Page 464

ग्रामीणों ने बद्रीनाथ के विधायक को दिखाये काले झंडे

0

गोपेश्वर। चमोली जिले के विकास खंड जोशीमठ में चल रहे ग्राम प्रधानों व पैनखंडा संघर्ष समिति के आंदोलनकारियों ने बदरीनाथ के विधायक महेंद्र भट्ट के जोशीमठ पहुंचने पर उन्हें काले झंडे दिखाते हुए उनके विरोध में नारेबाजी की।
बुधवार को क्षेत्रीय विधायक जोशीमठ में ग्राम प्रधानों द्वारा अपनी मांगों को लेकर तथा चार गांवों के ग्रामीणो द्वारा उनके गांव को नगर पालिका में सम्मिलित किये जाने के विरोध में एक लंबे समय से चल रहे आंदोलन के आंदोलनकारियों से वार्ता करने के लिए जब जोशीमठ पहुंचे तो आंदोलनकारियों ने गुस्से में उन्हें वापस जाओ के नारे लगाते हुए उन्हें काले झंडे दिखाये। विधायक को आखिरकार ग्रामीणों से बिना वार्ता किये ही

मौत का फ्लाईओवर बना ”बल्लीवाला फ्लाईओवर” ने ली एक और जान

0

देहरादून। मंगलवार को समय लगभग शाम 5:30 बजे थाना बसंत विहार को सूचना मिली कि बल्लीवाला फ्लाईओवर के पर एक बाइक के फिसल जाने के कारण उसमें सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए है। इस सूचना पर थाना बसंत बिहार से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा तथा घायल युवकों को उपचार हेतु सिनर्जी अस्पताल ले जाया गया। जहां दौराने उपचार एक युवक की मृत्यु हो गयी। मृतक युवक की पहचान प्रियम बंसल पुत्र अनुराग बंसल निवासी 335 देव नगर, मोदीपुरम, मेरठ उत्तर प्रदेश , उम्र 18 वर्ष तथा घायल युवक की पहचान अमन पवार पुत्र सत्यपाल निवासी पवार भवन कोर्ट रोड, उत्तरकाशी, के रूप में हुई है।

दोनों युवक ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी के छात्र है। घायल युवक का उपचार सिनर्जी अस्पताल में चल रहा है, जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। घटना स्थल पर उपस्थित लोगों से जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि उक्त दोनों युवक काफी तेज गति से मोटरसाइकिल से आ रहे थे तथा बल्लीवाला फ्लाईओवर के ऊपर उनकी बाइक अनियंत्रित होकर किनारे पर जा टकराई। पुलिस द्वारा दोनों युवकों के परिजनों को सूचित किया गया है। मृतक के शव का पंचायतनामा भर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

सोनम कपूर ने खरीदे उपन्यास के अधिकार

0

सोनम कपूर ने सिंगापुर में रहने वाले लेखक कृष्णा उदयशंकर के चर्चित उपन्यास आर्यवर्त क्रोनिकल्स पर फिल्म बनाने के अधिकार खरीदे हैं। ये उपन्यास आधुनिक महाभारत के तौर पर चर्चित रहा है। सोनम की टीम के मुताबिक, राइटस लेने की प्रक्रिया पूरी हो गई है। सोनम अब खुद इस बात का फैसला करेंगी कि किस लेखक के साथ मिलकर इसे फिल्म के लिए तैयार किया जाए।

एक बार ये खाका तैयार होने के बाद निर्देशक और बाकी पक्षों का चयन होगा। सोनम कपूर इन दिनों अपनी बहन रेहा कपूर द्वारा बनाई जा रही फिल्म वीरां दी वैडिंग में बिजी हैं। इस फिल्म में वे पहली बार करीना कपूर खान के साथ काम कर रही हैं। ये फिल्म अगले साल अप्रैल में आएगी।

