से अब तक 208 संदिग्ध मरीजों के सैंपल लिए गए हैं। जिनमें पॉजिटिव मामलों की संख्या 75 तक पहुंच गई है। स्वाइन फ्लू को लेकर विभाग भले ही सक्रियता के दावे कर रहा है। मगर लचर व्यवस्था के चलते मरीजों की जान सांसत में बनी है। संदेह पर जिन मरीजों के सैंपल प्रारंभिक लक्षण के बाद जांच के लिए भेजे जा रहे हैं, उनपर भी कई दिन बाद भी स्थिति स्पष्ट नहीं हो पा रही। ऐसे में तुक्के में मरीज का उपचार चल रहा है। ऐसे कई उदाहरण हैं जहां स्वाइन फ्लू की पुष्टि मरीज की मौत के बाद हुई।

एचआईएचटी में अपनी परिचित का इलाज कर रहे सहारनपुर निवासी अभिषेक ने बताया कि चार अगस्त को उन्होंने 44 वर्षीय शालिनी अग्रवाल को अस्पताल में भर्ती कराया लक्षण को देखते हुए अस्पताल द्वारा इलाज पहले शुरू कर दिया गया। लेकिन रिपोर्ट में स्वाइन फ्लू की पुष्टि 10 अगस्त को हुई। समय रहते रिपोर्ट मिलने से इलाज और बहतर हो सकता है। गनीमत है कि हमने समय से उपचार कराया। रिपोर्ट की देरी मरीजों के लिए मुसीबत बन रही है। हालांकि सीएमओ डॉ. टीसी पंत के मुताबिक स्वास्थ्य महकमा स्वाइन फ्लू से निबटने के लिए तैयार है। दवाइयां भी उपलब्ध हैं। निजी व सरकारी अस्पतालों को मरीज में स्वाइन फ्लू के लक्षण मिलने पर तुरंत सूचना देने को कहा गया है।

उत्तराखंड में सिर्फ एक लैब
उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू जांच की एकमात्र लैब श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में है। यहां पर कुझ ही घंटों में स्वाइन फ्लू परीक्षण की रिपोर्ट तैयार हो जाती है एनसीडीसी नई दिल्ली से मान्यता प्राप्त इस लैब में सभी अत्याधुनिक सुविधाएं हैं। महंत इंदरेश अस्पताल खुद सरकार अस्पतालों में आए रहे संदिग्ध मामलों में स्वाइन फ्लू के सैंपल जांचने के लिए तैयार है, इस बारे में अस्पताल द्वारा पहल भी की गई लेकिन इसके बावजदू भी सैंपल्स को जांच के लिए दिल्ली भेजा जा रहा है। जिस कारण देरी हो रही है। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी भूपेंद्र रतूड़ी ने बताया कि स्वाइन फ्लू की जांच संबंधित एक एमओयू प्रस्ताव बनाकर हमने स्वास्थ्य विभाग को भेजा था, उसका कोई जवाब अभी तक नहीं मिला है। हमारा ध्येय है कि आम जनता को समय से रिपोर्ट मिल जाए ताकि उसका ट्रीटमेंट समय से शुरू हो सके।

डॉ. तारा चंद पंत, मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया, “जांच के लिए नमूने दिल्ली भेजे जाते हैं। जिसकी रिपोर्ट आने में वक्त लगता है। हालांकि इस बीच मरीज का उपचार शुरू कर दिया जाता है।” वहीं डॉ. पुनीत चंद्रा, जनपद नोडल अधिकारी, स्वाइन फ्लू ने कहा, “अभी तक 75 मामले स्वाइन फ्लू के सामने आ चुके हैं। इस समय 26 मरीज भर्ती हैं। मरीजों का इलाज अलग-अलग अस्पताल में चल रहा है।”

मौसम में नमी बढ़ा रही परेशानी
स्वाइन फ्लू के वायरस और मौसम में गहरा संबंध है। कम तापमान और ज्यादा नमी के कारण हवा घनी होती है। जो वायरस के एक्टिव होने में मददगार बन रही है। यही कारण है कि स्वाइन फ्लू दून में लगातार अपना असर दिखा रहा है। क्या बच्चे और क्या बड़े, यह हर किसी को अपनी गिरफ्त में ले रहा है।

बुजुर्गों और बच्चों को ज्यादा खतरा
स्वाइन फ्लू बुजुर्गों और बच्चों को जल्दी गिरफ्त में लेता है। इस साल सामने आए स्वाइन फ्लू के अधिकतर मामलों में इस बात की तस्दीक भी होती है। इनमें से अधिकांश मरीजों की उम्र 40 साल से ऊपर या पांच साल से कम थी। ऐसे में बुजुर्गों और बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर खासी सतर्कता बरतने की जरूरत है। इसके अलावा गंभीर बीमारियों से ग्रसित लोगों और कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता वालों में भी स्वाइन फ्लू होने का खतरा ज्यादा रहता है। वरिष्ठ फिजिशियन मुकेश सुंद्रियाल का कहना है कि आयु बढ़ने के साथ ही मनुष्य में रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होने लगती है। इसी तरह बच्चों में भी रोग प्रतिरोधक क्षमता काफी कम होती है। ऐसे में इन दोनों आयु वर्ग में बीमारियों की चपेट में आने का खतरा सबसे ज्यादा रहता है। स्वाइन फ्लू का वायरस भी बच्चों और बुजुर्गों पर ही सबसे ज्यादा अटैक करता है।

