Page 581

डीएवी के चुनाव पर टिकी है एबीवीपी की साख

0

एमकेपी में लगातार सात साल से जीत के बाद हार, एसजीआर से ज्ञी सभी पदों से हाथ थोने के बाद अब एबीवीपी की साख दांव पर लग गई है। राजधानी के चार कॉलेजों में से दो में हार के बाद अब संगठन डीबीएस को लेकर गंभीर है। इसके अलावा राज्य के सबसे बड़े कॉलेज डीएवी पीजी कॉलेज में लगातार दस सालों की जीत के बाद अब बाकी कॉलेजों में करारी शिकस्त से संगठन की साख डीएवी चुनाव पर टिकी है।

केंद्र से लेकर राज्य की भाजपा सरकार व अन्य समर्थित संगठनों को पूरा फोकस इस वक्त साल 2019 में आयोजित होने वाले लोक सभा चुनावों को लेकर तैयारियों में जुटे हैं। ऐसे में उत्तराखंड में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का लगातार दो कॉलेजों में एक भी पद पर जीत हासिल करने में नाकामयाब रहना संगठन को बड़ा झटका है। दरअसल, एमकेपी पीजी कॉलेज में छात्र संघ चुनावों में संगठन ने पिछले सात सालों से कब्जा रहा है। लेकिन इस बार इतिहास बदलते हुए एनएसयूआई ने कॉलेज के सभी पदों पर अधिकार जमाया। इसके बाद एसजीआरआर पीजी कॉलेज में बीते साल एबीवीपी का छात्र संघ पर कब्जा था। लेकिन, इसके बाद इस साल यहां भी एनएसयूआई ने सभी पदों पर क्लीन स्वीप लगाकार एबीवीपी के लिए परेशानी खड़ी कर दी।

अब 26 अगस्त को डीबीएस का छात्र संघ चुनाव होना है। यहां के बाद छात्र संख्या के लिहाज से राज्य के सबसे बड़े कॉलेज डीएवी पीजी कॉलेज में 31 अगस्त को मतदान होगा। डीएवी में एबीवीपी ने बीते 10 सालों से लगातार जीत का रिकॉर्ड बनाया है। हालांकि बीते साल चुनाव में जीत हार का अंतर बेहद कम रहने के कारण इस बार यहा भी संगठन जीत को लेकर बेहद गंभीर है। ऐसे में अब बाकी बचे दो कॉलेजों मे चुनाव संगठन के लिए नाक का सवाल बन गया है।

दुनियाभर के पैंक्रियाटाइटिस मरीजों को उम्मीद दिलाते हैं दून के ये वैद्य

0

टर्नर रोड निवासी ,अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त पदमश्री वैद्य बालेंदु प्रकाश का दावा है कि उनके स्वर्गीय पिता वैद्य चंद्र प्रकाश द्वारा 70 के दशक में अायुर्वेद के रस शास्र पर आधारित औषधियों के युवाओं में होने वाली घातक तथा जानलेवा बीमारी  पैंक्रियाटाइटिस को  ठीक किया जा सकता है। उन्होंने अपने दावे की पुष्टि के लिए राज्य के आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारियों के एक बड़े समूह के बीच में उनके द्वारा विगत 20 वर्षो में प्राप्त 400 मरीजो का आंकड़ा पेश किया। वैद्य बालेन्दु प्रकाश इससे पूर्व 250 मरीजो की चिकित्सा के आंकड़ों का शोध पत्र के रूप में अंतरराष्ट्रीय मेडिकल जर्नल में प्रकशित कर चुके हैं। राजपुर रोड स्थित एक आॅडिटोरियम में आयोजित हुए इस समारोह की अध्यक्ष्ता केंद्रीय आयुर्वेद विज्ञान अनुसंधान परिषद की वैज्ञानिक परिषद बोर्ड के अध्यक्ष और दिल्ली स्थित चौधरी ब्रह्म प्रकाश आयुर्वेद चरक संस्था के भूतपूर्व निदेशक डॉ हरि मोहन चंदोला द्वारा की गई। देहरादून के प्रसिद्ध रेडियोलाजिस्ट डॉ (कॉल) हरीश भाटिया ने पैंक्रियाटाइटिस की डायग्नोसिस एवं ट्रीटमेन्ट में रेडियोलोजी की भूमिका का विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने बताया कि एमआरसीपी नामक टेस्ट से इस बीमारी की डायग्नोसिस तथा किसी भी चिकित्सा का प्रभाव सबसे अधिक प्रामाणिक माना जाता है।

