Page 587

पुलिस का कारनामा बिना जांचे ही कर दिया सीज

0

अवैध खनन और ओवर लोर्ड वाहनों पर अंकुश लगाये जाने को लेकर पुलिस द्वारा चलाये जा रहे अभियान पर अब सवालिया निशान लगने लगे हैं।यहां पुलिस का अनोखा कारनामा देखने को मिला.. पुलिस ने बिना जांच के ही वाहन सीज तो कर दिया  लेकिन सीज करते हुए वाहन में जो सामग्री दिखाई गयी है दरअसल वो है ही नहीं।वाहन में ओवर लोर्ड रेता होना बताया जा रहा है जबकि वाहन में आर.बी.एम रखा हुआ था।जब वाहन चालक द्वारा पुरे कागज दिखाये गये तो पुलिस द्वारा वाहन चालक के साथ बदसकुली तक की गयी। जिसके बाद पुलिस ने आधा दर्जन मुकदमें वाहन चालक पर लागाकर जबरन उसे फंसाने का प्रयास करना शुरु कर दिया।इसकी सूचना जब वाहन स्वामी को मिली तो उनके द्वारा उच्च अधिकारियों से सूर्या चोकी इन्चार्ज के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी गयी।वहीं अब मामला अधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद जांच की जा रही है,जबकि अधिकारी अपने मातहतों को बचाने की जुगत में लगे हुए है।

ऋतिक रोशन के साथ फिर से कटरीना कैफ की जोड़ी

0

बिहार में युवाओं के लिए शिक्षा का प्रबंध करने वाले मशहूर आनंद कुमार की जिंदगी पर बनने वाली फिल्म में रितिक रोशन के साथ कैटरीना कैफ की जोड़ी बन सकती है। इस बात का संकेत फिल्म की निर्माण टीम की ओर से मिले हैं।

इस फिल्म की योजना को लेकर कैटरीना कैफ के साथ संपर्क हुआ है और वहां से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। कैटरीना कैफ इन दिनों आबू धाबी में सलमान खान के साथ यशराज की फिल्म टाइगर जिंदा है की शूटिंग के अंतिम शेड्यूल में हिस्सा ले रही हैं। इस शेड्यूल के समाप्त होने के बाद मुंबई लौटकर कैटरीना कैफ की मुलाकात विकास बहल के साथ हो सकती है, जो आनंद कुमार पर बनने वाली फिल्म के निर्देशक हैं।

माना जा रहा है कि अगर कटरीना कैफ के साथ बात नहीं जमी, तो दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा के साथ भी बात की जाएगी, लेकिन कटरीना कैफ को पहली पसंद माना जा रहा है। कटरीना के साथ रितिक रोशन ने अब तक फरहान अख्तर की कंपनी की फिल्म जिंदगी न मिलेगी दोबारा और बैंग-बैंग में काम किया है।

कटरीना इन दिनों यशराज की फिल्म ठग आफ हिंदोस्तां और शाहरुख खान के साथ बन रही आनंद एल राय की फिल्म में व्यस्त रहेंगी। रितिक रोशन भी अक्तूबर से अपने पापा राकेश रोशन के साथ कृष-04 की योजना पर काम शुरू कर रहे हैं और वे अगले पूरे साल इस फिल्म में बिजी रहेंगे। इसलिए माना जा रहा है कि आनंद कुमार वाली फिल्म 2019 में ही शुरू हो सकेगी। 

रास्ते पर पड़ी खंडित मूर्तियों को सहेज कर शिवेंद्र करते है उसका संस्कार

0

हिंदु संस्कृति की एक पहचान तो होती है, घर में एक मंदिर, जिसमें लगभग सभी भगवानों की एक या एक से ज्यादा मूर्तियां होती ही है, लेकिन एक बार जब यह मूर्तियां खंडित हो जाती है तो आप उसका क्या करते हैं?

