Page 587

“कह दूं तुम्हे” को नये अंदाज में सामने लाये जुबिन नौटियाल

0

यूं तो ज़ुबीन का नाम किसी परिचय का मोहताज नहीं है। ज़ुबीन के गानों की फैन लिस्ट दिन पर दिन लंबी होती जा रहा है। ऐसे में ज़ुबीन का नया लाॅंच हुआ गाना लोगों के ज़ुबान पर चढ़ने लगा है। किशोर दा का मशहूर गाना, ‘कह दूं तुम्हें या चुप रहूं’  ज़ुबीन ने अपनी मखमली आवाज से नया लुक दिया है। यह गाना इमरान हाशमी और ईशा गुप्ता पर फिल्माया गया है। आपको बतादें कि सितंबर में रिलीज होने वाली फिल्म ‘बादशाहों’ में बड़े-बड़े सितारे जैसे कि अजय देवगन,इलियाना डिक्रूज,ईशा गुप्ता,ईमरान हाशमी और भी सितारे हैं।

जुबीन नौटियाल के इस गाने में उनका साथ नीति मोहन और तनिष्क बागची ने दिया है।संगीत की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाने वाले उत्तराखंड के जुब़ीन नौटियाल ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि मेहनत और लगन से किसी भी मुकाम पर पहुंचा जा सकता है।आपको बतादें कि गाने के विडियो को यूट्यूब पर एक दिन में 3 मिलियन हिट्स मिले हैं।

jubin nautiyal

टीम न्यूज़पोस्ट से खास बातचीत में ज़ूबीन नोटियाल ने अपने लेटेस्ट हिट् के बारें में बताया, “अपनी आवाज़ और गायकी के खास अंदाज से बाॅलिवुड में अपनी जगह बनाने वाले जूबिन नौटियाल फिर से अपने चाहने वालों के लिये नये संगीत के साथ मौजूद है। बादशाहो पिक्चर में अपने जमाने के सदाबहार गाने कह दूं तुम्हे को नये अंदाज में लेकर। किशोर कुमार के गाये इस सदाबहार गीत को नये तरीके से परोसने के बारे में जुबिन कहते हैं कि “कह दूं तुम्हे मेरे और सभी के लिये किसी एन्थम जैसा है।मुझे किशोर दा, असीा बोंसले और इस गाने से बेहद प्यार है। फिछले बार हम्मा गाने के लिये तनिष्क के साथ मैने काम किया था। इस बार भी जब इस गाने को गाने की बारी आी तो तनिष्क ने मुझे मौका दिया। और एक ऐसा गाना गाने का मौका मिलना जिसे आपने सारी उम्र सराहा है ये काफी रोमांचक था। ”

पुराने क्लासिक गानों की रीपैकेजिंग के बारे में जुबिन कहते हैं कि “मुझे पुराने गानों को रिक्रियेट करने से कोई परहेज नहीं है। बल्कि मुझे पुराने गानों को गाने में काफी मजा आता है क्यों कि इन गानों में लोगों से कन्कट करने की एक कशिश होती है।और इस तरह हम आज की पीढ़ी को पुरानी अनमोल यादों से रूबरू करा रहे हैं। “

जुबिन का मानना है कि किशोर दा ने उन्हें और उनके जैसे तमाम गायकों को काफी कुछ सिखाया है। उनके गानों पर काम करना हमेशा मजादार होता है क्योंकि ुनके गानों में हमेशा से ही एक फन एलिमेंट होता है। ये ही सबसे बड़ी चीज है जो जुबिन अपने गाये गानों में पिरोने की कोशिश भी करते हैं।

बाॅलिवुड में अपने करियर के बारे में जुबिन काफी संतुष्ट और उत्साहित हैं। उनका मानना है कि वो एक बार में एक ही गाना गाने पर काम करना चाहते हैं ताकी वो पूरा फोकस उसी गाने पर कर सकें। वो ऐसे गाने गाना चाहते हैं जिनसे वो कनेक्ट कर सके। इन दिनों जुबिन को रीमिक्स किंग के नाम से बुालाया जाने लगा है। जुबिन भी अपनी इस नये टाइटल को काफी इंजआॅय कर रहे हैं। उनका कहना है कि अगर वो पुराने गानों में कुछ ऐसा डाल पा रहे हैं जो लोगों को पसंद आ रहा है तो ये करने में उन्हें काफी खुशी होगी।