उन्होंने बताया कि वैद्य बालेन्दु प्रकाश के पास आने वाले सभी रोगियों की जांच विगत ढाई वर्ष से उनके द्वारा की जा रही है तथा उनका एक वर्ष का इलाज खत्म होने के बाद प्रतिवर्ष वो ऐसे मरीजो को देखते रहे है।  वैद्यजी द्वारा की गई आयुर्वेदिक चिकित्सा से लाभान्वित किसी भी रोगी में रोग की वृद्धि नही देखी गई है जो कि अपने आप में बेहद सराहनीय एवं प्रशंसनीय है। इस अवसर पर वैद्यजी की चिकिस्ता से लाभ लेने वाले दीपक नागलिया, नीरू तलवार, मनीष गुप्ता, अनुष्का मित्तल, स्वर्ण सिंह और जितेन्द्र कुमार उपस्थित चिकित्सक समूह के बीच में अपने अनुभव बाटें।

 पैंक्रियाटाइटिस अर्थात पैंक्रियास (अग्नाशय) में सूजन; आकस्मिक रूप से होने वाला यह रोग पेट के ऊपरी हिस्से में तेज दर्द जो पीठ की ओर जाता है और उल्टी के साथ होता है। ऐसी असहनीय अवस्था में इमरजेंसी होस्पिटलिजेशन  की आवश्यकता होती है, जहाँ पर इसके रोगियों को लगभग एक सप्ताह तक मुँह से पानी भी नही दिया जाता और पेनकिलर, एन्टी बायोटिक, मल्टी विटामिन इत्यादि ड्रिप के सहारे दिए जाते है।

महिलाओं के मुकाबले पुरुषों में अधिकता से पाया जाने वाला यह रोग औसतन 24 वर्ष की उम्र से शुरू होता है। विश्व भर में पाए जाने वाले इस रोग के होने का कारण अल्कोहल और आनुवंशिकी माना जाता है और इस रोग की विश्वभर में दर एक लाख में 27 लोगो से ज्यादा नही है। परंतु भारत वर्ष के दक्षिण राज्यों में यह रोग एक लाख  में 200 लोगो तक पाया जाता है।  इसकी बीमारी की गंभीरता का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि इस रोग के 30% रोगी बीस वर्षों में ही मर जाते हैं। जबकि 90% को डायबिटीज हो जाती है। शरीर और मन को प्रभावित करने वाली यह बीमारी आर्थिक रूप से भी मरीज एवं उसके परिवार की कमर तोड़ देती है। वैद्य बालेन्दु प्रकाश ने बताया कि उनके द्वारा इस संदर्भ में जो आंकड़ा इकट्ठा (no-281) किया गया उससे पता चलता है कि औसतन प्रति व्यक्ति उनके आयुर्वेदिक इलाज से पहले का खर्च 6 लाख 70 हजार रुपये आता है।

