Page 575

प्रदीप सरकार की नई फिल्म में होगी अजय-काजोल की जोड़ी

0

पूर्व में विद्या बालन के साथ ‘परिणीता’ और रानी मुखर्जी के साथ ‘लागा चुनरी में दाग’ और ‘मरदानी’ जैसी फिल्में बनाने वाले प्रदीप सरकार के निर्देशन में बनने वाली नई फिल्म में अजय देवगन और उनकी पत्नी काजोल की जोड़ी साथ काम करेगी।

ये फिल्म एक बंगला उपान्यास पर आधारित होगी और इसे अगले साल जनवरी में शुरू किया जाएगा अजय और काजोल ने एक साथ इंद्र कुमार की ‘इश्क’, अनीस बज्मी की ‘हलचल’ और ‘प्यार तो होना ही था’, ‘गुड्डू धनोआ की गुंडाराज’, प्रकाश झा की ‘दिल क्या करे’ के अलावा कार्टून फिल्म ‘तानपुरा का सुपर हीरो’ और अजय देवगन के निर्देशन में बनी फिल्म ‘यू मी एंड हम’ में साथ काम किया है।

‘तानपुरा का सुपर हीरो’ उनकी अंतिम रिलीज फिल्म रही। हाल ही में काजोल की तमिल फिल्म ‘वीआईपी-02’ रिलीज हुई, जिसे हिंदी में भी डब किया गया, लेकिन दोनों ही भाषाओं में फिल्म को अच्छा रेस्पांस नहीं मिला है। अजय देवगन की फिल्म ‘बादशाहो’ आगामी एक सितंबर को रिलीज होने जा रही है। 

मंत्री मदन ने ऋषिकेश नपा में मारा छापा, दस कर्मचारी अनुपस्थित

0

उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट नगर विकास मंत्री मदन कौशिक द्वारा ऋषिकेश की नगर पालिका परिषद में मारे गए औचक छापे के दौरान पालिका के तमाम कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। छापे के दौरान पालिका के 10 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए जिनके विरुद्ध नगर विकास मंत्री ने पालिका के अधिशाषी अधिकारी को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए ।

शुक्रवार को नगर विकास मंत्री मदन कौशिक द्वारा नगर पालिका में अचानक छापेमारी की गई। छापे के दौरान पालिका के 10 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए, जिस पर नगर विकास मंत्री ने तत्काल नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी को बुलाकर उपस्थिति रजिस्टर मंगवाया और अनुपस्थित कर्मचारियों के विरुद्ध तत्काल कार्रवाई कर सूचित करने के निर्देश भी दिए।
इसी के साथ मदन कौशिक ने पालिका परिषद के परिसर मे भरे पानी पर भी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि वह तत्काल प्रभाव से जल भराव की स्थिति को दुरुस्त करे। उन्होंने नगर की सफाई व्यवस्था पर संतोष व्यक्त करते हुए पालिका की अन्य व्यवस्थाओं का भी मौका मुआयना किया।
छापे के दौरान मंडल अध्यक्ष चेतन शर्मा महामंत्री पंकज शर्मा, विवेक गोस्वामी, राजपाल ठाकुर, राजेश गोतम, सहित भाजपा के अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

पुलिस मुख्यालय में नए भारत के निर्माण की दिलाई शपथ

0

राज्य के अपर पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने शुक्रवार को देहरादून स्थित पुलिस मुख्यालय के प्रांगण में उपस्थित समस्त पुलिस बल को भारत वर्ष की उन्नति के लिए वर्ष 2022 तक नए भारत के निर्माण के संकल्प की शपथ दिलाई।
‘नए भारत के निर्माण के अपने इस संकल्प की सिद्धि से हम सब मन और कर्म से जुड़ जाएंगे’ ऐसी शपथ ली गई है। इस बरे में शासन द्वारा प्रदेश भर के समस्त जिलों, ईकाईयों, शाखाओं में उक्त संकल्प लेने के लिए पूर्व में ही निर्देशित किया जा चुका है।
इस मौके पर दीपम सेठ, पुलिस महानिरीक्षक अपराध एवं कानून व्यव्यस्था, जीएस मार्तोलिया पुलिस महानिरीक्षक मुख्यालय सहित पुलिस मुख्यालय के समस्त अधिकारी, कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

