Page 557

करण जौहर ने शेयर की अनोखी तस्वीर

0

करण जौहर ने बुधवार को सोशल मीडिया पर एक दिलचस्प फोटो शेयर की है। इस फोटो में वे यशराज के बॉस और अपने पुराने दोस्त आदित्य चोपड़ा के साथ शाहरुख खान के बेटे आर्यन के साथ नजर आ रहे हैं।

ये फोटो 18 साल पुरानी बताई जा रही है, जिसमें करण जौहर ने दो साल के आर्यन को अपनी गोद में ले रखा है। करण जौहर ने बतौर निर्देशक आदित्य चोपड़ा की फिल्म, ‘दिलवाले दुल्हनियां..’ में उनके सहायक निर्देशकों की टीम में काम करने के अलावा इस फिल्म में बतौर एक्टर भी काम किया था। आदित्य चोपड़ा मीडिया से दूर रहने वाले फिल्मकारों में से हैं और कभी सामने आना पसंद नहीं करते, न वे किसी भी तरह से सोशल मीडिया से जुड़े हुए हैं।

करण जौहर कुछ वक्त से लगातार खबरों में बने हुए हैं। अपनी आटोबायोग्राफी ‘एन अनसूटेबल ब्वॉय’ में करण ने काजोल से दोस्ती तोड़ने का किस्सा शामिल करके सबको चौंकाया था, तो हाल ही में काजोल के साथ उनकी फिर से दोस्ती के संकेत मिले हैं।

पिछले साल विवादों में रही फिल्म, ‘ए दिल है मुश्किल’ के बाद करण जौहर के निर्देशन में बनने वाली अगली फिल्म के बारे में अभी तक कोई खबर नहीं है, जबकि उनकी कंपनी इस वक्त आठ नई फिल्में बना रही है, जिसमें ‘स्टूडेंट्स आफ द ईयर’ और ‘ड्रैगन’ शामिल हैं।

4 किलो अवैध गांजा के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार

0

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत,पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व सहायक पुलिस अधीक्षक/ क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश व निरीक्षक ऋषिकेश के नेतृत्व में आज चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत अर्जुन रथ घाट, ऋषिकेश के पास से 2 अभियुक्त,  सुनहरा तथा शुभांशु के कब्जे से 2-2 किलो अवैध गाजॉ बरामद किया गया । अभियुक्तगण के विरुद्ध कोतवाली ऋषिकेश में एन.डी.पी.एस अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है,  उपरोक्त अभियुक्तों को आज माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

बकरीद पर पशु बलि पर रोक की मांग

0

बजरंग दल के प्रदेश सह संयोजक अनुज वालिया ने डीएम व एसएसपी को बकरीद पर बड़ी संख्या में होने वाली पशुओं की कुर्बानी को रोकने के संबंध में ज्ञापन दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन द्वारा उत्तराखण्ड के मंदिरों में होने वाली पशु बलि को बलपूर्वक बंद करवा दिया गया है। जबकि बकरीद पर पशु बलि खुलआम की जा रही है जिसे रोकने के लिए पुलिस प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं करता। न्यायालय के आदेशों का भी उल्लंघन है।

जिला संयोजन सौरभ चौहान ने कहा कि यदि बकरीद पर पुलिस प्रशासन पशु बलि रोकने में सक्षम नहीं है तो बजरंग दल स्वंय पशु बलि को रूकवाएगा। उन्होंने कहा कि बजरंग दल पुलिस के खिलाफ न्यायालय के अवमानना का भी वाद दायर करेगा।
इस अवसर पर नवीन तेश्वर, रोहित , जितेन्द्र तोमर, रोहित शास्त्री, हिमांशु सैनी, ललित बजरंगी, अनुराग शर्मा, अंगद, विक्की, अनुज, लक्ष्मण, सन्नी आदि मौजूद रहे।

उत्तराखंड के पांच जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

0

उत्तराखंड के पांच जिलों में गुरुवार शाम से अगले 48 घंटों में भारी बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र ने चेतावनी जारी करते हुए बताया कि देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी गढवाल, उधमसिंह नगर तथा नैनीताल जनपदों के कुछ स्थानों में भारी वर्षा की सम्भावना है।

उत्तराखंड में पिछले कुछ दिनों तक बारिश से राहत थी गर्मी का पारा चढ़ा हुआ था।लेकिन आने वाले दिनों में भी बारिश से राहत मिलती नही दिख रही है। राजधानी देहरादून में गुरुवार सुबह से कुछ जगहों पर हल्की बारिश शुरू हो गई थी। मौसम विभाग की माने तो राज्य के अधिकांश जिलों में भारी बारिश हो सकती है। देहरादून में सुबह से आसमान में हल्के बादल छाए हुए थे। 