जवाब आसान है! किसी पीपल के पेड़ के नीचे या किसी छोटे मंदिर के पास बने चबूतरे पर या किसी नुक्कड़ पर यह खंडित मूर्तियां रख दी जाती हैं।इन मूर्तियां का बाद में क्या होता है किसी को परवाह नहीं क्योंकि अपने हिसाब से आपने उन मूर्तियों को सही जगह रख दिया है। लेकिन हम में से कुछ लोग ऐसे भी हैं जो इन खंडित मूर्तियों, पुराने कैलेंडर और भगवान से जुड़ी चीजों को इकट्ठा करते हैं और उसका पूरे रिति रिवाज के साथ संस्कार करते हैं।

जी हां, देहरादून शहर के शिवेंद्र सिंह एक ऑटो चालक हैं और पिछले 3 महीने से सड़क के किनारे मिले खंडित मूर्तियों को इकट्ठा कर रहें हैं। शिवेंद्र से न्यूज़पोस्ट की हुई बातचीत में उन्होंने बताया कि, “हमेश से यह बात परेशान करती थी कि लोग खंडित मूर्तियों को कहीं भी क्यों छोड़ देते हैं?” इसके विषय में उन्होंने दून के मेयर विनोद चमोली से मुलाकात भी की। शिवेंद्र ने अपनी पहल के बारे में मेयर को बताया और मेयर ने उन्हें दो-तीन आदमी उपलब्ध कराएं जिन्होंने इस काम में उनकी मदद की। शिवेंद्र बताते हैं कि, “टपकेशवर से लेकर चंद्रमणि तक एक ट्राली से भी ज्यादा खंडित मूर्तियां इकट्ठी की, इसके अलावा नगर निगम से मिले एक कमरे में वह इन सारी मूर्तियों को रखते हैं। इन मूर्तियों में सभी भगवान जैसे कि साई बाबा, शिव जी,मां दुर्गा और भी बहुत सारी मूर्तियां मौजूद होती है।” पिछले तीन महीने से इकट्ठी की हुई इन मुर्तियों को सोमवार को संस्कार कर दिया गया।जिसके लिए शांतिकुंज के पुरोहित सेमवाल जी,डा.ततोदशी,शर्मा जी(नगर निगम अधिशासी अभियन्ता), ए.के चौधरी आदि लोग मौजूद थे।

god

शिवेंद्र कहते हैं कि, “इस आयोजन पर हमने काफी लोगों को बुलाया था लेकिन दुख इस बात का है कि लोग इसके बारे में सोचना ही नहीं चाहते।” शिवेंद्र की इस पहल के लिए प्रेरणा बनी उनका माँ जिनके देहांत को लगभग एक साल हो चुका है। शिवेंद्र कहते हैं कि जब तक मेरी मां जीवित थी मेरा द्यान इन चीजों पर कम जाता था लेकिन समय के साथ मैं इनसे जुड़ता चला गया।

शिवेंद्र कहते हैं कि कहने को हिंदु धर्म में सबसे ज्यादा भगवान है लेकिन इसके प्रति लोगों की जागरुकता शून्य है। भगवान की मूर्तियों को सालों तक घर में पूजने के बाद एकाएक उसको उठाकर गली नुक्कड़ पर रखना कोई भक्ति नहीं है। शिवेंद्र कहते हैं कि, “इस संबंध में बनाई गई फिल्म ‘पीके’ दिल के बहुत करीब है जिसमें आमिर खान मुख्य भूमिका में हैं।”

शिवेंद्र ने कहा कि, “अब मैं इस पहल को आगे भी करता रहूंगा क्योंकि इससे और कुछ तो नहीं मन की शांति और मूर्तियों को इधर-उधर ठोकरे खाने से तो बचा ही लूंगा। खंडित मूर्तियों को इधर-उधर रख कर हम केवल अपने धर्म की दुर्गति कर रहे हैं।”

