Page 382

छात्रों के साथ महिलाओं ने चलाया सफाई अभियान

0

‘स्पर्श गंगा अभियान’ के तहत महिलाओं ने स्कूली बच्चों के साथ मिलकर सफाई अभियान चलाया। जिसमें पौराणिक वैतरणी कुंड के रास्तों व कुंड की सफाई की गई।

सोमवार को महिलाओं ने स्पर्श गंगा अभियान के तहत जिला मुख्यालय स्थित पौराणिक वैतरणी कुंड की सफाई के साथ ही आसपास के रास्तों की भी सफाई की। स्कूली बच्चों के साथ मिलकर एक रैली भी निकाली गई जिसमें आसपास के रहने वाले लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। अभियान की संयोजिका चंद्रकला तिवारी ने बताया कि पौराणिक वैतरणी कुंड को स्वच्छ रखना सभी लोगों का दायित्व है तथा इसके संरक्षण की जिम्मेदारी भी हम लोगों की है।

दूर-दूर से लोग इस कुंड को देखने आते हैं, यदि यहां पर गंदगी पसरी रहेगी तो एक बुरा संदेश लेकर पर्यटक यहां से लौटेंगे। महिलाओं ने स्कूली बच्चों के साथ मिलकर वैतरणी कुंड व उसके आसपास के इलाकें को स्वच्छ करने का बीड़ा उठाया है।

सीवर के पानी से कॉलेज मैदान में फैली गंदगी

0

हरिद्वार, एसएमजेएन डिग्री काॅलेज के छात्र संघ के पदाधिकारियों ने मेयर मनोज गर्ग से मुलाकात कर काॅलेज मैदान में सीवर लाइन डाले जाने की मांग की है। लंबे अर्से से काॅलेज के मैदान में सीवर का पानी जमा हो जाता है, जिन कारणों से संक्रामित बीमारियों की चपेट में छात्रों के साथ-साथ अध्यापक भी आ रहे हैं।

अध्यक्ष गौरव वर्मा ने बताया कि, “काॅलेज के मैदान में सीवर का गंदा पानी भर रहता है, जिससे गंदगी का अम्बार लगा रहतार है। सीवर के पानी से मच्छर पनपने की पूरी संभावनाएं बनी हुई हैं, छात्रों पर असर पड़ रहा है, बदबू पूरे काॅलेज में फैल रही है। काॅलेज के कमरों में छात्रों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।”

दवाइयों का छिड़काव किया जाए साथ ही मैदान में सीवर पाइपलाइन का कार्य जल्द से जल्द होना चाहिए जिससे पानी भरने की समस्या से निजात मिल सके। इस दौरान मेयर मनोज गर्ग ने छात्रों की समस्याओं को सुना और कहा कि डिग्री काॅलेज की विभिन्न समस्याओं का निस्तारण जल्द किया जाएगा। सीवर पाइपलाइन बिछाने का कार्य जल्द ही शुरू किया जाएगा।नी समस्याओं को रखा। 

केदारनाथ की नई रिलीज तारीख हुई तय

0

सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान की बतौर हीरोइन लांचिंग फिल्म ‘केदारनाथ’ की रिलीज तारीख बदल दी गई है। पहले इस फिल्म को अप्रैल 2018 में रिलीज करने की घोषणा की गई थी। फेरबदल के बाद सूचना मिली है कि ये फिल्म 2018 के अंत में 21 दिसंबर को रिलीज की जाएगी। इस बदलाव की कोई अधिकारिक वजह नहीं बताई गई है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि फिल्म की कहानी में कुछ बदलाव किए गए हैं, जिनकी वजह से फिल्म का शेड्यूल कैंसिल हुआ है।

इस फिल्म का पहला शेड्यूल हाल ही में देहरादून के पास पूरा किया गया, जिसमें सारा अली खान के साथ सुशांत सिंह ने हिस्सा लिया और दोनों ने केदारनाथ मंदिर में जाकर वहां दर्शन किए और पूजा पाठ में भी हिस्सा लिया। इस फिल्म का निर्माण एकता कपूर की कंपनी बालाजी के साथ अर्जक्रय और टी सीरिज मिलकर कर रहे हैं। इसका निर्देशन अभिषेक कपूर कर रहे हैं, जो रिश्ते में एकता के कजिन ब्रदर हैं और पहली बार उनकी कंपनी में काम कर रहे हैं।