सोनम की आने वाली फिल्मों में अक्षय कुमार के साथ पैडमैन है, जो अगले साल 26 जनवरी पर रिलीज होगी। मार्च में रिलीज होने जा रही राजकुमार हीरानी की फिल्म में वे सांवरिया के बाद एक बार फिर रणबीर कपूर के साथ जोड़ीदार के रुप में नजर आएंगी। समझा जा रहा है कि वीरां दी वैडिग की शूटिग का काम पूरा होने के बाद ही सोनम इस उपन्यास पर फिल्म बनाने की प्रक्रिया शुरु करेंगी।

आमिर खान और विराट कोहली साथ साथ

0

आमिर खान लगान में क्रिकेट खेल चुके हैं और विराट कोहली कई विज्ञापन फिल्मो के लिए फिल्मी कैमरों का सामना कर चुके हैं। आमिर खान न तो भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा बनने जा रहे हैं और न ही विराट कोहली किसी फिल्म में हीरो बनने जा रहे हैं।

amir and viratखबर ये है कि एक निजी चैनल के एक शो के लिए अपनी अपनी फील्ड के ये दो दिग्गज एक साथ छोटे परदे पर नजर आएंगे। एक चैनल के टाक शो में आमिर खान और विराट कोहली ने हिस्सा लिया। ये पहला मौका था, जब दोनों ने एक साथ काम किया। इस टाक शो का टेलीकास्ट अगले सप्ताह होगा।

आमिर खान इन दिनों अपनी प्रोडक्शन की फिल्म ‘सीक्रेट सुपर स्टार’ का प्रमोशन कर रहे हैं, जो 19 अक्तूबर को रिलीज होगी। विराट कोहली अभी आस्ट्रेलियाई टीम के खिलाफ वन डे सीरिज जीत चुके हैं। इन दोनों के बीच एक कामन फैक्टर ये भी है कि विराट कोहली की गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा ने फिल्म पीके में आमिर खान की हीरोइन के तौर पर काम किया है।

ससुर ने ही लूटी बहू की अस्मत

0

हल्द्वानी, कठघरिया निवासी महिला ने 16 सितंबर को मुखानी थाना पुलिस को तहरीर देते हुए अपने ससुर पर ही दुष्कर्म का आरोप लगाया था। मेडिकल रिपोर्ट में इसकी पुष्टि होने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

महिला ने तहरीर में लिखा है कि 10 साल पूर्व उसका विवाह हुआ था, साल भर से पति से विवाद चल रहा है। तभी से पति दूसरी महिला के साथ किराये का कमरा लेकर रह रहा है और बेटे को भी साथ ले गया है। महिला सेल हल्द्वानी में उनके विवाद पर काउंसलिंग भी चल रही है। यही नहीं इस बीच ससुर ने पति को भी संपत्ति से बेदखल कर दिया है।

15 सितंबर की रात ससुर उसके कमरे में दाखिल हुआ और दुष्कर्म किया। थाना प्रभारी कमाल हसन ने बताया कि, “मामले की जांच कराई गई। मेडिकल रिपोर्ट में भी पुष्टि होने के बाद आरोपी ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।”