चमोली जनपद को मिले 25 सब इंस्पेक्टर

0

चमोली जनपद के पुलिस महकमें को 25 नए सब इंस्पेक्टर मिले हैं। 2015 बैच के सभी सब इंस्पेक्टर ने पुलिस अधीक्षक तृप्ति भट्ट के सम्मुख शिष्टाचार और विभागीय प्रक्रिया के तहत अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। एसपी ने उन्हें जिले के विभिन्न थानों में तैनाती के आदेश दिए हैं।

पर्वतीय जनपद चमोली एक लंबे समय से पुलिस अधिकारियों की कमी से जुझ रहा था पर अब जिले को 25 उप निरीक्षक मिले हैं। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सभी उपनिरीक्षकों को आवश्यक दिशा निर्देश के साथ जिले के विभिन्न थानों में इनकी तैनाती के भी आदेश दिए गए हैं। यात्रा सीजन और आपदा की दृष्टि से यह जनपद बेहद महत्वपूर्ण है। इसके लिए पुलिस अधिकारियों कर्मियों की आवश्यकता होती है। पुलिस विभाग लंबे समय से उप निरीक्षकों की बाटजोह रहा था। इधर कुछ सब इंस्पेक्टर के स्थानांतरण पूर्व में हो चुके थे मगर जिले में पर्याप्त सब इंस्पेक्टर न होने से उन्हें रिलिफ नहीं किया गया था। अब जब 25 नए सब इंस्पेक्टर मिले तो स्थानांतरण वाले सब इंस्पेक्टरों के स्थानांतरण की संभावना बन गई है।

जेब से उड़ाए 70 हजार, दो सिक्योरिटी गार्ड पकड़े

0

ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में कबाड़ी की दुकान में टंगी पैंट की जेब से सिक्योरिटी गार्ड ने 70 हजार रुपये निकाल लिए। संदेह के आधार पर रात में ही सिक्योरिडी गार्ड को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। सिक्योरिटी गार्ड ने चोरी की गई रकम साथी गार्ड को दिए हैं। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।

ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के सराय रोड पर गुलजार निवासी ज्वालापुर की कबाड़ी की दुकान है। बुधवार रात को गुलजार दुकान पर मौजूद था। वह सो रहा था। करीब दस बजे एक व्यक्ति लोहे की रॉड बेचने आया था। व्यक्ति ने खुद को हाईवे निर्माण करने वाले कार्यदायी संस्था का सिक्योरिटी गार्ड बताया था। रात होने पर गुलजार ने सुबह आने की बात कही थी। बताया गया है कि गार्ड ने दुकान में टंगी गुलजार की पैंट की जेब से 70 हजार रुपये चोरी कर लिए और वहां से निकल गया। सिक्योरिटी गार्ड के भागने की आहट से गुलजार की नींद खुली। गुलजार ने पाया कि पैंट से रुपये गायब हैं। इस पर रात में संदेह के आधार पर ज्वालापुर क्षेत्र से सिक्योरिटी गार्ड को हाईवे से पकड़ लिया।

सिक्योरिटी गार्ड को ज्वालापुर कोतवाली पुलिस के सुपुर्द किया गया, जहां पूछताछ में सिक्योरिटी गार्ड ने रुपये निकालने की बात कबूलने के साथ ही साथी गार्ड को देने की बात कही। इस पर पुलिस ने हाईवे से दूसरे गार्ड को भी हिरासत में ले लिया। कोतवाल अमरजीत सिंह ने बताया कि जांच में पता चला है कि घटना के दौरान दो व्यक्ति मौजूद थे। गार्ड से पूछताछ के बाद सही जानकारी मिल सकेगी।