ग्रामीण डाक सेवकों का चौथे दिन भी हड़ताल

0

अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ के आह्वान पर ग्रामीण डाक सेवकों का हड़ताल शुक्रवार तीसरे दिन भी देहरादून सहित पूरे प्रदेश में जारी रहा। जिसका असर ग्रामीण क्षेत्रों में देखने को मिल रहा है।

पिछले तीन दिनों से चल रहे ग्रामीण डाक सेवकों के हड़ताल शुक्रवार को भी जारी रहा। देहरादून, हरिद्वार, टिहरी, रुद्रपुर, गोपेश्वर सहित अन्य जिलों के ग्रामीण डाक कर्मी अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से धरना प्रदर्शन कर रहे है।
धरना को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि सरकार ग्रामीण डाक सेवकों की मांगे नहीं मान रही है। जब तक मांगें नहीं मानी जाएगी तब तक हड़ताल जारी रहेगा। उन्होंने जीडीएस कमेटी रिपोर्ट पर एआईजीडीएसयू द्वारा दिए गए सुझाव को लागू करने, ग्रामीण डाक सेवकों से आठ घंटे कार्य लेने, ग्रामीण डाक सेवकों को डाक कर्मी का दर्जा देने तथा पेंशन योजना लागू करने की मांग किया। अगर इसी तरह हड़ताल लंबी चली तो ग्रामीण क्षेत्रों में परेशानियां बढ़ सकती हैं। हड़ताल के चलते न तो डाक आपा रही है और नहीं प्रधान या उप डाकघरों के जरिए पत्र पहुंच पा रहे हैं। ऐसे में आवश्यक कागजात समय से घर न पहुंच पाने से लोगों की चिंताएं बढ़ गई है। 


हड़ताली डाककर्मियों का कहना है कि संघ नियमितीकरण सहित कमलेश चंद्र कमेटी की सिफारिशों को लागू करने सहित चार सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं। केंद्रीय एवं प्रांतीय कार्यकारिणी के आह्वान पर बेमियादी हड़ताल शुरू की गई है। जब तक मांगों को लेकर कदम नहीं उठते तब तक आंदोलन को जारी रखा जाएगा। देहरादून के प्रधान डाकघर के पोस्टमास्टर जेपी सेमवाल ने न्यूजपोस्ट से बातचीत के दौरान कहा कि ग्रामीण डाक कर्मियों की मांग जायज है और उनका प्रदर्शन शांतिपूर्ण चल रहा है।
देहरादून शहर में हड़ताल से ज्यादा परेशानी नही है और वे सहयोग भी प्रदान कर रहे है लेकिन ग्रामिण क्षेत्रों में परेशानी हो रही है।
गांवों के छोटे-बड़े डाकखाने बंद है, न तो मनिऑर्डर हो रहे है और ना ही गांव के डाकघरों में बचत जमा हो रही है। इधर गांव से लेकर जिला मुख्यालय के मुख्य डाकघर में ग्रामीण डाक कर्मी हड़ताल पर जमे है।प्रतियोगितात्मक परीक्षाओं की कोई जानकारी नहीं मिल रही है।

आज के डिजिटल युग में भी कई गांव व घाटियां ऐसी है, जहां सूचनाओं का आदान-प्रदान टेलीफोन के बजाय चिट्ठी-पत्रियों से होता है। जिन क्षेत्रों में संचार व्यवस्था ठीक नहीं या पहुंची ही नहीं, ऐसे में डाकिये की चिट्ठी ही सूचनाओं का माध्यम है। पल्ला, किमाणा, जखोला, द्वींग तपोण हो या नीती मलारी घाटी अथवा सुतौल कनौल या देवाल के सुदुरवर्ती गांव में सूचनाओं के साधन है। इन गांव के डाक कर्मी हड़ताल पर है। ग्रामीण डाक सेवक संघ के अध्यक्ष पान सिंह नेगी, बीआर देवराडी, योगेश्वर प्रसाद सती, सतीश भट्ट ने बताया कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जायेंगी तब तक वे हड़ताल पर डटे रहेंगे। 21 को महारैली निकाली जायेगी।

चिरंजीवी की तेलुगू फिल्म में अमिताभ बच्चन

0

 सदी के महानायक अमिताभ बच्चन पहली बार साउथ के दिग्गज सितारे चिरंजीवी के साथ काम करने जा रहे हैं। चिरंजीवी की नई तेलुगू फिल्म में काम करने के लिए अमिताभ बच्चन तैयार हो गए हैं। बच्चन पहली बार किसी तेलुगू फिल्म में काम करेंगे। ये फिल्म आंध्र प्रदेश के मशहूर स्वतंत्रता सेनानी नरसिम्हा रेड्डी की जिंदगी पर बनने जा रही है, जिसमें चिरंजीवी उनके रोल को निभाएंगे।


फिल्म में हीरोइन के तौर पर तेलुगू फिल्मों की जानी मानी अभिनेत्री नयनतारा को फाइनल किया गया है। सूत्र बता रहे हैं कि इस फिल्म को तेलुगू के साथ-साथ हिन्दी में डब करके साथ-साथ रिलीज किया जाएगा। फिल्म में अमिताभ बच्चन के रोल को लेकर अभी बहुत जानकारी नहीं मिली है, लेकिन कहा जा रहा है कि वे छोटा, लेकिन प्रभावशाली रोल करेंगे। सुरेद्र रेड्डी फिल्म के निर्देशक हैं, जबकि चिरंजीवी के बेटे रामचरन तेजा इसके अधिकारिक निर्माता हैं। अपने करियर में 150 फिल्मों में काम कर चुके चिरंजीवी ने 90 के दशक में हिन्दी में ‘प्रतिबंध’ और ‘आज का गुंडाराज’ जैसी फिल्मों में काम किया है।