वैद्य बालेंदु प्रकाश ने बताया कि हिन्दुस्तान में होने वाली  पैनक्रियाटिस को वैज्ञानिकों ने ट्रॉपिकल क्रोनिक पैंक्रियाटाइटिस का नाम दिया है, जिसकी संख्या कुल रोगीयों की 60% है। ऐसे रोगियों में अल्कोहल एवं जेनेटिकली कोई पुराना इतिहास नहीं है, उन्होंने बताया कि विगत तीन वर्षों में उनके पास आने वाले रोगी की संख्या में देश के कोने कोने से लागातार बढ़ोतरी हो रही है और प्रतिवर्ष करीब डेढ़ सौ मरिजों का इलाज उनके चिकित्सा केंद्र में किया जाता है और वर्तमान में उनकी सुविधा जनवरी तक ही है। इसके मद्देनजर उधम सिंह नगर के ग्रामीण क्षेत्र में मरीजों की क्षमता को दस गुणा बढ़ाने के लिए अस्पताल का निर्माण कर रहे है। यहा यह उल्लेखनीय है कि पैंक्रियाटाइटिस के मरीजों को दूध, दूध से बने पदार्थ, घी, चिकनाई बंद करा दी जाती है परंतु वैध जी के चिकित्सा में पहले दिन से सभी एलोपैथिक दवाइयां बंद कर दूध दही घी व पनीर दिया जाता है जो मरीजो से आयुर्वेदिक उपचार के साथ बखूबी हजम हो जाता है। वैधजी के आकड़ो से स्पष्ट है कि पारद, ताँबा और गंधक के योग से बनी यह औषधि पैंक्रियाटाइटिस  की चिकित्सा में विलक्षण प्रभाव देती है, जो विश्व के लिए एक नया आविष्कार हो सकता है इसी आशा का पत्र राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत जी ने प्रधानमंत्री, विज्ञान एवं तकनीकी मंत्री, स्वास्थ्य मंत्री तथा आयुष मंत्री, भारत सरकार को भेजा है कि वैद्यजी के पिता जी द्वारा आविष्कृत इस औषधि को केंद्र सरकार एक राष्ट्रीय नोबेल पुरस्कार मिशन के रूप में चलायें।

संघ ने ली उत्तराखंड सरकार की क्लास, कांग्रेस ने किया बीजेपी पर हमला

0

उत्तराखंड सरकार के पांच माह के कामकाज की समीक्षा के लिए राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की एक टीम बुधवार को दून पहुंची। सरकार के पांच माह के कार्यकाल में सरकार एजेंडे पर कितना खरी उतरी और कहां खामियां रहीं, इसकी समीक्षा संगठन, सरकार और संघ के प्रमख नेताओं की मौजूदगी में की गई। ये बैठक देर शाम तक चलने की उम्मीद है। बैठक से पहले बात करते हुए संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि उत्तराखंड सरकरा के कामकाज पर अभी से टिप्णी करना जल्दबाजी होगी।

यह दूसरा मौका होगा, जब कि सरकार के कार्य की समीक्षा संघ ने की। इससे पहले उत्तराखंड में सरकार गठन के एक माह बाद मुख्यमंत्री आवास में हुई बैठक में संघ ने एजेंडा रखा था। इसमें सरकार को भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रवैया अपनाने के साथ गाय और गंगा पर विशेष फोकस करने के निर्देश दिए गए थे। संघ की ओर से सरकार को सामाजिक सुरक्षा और समरसता पर भी काम करने को कहा हया था।
बुधवार को होने वाली बैठक में इन तमाम बिंदुओं पर चर्चा हुई। बैठक में सह सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले और डॉ. कृष्ण गोपाल के साथ ही भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामलाल, सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, आरएसएस के क्षेत्र प्रचारक आलोक, प्रांत प्रचारक युद्धवीर और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट मौजूद रहें।

वहीं कांग्रेस ने इस मुद्दे पर सरकार और बीजेपी को घेरा। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि “संघ का सरकार से कोई लेना देना नहीं होना चाहिये।लेकिन इसके उलट देश में और राज्य में जहां बीजेपी सरकार है वहां संघ उसे चलाता है। इन सब जगह तो नाम के लिये ही बीजेपी सरकार है।”

साइबर क्राइम रोकने को गठित होगा अलग सेल : रतूड़ी

0

उत्तराखण्ड के पुलिस महानिदेशक अनिल रतूड़ी ने कहा कि, “राज्य बनने के बाद गम्भीर अपराधों में कमी आयी है, लेकिन छोटे अपराधों में व्रद्धि हुई जिसे रोकने के लिए पुलिस परंपरागत तरीके से कार्य करेगी।” उन्होंने लम्बित विवेचनाओं का शीघ्र निस्तारण करने को निर्देश दिए। प्रदेश में साइबर क्राइम को रोकने के लिए अलग से सेल गठित करने की बात भी कही।

