Page 433

डेंगू का डंक:  24 और मरीज आए सामने

0

देहरादून, डेंगू का प्रकोप अभी भी बना हुआ है, लगातार मामले सामने आ रहे हैं,  डेंगू के 24 और मरीज सामने आए। इसमें एक देहरादून और बाकी 23 मामले जौलीग्रांट हिमालयन अस्पताल से हैं। अब तक डेंगू के 289 मरीज मिल चुके हैं।

स्वास्थ्य विभाग के तमाम दावों के बावजूद डेंगू का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है। डेंगू के मामले सामने आने से लोगों में दहशत भी बनी हुई है। मंगलवार को डेंगू के 24 नए मरीजों की पुष्टि हुई। डेंगू के अभी तक सबसे अधिक मामले देहरादून में 137 मरीज सामने आए हैं, जबकि हरिद्वार में 112 मरीजों में डेंगू निकला है। हालांकि शुक्र है कि इस वर्ष डेंगू से अभी तक एक भी मौत नहीं हुई है।

स्वाइन फ्लू का एक और मामला
स्वाइन फ्लू का एक और मामला सामने आया है। मरीज मैक्स अस्पताल में भर्ती है। स्वाइन फ्लू के अक्तबूर में अब तक चार मामले सामने आ चुके हैं। हालांकि इस साल स्वाइन फ्लू के 172 मरीज सामने आए हैं। जिसमे से बीस मरीजों की मौत हुई है। मौजूदा समय में स्वाइन फ्लू के 12 मरीज जौलीग्रांट हिमालयन अस्पताल में भर्ती है।

रुड़की जाम की समस्या से मिलेगी निजात

0

रुड़की, भगवानपुर में आज पूरे दिन लगे रहे जाम के कारण क्षेत्र के लोग व यात्रियों को काफी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है, जिससे जल्द ही निजात मिलेगी। उपजिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी से इस बाबत बात की गई तो उन्होंने कहा के अतिक्रमण को जल्द ही हटवाया जाएगा जिससे यातयात व्यवस्था दुरुस्त हो जाएगी।

विधायक ममता राकेश ने बताया कि, “सड़को में हो रहे गड्ढे से यात्री काफी परेशान है ओर कई दुर्घटना भी हो चुकी है गढ्ढे भरने का बजट मैने पास कर दिया है जिससे गड्ढे भरने का काम किया जा रहा है। जिससे जाम की स्थिति में सुधार आएगा। लगातार लगने वाले जाम की समस्या से लोगो को निजात नही मिल पा रही है। इसका मुख्य कारण सड़क के किनारे हो रहा अतिक्रमण है हाइवे किनारे दुकानदारों ने अपनी दुकानें काफी आगे तक फैला दी हैं और इस कारण हमेशा जाम की समस्या आम रहती है।

पुलिस के जवान भी यातयात वयवस्था को दुरुस्त करने में लगे रहते है लेकिन लोगों को जाम से निजात नही मिल पा रही है। दूसरी ओर देहरादून हाइवे गड्ढो में तब्दील हो रहा है सड़क के किनारे व बीच में बने गड्ढे भी जाम का कारण बन रहे है। भगवानपुर कस्बे से शुरू होकर ओर भगवानपुर कस्बे के लास्ट सीमा तक सड़क के किनारे अतिक्रमण ही अतिक्रमण है जिसके कारण जाम की स्थिति पैदा होती है। 

तबादले के बाद भी कुर्सियों पर डटे अफसर

0

देहरादून, 600 करोड़ रुपये का खाद्यान्न घोटाला सामने आने के बाद भले ही शासन ने गढ़वाल व कुमाऊं मंडल के वरिष्ठ विपणन निरीक्षक (एसएमआई) व विपणन निरीक्षकों (एमआई) के बड़े पैमाने पर तबादले किए हों, लेकिन तबादला होने के एक पखवाड़े के बाद भी सभी अधिकारी अपनी पुरानी कुर्सियों से चिपके हैं। सूत्रों की मानें तो एसएमआई व एमआई अंदरखाने तबादलों का विरोध कर रहे हैं। माना जा रहा है कि दीपावली के बाद कर्मचारी संगठन शासन से वार्ता कर तबादलों को स्थगित करने की मांग करेगा।

