Page 477

अनुष्का शर्मा ने शुरु किया स्वच्छता अभियान

0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नामांकित होने के बाद अनुष्का शर्मा ने भी स्वच्छता अभियान में हिस्सा लेना शुरु कर दिया है। प्रधानमंत्री द्वारा नामांकित होने के बाद अनुष्का शर्मा ने मुंबई में समुद्री किनारो पर सफाई कार्य में हिस्सा लिया और सोशल मीडिया पर वहां के फोटो शेयर किए।

सोशल मीडिया पर अनुष्का ने पोस्ट में लिखा कि हम अपने देश को भारत मां कहते हैं और देश को स्वच्छ रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। अनुष्का ने कहा कि सफाई रखने से माहौल और स्वास्थ दोनों अच्छे रहते हैं और मन को भी समाज के लिए कुछ करने की खुशी मिलती है।

उन्होंने सभी से स्वच्छता अभियान में हिस्सा लेने और अपने आसपास सफाई रखने की अपील की। अनुष्का इन दिनों अपनी नई फिल्म परी की शूटिंग कर रही हैं, जिसे अगले साल फरवरी में रिलीज होना है। इसके बाद वे आनंद एल राय की फिल्म की शूटिंग शुरु करेंगी, जिसमे वे शाहरुख खान के साथ हैं।

लैपटॉप-मोबाइल चोर गिरफ्तार

0

देहरादून के अभिषेक नौटियाल ने थाने पर आकर तहरीर दी की वह और उसके तीन दोस्त अभिषेक घोष, महेश, भरत ङीअाईटी  कॉलेज में इंजीनियरिंग के छात्र है और यहाँ पर अंसल कॉलोनी में किराये पर रहते है। आज दोपहर 2 बजे वह चारो एग्जाम देने कॉलेज चले गए और शाम को 5 बजे जब वापस अपने कमरे मेें आये तो देखा की ताला टुटा हुआ है और कमरे से 3 लैपटॉप (सोनी, डैल, एप्पल कंपनी के) और 2 मोबाइल फ़ोन चोरी हो गए है। इस सम्बन्ध में  मु.अ.स. 118 /17 धारा 454 ,380 अापीसी पंजीकृत किया गया।

अज्ञात चोरो की तलाश के लिये पुलिस अधीक्षक नगर ने टीम का गठन किया गया।  गठित टीम ने अभियुक्त गणों की तलाश के लिये आस पास के सीसीटीवी कैमरे चेक किये गए तो एक नीले रंग की एवेंजर मोटर साइकिल में 2 युवक चोरी के लैपटॉप आदि लेकर जाते हुए दिखाई दिए।

टीम ने मुखबिर की सूचना के आधार पर अभियुक्त कासिफ शेख व 2 किशन कमल को चोरी किये गए 3 लैपटॉप और 2 मोबाइल फ़ोन के साथ चोरी की घटना में प्रयोग की गयी मोटर साइकिल सहित गिरफ्तार किया गया ।

मरीज ने लगाया डाॅक्टर पर रेप का आरोप

0

हरिद्वार के एक नामी अस्पताल के डाॅक्टर पर अपनी ही मरीज के साथ रेप करने का आरोप लगा है। महिला ने आरोपी डाॅक्टर के खिलाफ ज्वालापुर कोतवाली में केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोप है कि आरोपी डाॅक्टर तीन महीने से महिला के साथ लगातार दुष्कर्म कर रहा था।

ज्वालापुर कोतवाली पुलिस के अनुसार रानीपुर झाल स्थित भूमा निकेतन अस्पताल में डाॅ.अनीस कुमार कार्यरत हैं, आरोप है कि कुछ समय पहले राजस्थान की एक युवती इनसे इलाज कराने आई थी। इसके बाद इन्होंने मरीज के साथ शारीरिक संबंध बना लिए। महिला का आरोप है कि आरोपी शादी का झांसा देकर उसके साथ लगातार शारीरिक संबंध बना रहा था।

युवती के पिता ने कोतवाली में तहरीर देकर केस दर्ज कराया है। हालांकि, केस कोर्ट के आदेश के बाद दर्ज किया गया है। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि, “कोर्ट के आदेश के बाद केस दर्ज कर लिया गया है। लड़की का मेडिकल कराया जा रहा है। मामले की जांच शुरू कर दी गयी है।” वहीं, अस्पताल प्रबंधक राजेंद्र शर्मा ने बताया कि, “सभी आरोप बेबुनियाद हैं। अस्पताल का कोई डाॅक्टर इस तरह के कृत्य में नहीं लगा है।” पुलिस को जांच में पूरा सहयोग दिया जाएगा। 