 

देहरादून के युवा उद्यमियों के लिये मददगार है ये “जंपस्टार्ट”

1

देहरादून के बीचोबीच एक नये काॅन्सेप्ट ने जन्म लिया है, इसका नाम है ‘जम्पस्टार्ट’ को-वर्किंग स्पेस। ये कंसेप्ट सोच है मनिंदर जुनेजा, हर्शित मलिक औऱ रिधिम थापर की। दून के लिये अपने तरह का पहला को-वर्किंग स्पेस है, जिसकी शुरुआत इसी साल जून के महीने में हुई है।

jumpstart1

दून के युवा व्यवसायियों के लिये ये एक ऐसा पायदान है जहां से वो किसी भी स्थापित कंपनी के दफ्तर की तरह अपना आॅफिस चला सकते हैं लेकिन उनसे आधी से भी कम कीमत पर। आधुनिक आॅफिस की सभी जरूरतों से लैस इस वर्किंग स्पेस में वर्क स्टेशन, प्राइवेट कैबिन, वाई फाई, काॅन्फ्रेन्स रूम, कैफे आदि जैसी सुविधाऐं मौजूद हैं।

ऋषिकेश के व्यापारिक घराने से आने वले हर्षित मलिक का कहना है कि “उत्तराखंड में अपना खुद का बिजनेस शुरू करने वाले युवाओं के लिये कुछ खास विकल्प इंफ्रास्ट्रक्चर के रूप में मौजूद नहीं थे।को-वर्किंग आॅफिस स्पेस की आईडिया मुझे यूके और जर्मनी में रह कर आया। इस तरह के विकल्प से न केवल आपको दफ्तर चलाने की दिक्कतों से निजाद मिलता है बल्कि एक ही छत के नीचे कई तरह के दफ्तर होने से नये नये आीडियों को भी पनपने का मौका मिलता है।”

jumpstart3

ऋिद्धिम थापर कहते हैं कि, “हमारी शुरुआत से अबतक करीब 60 लोग इस आॅप्शन का इस्तेमाल कर चुके हैं। हम अब इस प्लेटफाॅर्म को और बढ़ाने की तरफ भी काम कर रहैं।”

जियो ट्रिप की रिजनल हेड प्रेरणा बडोनी जो जम्पस्टार्ट की क्लाइंट भी हैं बताती हैं कि, “देहरादून में इस तरह का यह पहला ऑफिस है या कोवर्किंग स्पेस है।यहां का स्टाफ बहुत ही फ्रेंडली और मददगार है।काम करने के लिए यह एक साफ-सुथरी और आरामदायक जगह है।”

इस कंपनी से जुड़े लोगों का कहना है कि ये तो केवल शुरुआत है और वो अपनी कंपनी को और शहरों में भी ले जाने की तैयारी कर रहे हैं, इसमें खासतौर पर टाइर 2 और 3 शहरों पर ज़ोर रहेगा।

अब रात को होगी दून शहर में कचरे की सफाई

0

देहरादून नगर पालिका निगम के परीक्षण के आधार पर 10 वार्डों में रात में कचरे का संग्रह शुरू होने के एक दिन बाद, निवासियों को आशा है कि यह कार्यक्रम एक स्वच्छ शहर की ओर ले जाएगा।

शनिवार की रात को शुरू होने वाले पहले चरण में, देहरादून के नगरपालिका कूड़ेदान और  नगर निगम के कर्मचारीयों ने शहर के मुख्य क्षेत्रों से से कचरा उठाया। दूसरे चरण में, चुने हुए वार्डों में रात में व्यापक अभ्यास आयोजित किए जाएंगे।

शनिवार की रात को पिकअप ट्रक को झंडा दिखारक रवाना करने के बाद, मेयर विनोद चामोली ने कहा कि, “हमने 10 वार्डों में रात में कचरा संग्रह शुरू किया है जो देहरादून के स्मार्ट सिटी प्लान का हिस्सा हैं। हम रात में सफाई यानि की सड़कों पर झाड़ू की शुरुआत भी करेंगे ताकि शहर के निवासियों ने सुबह सड़कें साफ मिल सकें।