दून पुलिस के हाथ लगा नशे का कारोबारी

0

देहरादून। बुधवार को दून एसएसपी और पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन में पटेलनगर क्षेत्रान्तर्गत अवैध मादक पदार्थों के खरीद और स्मगलिंग की रोकथाम और 4 अक्टूबर से नशे की प्रवृत्ति एवं नशे के प्रचलन पर नियंत्रण हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत सहायक पुलिस अधीक्षक/ क्षेत्राधिकारी पटेलनगर के नेतृत्व में थाना पटेलनगर पुलिस द्वारा आज थाना पुलिस द्वारा पथरीबाग पर वाहन / संदिग्ध व्यक्तियों की चैकिंग के दौरान भण्डारीबाग की तरफ से आते हुए एक संदिग्ध व्यक्ति, जिसके हाथ में एक पालीथीन बैग था, आता दिखायी दिया। जो पुलिस पार्टी को देखकर वापस मुड़कर तेज कदमों से जाने लगा। जिस पर पुलिस पार्टी द्वारा शक होने पर उक्त व्यक्ति को पकड लिया गया। नाम पता पूछा तो इसने अपना नाम फईम बताया व उसके हाथ में पकड़ी पन्नी को चैक किया तो पन्नी में कुछ प्रतिबन्धित नशीले इंजेक्शन रखे मिले। जिनको पुलिस द्वारा मौके पर गिनती की गयी तो कुल 232 इंजेक्शन पाये गये। इतनी भारी मात्रा में प्रतिबन्धित नशीले इंजेक्शन रखने के सम्बन्ध में पकडे गये व्यक्ति से लाईसेंस तलब किया गया तो लाईसेंस दिखाने में असमर्थ रहा। इस सम्बन्ध में गहनता से पूछताछ की गयी तो बताया कि मैं यह इंजेक्शन सहारनपुर जिले के अलग – अलग दुकानो से सस्ते दामो खरीदकर लाता हूं तथा मैं यहाँ पर गुरूरामराय पीजी कालेज , बाम्बे बाग व अन्य शिक्षण संस्थानों में छात्रों को उचित दामों पर बेचता हूँ, जिससे मेरी अच्छी कमाई हो जाती है।

नाम पता अभियुक्त :-

  • फईम पुत्र अब्दुल रहमान निवासी छुटमलपुर हरिजन कालोनी सहारनपुर उ0प्र0 उम्र – 32 वर्ष।

बरामद माल का विवरण :-

  • 232 प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन।
  • बरामद माल का अन्तर्राष्ट्रीय मूल्य:- 20000/- रूपये ( बीस हजार रूपये लगभग )
  • अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है ।

बरामद /गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:-

  • रितेश साह , प्रभारी निरीक्षक पटेलनगर देहरादून
  • विपिन बहुगुणा , वoउ0नि0 पटेलनगर
  • नरोत्तम सिंह विष्ट , चौकी प्रभारी बाजार पटेलनगर
  • उ०नि० पंकज तिवारी थाना पटेलनगर देहरादून।
  • का० 203 जितेन्द्र थाना पटेलनगर
  • का 380 योगेश थाना पटेलनगर
  • का0 1429 शादाब थाना पटेलनगर।

छोटी सी बात और बड़ा बखेड़ा, पूर्व सीएम धरने पर

0

धारचूला, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष का वाहन उनके घर से उठाकर सीज किए जाने पर सीमांत में बखेड़ा हो गया। कांग्रेसी कोतवाली में धरने पर बैठ गए। आंदोलन ने तब और गति पकड़ ली जब विधायक हरीश धामी के बाद पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, राज्यसभा सदस्य महेंद्र सिंह माहरा, विधायक करन माहरा व पूर्व विधायक मयूख महर आदि भी मौके पर पहुंच धरना देने लगे। इस दौरान पूर्व सीएम रावत ने कहा कि वाहन का पंजीयन न होने पर सड़क पर चलते वाहन को सीज किया जाता है न कि घर से उठाकर। पुलिस कांग्रेसजनों का उत्पीड़न कर रही है। इस मसले को लेकर धारचूला से देहरादून तक बेटी बचाओ, लोकतंत्र बचाओ आंदोलन चलाया जाएगा।

सोमवार रात करीब साढ़े नौ बजे पुलिस टीम महिला कांगेस जिलाध्यक्ष नंदा बिष्ट के घर पहुंची। बिष्ट का आरोप है कि पुलिस कर्मियों ने कोई कारण नहीं बताया और अभद्रता करते हुए जबरन उनके स्कार्पियो की चॉबी ले ली। पुलिस वाहन को धारचूला थाने ले जाने के बजाए बलुवाकोट ले गई और सीज कर दिया।