बीते माह, खाद्यान्न घोटाला सामने आने के बाद मुख्यमंत्री ने कुमाऊं के आरएफसी वीएस धनिक को बर्खास्त कर दिया था, वहीं राज्य में खाद्यान्न का विशेष ऑडिट कराने के साथ ही कुमाऊं से 17 एसएमआई व एमआई को तबादला गढ़वाल और गढ़वाल से इतने ही अधिकारियों का तबादला कुमाऊं मंडल में कर दिया गया था। साथ ही शासन ने उक्त अधिकारियों तत्काल नए स्थान पर नियुक्ति लेने के भी आदेश जारी किए थे, लेकिन अब तक किसी भी अधिकारी ने नए स्थान पर चार्ज नहीं लिया और सभी पुराने ही गोदामों के चार्ज संभाल रहे हैं।

इतना ही नहीं, एक सप्ताह पूर्व इन अधिकारियों की गुपचुप बैठक भी दून में आयोजित की गई, जिसमें तबादलों का विरोध किया था। इसके अलावा कुछ अधिकारी गुपचुप तरीके से अपने तबादले को भी स्थगित कराने की जुगत में लगे हुए हैं। इसके अलावा शासन ने भी तबादलों तो कर दिए, लेकिन उसके बाद इस मामले पर शांति बनाए हुए हैं। प्रमुख सचिव खाद्यान्न एवं नागरिक आपूर्ति आनंदवर्द्धन का कहना है कि, “जिन एसएमआई व एमआई के तबादले हुए हैं। वह निश्चित रुप से नई नियुक्ति के आधार पर ही काम करेंगे, यह प्रक्रिया गतिमान है।”

जन्मदिन पर हेमा मालिनी की किताब का दीपिका पादुकोण ने किया विमोचन

0

पर एक समारोह हुआ, जिसमें हेमा मालिनी पर लिखी किताब बियांड द ड्रीम गर्ल का विमोचन हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर दीपिका पादुकोण ने इस किताब का विमोचन किया। ये किताब फिल्म पत्रकार रामकमल मुखर्जी ने लिखी है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसकी प्रस्तावना लिखी है।

विमोचन समारोह में हेमा मालिनी की दोनों बेटियां, दोनों दामाद शामिल थे, लेकिन समारोह में न तो धर्मेंद्र आए और देओल परिवार से न कोई और आया। बालीवुड से इस मौके पर दीपिका के अलावा जूही चावला, हेमा मालिनी के साथ सीता और गीता, अंदाज तथा शोले बना चुके निर्देशक रमेश सिप्पी, बागवां बनाने वाले निर्देशक स्व. रवि चोपड़ा की पत्नी रेणु चोपड़ा के अलावा कई मेहमान शामिल हुए।

इस मौके पर हेमा मालिनी ने पुरानी यादों को ताजा करते हुए बताया कि कैसे वे एक ही समय में गुलजार की फिल्म मीरा और कमाल अमरोही की फिल्म रजिया सुलतान में काम कर रही थीं। इस मौके पर हेमा मालिनी ने सनी देओल को लेकर पहली बार कुछ कहा। हेमा

मालिनी ने बताया कि 2015 में जब राजस्थान में उनका कार एक्सीडेंट हुआ था, तो उनको देखने के लिए सबसे पहले सनी देओल ही पंहुचे थे और उन्होंने इस बात का समुचित प्रबंध किया था कि डाक्टर मेरा अच्छे से इलाज करें। उन्होंने कहा कि बाबी देओल भी उनके काफी करीब हैं और जरुरत पड़ने पर उनके साथ आ जाते हैं।

इन्जेक्शन लगाते ही पशु की मौत से बवाल

0

बाजपुर, खुर पका-मुंह पका टीकाकरण योजना के तहत लगाए गए इंजेक्शन से एक मवेशी की मौत हो गई। ग्रामीणों ने इंजेक्शन लगाने वाले पशु चिकित्सक को बंधक बना लिया।उच्च अधिकारियों की लापरवाही देखें तो अपने अधिनिस्त अधिकारी को छुडाने के लिए ना तो पुलिस बुलाई गयी और ना ही कोई अधिकारी गांव में पहुंचा, जिसके बाद किसी तरह से ग्रामीणों ने चिकित्सक को छोड दिया।

मामला सुल्तानपुर पट्टी का है जहां पशु चिकित्सक डॉ. कमल पंत द्वारा ग्राम कनौरा में पशुओं को टीके लगाए जा रहे थे। इसी दौरान इरफान पुत्र इकबाल के भी तीन मवेशियों को टीके लगाए गए, जिसमें से एक बछिया टीका लगने के कुछ देर बाद कंपकंपा कर जमीन पर गिर गई और मौके पर ही मौत हो गई।

जिससे ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। उनका आरोप है कि टीका लगने से ही मवेशी की मौत हुई है। आक्रोशित ग्रामीणों ने चिकित्सक को मौके पर ही बंधक बना लिया। ग्रामीण चिकित्सक से अपने उच्चाधिकारियों को बुलाने की मांग करने लगे। इस पर चिकित्सक ने उच्चाधिकारियों को पूरे मामले से अवगत कराया।