हत्यारोपी की हत्या से हड़कम्प

0
जनपद उधमसिंहनगर में आपराधिक वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही है, जनपद में बढते अपराधों पर अकुंश लगाने में जहां पुलिस प्रशासन नाकाम साबित हो रहा है, वहीं आपराधिक वारदातों पर अंकुश लागाने में भा पुलिस विफल साबित हो रही है।
ताजा मामला रुद्रपुर का है जहां रुद्रपुर में डेढ़ वर्ष पहले हुए पूर्व प्रधान छोटे लाल की हत्या का मुख्य आरोपी अतेंद्र चौधरी उर्फ़ बिट्टू की देर रात अज्ञात बदमाशों ने भूरारानी में गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक बिट्टू का शव पुलिस को धान के खेत से बरामद हुआ है।
आपको बतादें की जून 2015 में प्रॉपर्टी विवाद के चलते कीरतपुर में पूर्व प्रधान छोटेलाल की उनके ही कार्यालय में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उस मामले में बिट्टू चौधरी सहित तीन के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया गया था। जिसमे बिट्टू चौधरी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
बताया जा रहा है कि लगभग एक माह पहले ही बिट्टू चौधरी जमानत पर जेल से बाहर आया था, देर रात बिट्टू की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जाँच शुरू कर दी है। ऊधमसिंह नगर के एसपी सिटी देवेंद्र पींचा ने बताया कि, “हत्या के आरोपी की हत्या की गई है। पुलिस जाँच में जुट गई है जल्द ही हत्या का खुलासा कर दिया जायेगा।”

गंगा क्लोजर पर भड़के विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि, किया प्रदर्शन

0

यूपी सिंचाई विभाग द्वारा भागीरथी बिन्दु से मायापुर चैकडेम तक गंगा क्लोजर के विरोध में विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने कृषि उत्पादन मण्डी समिति अध्यक्ष भाजपा के वरिष्ठ नेता संजय चोपड़ा की अगुवाई में मोती बाजार, पुरानी सब्जी मण्डी चैक पर यूपी सिंचाई विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया।

यूपी सिंचाई विभाग पर हठधर्मिता व तुगलकी फरमान का आरोप लगाते हुए दशहरे से दीपावली तक गंगा क्लोजर को अनैतिक रवइया बताया। विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने यूपी सिंचाई विभाग गंगा क्लोजर व सफाई व्यवस्था के नाम पर करोड़ो रुपये के बजट की बंदरबाट का आरोप लगाते हुए गंगा सफाई बजट की सीबीआई जांच की भी मांग की। वहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को गंगा क्लोजर व हिन्दुओं की आस्था से जुड़े मुद्दे को लेकर पत्र लिखकर शिकायत की। 

दशहरे से दीपावली तक त्यौहारों के संगम पर गंगाबंदी के फैसले को जनहित में स्थगित करने की मांग की। इस अवसर पर संजय चोपड़ा ने कहा कि अर्से से उत्तराखण्ड बनने के उपरांत धार्मिक व राजनीतिक व सामाजिक संगठनों द्वारा दशहरे से दीपावली तक गंगा क्लोजर का पुरजोर विरोध करते चले आ रहे है। वहीं माननीय उच्च न्यायालय नैनीताल द्वारा भी यूपी सरकार सिंचाई विभाग को स्पष्ट आदेश किये हुए हैं कि त्यौहारों पर गंगा बंदी का कोई औचित्य नहीं हैं और दशहरे से दीपावली तक गंगा क्लोजर नहीं किया जाना चाहिये।

उन्होंने यह भी कहा अधिक माह होने के कारण त्यौहार एक महीना पहले ही प्रारंभ हो गये हैं। अमूमन दीपावली नवम्बर में हुआ करती है और अब अक्टूबर में ही दशहरा व दीपावली का पर्व मनाया जा रहा है। ऐसे में यूपी सिंचाई विभाग मात्र गंगा सफाई के नाम पर करोड़ों रुपये के बजट को ठिकाने लगाने के उद्देश्य से कार्य कर रहा है जिसकी सीबीआई जांच होनी चाहिए।