कैप्टन बत्रा बनेंगे सिद्धार्थ

0

पाकिस्तान के खिलाफ हुई कारगिल जंग में दुश्मन को सबक सीखाने वाले भारतीय सेना के जांबाज अधिकारी कैप्टन विक्रम बत्रा की जिंदगी पर बनने वाली बायोपिक फिल्म में उनके रोल के लिए सिद्धार्थ मल्होत्रा का चयन किया गया है। ये फिल्म अगले साल के अंत तक शुरु होगी। इस फिल्म के लिए अभी तक निर्देशक का नाम तय नहीं हुआ है।

‘इत्तेफाक’ के बाद रिलीज होने वाली सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म अय्यारी होगी, जिसका निर्देशन नीरज पांडे कर रहे हैं। नीरज के साथ सिद्धार्थ ने पहली बार काम किया है। कश्मीर पर बन रही इस फिल्म में रकुल प्रीत, मनोज वाजपेयी, अनुपम खेर और मेहमान रोल में नसीरुद्दीन शाह हैं। इस साल इत्तेफाक से पहले सिद्धार्थ की फिल्म जेंटलमैन रिलीज हुई थी, जिसमें उनकी जोड़ी जैक्लीन फर्नांडिज के साथ थी और बाक्स आफिस पर ये फिल्म बुरी तरह से फ्लाप साबित हुई थी।

नए अंदाज में सोशल मीडिया पर छाए रणबीर

0

रणबीर कपूर इस वक्त सोशल मीडिया पर अपने एक अलग अंदाज को लेकर छा गए हैं। सोशल मीडिया पर रणबीर कपूर का एक फोटो वायरल हुआ, जिसमें वे महिला वाली स्टाइल में नाक में नथनी, माथे पर टीका और कानों में बूंदे पहने नजर आ रहे हैं।

रणबीर कपूर इन दिनों अमेरिका में हैं और ये फोटो न्यूयार्क से आई है। समझा जा रहा है कि ये फोटो अयान मुखर्जी की जल्दी शुरु होने जा रही फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ को लेकर चल रही तैयारियों का हिस्सा है। साइंस फिक्शन पर बन रही इस फिल्म में रणबीर कपूर को लेकर कहा जाता है कि वे एक ऐसा किरदार निभा रहे हैं, जिसे बहुत सारी जादुई शक्तियां मिल जाती हैं। इस फिल्म में वे पहली बार अमिताभ बच्चन और आलिया भट्ट के साथ काम कर रहे हैं।

करण जौहर की कंपनी में बन रही इस फिल्म का पहले टाइटल ड्रोन था, जिसे बाद में बदलकर ब्रह्मास्त्र किया गया। ये फिल्म जनवरी में शुरु होगी और 2019 में 26 जनवरी पर रिलीज होगी। रणबीर कपूर की आने वाली फिल्मों में राजकुमार हीरानी के निर्देशन में बनी फिल्म है, जो संजय दत्त की जिंदगी पर बनी है और ये फिल्म 30 मार्च 2018 को रिलीज होने जा रही है।

रंजिश के चलते मारी गोली, व्यक्ति गिरफ्तार

0

कोतवाली विकासनगर पर सूचना मिली कि पुल न:-2 के पास विकासनगर में एक व्यक्ति को किसी व्यक्ति द्वारा गोली मार दी गयी है । घटना की सूचना पर कोतवाली विकासनगर से प्रभारी निरीक्षक पुलिस फोर्स के साथ घटना स्थल पर पहुंचे व घायल व्यक्ति विवेक को सरकारी अस्पताल विकासनगर में दाखिल कराया जिसे चोट की गम्भीरता को देखते हुए डाक्टरों द्वारा देहरादून हायर सैन्टर रैफर किया गया। गोली मारने वाले व्यक्ति की तलाश की गई लेकिन कुछ पता नहीं चला। घटना की सूचना उसके परिजनो को रात को ही दे दी गई ।

घायल विवेक के पिता ने विकासनगर थाने में लिखित तहरीर दी कि गुरदयाल के साथ मेरा पुत्र विवेक घूमने आया था जिस परगुरदयाल ने जान से मारने की नियत से फायर कर दिया था। उक्त तहरीर पर  गुरदयाल के विरुद्द थाना विकासनगर में धारा 307 भादवि का अभियोग पंजीकृत किया।

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण को आवश्यक दिशा-निर्देश निर्गत किये गये जिस पर पुलिस टीम गठित कर गुरदयाल की गिरफ्तारी के लिये सम्भावित स्थानों पर रवाना किया गया। गठित पुलिस टीम ने गुरदयाल की फोटो लेकर सर्कुलेट कर स्थानीय सी.सी. टी.वी. कैमरों की फुटेज खंगाली व गुरदयाल के सम्भावित ठिकानो पर दबिश दी गई।