पशु चिकित्सक का कहना है कि वह अब तक दो हजार से भी अधिक मवेशियों को एसएमबी वैक्सीन के टीके लगा चुके हैं और सभी सही सलामत हैं। उन्होंने दावा किया कि इस इंजेक्शन से मवेशी की मौत हो ही नहीं सकती। इधर चिकित्सक को बंधक बनाए जाने की सूचना के बाद भी कोई अधिकारी गांव तक नहीं पहुंचा है। ग्रामीण बड़े फिर हंगामे के बाद चिकित्सक की बेबसी देख  कर छोड दिया।

पद्मावती के आइटम सांग में कैटरीना-रणबीर

0

संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘रामलीला’ में प्रियंका चोपड़ा ने आइटम सांग किया था। अब पद्मावती को लेकर चर्चा है कि इस फिल्म में भी एक आइटम सांग की योजना बनाई गई है और चर्चा है कि इस गाने में रणबीर सिंह के साथ कैटरीना कैफ होंगी।

सूत्रों के अनुसार, ये गाना अगले सप्ताह मुंबई के एक स्टूडियो में फिल्माया जाएगा। अगर ऐसा हुआ, तो कैटरीना कैफ पहली बार भंसाली की फिल्म में काम करेंगी। रणबीर सिंह के साथ भी कैटरीना कैफ पहली बार परदे पर नजर आएंगी। इस गाने को रेमो डिसूजा फिल्माएंगे। इसके लिए मुंबई के एक स्टूडियो में भव्य सेट लगभग तैयार हो गया है। इस गाने को लेकर कहा जा रहा है कि ये गाना भंसाली ने रामलीला के वक्त रिकार्ड किया था, लेकिन उस फिल्म में इसका इस्तेमाल नहीं हुआ था। इसके बाद बाजीराव मस्तानी में भी इस गाने को इस्तेमाल करने की योजना सफल नहीं रही।

इस बार पद्मावती में इसे आइटम सांग के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा है। विवादों में फंसी ये फिल्म आगामी 1 दिसंबर को रिलीज होने जा रही है। जैसे जैसे इस फिल्म के रिलीज होने का समय करीब आ रहा है, वैसे वैसे इस फिल्म का विरोध भी बढ़ता जा रहा है।

त्योहार की मिठास पर नकली की परत, छापेमारी की

0

काशीपुर, दीपावली पर नकली खाघ सामग्री लोगों के घर तक न पहुंचे इसके लिए जिला प्रशासन तथा पुलिस प्रशासन चौकन्ना है। पुलिस ने एक मारुति वैन में भरकर जा रही क्रीम तथा पनीर के साथ दो लोगों को पकड़ लिया। पुलिस को पकड़ी गई सामग्री नकली होने की आशंका थी। सूचना पर पहुंचे खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने पनीर व क्रीम के सेंपल भरकर जांच के लिए भेज दिए हैं।

कोतवाली पुलिस को मुखविर से दड़ियाल रोड से नकली पनीर व क्रीम से लदी दो मारुति वैन आने की सूचना मिली। सूचना पर पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाकर पनीर व क्रीम से भरी दो वाहनों को चालक समेत पकड़ लिया। एक वैन में प्लास्टिक की तीन व दूसरे में पांच कैन रखे थे, जिनमें पनीर व क्रीम भरा था। पूछताछ में चालकों ने अपना नाम नफीस अहमद पुत्र रहीश अहमद व सद्दाम पुत्र रफीक अहमद निवासी टांडा बादली, रामपुर बताया।

चालकों ने बताया कि दोनों गाडि़यों में 80 क्विंटल पनीर व एक क्विंटल क्रीम भरी हुई है। जिसे लेकर वह काशीपुर स्थित किसी मंडप में लेकर आए थे। बताया कि उन्होंने टांडा बादली निवासी फिरासत के यहां से माल भरा था। इसकी सूचना पुलिस ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी को दी। सूचना पर जसपुर से पहुंचे खाद्य सुरक्षा अधिकारी पवन कुमार ने कोतवाली पहुंचकर पनीर व क्रीम के सेंपल लिए। उन्होंने बताया कि दोनों वाहन चालक माल को अपना होने की जिम्मेदारी ले रहे हैं। इसलिए दोनों से सभी कागजात लेकर छोड़ दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि लैब से जांच रिपोर्ट आने के बाद भी कार्रवाई होगी। इस प्रक्रिया में करीब डेढ़ माह का समय लगेगा। यदि जांच में कुछ कमी पाई गई तो दोनों युवकों के खिलाफ कार्रवाई होगी।