स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर निगम की सराहनीय पहल

0

हल्द्वानी में स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर निगम ने करी यह सराहनीय पहल। प्रदेश के पहले इ-टॉयलेट का मेयर जोगेन्द्र रौतेला और नगर आयुक्त हरवीर सिंह ने मिल कर शुभारंभ किया।

मुख्य बाजार के बीच में बनाया गया यह इ-टॉयलेट, बाजार आने वाले पुरुष और महिलाओं को काफी सहूलियत देगा। शुभारंभ में सिटी मजिस्ट्रेट पंकज उपाध्याय, एसडीएम एपी बाजपेई सहित नगर निगम के अधिकारी भी मौजूद रहें ।

शिक्षक दिवस पर सीएम शिक्षकों से करेंगे सीधा संवाद

0

सूबे के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत शिक्षक दिवस के अवसर पर पांच सितम्बर को सुबह 9.30 बजे से 10.30 बजे तक प्रदेश के शिक्षकगणों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सीधा संवाद करेंगे। उक्त जानकारी सचिव मुख्यमंत्री राधिका झा ने दी।

सचिव राधिका झा ने सभी जिलाधिकारियों, निदेशक उच्च शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा एवं प्रारम्भिक शिक्षा को निर्देश दिये कि समस्त जिला मुख्यालयों, तहसील मुख्यालयों तथा विकासखण्ड मुख्यालयों पर स्थित स्वान केन्द्रों में वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से मुख्यमंत्री का शिक्षकों से सीधा संवाद कराने के लिए व्यवस्था सुनिश्चित करें।
उन्होंने यह भी निर्देश दिये कि कतिपय तहसील एवं विकासखण्ड मुख्यालयों पर वीडियो कांफ्रेंस की व्यवस्था क्रियाशील स्थिति में न हो तो ऐसी स्थिति में तत्काल उन्हें सही करा लिया जाए। इसके पहले मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने 09 अगस्त को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के लगभग 2500 छात्र-छात्राओं से सीधा संवाद किया था।

मौत का फ्लाईओवर बनता जा रहा, बल्लीवाला फ्लाईओवर

0

एक साल सात मौत, ये सच है बल्लीवाला फ्लाईओवर का। आए दिन फ्लाईओवर पर हो रहे हादसों को देखते हुए एक बार फिर फ्लाईओवर के निर्माण और सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

दरअसल, बल्लीवाला फ्लाईओवर के निर्माण से पहले डिजाइन और चौड़ाई को लेकर सवाल उठते रहे हैं। इसके अलावा फ्लाईओवर बनने के बाद से ही हादसे शुरू होने लगे जिसके बाद दून पुलिस ने सुरक्षा को लेकर कई बार प्रस्ताव भेजा गया। लेकिन एक साल गुजरने के बाद भी अब तक कोई योजना शुरु नहीं हो पाई। अब एक बार फिर दून पुलिस फ्लाईओवर के दोनों और से टी जाल बिछाने की बात कर रहा है।
डिजाइन और चौड़ाई पहले से ही विवादों में
24 जुलाई 2016 से बल्लीवाला लाईओवर पर ट्रैफिक दौड़ने लगा था। जो कि 2013 से निर्माण कार्य चालू हो गया था। तब दावा किया गया था कि फ्लाईओवर सिर्फ 25 करोड़ की लागत से बना है, लेकिन फ्लाईओवर की डिजाइन और इसकी चौड़ाई को लेकर शुरू से सवाल उठ रहे थे।
दरअसल, जीएमएस रोड दोनों ओर से काफी चौड़ी है, जबकि फ्लाईओवर की चौड़ाई इसके हिसाब से काफी कम है। ऐसे में जब वाहन फ्लाईओवर में प्रवेश करते हैं, तो उनके आपस में टकराने की संभावना बढ़ जाती है। इसके अलावा ओवरटेक करने की स्थिति में पैराफिट से टकराने की प्रबल संभावना रहती है। अब तक जो भी हादसे बल्लीवाला फ्लाईओवर पर हुए हैं, उनमें गाड़ियों के टकराने से ही हादसे हुए हैं। इसमें कई बार लाईओवर से नीचे गिरने की घटना भी हुई।
सोमवार देर रात हुए हादसे में भी स्कूटी सवार की मौत टकराकर लाईओवर से नीचे गिरने से हुई। एसपी ट्रैफिक धीरेन्द्र गुंज्याल का कहना है कि उन्होंने शुरुआत में ही फ्लाईओवर के दोनों तरफ से टी जाल बिछाने के अलावा फ्लाईओवर पर प्लास्टिक के डिवाइडर लगाने की भी बात की थी। जिससे गाड़ी चलाने वाले अपनी साइड में ही गाड़ी चलाएं। एक बार फिर दून पुलिस ने प्रस्ताव तैयार कर लाईओवर के दोनों और से टी जाल बिछाने का प्रस्ताव बनाने की बात कही है।
वहीं, एसएसपी निवेदिता कुकरेती ने बताया कि फ्लाईओवर में हो रहे हादसों को देखते हुए पुलिस से टी जाल लगाने का प्रस्ताव बनाएगा। लेकिन सवाल ये है कि एक साल गुजरने के बाद भी अब तक क्यों सरकार और प्रशासन ने मौत का फ्लाईओवर बन रहे बल्लीवाला फ्लाईओवर के लिए सुरक्षा की दृष्टि से जाल बिछाने और अन्य सुविधाएं देने को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया।