व्यापारी नेता राजेश खुराना ने कहा कि, “भागीरथी बिन्दु से लेकर मायापुर चैकडेम तक पर्याप्त रूप में जल का प्रवाह निरन्तर बना रहना चाहिये। देश विदेश से आ रहे तीर्थ श्रद्धालु अपने पूर्वजों की अस्थियों के विसर्जन व कर्मकाण्ड के उद्देश्य से हरिद्वार आते हैं। जब उन्हें गंगा जलविहिन दिखाई देती है उस वक्त आस्था पर कुठाराघात सा प्रतीत होता है ऐसे में केन्द्र में भाजपा की सरकार है और यूपी उत्तराखण्ड में भी भाजपा की सरकार है। ऐसे में आस्था व धार्मिक कर्मकाण्ड प्रभावित होना व गंगा को बंद करना तर्कसंगत नहीं है।”

कोतवाली में विधायक ने दिखाई दबंगयी, दर्शक बने पुलिस कर्मी

0

रुद्रपुर में विधायक का मोबाइल पर जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने मेरठ से दबोच लिया। इस बीच थाने पहुंचे विधायक का गुस्सा फूट पड़ा। विधायक ने उसे थप्पड़ रसीद कर दिए। बाद में आरोपी ने शराब के नशे में अभद्रता के लिए विधायक से माफी मांगी, आरोपी को कोतवाली से ही जमानत दे दी गई।

दिल्ली भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में प्रतिभाग करने के दौरान ही विधायक राजकुमार ठुकराल के मोबाइल पर किसी ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी तो मामले ने तूल पकड़ लिया।

vidhayak

पुलिस ने दबिश देकर आरोपी सतीश शर्मा निवासी पल्लवपुरम, मेरठ को दबोच लिया। विधायक राजकुमार ठुकराल को जब आरोपी के पकड़े जाने का पता लगा तो वह भी कोतवाली पहुंच गए। धमकी देने वाले को सामने देख उनका पारा चढ़ गया और उन्होंने आरोपी को थप्पड़ जड़ दिए। इसकी भनक जब उनके विरोधियों को लगी तो वह मामले को तूल देने में जुट गए।

इसकी जानकारी एसएसपी को हुई तो उन्होंने सीओ को पूरे मामले की जांच के निर्देश दिए। सीओ ने कोतवाली पहुंच कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। पूछताछ के दौरान आरोपी सतीश शर्मा ने इस कृत्य के लिए उसका इस्तेमाल करने से साफ इन्कार किया। उसने स्वीकार किया कि वह पहले इसी कंपनी में काम कर चुका है। लेकिन पत्नी की बीमारी के कारण उसको नौकरी छोड़नी पड़ी। अब वह पुन: नौकरी की तलाश कर रहा है। जिस पर टेक्सटाइल कंपनी के चालक के संपर्क में आया। चालक ने उसे शराब पिलाई थी, नशे में उसने विधायक के साथ अभद्रता कर दी।

असंवैधानिक बूचड़खानों के विरुद्ध जन आन्दोलन

0

पशु हत्या के विरोध को लेकर देहरादून  की जनता स्थानीय शासन व सुरक्षा विभाग ने अवैध बूचड़ खानों को बंद करने का अभियान चला रहा है। फैडरेशन ऑफ इंडियन एनिमल प्रोटेक्शन ऑग्रेनाइजेशन के आशु अरोड़ा ने बताया कि, “पशु बूचड़ खानों मे मार दिए जाते हैं तथा कोई वैधानिक कागजी कार्रवाई भी नहीं होती। बीमार पक्षी स्वस्थ पक्षियों के साथ रखे जाते हैं जिस से स्वस्थ पक्षियों को बीमारी लगने का डर रहता है तथा उन्हें ठीक से दाना पानी भी नहीं दिया जाता।हमारे नगर निगम के पास भी ऐसी कोई व्यवस्था नहीं है जो इस असंवैधानिक कार्यों पर रोक लगा सके। सड़क पर पल रहे कितने ही कुत्ते इस ही फेके हुए मीट को खा कर पेट भरते है तथा क्रूर हो रहे हैं।”