मूर्ति स्थापना के साथ गणपति महोत्सव का आगाज

0

देवताओं में प्रथम पूज्य भगवान गणपति की आराधना का पर्व गणेश चतुर्थी शुक्रवार को श्रद्धापूर्वक आरम्भ हुआ। 11 दिनों तक चलने वाले इस महोत्सव में कई स्थानों पर भगवान गणेश की मूर्तियों को विधि विधान के साथ स्थापित किया गया। गणपति महोत्सव के शुरू हो जाने के साथ तीर्थनगरी का वातावरण पूरी तरह से गणपतिमय हो गया है।

गणपति महोत्सव की शुरुआत शुक्रवार को भगवान गणपति की मूर्ति स्थापना के साथ हुई। विधि विधान के साथ लोगों ने पंडालों व घरों में भगवान गणपति की मूर्तियों को स्थापित किया। भगवान गणेश की प्रतिमाओं का पांच सितम्बर को विसर्जन होगा। कहीं तीन दिन तो कहीं पांच दिन और कहीं 11 दिनों के बाद मूर्ति विसर्जन किया जाता है। बड़े पंडालों में दस दिनों का उत्सव मनाया जाता है, किन्तु इस बार यह महोत्सव 11 दिनों तक चलेगा।

तीर्थनगरी में कई स्थानों पर गणपति की मूर्तियां स्थापित कर गणेशोत्सव की शुरुआत की गई। सम्पूर्ण तीर्थनगरी का वातावरण पूरी तरह से गणपति बप्पा के रंग में रंगा दिखाई दिया। 

डीबीएस में शनिवार को होगा छात्रसंघ चुनाव का महासंग्राम

0

डीबीएस पीजी कॉलेज में छात्र संघ चुनाव का महासंग्राम शनिवार को होगा। कॉलेज के विभिन्न पदों के लिए 76 दावेदारों के भाग्य का फैसला 2044 मतदाता करेंगे। चुनाव सुबह साढ़े आठ बजे से शुरू होगा।

कोर्स के आधार पर बने बूथ कॉलेज के प्राचार्य डा. ओपी कुलश्रेष्ठ ने बताया कि छात्रसंघ चुनाव के लिए कुल 76 प्रत्याशियों के बीच चुनाव होना है। यहां अध्यक्ष और सचिव पद के लिए दो-दो प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। दोनों पदों पर एबीवीपी और एनएसयूआई में मुकाबला है। विवि प्रतिनिधि पद के लिए सर्वाधिक 42 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला होगा। जबकि उपाध्यक्ष के लिए 14, चार प्रत्याशी कोषाध्यक्ष और सहसचिव पद के लिए 12 प्रत्याशियों के बीच चुनावी भिडंत होगी।
मुख्य चुनाव अधिकारी डा. शैल कुलश्रेष्ठ ने बताया कि छात्र संघ चुनाव को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने बताया कि चुनाव के लिए आठ बूथ बनाए गए हैं। सभी बूथों पर आईकार्ड के आधार पर मतदान होगा। चुनाव में 2044 मतदाता मतदान करेंगे। कोर्स के आधार पर बूथ बनाए गए हैं। बूथों के लिए अंदर आने व बाहर जाने का प्लान भी बनाया गया है। चुनाव के लिए मतदान सुबह साढ़े आठ बजे से शुरू होगा। तो 1:30 बजे तक चलेगा। इसके बाद ढाई बजे से मतगणना की जाएगी। इसी दिन परिणाम भी घोषित कर दिए जाएंगे। चुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन से भी सहयोग मांगा गया है।
यह होगा बूथ प्लान
बूथ 1- एमएससी प्रथम व तृतीय सेमेस्टर
बूथ 2- बीएससी पांचवा सेमेसटर, पीसीएम, पीएमजी व पीएमडी पाठ्यक्रम
बूथ 3- बीए सभी छात्र-छात्राएं व एमए प्रथम सेमेस्टर
बूथ 4- बीएएसी तृतीय सेमेस्टर के सभी छात्र-छात्राएं
बूथ 5- बीए प्रथम सेमेसटर के सभी छात्र-छात्राएं
बूथ 6- बीएएसी तृतीय, पीसीएम, पीएमजी व पीएमडी पाठ्यक्रम
बूथ 7- बीएससी पांचवा सेमेस्टर, मैथेमैटिक्स व बायोलॉजी
बूथ 8- एमएससी प्रथम सेमेस्टर, सीबीजेड व बीजेडजी पाठ्यक्रम