रोशनाबाद स्थित जिला मुख्यालय में पत्रकारों से वार्ता करते हुए पुलिस महानिदेशक अनिल रतूड़ी ने अपराध समीक्षा बैठक की जानकारी दी। बैठक में मौजूद अधिकरियों को जनपद में अपराधों पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक थाना क्षेत्र में बाहर से आकर रहने वाले हर व्यक्ति के पुलिस सत्यापन में कोताही न बरतें इसके अलावा लम्बित विवेचनाओं का शीघ्र निस्तारण होने से पीड़ित को समय पर न्याय मिलेगा।

रतूड़ी ने अधिकरियों को चोरी, डकैती और लूट की घटनाओं की रिपोर्ट तुरन्त दर्ज करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने अवैध खनन की बाबत पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए कहा कि अवैध खनन करने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी।
बैठक में आईजी कानून व्यवस्था दीपम सेठ, आईजी मुख्यालय जीएस मर्तोलिया, डीआईजी गढ़वाल पुष्पक ज्योति, एसएसपी कृष्णकुमार वीके एवं जनपद के सभी पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी, इंस्पेक्टर के अलावा सभी थानाध्यक्ष मौजूद रहे।

फिल्म पटेल की पंजाबी शादी का पहला पोस्टर लॉन्च

0

परेश रावल और ऋषि कपूर की प्रमुख भूमिकाओं वाली फिल्म पटेल की पंजाबी शादी का पहला पोस्टर जारी हो गया है। इस फिल्म का निर्देशन संजय छैल ने किया है, जो पूर्व में संजय दत्त और उर्मिला मातोंडकर की प्रमुख भूमिकाओं वाली फिल्म खूबसूरत का निर्देशन कर चुके हैं।

हाल ही में रिलीज हुई मधुर भंडारकर की फिल्म इंदु सरकार के संवाद भी संजय छैल ने लिखे थे। संजय छैल की फिल्म पटेल की पंजाबी शादी में परेश रावल और ऋषि कपूर के साथ रोमांटिक लीड में पायल घोष और वीर दास हैं। फिल्म के टाइटल से ही जाहिर होता है कि ये फिल्म गुजराती और पंजाबी परिवार के बीच शादी के रिश्ते को लेकर है। संजय छैल का कहना है कि इस पारिवारिक फिल्म में दर्शकों को पसंद आने वाले सभी मसाले मौजूद हैं। ये फिल्म आगामी 15 सितंबर को रिलीज होने जा रही है।
इसी दिन फरहान अख्तर की फिल्म लखनऊ सेंट्रल भी रिलीज होने जा रही है। इसी दिन कंगना के साथ बनी निर्माता-निर्देशक हंसल मेहता की फिल्म सिमरन भी रिलीज होगी।

चिरंजीवी के जन्मदिन पर नई फिल्म का मोशन पोस्टर जारी

0

साउथ के मेगा सितारे चिरंजीवी आज अपना 62वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर उनकी आने वाली फिल्म सेरा नरसिम्हा रेड्डी का मोशन पोस्टर जारी किया गया। हैदराबाद में आयोजित एक समारोह में बाहुबली फेम निर्देशक एस राजामौली ने ये मोशन पोस्टर रिलीज किया। ये चिरंजीवी के कैरिअर की रिलीज होने वाली 151वी फिल्म होगी। इस फिल्म की एक और खास बात ये होगी कि इस फिल्म में उनके साथ अमिताभ बच्चन भी नजर आएंगे।

ये पहला मौका होगा, जब अमिताभ बच्चन चिरंजीवी की किसी फिल्म में काम करेंगे। तेलुगू फिल्मों में काम करने का बिग बी का ये पहला मौका होगा। देश की आजादी की जंग में अंग्रेजों से लोहा लेने वाले मशहूर स्वतंत्रता सेनानी नरसिम्हा रेड्डी की जिंदगी पर बन रही इस फिल्म का निर्देशन सुरेंद्र रेड्डी कर रहे हैं, जबकि चिरंजीवी के बेटे रामचरन फिल्म के अधिकारिक निर्माता हैं।