नगर स्वास्थ्य अधिकारी कैलाश गुंज्याल ने कहा कि, “हमने 35 लोगों की एक टीम नियुक्त की है, जो नाइट शिफ्ट में काम करेंगे और शहर के मुख्य इलाकों से कचरा उठाने का काम करेंगे।”

रात में शहर में कचरा साफ करने की योजना तीन साल पहले बनाई गई थी, लेकिन तब उसे धरातल पर लाने में असफल रहे। वर्तमान में, कचरा ट्रेन्चिंग मैदान में सबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक फेंक जाता है।

जबकि डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने का काम दिन के दौरान जारी रहेगा। कचरा अब रात 10:00 बजे से सुबह तक उठाया जाएगा। चयनित वार्डों में कलिका मंदिर, तिलक रोड, खुर्बुरा, शिवाजी मार्ग, धमावाला, झंडा मोहल्ला, करणपुर, बकरीवाल, क्लॉक टॉवर और एमकेपी शामिल हैं।

नागरिक निकाय ने कहा कि यह कदम शहर में कचरे के ढेर को कम करेगा।नगर निगम की इस पहल से निवासी भी सहमत हैं। राजपुर रोड की निवासी नेहा सिंह ने कहा कि, “ज्यादातर कचरे को घरों से बाहर रात में ही फेंका जाता है और सुबह तर उसमें बदबू आ जाती है।इस पहल से मुझे आशा है कि अब सब लोग सुबह का मार्निंग स्वस्थ्य तरीके से करने मे सक्षम रहेंगे।”

राजेंद्र नगर के निवासी उमेश कुमार ने कहा कि, “हमने मेट्रो शहरों में रात में कचरा उठाने के बारे में सुना है। यह सुनना अच्छा है कि देहरादून में भी ऐसी ही प्रणाली का पालन किया जा रहा है। “

हालांकि, कुछ निवासियों को संदेह हुआ कि क्या नागरिक निकाय, जो अक्सर जनशक्ति की कमी की शिकायत करता है, इस योजना को बनाए रखने में सक्षम होगा। कैंट रोड के निवासी जोगिंदर सिंह ने कहा, “शहर की सड़कों प झाड़ू लगाना, इसे साफ रखने में मदद करेगा। हालांकि, नगर निगम को इस पहल को बनाए रखने के लिए अपने कर्मचारियों को मजबूत करना होगा। “

शादी का झांसा देकर शरीरिक शोषण का आरोप

0

शादी का झांसा देकर दो वर्षों तक शरीरिक शोषण करने का महिला ने एक युवक पर आरोप लगाया है। महिला मूलतः इलाहाबाद की रहने वाली बताई गई हैं। महिला दो दिन पूर्व हरिद्वार आई थी। यहां उसने चालक से मुलाकात की, लेकिन चालक उसे होटल में छोड़कर भाग गया। बाद में महिला युवक के घर पहुंच गई और वहां उसने हंगामा किया।

बाद में महिला पुलिस के पास पहुंची। जहां महिला की फरियाद को पुलिस ने अनसुना कर दिया। बाद में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने इस मामले को लेकर जमकर हंगामा काटा। तब जाकर पुलिस ने महिला की तहरीर पर आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज किया। आरोपी युवक का नाम रिजवान बताया गया है। बता दें कि महिला पहले से ही शाादीशुदा है।

जबकि रिजवान की भी शादी हो रखी है और वह दो बच्चों का बाप है। बताया जा रहा है कि महिला इलाहाबाद से घूमने आई थी। इस दौरान उसकी मुलाकात रिजवान से हो गई। इसके बाद दोनों एक-दूसरे से मिलते रहे। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं। महिला के परिजनों को भी सूचना दे दी गई है। 

सौ करोड़ के क्लब में पहुंची ‘टॉयलेट एक प्रेमकथा’

0

अक्षय कुमार की फिल्म ‘टॉयलेट एक प्रेमकथा’ ने उम्मीदों के मुताबिक रिलीज के आठवें दिन सौ करोड़ की कमाई करने वाली फिल्मों के क्लब में जगह बना ली। दूसरे सप्ताह के पहले दिन फिल्म की कमाई सात करोड़ के आसपास बताई गई, जिसे मिलाकर अब तक फिल्म की कमाई 102 करोड़ हो चुकी है और शनिवार, रविवार के लिए फिल्मों के कारोबार के जानकारों का मानना है कि इन दो दिनों में फिल्म 20 करोड़ के आसपास कारोबार कर सकती है।