जिलाध्यक्ष ने रात में ही इसकी सूचना क्षेत्रीय विधायक हरीश धामी को दी। इसके बाद धामी भी धारचूला पहुंच गए और कार्यकर्ताओं को साथ लेकर थाने पहुंचे। थाना प्रभारी ध्याण सिंह थाने में नहीं मिले। धामी ने बताया कि कई बार फोन करने के बाद भी पुलिस अधीक्षक ने फोन रिसीव नहीं किया। इससे गुस्साए कार्यकर्ता रात में ही थाने में धरने पर बैठ गए।

कार्यकर्ताओं ने थाना प्रभारी को हटाने और दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग शुरू कर दी। उधर, मंगलवार को पंचेश्वर बांध डूब क्षेत्र के लोगों से मिलने पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को मामले की जानकारी मिली तो वह भी धरना स्थल पर पहुंच गए। पूर्व सीएम के धरने पर बैठने की जानकारी मिलते ही उपजिलाधिकारी आरके पांडे, पुलिस क्षेत्राधिकारी विमल और पिथौरागढ़ के पुलिस क्षेत्राधिकारी शेखर सुयाल मौके पर पहुंचे। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री से धरना समाप्त करने की अपील की। रावत ने दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई होने तक धरना जारी रखने की बात कही। देर सायं तक धरना जारी रहा।

रिटायरमेंट से पहले ही जवान की मौत

0

परिवार कर रहा था जवान के रिटायर होने का इन्तजार और कई सपने समेटे थे इस जवान के परिवार ने लेकिन कुदरत को कुछ और ही मंजूर था,रिटायर होने से एक दिन पहले ही जवान की ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक से मौत हो गई। जवान को सरयू संगम तट पर सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई।

सरयू-गोमती नदी के संगम तट पर जैसे ही जवान सुरेंद्र सिंह रौतेला(50 वर्ष) पुत्र थान सिंसह रौतेला निवासी कांडा का पार्थिव शरीर पहुंचा लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। इसके बाद सेना के जवानों ने सैनिक सम्मान दिया। बाद में परिजनों ने रीति रिवाज से अंतिम संस्कार किया।

मृतक सुरेंद्र सिंह रौतेला सेना में डीएससी के पद पर थे, वर्तमान में उनकी तैनाती कन्नानुरू, केरल में थी। जवान बीते 30 सितंबर को सेवानिवृत्त होने वाले थे लेकिन 29 सितंबर को ही अचानक उनकी हार्ट अटैक से मौत हो गई।

“कोबरा गैंग” का परदा फाश

0

अवैध मादक पदार्थों के विक्रय एवं तस्करी की रोकथाम एवं नशे की प्रवृत्ति एवं नशे के प्रचलन पर नियंत्रण के लिये चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना पटेलनगर पुलिस ने कारगी चौक पर वाहन / संदिग्ध व्यक्तियों की चैकिंग के दौरान बंजारावाला की तरफ से दो स्कूटी जिस पर दो लडके व 3 लडके बैठे थे, रोकने के लिये इशारा किया तो स्कूटी चालक अपनी-अपनी स्कूटियों को मोडकर भागने लगे।

पुलिस ने तत्काल कार्यवाही कर स्कूटी चालक व स्कूटी में बैठे 5 व्यक्तियों को पकड लिया व पकडे व्यक्तियों में फैजल, कैलाश कण्डारी,संदीप शर्मा, राहुल व दीपक चौधरी बताया। भागने का कारण पूछने पर पता चला कि वह कुल 85 ग्राम अवैध स्मैक , एक इलैक्ट्रोनिक तराजू एवं 25 मोबाईल विभिन्न कम्पनियों के व 50 हजार रूपये नगद लिये हुए थे।