आरोपी सविंदर के घर और आॅफिस को पुलिस ने खंगाला

0

किट्टी प्रकरण में पुलिस ने गुरुवार को फरार आरोपी सविंदर के घर और कार्यालय को खंगाला। पुलिस ने कोर्ट की अनुमति लेकर जीआईजी मार्ट में मौजूद कंप्यूटर और तमाम बही-खातों का निरीक्षण कर अपने कब्जे में लिया। पुलिस इन तमाम सबूतों को जुटाकर आरोपियों को सख्त से सख्त सजा दिलाने की तैयारी कर रही है।

एसपी सिटी ममता बोहरा ने बताया कि कोर्ट से अनुमति लेकर आरोपी सविंदर के घर और ऑफिस को खंगाला गया है। वहां से तमाम दस्तावेजों को जुटाया जा रहा है। इसी के आधार पर किस की विवेचना की जायेगी। 

फरार आरोपी सविंदर ने औने-पौने दामों पर बेची कार

हरिद्वार, 25 अगस्त (हि.स.)। धोखाधड़ी की वारदात को अंजाम देने वाला मास्टर माइंड सविंदर ने अपने तीन वाहनों को औने-पौने दामों में बेचकर भागा। इसी के साथ सविंदर ने अपनी बुलेट को सस्ती कीमत में बेचकर नकदी जुटाई। पुलिस की गिरफ्त से बाहर आरोपी ने अपना मोबाइल स्विच आॅफ किया हुआ है। जनता आरोपी सविंदर की एक झलक का दीदार करने के लिये जीआईजी मार्ट के चक्कर लगा रहे है।

निशी उर्फ गुरमीत कौर से जेल में मिलने के लिए सैंकड़ों लोगों का तांता लगा। कारागार अधीक्षक ने तीन लोगों को ही मिलने की अनुमति दी। जबकि इस केस में फरार मुख्य आरोपी सविंदर के बारे में पीड़ित जनता पल-पल की जानकारी जुटा रही है। अपने पैंसों को मिलने की उम्मीद लेकर काफी संख्या में पीड़ित जीआईजी मार्ट के बाहर डेरा डाले हुए हैं। हालांकि पुलिस प्रशासन ने भारी संख्या में पुलिस बल को जीआईजी मार्ट पर तैनात किया हुआ है।

हरिद्वार के जीआईजी मार्ट में गुरमीत कौर उर्फ निशी अपने पति सविंदर के साथ मिलकर किट्टी का अवैध कारोबार धंधा करती थी। इस किट्टी और कमेटी में हरिद्वार के हजारों लोगों ने करोड़ों की रकम जमा की हुई थी लेकिन अचानक किट्टी संचालक सविंदर के शहर से गायब हो जाने पर पीड़ितों का सयंम जबाव दे गया। पीड़ितों ने जीआईजी मार्ट को घेर लिया और आरोपी किट्टी संचालिका निशी पर पैसा लौटाने का दबाव बनाया लेकिन निशी ने किसी की रकम नहीं लौटाई। जिसके चलते धोखाधड़ी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने निशी को गिरफ्तार कर लिया। किट्टी की धोखाधड़ी के आरोप में हरिद्वार कारागार में बंद निशी से मिलने के लिए पीड़ितों की भारी भीड़ जेल पहुंच गई। कारागार अधीक्षक वीपी पांडेय ने तीन लोगों को ही मिलने की अनुमति दी। जिसके बाद तीन लोगों की ही निशी से मुलाकात हो गई। जानकारी मिली है कि पीड़ितों को कोई राहत मिलने की किरण नजर नहीं आ रही है।