गुरदयाल को आज कुल्हाल चैक पोस्ट से गिरफ्तार कर गहनता से पूछताछ की गई तो बताया कि, “रात में जब मैंने विवेक पर गोली मारी थी तो मैनें सोचा कि वह मर गया, तब मैंने पुलिस चैकिंग से बचने के लिए अपने तमंचे व कारतूश को पास में ही झाडी मे छुपा दिये थे। मेरा और विवेक की रंजिश थी जिस कारण मैं उसे मारना चाहता था।”

गुरदयाल से पूछताछ पर एक तमंचा 32 बोर , एक खोका कारतूस व एक जिन्दा कारतूस घटना मे बरामद किया गया।

‘मैड’ ने किया रिस्पना को पुनर्जीवित करने की पहल का स्वागत

0

देहरादून के शिक्षित छात्रों के संघठन, मेकिंग अ डिफ्फेरेंस बाइ बींग द डिफ्फेरेंस (मैड) संस्था ने उत्तराखंड सरकार की रिस्पना नदी को साफ व स्वस्थ करने की पहल का स्वागत किया है। सरकार के विभिन्न विभागों तथा समाज के सम्मानित पर्यावरणविदों के एकत्रित प्रयास और संकल्प को देखकर एक उम्मीद जगी है कि अब आखिरकार सही दिशा में सरकार ने कदम उठाया है तो रिस्पना को नया जीवन मिल पाएगा।

‘मैड’ इस बात से खुश है कि देहरादून की नदियों को बचाने के उसके पिछले साढ़े छह वर्षो के सतत प्रयासों के फलस्वरूप वह आज सरकार और समाज का ध्यान रिस्पना की ओर खीचने में सफल रही है। मैड संस्था एनअईएच रुड़की, आईआईटी रुड़की और एफआरआई के रूप में वैज्ञानिकों को साथ लेकर चलने के सरकार के निर्णय का स्वागत करती है। साथ ही साथ मैड सदस्य अपनी मांग को दोहराना चाहते है जिसमें वे एनअईएच रुड़की की उस रिपोर्ट के सुझाव को अमल मे लाने की बात कहते आये हैं, जो वैज्ञानिकों के एक दल ने 2014 में मैड के आग्रह पर ही रिस्पना के उद्गम क्षेत्र का सर्वे कर के तैयार की थी।

‘मैड’ सदस्य इस बात की उम्मीद करते हैं कि आज के संकल्प का एक सफल परिणाम निकले। सरकार सभी पक्षों को साथ में लेकर समय बद्ध और चरणबद्ध तरीके से एक व्यापक प्रयास करती रहेगी तो वह दिन दूर नही जब देहरादून को रिस्पना और बिंदाल के रूप में अपनी खोई हुई पहचान वापस मिल सकेगी।

अवैध खनन पर डीएम हुए सख्त

0

उत्तराखण्ड व उत्तर प्रदेश की सीमा से सटी कोसी नदी से होने वाले अवैध खनन व ओवर लोंडिग पर अंकुश लगाने के लिए डीएम डॉ. नीरज खैरवाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. सदानन्द दाते, डीएम रामपुर शिव सहाय अवस्थी व एएसपी सुधा सिंह ने सुल्तानपुर पट्टी पुलिस चौकी में उत्तर प्रदेश व उत्तराखण्ड के स्टोन क्रेशर स्वामियों की बैठक में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

डीएम डॉ. खैरवाल ने कहा अवैघ खनन को रोकने के लिए जनपद उधम सिंह नगर व रामपुर के प्रशासनिक अधिकारियों व खान अधिकारियों की संयुक्त कमेटी बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि यह कमेटी संयुक्त रूप से सीमा पर लगे उत्तर प्रदेश व उत्तराखण्ड के स्टोन क्रेशरों का सत्यापन कर जांच करेंगे। साथ ही सभी स्टोन क्रेशर स्वामियों को स्टोन क्रेशरों के सभी गेटों में सीसीटीवी कैमरा लगाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दोनों प्रदेशों के अधिकारी कोसी नदी मे यूपी व उत्तराखण्ड के क्षेत्रों को डीमार्केशन भी करेंगे। ताकि पूर्णतया यह स्पष्ट रहे कि कौन सा खनन क्षेत्र किस राज्य में आता है।

डॉ. खैरवाल ने कहा कि अवैध खनन बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इससे दोनों प्रदेशों को राजस्व का नुकसान हो रहा है। वहीं दुर्घटनाओं के अधिक आशंका रहती है। उन्होंने कहा कि जो खनन व्यवसायी/स्टोन क्रेशर स्वामी पारदर्शिता व इमानदारी से कार्य करेंगे प्रशासन उनका सहयोग करेगा।