एसएसपी ने लिया दीपावली के अवसर पर यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा

0

दीपावली/धनतेरस पर्व के अवसर पर शहर की यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। जिसमें एसएसपी ने  प्रिंस चौक, सहारनपुर चौक, पटेलनगर से बल्लीवाला से बल्लूपुर चौक तक, बल्लूपुर से बिंदाल पुल से घंटाघर तक यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।

एसएसपी ने समस्त थाना प्रभारियों को त्यौहार के दौरान सतर्क एवं भ्रमणशील रहनें एवं अपने-अपने क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से चलाने के लिए निर्देशित किया गया। चेकिंग के दौरान विधानसभा तिराहे पर नियुक्त कांस्टेबल दीपक कुमार को ड्यूटी के दौरान अनुपस्थित मिलने पर एसएसपी ने तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया।

इसके अतिरिक्त ड्यूटी के दौरान पूरी लगन और मेहनत के साथ अपने कर्तव्य का निर्वहन करने वाले पुलिसकर्मियों उ.नि. दयाल सिंह, का. आशा लाल, का. अमित रावत हॉक मोबाइल, का. जितेंद्र आई.आर.बी.), हे.का. भीम सिंह, का. प्रमोद प्रभात कट, उ.नि. दीवान लाल, का. खलील जावेद, का. वीरेंद्र हॉक मोबाइल को नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया।

तलवार की सिक्वल बनाएंगी मेघना गुलजार?

0

आरुषि हत्याकांड में इलाहबाद हाईकोर्ट द्वारा आरुषि के माता-पिता राजेश तलवार और नुपूर तलवार को रिहा करने के फैसले के बाद इस कांड में नया मोड़ आ गया है। इस कांड पर फिल्म तलवार बनाने वाली निर्देशिका मेघना गुलजार के हवाले से खबर आ रही है कि वे इस कांड में आए इस मोड़ के बाद अपनी फिल्म का सिक्वल बनाने पर विचार कर रही हैं।

सूत्रों का कहना है कि मेघना गुलजार अब आरुषि के माता-पिता के एंगल से फिल्म का सिक्वल बनाना चाहती हैं, जिसमें बेटी को खोने और बेटी के कत्ल के आरोप में जेल की सजा को लेकर कहानी होगी। सूत्रों का कहना है कि मेघना ने कहानी के खाके पर काम करना शुरु कर दिया है। ये भी संभावना है कि मेघना गुलजार इस योजना को लेकर आरुषि के माता-पिता से मुलाकात करने जा सकती हैं।

मेघना गुलजार की फिल्म में इस कांड में नौकर और उसके दोस्तों को आरुषि की हत्या के लिए जिम्मेदार माना था, जबकि इसी विषय को लेकर बनी मनीष गुप्ता की फिल्म में आरुषि के माता-पिता को हत्या का दोषी माना गया था। मेघना की फिल्म में इस कांड की जांच करने वाली एजेंसियों के अधिकारियों की आपसी तनातनी को भी दिखाया गया था।

इरफान ने इस फिल्म में जांच करने वाली एजेंसी के बड़े अधिकारी का रोल किया था।

12 जनवरी को अनुराग कश्यप की फिल्म मुक्केबाजी

0

अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी फिल्म ‘मुक्केबाज’ को अगले साल 12 जनवरी को रिलीज करने का फैसला हुआ है। पहले ये फिल्म 10 नवंबर को रिलीज होने जा रही थी, लेकिन इस दिन तीन और फिल्मों के रिलीज को देखते हुए इसकी रिलीज को स्थगित करने का फैसला किया है।

अनुराग की ये फिल्म इस साल मुंबई फिल्म फेस्टिवल में दिखाई जाने वाली है। ये फिल्म यूपी के एक देहात की है, जहां का एक नौजवान मुक्केबाजी में देश का नाम रोशन करने के लिए एक मौका पाने का संघर्ष करता है। फिल्म की मुख्य भूमिकाओं में विनीत कुमार और जिमी शेरगिल हैं।

विनीत कुमार ने इससे पहले अनुराग की फिल्म ‘गैंग आफ वासेपुर’ में काम किया है। आनंद एल राय और ईरोज कंपनी इस फिल्म के साथ सहनिर्माता के तौर पर जुड़ी हैं। इससे पहले अनुराग की बतौर निर्देशक फिल्म राघवन 2.0 थी, जिसमें नवाजुद्दीन की प्रमुख भूमिका थी और बाक्स आफिस पर ये फिल्म बुरी तरह से फ्लाप साबित हुई थी।