इस सन्दर्भ में एक नागरिक राहुल दवे का कहना है कि, “मैं परेशान हो गया हूं नगर निगम के इस बर्ताव से मैंने कई बार इसकी शिकायत भी की है लेकिन न तो इस से नगर निगम को कोई फर्क पड़ा न मीडिया ने कोई सीरियस एक्शन लिया। मीट की दुकान का बिना खाद्यान्न सुरक्षा पंजीकरण के सञ्चालन करना गैर कानूनी है तथा 6 महीने कारावास और 5 लाख रुपये का जुरमाना सरकार द्वारा तय किया गया है।”

मीट की दुकानों पर बाल मजदूरों को भी पाया गया है, जंग लगे औजार इस्तेमाल करते पाया गया है जिस से कीड़े, धुल तथा धुआ जैसे प्रदूषण का प्रकोप फैलता है। यह सभी बीमारी फैलाने वाले लक्षण है और हमारे शहर मे ऐसी कोई लैब भी नहीं जहा इन कीटाणु के होने की जानकारी किसी टेस्ट द्वारा पा सके। 

वन्य जीवों की खाल का तस्कर दबोचा

0

पिथोरागढ में वन्यजीव अंगों व मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान में पुलिस की एसओजी टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसओजी ने गुलदार की तीन खालों के साथ एक वन्य जीव तस्कर को गिरफ्तार किया है।

एसओजी टीम को पिथौरागढ़ के वड्डा क्षेत्र में वन्य जीवों के अंगों की ऊंचे दामों पर तस्करी की मुखबिर से सूचना मिली थी। इस सूचना पर एसओजी सक्रिय हुई। गुरुवार की सुबह एसओजी टीम ने वड्डा के निकट हुड़कना में त्रिलोक सिंह बिष्ट पुत्र प्रताप सिंह बिष्ट निवासी ग्राम जायल पोस्ट पंथ्यूड़ी तहसील व जिला पिथौरागढ़ को रोका। उसके सामान की तलाशी ली तो उसके पास से तेंदुए की तीन खाल बरामद हुई।

इसमें दो खालें आठ फीट  और एक खाल सात फीट की है। बरामद खालों की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 15 लाख रुपये बताई जा रही है। अभियुक्त के खिलाफ थाना जाजरदेवल में अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस व वन विभाग ने आशंका जताई है कि गुलदारों का शिकार आसपास के क्षेत्र में ही किया गया। मामले की जांच की जा रही है।

रावण का पुतला दहन, हिन्दू मुस्लिम एकता का प्रतीक

0
फोटोः कृष्णा रावत

बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व दशहरा जहाँ एक तरफ देश में धर्म के नाम पर दंगा-परसाद करने वालों की कमी नहीं है तो वहीँ तीर्थ नगरी ऋषिकेश में हिन्दू के इस पर्व को एक मुस्लिम परिवार कई पीढ़ियों से मनाता आ रहा है।

ऋषिकेश में रावन दहन के पीछे एक अनोखी एकता की मिसाल सन 1964 से कायम है, यहाँ एक मुस्लिम परिवार तीन पीढी से हिन्दुओ की आस्था के पर्व में रंग भरता आ रहा है जो हिन्दू-मुस्लिम की एकता की एक मिसाल है। पूरे देश असत्य पर सत्य की जीत का पर्व विजयादशमी की तैयारी जोरो पर है। दशानन के पुतलो को अंतिम रूप दिया गया, कलाकार अपनी कड़ी मेहनत से रावन के पुतले को साल-दार-साल नए रूप में ढालते है।

0202

ऋषीकेश में रावन के पुतले को कई सालो से बनाते आ रहे सफिक अहमद का इस पर्व के साथ गहरा नाता है, इस परिवार की तीसरी पीढी रावन के पुतले को नया आकर दे रही है। जो हिन्दू मुस्लिम एकता की एक मिसाल है साथ ही हिन्दुओ के त्योहारों में रंग भरने वाले इस परिवार का कहना है सभी लोग एक कुनबे की तरह हमारी मेहनत दिलो को जोडती है।

दशहरा कमेटी भी नए-नए प्रयोग करके सालो से इस कार्य को करती आ रही है, लेकिन इस साल वजय से भी कमिटी को कुछ दिक्क्तों का सामना करना पड़ रहा है, दशहरा कमिटी के संयोजक राहुल शर्मा का कहना है की कमिटी द्वारा साल दर साल दशहरा त्यौहार की सारी तैयारियां की जाती है, जिसमे छेत्र के कई लोग और संस्था भी उनका साथ देते है लेकिन इस बार जीएसटी का असर हमारी कमिटी पर भी पड़ा है। हिन्दू पर्व में मुस्लिम कारीगरों कि भागीदारी उन तमाम लोगो के लिए सबक है जो हमारी एकता अखंडता को तोडना चाहते है, ऋषिकेश में तीन पीडियों से हिन्दुओ कि आस्था में रग भरता ये मुस्लिम परिवार आपसी भाईचारे कि एक नयी मिसाल है।