वहीं, रामपुर डीएम शिव सहाय अवस्थी ने कहा कि सभी स्टोन क्रेशर स्वामी मानकों का पालन करते हुए कार्य करें। उन्होंने कहा कि संयुक्त रूप से दोनों प्रदेशों की जो कमेटी बनाई गई है, उनके द्वारा सत्यापन के लिए जो भी रिकॉर्ड या दस्वावेज मांगे जाते हैं। उन्हें उपलब्ध कराएं। साथ ही इस कार्य में सभी सहयोग करें। जिसमें स्टोन क्रेशर स्वामियों का भी पक्ष सुना जाएगा।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधमसिंह नगर डॉ. सदानन्द दाते ने कहा कि यदि स्टोन क्रेशर स्वामी सही नियत से कार्य करेंगे तो सरकार को टैक्स मिलने के साथ-साथ क्षेत्र के लोगों को रोजगार भी मिलेगा। उन्होंने कहा कि दोनों प्रदेश की सरकारें अवैघ खनन को रोकना चाहती हैं। इसलिए स्टोन क्रेशर स्वामी पारदर्शिता से कार्य करें। उन्होंने कहा कि इसके बाद भी जो लोग नही सुधरेंगे उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

‘सिंह इज किंग’ की सिक्वल में नहीं होंगे रणवीर

0

हाल ही में खबर गर्म थी कि अनीस बज्मी के निर्देशन में बनी अक्षय कुमार की फिल्म ‘सिंह इज किंग’ की सिक्वल बनने जा रही है और इस सिक्वल में रणवीर सिंह मुख्य रोल में होंगे। सिक्वल का टाइटल शेर सिंह रखे जाने की खबर थी।

रणवीर सिंह के प्रवक्ता ने इस खबर का खंडन कर दिया है। प्रवक्ता द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि इस तरह की किसी फिल्म में रणवीर सिंह काम नहीं करने जा रहे हैं। प्रवक्ता की ओर से रणवीर सिंह की आने वाली फिल्मों का भी विवरण दिया गया। प्रवक्ता के मुताबिक,रणवीर सिंह इस वक्त तीन फिल्मों में काम कर रहे हैं, जिनमें से एक फिल्म जोया अख्तर के साथ, दूसरी रोहित शेट्टी के साथ और तीसरी फिल्म कबीर खान के साथ होगी।

जोया अख्तर के निर्देशन में बनने जा रही फिल्म ‘गली ब्वाय’ में रणवीर सिंह के साथ पहली बार आलिया भट्ट की जोड़ी काम करेगी। ‘गोलमाल अगेन’ के बाद रोहित शेट्टी की नई फिल्म में रणवीर एक्शन पैक रोल में नजर आएंगे और तीसरी फिल्म कबीर खान की है, जो 1983 में पहली बार विश्वकप जीतने वाली भारतीय क्रिकेट टीम पर बन रही है, जिसमें उस टीम के कप्तान कपिल देव की भूमिका में रणवीर सिंह होंगे। 

डेंगू के डंक ने छीनी प्रशिक्षु चिकित्सक की जिंदगी

0

हरिद्वार। तीर्थनगरी में तेजी से पैर पसार रहे डेंगू ने एक प्रशिक्षु चिकित्सक की जिंदगी छीन ली। चिकित्सक का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। चिकित्सक की मौत के कारण ऋषिकुल आयुर्वेदिक कॉलेज में शोक व्याप्त है।

ऋषिकुल आयुर्वेदिक कॉलेज के निदेशक डॉ. सुनील जोशी ने बताया कि उत्तराखण्ड के पौड़ी निवासी दीपक रावत (23) ऋषिकुल आयुर्वेदिक कॉलेज में बीएएमएस की पढ़ाई कर रहा था। दीपक 2013 बैच का विद्यार्थी था। करीब एक सप्ताह पूर्व दीपक को डेंगू हो गया। तेज बुखार से पीड़ित दीपक का इलाज ऋषिकुल आयुर्वेदिक कॉलेज के चिकित्सकों ने किया। प्लेटलेट्स कम होने पर दीपक को कनखल रामकृष्ण अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। गंभीर हालत में दीपक को जौलीग्रांट भर्ती कराया गया। जहां रविवार रात दीपक ने दम तोड़ दिया। दीपक के मौत की खबर मिलते ही ऋषिकुल कॉलेज में मेडिकल के छात्रों में शोक व्याप्त हो गया। दीपक के शव को सोमवार की सुबह उसके कनखल स्थित आवास पर लाया गया। जहां दीपक का अंतिम संस्कार कनखल स्थित शमशान घाट पर किया गया।