पूछताछ पर व्यक्तियों ने बताया गया कि वह लोग यह माल सहारनपुर, बिजनौर, बरेली आदि स्थानों से कम दामों में खरीदकर लाते थे तथा यहाँ पर शिक्षण संस्थानो में उचित दामों पर छात्रों को बेचते थे। जिन छात्रो के पास पैसे नही होते है उनसे हम उनका मोबाईल / लैपटॉप गिरवी रखकर उन्हे स्मैक देते है। लोगों ने अपने गैंग का नाम “कोबरा गैंग” रखा था। बरामद माल का अन्र्तराष्ट्रीय मूल्य – 5,50,000 /- रूपये ( पाँच लाख पचास हजार रूपये लगाया गया है)। अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

90 करोड़ से होगा कृषि क्षेत्र का विकास

0

देहरादन। वर्ष 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए कृषि, वानिकी, मत्स्य, रेशम, पशुपालन आदि संबंधित विभाग मासिक लक्ष्य तय कर लें। क्लस्टर एप्रोच पर बल दिया जाए। क्लस्टर के आधार पर फसलों की मैपिंग की जाए। मैपिंग के अनुसार किसानों के फेडरेशन, ग्रुप बनाकर फसलों की उपज बढ़ाई जाए। उपज बढ़ाने के लिए जरूरी है कि किसानों को नई प्रजाति के उन्नतिशील बीज उपलब्ध कराई जाएं। ये निर्देश मुख्य सचिव एस.रामास्वामी ने राष्ट्रीय कृषि विकास योजना की राज्य स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए दिए।

मंगलवार को सचिवालय में आयोजित बैठक में राष्ट्रीय कृषि विकास योजना वर्ष 2017-18 की कार्य योजना को मंजूरी दी गई। प्रस्तावित 90 करोड़ रुपये की कार्ययोजना से विभिन्न कार्य किए जाएंगे। मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि वार्षिक कार्ययोजना में संबंधित योजना से होने वाले लाभ का भी उल्लेख किया जाए। योजना के लागू होने के बाद परिणाम का परीक्षण भी किया जाए। बैठक में बताया गया कृषि विभाग बीज उत्पादन कार्यक्रम के अंतर्गत पर्वतीय क्षेत्रों में हिल सीड बैंक बनायेगा। इसके अलावा चावल और गेंहू उत्पादन, आर्गेनिक फार्मिंग के तहत प्रमाणीकरण, आर्गेनिक खेती के लिए सेंटर आफ एक्सीलेंस और न्याय पंचायत ब्लाक स्तर पर बीज स्टोरेज हेतु गोदाम बनाये जायेंगे। आर्गेनिक बोर्ड आर्गेनिक उपज को बढ़ावा देने के लिए विपणन की व्यवस्था करेगा। वानिकी द्वारा फूलों के उत्पादन, सब्जी और मसालों की खेती को बढ़ावा दिया जायेगा। इसके साथ ही राजकीय उद्यानों में सिंचाई व्यवस्था को अपग्रेड किया जायेगा।
राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अंतर्गत कीटनाशक कार्यक्रम, पशुओं के पैरों, मुंह के रोगों की रोकथाम, शीप ब्रीडिंग फार्म का अपग्रेडेशन, गोट ब्रीडिंग फार्म का अपग्रेडेशन आदि कार्य किये जायेंगे। मत्स्य पालन विभाग ट्राउट फार्मिंग परियोजना पर कार्य करेगा। डेयरी विभाग को-आॅपरेटिव सोसाइटी की डेयरियों में दुग्ध प्रसंस्करण और अवस्थापना सुदृढ़िकरण का कार्य किया जायेगा। रेशम विभाग चाकी पालन और पालको की क्षमता विकास, नये मलबरी क्लस्टर की स्थापना और बुनकर सशक्तिकरण करेगा। मंडी परिषद कृषि और वानिकी उत्पादों के लिए होल सेल मार्केट की व्यवस्था करेगा। बैठक में सचिव कृषि श्री डी.सैंथिल पांडियन, अपर सचिव नियोजन श्री रंजीत सिन्हा सहित सभी संबंधित विभागों के विभागाध्यक्ष उपस्थित थे।