अक्षय कुमार के करियर की ये आठवीं फिल्म है, जिसने सौ करोड़ की कमाई वाले क्लब में जगह बनाई है। प्रभुदेवा के निर्देशन में बनी ‘रावड़ी राठौड़’ अक्षय कुमार की पहली फिल्म थी, जिसने 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी। इसने बॉक्स ऑफिस पर 134 करोड़ की कमाई की थी। साउथ की फिल्म के रीमेक के तौर पर बनी ‘हॉली डे’ दूसरी फिल्म थी, जो इस क्लब में आई। इस फिल्म की कुल कमाई 112 करोड़ रही।

साजिद खान के निर्देशन में बनी ‘हाउसफुल 2’ ने 106 करोड़ की कमाई की थी। 2016 में अक्षय कुमार की रिलीज सभी तीनों फिल्मों ‘रुस्तम’, ‘एयरलिफ्ट’ और ‘हाउसफुल 3’ ने सौ करोड़ के ज्यादा का कारोबार किया था। ‘एयरलिफ्ट’ की कमाई 129 करोड़, रुस्तम की कमाई 127 करोड़ और हाउसफुल 3 की कमाई 107 करोड़ रही। इस साल फरवरी में रिलीज हुई अक्षय कुमार की फिल्म ‘जॉली एलएलबी 2’ का कुल कारोबार 117 करोड़ रहा। 

मां के सामने बेटी का अपहरण

0

हरिद्वार जिले के ज्वालापुर क्षेत्र में एक युवक ने मां के सामने बेटी का अपहरण कर लिया। मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। वहीं, महिला ने पुलिस पर शिकायत को गंभीरता से नहीं लेने का आरोप लगाया है।

रविवार सुबह ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कड़च्छ निवासी युवती व उसकी मां बाजार जा रहे थे। आरोप है कि पीछे से एक युवक बाइक पर पहुंचा और युवती को जान से मारने की धमकी देकर बाइक में बैठा लिया। युवती की मां ने शोर भी मचाया, लेकिन उसकी किसी ने मदद नहीं की। घटना की सूचना पुलिस को दी गई, लेकिन पुलिस मौके पर नहीं पहुंची।

महिला ने रेल चौकी से लेकर कोतवाली ज्वालापुर तक गुहार लगाई, लेकिन पुलिस ने सुनवाई नहीं की। जिस पर परेशान महिला लौट गई। युवती की मां ने पुलिस को ये भी बताया कि दोनों का प्रेम-प्रसंग चल रहा था। युवक को कई बार बेटी से मिलने के लिए मना किया, लेकिन वह उसका पीछा करता रहता है।

कोतवाली निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि युवक और युवती के मोबाइल नंबर सर्विलांस में लगाए गए हैं। शीघ्र ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।

कैलाश मानसरोवर यात्रा पर 34 यात्रियों का अंतिम दल रवाना

0

विश्व प्रसिद्ध कैलाश मानसरोवर यात्रा पर जा रहे 34 यात्रियों का अंतिम और 18वें दल का रविवार को कुमंविनि के पर्यटक आवास ग्रह पहुंचने पर स्वागत किया गया। इस दौरान यात्रियों ने शहीद स्मारक में शहीदों के नाम दीया जलाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद दल के संपर्क अधिकारी के नेतृत्व में यात्रियों ने मां उल्का देवी मानसरोवर यात्री वाटिका में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

पर्यटक आवास ग्रह के प्रबंधक दिनेश गुरुरानी ने दल के यात्रियों को हिमालय बचाओ अभियान के तहत स्वच्छता की शपथ दिलाई। प्रबंधक गुरुरानी के नेतृत्व में यात्रियों को जूस पिलाकर स्वागत किया। इसके बाद दोपहर के भोजन में दल के यात्रियों ने भट्ट की चुकानी और पहाड़ी व्यंजनों का आनंद लिया। सोरघाटी की सुंदरता को देखकर यात्री अभिभूत नजर आए। भोजन के बाद यात्री अपने अगले पड़ाव धारचूला के लिए रवाना हुए। दल में आठ महिलाओं सहित कुल 34 यात्री शामिल हैं।