यमुनोत्री हाईवे खुलने की उम्मीद

0

उत्तरकाशी जिले में ओजरी के पास हुए भूस्खलन के कारण पिछले 20 दिनों से बंद हुआ यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग आज खुलने की उम्मीद है। राजमार्ग पर अभी तक लगातार भूस्खलन और मलबा आ रहा था। जिसके कारण हाईवे खोलना मुश्किल हो रहा था।

इसलिए प्रशासन वैकल्पिक मार्ग बनाने की तैयारी कर रहा था लेकिन पिछले दो दिन से पहाड़ी से मलबा और पत्थर आने बंद हो गये थे। जिसके बाद शुक्रवार से प्रशासन ने हाईवे को खोलने का काम शुरू किया। शनिवार दोपहर बाद तक राजमार्ग का करीब 350 मीटर हिस्से से मलबा हटा दिया गया है, जबकि करीब 150 मीटर हिस्सा में से मलबा हटाना बाकी रहा गया है। जिसके रविवार सुबह से आवाजाही के लिए खोले जाने की उम्मीद जताई जा रही है। डीएम ने हाईवे को युद्ध स्तर पर खोलने के आदेश दिये हैं।

उत्तरकाशी जिले में यमुनोत्री हाईवे 10 सितम्बर मध्य रात्री को ओजरी और डबरकोट के बीच भूस्खलन के कारण राजमार्ग का 500 मीटर हिस्सा बंद हो गया था। जिसके बाद कई दिनों तक प्रशासन बेबस नजर आया। लेकिन 19 सितम्बर से डीएम के निर्देश पर लोनिवि ने वैकल्पिक मार्ग पर भी काम शुरू कर दिया था। लेकिन अब मुख्य मार्ग पर पिछले दो दिनों से भूस्खलन रुकने के बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली है। ऐसे में राजामार्ग निर्माण निगम द्वारा शुक्रवार शाम से ही मुख्य मार्ग के खोलने का कार्य शुरू कर दिया गया था। जिसमें शनिवार दोपहर बाद तक राजमार्ग के 500 हिस्से में से 350 मीटर हिस्सा साफ कर दिया गया है।

जबकि शेष 150 हिस्सा बाकी रह गया है। शनिवार रात को अगर लगातार काम जारी रहता है तो मध्य रात्री या रविवार सुबह तक हाईवे खुलने की पूरी उम्मीदें हैं। ऐसे में अगर हाईवे खुलता है तो यमुनोत्री की तरफ फंसे हुए यात्री वाहनों को निकालने में काफी मदद मिलेगी। साथ ही यमुनोत्री आने जाने वाले यात्रियों के साथ क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक गांव के लिए यह राहत भरी खबर होगी।

दूसरी ओर यमुनोत्री विधायक केदार सिंह रावत ने शनिवार को ओजरी और डबरकोट भूस्खलन क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ओजरी व र्तिखली गांव से स्थाई वैकल्पिक मार्ग बनाने की अहमियत पर ग्रामीणों से बातचीत की। प्रभावित क्षेत्र में डीएम डॉ आशीष कुमार श्रीवास्तव के आदेश के बाद शनिवार को राशन और गैस सिलेंडर आदि पहुंचाये गये। 

उन्होंने एसडीएम को ग्रामीणों के नुकसान का मुआवजा दस दिनों के अंदर देने के लिए कहा है, एसडीएम बड़कोट मनुज गोयल ने बताया कि, य”मुनोत्री राजमार्ग खोलने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। अगर भूस्खलन नहीं होता है तो मार्ग के जल्द खुलने की उम्मीद है। वैकल्पिक मार्ग का कार्य भी रविवार तक पूरा कर दिया जाएगा।डीएम के आदेश के बाद भी राजमार्ग निर्माण निगम के उच्च अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे हैं। सिर्फ सहायक अभियंता और अवर अभियंता ही मौके पर आये हैं।”