क्यों खाली कराया गया फ्रैंकफर्ट शहर…

0

 जर्मनी के फ्रैंकफर्ट में मंगलवार को एक इमारत के निर्माण कार्य के दौरान मिले 1400 किलो के ब्रिटिश बम के कारण 70,000 लोगों को उनके घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए कहा गया है, ताकि बम को सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय किया जा सके। बताया जा रहा है यह बम द्वितीय विश्व युद्ध का है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस बम की क्षमता आसपास की गलियों और इमारतों को पूरी तरह से तबाह करने जितनी है, इसलिए इसका नाम ‘ब्लॉकबस्टर’ रखा गया था।
फ्रैंकफर्ट अग्निशमन विभाग की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि रविवार को शहर को सुरक्षित खाली कराए जाने के बाद बम निष्क्रिय कर दिया जाएगा। फिलहाल पूरा इलाका पुलिस की देख-रेख में है। इसके अलावा, पुलिस ने बताया कि जहां बम मिला है, उसके आसपास करीब 1.5 किलोमीटर के इलाके को खाली कराया जाना जरूरी है।
विदित हो कि जर्मनी के ऑग्सबर्ग में पिछले क्रिसमस के दौरान भी इसी तरह का बचाव अभियान चलाया गया था। उस वक्त एक जिंदा ब्रिटिश बम मिलने की वजह से करीब 54,000 लोगों को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया था।

भालू ने युवक को किया घायल, हालत गंभीर

0

चमोली जिले के विकास खंड दशोली विकास खंड के झींझी गांव के एक युवक को भालू ने गंभीर रूप से घायल कर दिया है। युवक को रोड बंद होने के कारण ग्रामीण कुर्सी की पालकी बनाकर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाट ले गए। युवक की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे श्रीनगर के लिए रेफर कर दिया।

झींझी गांव का नरी लाल अपने मवेशियों के साथ गांव के ही पास के जंगल में गया था, जहां पर भालू ने नरी लाल पर हमला कर उसे बुरी तरह से घायल कर दिया। साथ के अन्य लोगों के हल्ला मचाने पर किसी तरह से भालू वहां से भाग गया। साथ के अन्य लोग उसे गांव तक लाए। निजमूला-चमोली मोटर मार्ग कई स्थानों पर भूस्खलन के कारण बंद होने के चलते ग्रामीण उसे कुर्सी की पालकी बनाकर रामणी के रास्ते 20 किमी पैदल चलकर घाट सीएचसी में लाए। युवक की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे श्रीनगर के लिए रेफर कर दिया है।

किट्टी प्रकरण: आरोपी सविंदर ने कोर्ट में किया सरेंडर

0

किट्टी की करीब 60 करेाड़ रुपये लेकर फरार किट्टी संचालक सविन्दर ने बुधवार को जिला न्यायालय में सरेंडर कर दिया। कोर्ट ने सविंदर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस को चकमा देकर न्यायालय में आरोपी के सरेंडर करने से शहर में तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है। पुलिस भाजपा नेत्री व सविंदर की पत्नि को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।


नगर कोतवाली प्रभारी चन्द्रभान ने बताया कि किट्टी प्रकरण के बाद फरार सविंदर की लगातार तलाश जारी थी। आरोपी की तलाश के लिए एसआईटी भी जांच कर रही थी। यही कारण है कि आरोपी ने न्यायालय में आत्म समर्पण कर दिया। वहीं, पुलिस अब आरोपी को रिमांड पर लेने के लिए न्यायालय में अर्जी देगी।
विदित हो कि चर्चित किट्टी प्रकरण में सविंदर व उसकी पत्नि गुरुप्रीत ने हजारों महिलाओं के करोड़ों रुपये ठग लिए थे। किट्टी के नाम पर लोगों के करोड़ों लुटने वाले सविंदर के वकील वीरेन्द्र प्रताप सिंह व रिशु मेहरा ने बताया कि सविंदर ने बुधवार को जिला न्यायालय में आत्म समर्पण किया है। उन्होंने कहा कि सविंदर को इस मामले में झूठा फंसाया गया है।