फिल्म में चिरंजीवी और अमिताभ बच्चन के अलावा मक्खी फेम सुदीप, जगपति बाबू, विजय सेतुपति और हीरोइन के तौर पर नयनतारा होंगी। ए आर रहमान फिल्म में संगीत दे रहे हैं, जबकि रविचंद्रन सिनेमाटोग्राफर हैं। इस फिल्म का बजट 150 करोड़ के लगभग है और कहा जा रहा है कि तेलुगू के साथ इसे साउथ की दूसरी भाषाओं के अलावा हिंदी में भी डब करके रिलीज किया जाएगा।

योगगुरु रामदेव के टीवी शो में मेहमान होंगे रणबीर सिंह

0

छोटे परदे पर शुरु होने जा रहे योग गुरु रामदेव के रियलिटी सिंगिग शो ओम शांति ओम में रणबीर कपूर मेहमान बने नजर आएंगे। इस शो में सोनाक्षी सिन्हा, संगीतकार शेखर (विशाल-शेखर की जोड़ी वाले) और गायिका कनिका कपूर जज हैं, जबकि रामदेव इस शो में महाजज के रोल में होंगे। इस शो में हिस्सा लेने वाले देश के अलग अलग हिस्सों से आने वाले प्रतियोगी भजन गायन करेंगे। इस शो में मेहमान कलाकार के तौर पर रणबीर सिंह एक एपीसोड में शामिल होने के लिए राजी हो चुके हैं।

इस शो में रणबीर सिंह के अलावा और भी कई हस्तियों के मेहमान के तौर पर शामिल होने की उम्मीद है। आयुष्मान खुराना के भाई और फिल्म दंगल में आमिर खान के भतीजे का रोल करने वाले अपराशक्ति खुराना इस शो के होस्ट हैं। ये शो स्टार नेटवर्क के नए चैनल स्टार भारत पर प्रसारित होगा। रणबीर सिंह पिछले साल यशराज की फिल्म बेफिक्रे के बाक्स आफिस पर न चलने से मंदी के दौर से गुजर रहे है। संजय लीला भंसाली की कंपनी में बन रही उनकी फिल्म पद्मावती का भविष्य अधर में लटका हुआ माना जा रहा है और आलिया भट्ट के साथ उनको लेकर बनने जा रही जोया अख्तर की फिल्म की शूटिंग अभी शुरू नहीं हुई है।

सभी मंत्रियों के विधानसभा में बैठने का कार्यक्रम तय,कैबिनेट में लिए कई अहम फैसले

0

बुधवार को त्रिवेंद्र सरकार की कैबिनेट मीटिंग में कई अहम फैसले लिए गए। अब सप्ताह में सभी मंत्री विधानसभा में बुधवार और गुरुवार बैठेंगे। बैठक में उत्‍तराखंड सड़क सुरक्षा कोष का गठन और नियमावली को मंजूरी दी गई।