अपनी इस पहल के माध्यम से शिवेंद्र सबसे कहना चाहते हैं कि अपने घर की की पुरानी और खंडित मूर्तियों को सड़क,नाली,दिवार आदि पर रखने से बेहतर विकल्प है उसको किसी पेड़ के नीचे मिट्टी में दबाना।इससे कम से कम पुरानी मूर्तियां जानवरों का आहार और लोगों के पैरों को नीचे आने से बच जाएंगी।

मंत्री सतपाल ने किया मेला अस्पताल व अतिथि गृह का निरीक्षण

0

पर्यटन एवं सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने सोमवार को मेला अस्पताल, सिंचाई विभाग एवं गढ़वाल मंडल विकास निगम द्वारा नव-निर्मित राज्य अतिथि गृह का निरीक्षण किया। सबसे पहले उन्होंने मेला अस्पताल हरिद्वार का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद महाराज ने बताया कि खतौली हुई रेल दुर्घटना में जिन घायलों का इलाज मेला अस्पताल में चल रहा था उन सभी को चिकित्सा उपरांत डिस्चार्ज कर दिया गया है। सभी को पूर्णरुप से चिकित्सा सुविधा दी गयी।

महाराज ने बताया कि प्रेमनगर आश्रम में रेल दुर्घटना से पीड़ित 200 लोगों को चिकित्सा लाभ दिया गया, जिनमें से 50 लोगों अपने गंतव्य को जा चुके हैं तथा शेष 150 लोगों को चिकित्सा सुविधा दी जा रही है। उन्होंने कहा कि यह एक अत्यंत दुखद हादसा है, जिसमें सरकार पूरी तरह से पीड़ितों के साथ है।
उन्होंने दुर्घटना में मारे गये लोगों के प्रति श्रद्धांजलि देते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति की प्रार्थना की। दुर्घटना के दिन खतौली से रोडवेज की बसों में आये घायलों से टिकट के पैसे लिये जाने की घटना का संज्ञान लेते हुए सतपाल महाराज ने कहा कि वह इसकी जांच कराएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी को दूर करने एवं मरीजों को हरसंभव चिकित्सा सुविधा देने के लिए प्रयासरत है।
इसके उपरांत उन्होंने मायापुर स्थित सिंचाई विभाग हरिद्वार के कार्यालय का निरीक्षण किया। बायोमिट्रिक हाजिरी सिस्टम का जायजा लिया। सभी पुरानी फाइलों का डाटा कम्प्यूटर में सुरक्षित रखने एवं फाइलों को संरक्षित रखने के निर्देश दिए।
शौचालय का निरीक्षण करते हुए उन्होंने साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए तथा दीवारों पर आने वाले सीलन को स्वास्थ्य के लिए हानिकारक बताते हुए दीवारों को रिपेयर करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही वह सिंचाई विभाग के अधिकारियों को साथ लेकर लखनऊ में उत्तर प्रदेश के सिंचाई मंत्री से भेंट कर जमरानी बांध पर वार्ता करेंगें।
महाराज ने कहा कि जमरानी बांध से मिलने वाले पानी से हल्द्वानी का जल संकट दूर होगा। उन्होंने सिंचाई विभाग हरिद्वार को निर्देश देते हुए कहा कि किये जाने वाले कार्यों में पहले सैटेलाइट के जरिए माॅनीटरिंग करें तथा यदि आवश्यकता हो तो जेसीबी का प्रयोग कर पानी के फ्लो को रोककर लोगों को राहत पहुंचाए। उन्होंने कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।
गढ़वाल मंडल विकास निगम द्वारा नव निर्मित वीआईपी गेस्ट हाउस का निरीक्षण कर उन्होंने पार्किंग में लगाई गयी टाइल्स का सैंपल लेकर इसकी जांच कराने को कहा, साथ ही उन्होंने फायर संबंधी सभी उपकरणों को मानक अनुरुप रखने को कहा। गेस्ट हाउस में बने शौचालयों को भी दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जल्द ही वीआईपी गेस्ट हाउस का लोकार्पण किया जाएगा।

अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए सहकारी बैंकों के सचिव

0

साधन समिति सचिव परिषद उत्तरकाशी जिला शाखा के बैनर तले जिले के सहकारी बैंकों में काम करने वाले सचिव सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गये हैं। जिलामुख्यालय स्थित सहकारी बैंक परिसर में अपनी मांगों को लेकर सभी सचिवों ने धरना प्रदर्शन किया।

साधन समिति सचिव परिषद जिला शाखा के अध्यक्ष जय सिंह राणा ने बताया कि कर्मचारियों की विभिन्न मांगे हैं जो काफी लंबे समय से लंबित हैं। इनमें कैडर सचिवों को 1 जनवरी 2016 से सातवें वेतन के आदेश किए जाने, पांचवे और छठे वेतन के अवशेष वेतन का भुगतान देने, पैक्स कैडर सचिवों का न्यूनतम ग्रेड वेतन 2800 रुपए किए जाने, पैक्स कैडर सचिवों पदोन्नति वेतनमान देने आदि मांगे शामिल हैं।
राणा ने बताया कि लंबे समय से अपनी वे मांग कर रहे हैं, लेकिन सरकार उसे नजर अंदाज कर रही है। इसलिए सभी ने अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है। वहीं, साधन समिति सचिव परषिद् की हड़ताल से मिनि बैंक के माध्यम से विकलांग व विधवा पेंशन के अलावा, काश्तकारों को दिया जाने वाला लोन, किसानों को खाद वितरण आदि कार्य बाधित रहे।

बिग बास का पहला प्रोमो रिलीज

0

कलर्स चैनल पर शुरू होने जा रहे बिग बास के 11वें सीजन का पहला प्रोमो बाहर आ गया है। चैनल के सीईओ राज नायक ने नए सीजन के पहले प्रोमो को सोशल मीडिया पर शेयर किया। 45 सेकेंड के इस प्रोमो में सलमान खान 11वें सीजन की खूबियों की झलक दिखा रहे हैं।

प्रोमो से साफ हो जाता है कि इस बार बिग बास के नए सीजन में पड़ोसियों के कांसेप्ट को प्रमुखता दी गई है। एक सीजन में बिग बास के घर को दो हिस्सों में बांटा गया था, लेकिन इस बार कहा जा रहा है कि बिग बास के दो अलग अलग घर होंगे, जिसमें पड़ोसियो की खटपट को शो का एक बड़ा आकर्षण बनाया गया है।

इस बार भी कामन मैन और सेलिब्रिटी के बीच मुकाबला होगी और सप्ताह के अंत में सलमान के साथ वीकंड का वार होगा। नए सीजन में बिग बास के घर के प्रतियोगियों की लिस्ट को लेकर मीडिया में बहुत सारे नामों की चर्चा लगातार हो रही है। अब तक ये शो अक्तूबर में शुरू होकर जनवरी तक चलता था। इस बार इसे 24 सितंबर को शुरू किया जा रहा है और 31 दिसंबर से पहले ही इस सीजन का विजेता तय हो जाएगा। 

‘बरेली की बर्फी’ की पहले तीन दिन की कमाई 11.50 करोड़

0

पिछले शुक्रवार को रिलीज हुई फिल्म ‘बरेली की बर्फी’ की पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत हुई थी, लेकिन पहले तीन दिनों के बाद इसके कारोबार में काफी बेहतरी की खबरें मिल रही हैं। पहले दिन 2.50 करोड़ का कारोबार करने वाली इस फिल्म ने शनिवार को 3.50 करोड़ का कारोबार किया, तो इस फिल्म के लिए रविवार बेहतर रहा और फिल्म ने रविवार को पांच करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया।

इस तरह से पहले तीन दिनों में फिल्म का कारोबार 11.30 करोड़ हो गया। इस कलेक्शन के साथ फिल्म अपनी लागत (15 करोड़) वसूलने के करीब आ गई है। सोमवार को अगर फिल्म के कलेक्शन में ज्यादा गिरावट न आई, तो पहले सप्ताह के पूरा होने पर फिल्म ये लागत वसूल कर सकती है।