फर्जी तांत्रिकों की चपेट में धर्मनगरी

0
Representative Image

धर्म नगरी में आजकल फर्जी तांत्रिकों का बोलबाला है। ये तमाम माध्यमों में अपने आकर्षक विज्ञापन देकर आमजन को लुभाते हैं और बाद में उनको ठगी का शिकार बनाते हैं। आजकल धर्म नगरी ऐसे बाबाओं और विज्ञापनों की चपेट में है। अखबारों, चैनल, बस, ट्रेन व सार्वजनिक स्थानों में रूहानी बाबा, सम्राट बाबा, खान बाबा, भारती बाबा व चमत्कारी बाबा आदि के विज्ञापन अक्सर देखे जाते हैं।

जिनमें में यह चमत्कारी बाबा अपनी तंत्र-मंत्र विद्या से बड़ी से बड़ी समस्या का समाधान मिनटों में घर बैठे ही फोन पर करने का दावा करते दिखते हैं। रसायनिक पदार्थों का इस्तेमाल व हाथ की सफाई का चमत्कार दिखाकर यह विश्वास दिलाते हैं कि उनके ऊपर चमत्कारी शक्ति की कृपा हैं। ऐसे में इन तथाकथित तांत्रिकों बाबाओं की झाड़ फूंक के नाम पर पैसे ऐंठने की दुकान चल निकलती हैं। तांत्रिकों द्वारा ठगे जाने की घटनाएं आए दिन सामने आती रहती हैं।
हम कहने को तो भलें ही 21वीं सदी के वैज्ञानिक युग में जी रहे हैं लेकिन देश में अधिकतर लोगों की अंधविश्वास के मामले में मानसिकता 100-200 वर्षों से भी अधिक पुरानी है। अनपढ़ और अल्पबुद्धि व्यक्ति ही नहीं बल्कि समझदार व पढ़े लिखे व्यक्ति यहां तक की उच्च शिक्षित व्यक्ति भी तांत्रिकों के बुने हुए जाल में फंसते हुए दिखाई देते हैं। ये तथाकथित तांत्रिक गांव व शहरों में झाड़-फूंक से बीमारियों भूत-प्रेत आदि का इलाज करने के बहाने लोगों को अपना शिकार बनाते हैं। आए दिन इस तरह के मामले कि फलां गांव, कस्बा या शहर मे तंत्र विद्या के नाम पर लाखों रुपये लूट लिए गए। कई बार तो इन तांत्रिकों द्वारा यौन शोषण व दुष्कर्म की घटनाएं भी सामने आ चुकी हैं। देशभर में तांत्रिकों के बहुत बड़े गिरोह बन गए हैं जो योजनाबद्ध तरीके से अपना गैंग चला रहे हैं।
बड़ी संख्या में ये जालसाज लोग अखबारों में विज्ञापन देकर लोगों को अपने मकड़जाल में फंसाते हैं। पिछले कुछ वर्षों में अंधविश्वास का फायदा उठाकर जालसाज ठग बाबा इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर भी विज्ञापनों के माध्यम से टीवी पर छाए रहते हैं। इन दिनों रुड़की व ज्वालापुर क्षेत्र में इस तरह के तथाकथित तांत्रिक बाबाओं ने डेरा डाला हुआ हैं। ज्वालापुर निवासी नौशाद अली ने क्षेत्र में तथाकथित तांत्रिकों के तंत्र मंत्र विद्या से समस्या के समाधान का झांसा देकर लोगों को ठगने वाले गिरोह के सक्रिय व कारवाई को लेकर एसएसपी से लिखित में शिकायत की थी। इस संबंध में एसएसपी ने खुफिया विभाग को जांच सौंपी हुई हैं।
इन तथाकथित तांत्रिकों में से कई ठगी के मामले में जेल तक जा चुके हैं। परन्तु जेल से छूटने के बाद इन्होंने फिर उसी धंधे को सुचारू कर दिया हैं। हाल ही में इनके द्वारा ठगी किए जाने का मामला बहादराबाद थाने पहुंचा था लेकिन थाने में मित्र पुलिस की लचर कार्यशैली के चलते मामला थाना स्तर से ही रफा-दफा कर दिया गया था। मगर जब मामला एसएसपी के संज्ञान में पहुंचा तब जाकर कहीं कप्तान निर्देश के बाद बहादराबाद पुलिस हरकत में आई और तथाकथित तांत्रिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।