‘जागेश्वर को पांचवें धाम के रूप में विकसित किया जाएगा’

0

उत्तराखण्ड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने जागेश्वर धाम पहुंच कर मंदिर में पूजा- अर्चना की। इस दौरान मंत्री ने लोगों से मंदिर के बारे में पूछते हुए पुजारियों से मंदिर की सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने को कहा।

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने पूजा अर्चना के पाश्चात लोगों से बातचीत करते हुए कहा कि जागेश्वर धाम को प्रदेश सरकार पांचवे धाम के रुप में विकसित करना चाह रही है। राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए तेजी से काम किया जा रहा है। जागेश्वर धाम में अधिक से अधिक संख्या में पर्यटक पहुंचे इसके लिए योजना बनाई जाएगी। 

अंतर्राज्यीय कार चोर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

0

कार चोरी के बढ़ते मामलों के बीच पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। काशीपुर पुलिस ने कार चोरी कर कार का चैसिस व इंजन नम्बर बदलकर बेचने वाले अंतर्राज्यीय कार चोर गिरोह का फर्दाफाश किया। पुलिस ने गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है और चोरी की सात कार बरामद की हैं। गिरोह के दो अन्य सदस्य फरार होने में सफल रहे। आरोपियों के पास से इंजन व चैसिस नम्बर बदलने के उपकरण भी बरामद किए गए हैं।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने रविवार सुबह ढेला पुल के पास से दो युवकों को हिरासत में लिया, जबकि दो भाग निकले। पकड़े गए युवकों ने पुलिस को सनसनीखेज जानकारियां दी। आरोपी एजाज व युनूस के गैराज से चोरी की छह कारें बरामद हुईं। इनके इंजन व चैसिस के नम्बर बदले हुए पाए गए। आसिफ के पास से इंजन व चैसिस नम्बर बदलने के उपकरण बरामद हुए हैं।

अपर पुलिस अधीक्षक डॉक्टर जगदीश चंद्र ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से मिली होंडा सिटी कार छह अप्रैल को लूटी गई थी। यह कार रियाजुद्दीन निवासी मोहल्ला राहमखानी, मुरादाबाद व इरफ़ान निवासी ग्राम ढीमरखेड़ा, काशीपुर ने नोएडा से लूटी थी। थाना फेस-3 नोएडा में कार लूट का मुकदमा दर्ज है। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि अभी कुछ और चोरी की कार बरामद हो सकती है। 

छापेमारी: बिजली चोरी करते 15 लोगों पर मुकदमा दर्ज

0

हरिद्वार जिले, के पथरी क्षेत्र में बिजली विभाग ने छापेमारी कर कटिया डालकर बिजली चोरी करने के आरोप में 15 लोगों को पकड़ा है। टीम की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। इन सभी के खिलाफ विद्युत विभाग के एसडीओ ने चौकी फेरुपुर में मुकदमा दर्ज कराया है।

पथरी क्षेत्र के बिशनपुर में विद्युत विभाग की विजिलेंस टीम ने छापेमारी की। इस दौरान करीब 15 लोग परिवार अपने घर पर कटिया डालकर बिजली की चोरी कर रहे थे। विजिलेंस टीम ने सभी के केवल मेट्रो को सील कर दिया है। विद्युत विभाग के एसडीओ मनोज कुमार सैनी ने बताया बिशनपुर में लगातार बिजली चोरी की शिकायत मिल रही थी, जिस पर देहरादून से आई टीम ने छापेमारी की। चोरी करने वाले सभी लोगों के खिलाफ फेरुपुर चौकी में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

वहीं, चौकी प्रभारी मनोज रावत ने बताया कि विद्युत विभाग के अपर अभियंता मनोज कुमार सैनी की तहरीर पर यह मुकदमा दर्ज किया गया है। गांव के नानक सिंह, महिपाल सिंह, सोनू सिंह सुशीला सिंह, अमरपाल, मेनपाल, मोहर सिंह, वीरेंद्र, बालक राम, सकल चंद, चांद कुमार, प्रमोद कुमार, प्रवीण, विक्रम के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है।