आयुष्मान खुराना, कीर्ति सैनॉन और राजकुमार राव की त्रिकोणीय प्रेम वाली इस फिल्म का निर्देशन अश्विनी अयैर तिवारी ने किया है, जबकि उनके पति और आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ के निर्देशक रहे नितेश तिवारी ने इस फिल्म की स्क्रिप्ट लिखी है।

⁠⁠⁠⁠⁠डीबीएस चुनाव के लिए धमका कर पैसे मांगने वाले गिरफ्तार

0

कल रात वादी आयुष टंडन, विहार देहरादून नेथाना डालनवाला में लिखित तहरीर दी की वादी का राजपुर रोड पर थ्री-पिरामिड नाम से एक रेस्टोरेन्ट है। जहां पर 19 तारीख को सौरभ गुलेरिया,विपुल गौड़,पंकज कुमार ने आकर डी.बी.एस. कालेज के चुनाव के नाम पर पैसों की माँग की।

वादी द्वारा पैसे देने से मना करने पर युवको ने वादी को जान से मारने की धमकी दी गयी। लिखित तहरीर के आधार पर थाना डालनवाला में मु.अ.स. 202/17 धारा 384/506 बनाम देवेन्द्र नेगी व अन्य पंजीकृत किया गया, जिसमे आज अभियुक्तों को को गिरफ्तार कर माननीय न्यायलय के समक्ष पेश किया गया।

पार्टी में रिवॉल्वर से गोली चलाना पङा महंगा

0

कल रात पैसिफिक गोल्फ एस्टेट के निकट हिल व्यू रेस्टोरेंट, सहस्रधारा रोड, राजपुर,देहरादून से फायरिंग की आवाज की सूचना थाना राजपुर को प्राप्त हुई। इस सूचना पर थानाध्यक्ष राजपुर, पुलिस टीम के साथ घटना स्थल के लिए रवाना हुए। घटना स्थल पर पहुँचकर पुलिस दल द्वारा जाँच/पूछताछ की तो पाया कि उपरोक्त रेस्टोरेंट में राजकुमार, रायपुर रोड, देहरादून की जन्मदिन की पार्टी चल रही थी, इसी पार्टी में सम्मलित एक व्यक्ति जिसका नाम धीरेन्द्र प्रताप सिंह उम्र 37 वर्ष ने जोश/आवेश में आकर अपनी लाईसेंसी रिवॉल्वर 12 बोर नंबर 65439 से कई हर्ष राउंड फायरिंग किये।

पुलिस टीम द्वारा धीरेन्द्र को उसके अपराध से अवगत करा कर मौके से गिरफ्तार किया गया तथा रिवॉल्वर, 3 खोके कारतूस, लाइसेंस पुलिस द्वारा कब्जे में लिया गया। अभियुक्त उपरोक्त ने पूछताछ में बताया कि पार्टी के दौरान जोश में आकर उसने अपने रिवॉल्वर से हवा में कई राउंड फायर किये।

अभियुक्त धीरेन्द्र उपरोक्त के विरूद्ध थाना राजपुर में 30 आर्म्स एक्ट में अभियोग दर्ज कर कानूनी कार्यवाही की जा रही है। अभियुक्त उपरोक्त के लाईसेंसी रिवॉल्वर की निरिस्ते करण की रिपोर्ट श्रीमान जिला अधिकारी देहरादून को प्रेषित की जा रही है।