क्यों मिला सनी लियोनी को राष्ट्रीय बाल आयोग से नोटिस

0

अभिनेत्री सनी लियोनी की मीडिया मे इस बात को लेकर खासी चर्चा हुई थी कि उन्होंने एक डेढ़ साल की बच्ची को दत्तक बेटी के तौर पर गोद लिया है। अब खबर मिल रही है कि बच्ची को गोद लेने की प्रक्रिया में निर्धारित कानूनों के उल्लंघन में सनी लियोनी को राष्ट्रीय बाल आयोग ने नोटिस भेजा है और उनसे 30 दिनों के अंदर नोटिस का लिखित जवाब भेजने को कहा गया है।

दरअसल मामला कुछ इस तरह से बताया जाता है कि बाल आयोग के सदस्य विभांशु जोशी की ओर से राष्ट्रीय बाल आयोग में दर्ज शिकायत में आरोप लगाया गया कि इस प्रक्रिया मे निर्धारित कानूनों का उल्लंघन किया गया। आरोप है कि जिस बच्ची को गोद लिया गया, उसके साथ ये प्रक्रिया पूरी होने से पहले ही सनी लियोनी ने सोशल मीडिया पर उसकी तस्वीरें जारी कर दीं।

शिकायत में केंद्रीय दत्तक ग्रहण प्राधिकरण (कारा) पर भी आरोप है कि प्राधिकरण की ओर से नियमों को ताक पर रखकर सोशल मीडिया पर सनी लियोनी द्वारा बच्ची को गोद लेने की प्रक्रिया को प्रमुखता से जारी किया गया। राष्ट्रीय बाल आयोग ने इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए केंद्रीय दत्तक ग्रहण प्राधिकरण और साथ ही केंद्हीय महिला और बाल विकास मंत्रालय के मुख्य सचिव से भी रिपोर्ट तलब की है। नियमों के अनुसार, गोद लेने की प्रक्रिया पूरी कोई भी पक्ष इससे जु़ड़ी किसी भी जानकारी को सार्वजनिक नहीं कर सकता। सनी लियोनी ने इस बच्ची का नाम निशा कौर बेबर रखा है।

दूसरी ओर, सनी लियोनी अपने कैरियर को लेकर भी मीडिया में छाई हुई हैं। सितंबर महीने में उनको दो ऐसी फिल्मे रिलीज होने जा रही हैं, जिनमे उनके आइटम सांग हैं। 1 सितंबर को रिलीज होने जा रही मिलन लथूरिया की फिल्म बादशाहो में इमरान हाश्मी के साथ सनी लियोनी का आइटम सांग है, तो 22 सितंबर को रिलीज होने जा रही टी सीरिज और ओमांग कुमार की फिल्म भूमि में भी सनी लियोनी का आइटम नंबर है।