इसके अलावा अन्य महत्वपूर्ण फैसलों में

  • अब वाणिज्य कर विभाग का नाम बदलकर राज्य कर विभाग रख दिया गया है।
  • मनोरंजन कर का राज्य कर विभाग में विलय किया गया।
  • देहारादून, हरिद्वार, उधमसिंह नगर और नैनीताल में मध्यान भोजन योजना शुरू होगी।
  • मिड डे मील योजना में 4 जिले में देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, उधमसिंह नगर 37 सौ स्कूल 3 लाख 60 हज़ार बच्चों को भोजन अक्षय पात्र फॉउंडेशन के जरिये होगा।
  • हर जिले में एक जगह ही बनेगा भोजन। यहीं से 40 किलोमीटर के दायरे में स्थित स्कूलों में जायेगा भोजन। कैबिनेट में नैनीताल में अक्षय पात्र फाउंडेशन को जमीन देने पर सैद्धांतिक सहमती बनी है। 
  • असम रायफल पूर्व सैनिक कल्याण को रायपुर में भूमि की गई आवंटित। असम राइफल को दी जमीन के बदले जो पैसा मिलना था उसे केबिनेट ने माफ किया।
  • सड़क सुरक्षा कोष बनेगा दुर्घटनाओं को रोकने के लिए जो भी काम होगा वो इस कोष से खर्च होगा। मुख्यसचिव की अध्यक्षता में बनेगी कमेटी।
  • बैठक मे कहा गया कि पर्यटन की गतिविधियों को नियंत्रित किया जाएगा।
  • ऋषिकेश से कौडियाला तक सड़क के दोनों ओर एक किलोमीटर का क्षेत्र हरिद्वार विकास प्राधिकरण में सम्मिलित किया जाएगा। राफ्टिंग, कैम्पिंग जोन में नियम का पालन हो इसके लिए तैयारी है।

पानी और बिजली सुविधा के लिए योजना तैयार करने के निर्देश

0

चमोली के जिलाधिकारी आशीष जोशी ने कहा कि विजन 2022 के तहत ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में पर्याप्त मात्रा में पेयजल व विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए आगामी समय के लिए योजना तैयार करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने सत्त आर्थिक विकास एवं रोजगार के लिए पर्यटन विभाग को 2022 तक पांच नये पर्यटन स्थानों को विकसित करने के निर्देश दिये। कहा कि पांच वर्षों में आने वाले पर्यटकों के हिसाब से होमस्टे, शौचालय एवं पर्यटन सुविधाओं के विकास के लिए योजना तैयार की जाए। उद्योग विभाग को सूक्ष्म, लघु उद्योगों की स्थापना कर अधिक से अधिक लोगों को रोजगार से जोड़ने के लिए कार्य योजना तैयार करने को कहा।

उत्तराखंड में नौ सितम्बर से मनाया जाएगा हिमालय दिवस

0

उत्तराखण्ड में हिमालय दिवस का आयोजन राज्य स्तर पर नौ व दस सितम्बर को तथा जिला स्तर पर नौ सितम्बर को किया जाएगा। सचिवालय में हिमालय दिवस सतत् विकास संगोष्ठी 2017 के आयोजन के संबन्ध में मुख्यमंत्री सचिव अमित सिंह नेगी की अध्यक्षता में बैठक में यह निर्णय लिया गया।

बैठक में सचिव नेगी ने बताया कि उन्होंने कहा कि राज्य स्तर पर 09 एवं 10 सितम्बर को हिमालयन दिवस-सस्टेंनेबल डेवलपमेंट समिट 2017 के लिए नौ सितम्बर को विभिन्न संस्थाओं एवं विभागों के साथ माइग्रेशन, बायो-ईकोनाॅमी, क्लाईमेट चेंज, ईको-सिस्टम सर्विस एण्ड ग्रीन बोनस, डिजास्टर रिस्क रिडक्शन एण्ड ग्रीन टेक्नोलाॅजी फाॅर माउन्टेन एरिया प्रेक्टिस पर चर्चा होगी।
जनपद स्तर पर प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में प्रत्येक जिले में नौ सितम्बर को कार्य कर रही विभिन्न संस्थाओं के साथ संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। इस कायक्रम के सफल आयोजन के लिए नियोजन विभाग को नोडल विभाग बनाया गया है। बैठक में विभिन्न प्रतिभागियों द्वारा दिये गये सुझावों पर यह भी निर्णय लिया गया कि इस संबन्ध में इटरनेशनल माउन्टेन डे 11 दिसम्बर और अप्रैल 2018 में भी एक निरन्तर प्रक्रिया के तहत कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा संगोष्ठी में निकले निष्कर्षाें को विभिन्न विभागों की योजनाओं के माध्यम से जन अपेक्षाओं के अनुरूप योजनाओं में सम्मिलित किये जाने का कार्य किया जाएगा।