“कह दूं तुम्हे” को नये अंदाज में सामने लाये जुबिन नौटियाल

0

यूं तो ज़ुबीन का नाम किसी परिचय का मोहताज नहीं है। ज़ुबीन के गानों की फैन लिस्ट दिन पर दिन लंबी होती जा रहा है। ऐसे में ज़ुबीन का नया लाॅंच हुआ गाना लोगों के ज़ुबान पर चढ़ने लगा है। किशोर दा का मशहूर गाना, ‘कह दूं तुम्हें या चुप रहूं’  ज़ुबीन ने अपनी मखमली आवाज से नया लुक दिया है। यह गाना इमरान हाशमी और ईशा गुप्ता पर फिल्माया गया है। आपको बतादें कि सितंबर में रिलीज होने वाली फिल्म ‘बादशाहों’ में बड़े-बड़े सितारे जैसे कि अजय देवगन,इलियाना डिक्रूज,ईशा गुप्ता,ईमरान हाशमी और भी सितारे हैं।

जुबीन नौटियाल के इस गाने में उनका साथ नीति मोहन और तनिष्क बागची ने दिया है।संगीत की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाने वाले उत्तराखंड के जुब़ीन नौटियाल ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि मेहनत और लगन से किसी भी मुकाम पर पहुंचा जा सकता है।आपको बतादें कि गाने के विडियो को यूट्यूब पर एक दिन में 3 मिलियन हिट्स मिले हैं।

jubin nautiyal

टीम न्यूज़पोस्ट से खास बातचीत में ज़ूबीन नोटियाल ने अपने लेटेस्ट हिट् के बारें में बताया, “अपनी आवाज़ और गायकी के खास अंदाज से बाॅलिवुड में अपनी जगह बनाने वाले जूबिन नौटियाल फिर से अपने चाहने वालों के लिये नये संगीत के साथ मौजूद है। बादशाहो पिक्चर में अपने जमाने के सदाबहार गाने कह दूं तुम्हे को नये अंदाज में लेकर। किशोर कुमार के गाये इस सदाबहार गीत को नये तरीके से परोसने के बारे में जुबिन कहते हैं कि “कह दूं तुम्हे मेरे और सभी के लिये किसी एन्थम जैसा है।मुझे किशोर दा, असीा बोंसले और इस गाने से बेहद प्यार है। फिछले बार हम्मा गाने के लिये तनिष्क के साथ मैने काम किया था। इस बार भी जब इस गाने को गाने की बारी आी तो तनिष्क ने मुझे मौका दिया। और एक ऐसा गाना गाने का मौका मिलना जिसे आपने सारी उम्र सराहा है ये काफी रोमांचक था। ”

पुराने क्लासिक गानों की रीपैकेजिंग के बारे में जुबिन कहते हैं कि “मुझे पुराने गानों को रिक्रियेट करने से कोई परहेज नहीं है। बल्कि मुझे पुराने गानों को गाने में काफी मजा आता है क्यों कि इन गानों में लोगों से कन्कट करने की एक कशिश होती है।और इस तरह हम आज की पीढ़ी को पुरानी अनमोल यादों से रूबरू करा रहे हैं। “

जुबिन का मानना है कि किशोर दा ने उन्हें और उनके जैसे तमाम गायकों को काफी कुछ सिखाया है। उनके गानों पर काम करना हमेशा मजादार होता है क्योंकि ुनके गानों में हमेशा से ही एक फन एलिमेंट होता है। ये ही सबसे बड़ी चीज है जो जुबिन अपने गाये गानों में पिरोने की कोशिश भी करते हैं।

बाॅलिवुड में अपने करियर के बारे में जुबिन काफी संतुष्ट और उत्साहित हैं। उनका मानना है कि वो एक बार में एक ही गाना गाने पर काम करना चाहते हैं ताकी वो पूरा फोकस उसी गाने पर कर सकें। वो ऐसे गाने गाना चाहते हैं जिनसे वो कनेक्ट कर सके। इन दिनों जुबिन को रीमिक्स किंग के नाम से बुालाया जाने लगा है। जुबिन भी अपनी इस नये टाइटल को काफी इंजआॅय कर रहे हैं। उनका कहना है कि अगर वो पुराने गानों में कुछ ऐसा डाल पा रहे हैं जो लोगों को पसंद आ रहा है तो ये करने में उन्हें काफी खुशी होगी।