Page 350

बद्रीनाथ धाम के कपाट बंद होने से पहले सजने लगा मंदिर

0

गोपेश्वर। बद्रीनाथ धाम के कपाट रविवार को बंद होने हैं। कपाट बंद होने से पूर्व मंदिर को फूलों से सजाया जाता है। मंदिर को फूलों से सजाने की तैयारियों में मंदिर समिति लग गई है।

यह एक भी एक अद्भुत संयोग है एक ओर मंदिर को फूलों से सजाया जा रहा है। दूसरी ओर पूरी बद्रीपुरी सफेद बर्फ से ढकी है। कपाट बंद होने के उत्सव को देखने के लिए देश-विदेश से भी यात्री, श्रद्धालु यहां पहुंचने लगे हैं। वाहनों की आवाजाही लगातार जारी है। बर्फ गिरने के कारण कुछ लोगों ने अपने प्रतिष्ठानों और आश्रमों के बाहर अलाव भी जलाये हैं। कपाट बंद होने से पूर्व बद्रीनाथ में बर्फबारी का यह नजारा कई वर्षों बाद दिख रहा है।

धाम में अभी कुछ व्यावसायिक प्रतिष्ठान खुले हैं कुछ बंद करने की तैयारी में लगे है। कपाट बंद होने पर गढ़वाल राइफल अपने बैंड की जो मधुर ध्वनि बजाती है। उसके लिए सेना के बैंड भी यहां पहुंच चुके हैं। माणा, बामणी गांव के लोग भी कपाट बंद होने के पल भगवान के दर्शनों और पूजा-अर्चना की तैयारी में लगे हैं।

मंत्री मदन कौशिक की राजनीति में फिट नहीं बैठ रहे मेयर

0

हरिद्वार। हरिद्वार मेयर मनोज गर्ग के राजनीतिक गुरु कहे जाने वाले कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक और मेयर मनोज गर्ग के बीच आजकल कुछ ठीक नहीं चल रहा है। इससे मेयर मनोज गर्ग के लिए ऐड़ी चोटी का जोर लगाने वाले मदन के ताजा राजनितिक आंकड़ों में मनोज गर्ग का कद घटता हुआ नजर आ रहा है।

मामले की सुगबुगहाट हाल ही में हुए दो बड़े कार्यक्रमों से हुई, जहां पर मदन ने मनोज गर्ग को सार्वजनिक रूप से न केवल लताड़ लगाई अपितु उनके ज्ञान पर भी सवाल खड़ा किया। मनोज गर्ग के लिए मंत्री का सार्वजनिक मंच पर इस तरह का व्यवहार किसी झटके से कम नहीं हैं। माना जाता है कि मदन कौशिक की भाषण शैली को देखकर मनोज गर्ग ने राजनीतिक क्षेत्र में कदम बढ़ाया है लेकिन आजकल मनोज गर्ग के ही राजनितिक गुरु को उनके भाषणों व उनकी जानकारियों पर ही संदेह होने लगा है क्योंकि कौशिक भरे मंच पर मनोज गर्ग को आईना दिखाने का काम भी किया है। इसकी एक झलक गुरुवार को गुघाल गेट पर सीवरेज योजना के शिलान्यास कार्यक्रम में देखने को मिली जब मेयर ने पूर्व की योजनाओं का जिक्र करते हुए उन्हें बंद करने का दोष पूर्व की कांग्रेस सरकार पर लगाया तो मंच पर मौजूद मदन कौशिक इससे खासे खफा हो गए और उन्होंने मेयर की जानकारी पर उसी समय सवाल उठाते हुए जमकर लताड़ लगाई।
सार्वजनिक तौर पर इस तरह से मदन ने पहली बार मेयर मनोज गर्ग को लताड़ नहीं लगाई, इससे पहले प्रेस क्लब के कार्यक्रम में भी पत्रकार कॉलोनी को लेकर कौशिक मनोज गर्ग को सार्वजनिक तौर पर आड़े हाथों ले चुके हैं। वहीं अब कौशिक के इस तरह से मेयर को सार्वजनिक तौर पर आड़े हाथों लेने के राजनितिक मायने निकाले जा रहे हैं, जिसमें सबसे प्रबल संभावना दोनों के बीच राजनितिक गणित का गठजोड़ आने को लेकर लगाई जा रही है। कहा जा रहा है कि मेयर मनोज गर्ग अब मदन कौशिक की राजनितिक आंकड़ों में फिट नहीं बैठ रहें, इसलिए इस नीति पर काम किया जा रहा है। भाजपा के मेयर ने चुनाव को देखते हुए सक्रियता को तेज कर दिया है और यह संदेश देने का काम कर रहे हैं कि भाजपा उन्हीं को अपना मेयर पद का उम्मीदवार बनाएगी। यही वजह है कि मेयर कार्यक्रमों में कुर्सी लगाने से लेकर दरी बिछाने का काम भी आजकल बड़े चाव से कर रहे हैं।

उत्तराखंड में हल्की बारिश, चोटियों पर बर्फबारी

0

गोपेश्वर। बद्रीनाथ के कपाट बंद होने से एक दिन पूर्व जमकर बर्फबारी हुई। सुबह रुड़की, देहरादून, पौड़ी, रुद्रप्रयाग और कुमाऊं के रुद्रपुर में हल्की बारिश हुई। इससे मैदानी क्षेत्रों में भी पारा लुढ़कने लगा है।
शुक्रवार रात से शुरू बर्फबारी शनिवार की सुबह भी जारी रही। बद्रीनाथ में शुक्रवार देर शाम मौसम ने तेजी से करवट ली और रात्रि में बर्फबारी होने लगी। शनिवार की सुबह भी बर्फबारी जारी रही, लेकिन भगवान बद्रीनाथ के कपाट रविवार शाम 7.28 मिनट पर शीतकाल के लिए तय समय पर ही बंद होंगे। उनके दर्शन और कपाट बंद होने की अद्भुत व धार्मिक मान्यता के साक्षी बनने के लिए हजारों श्रद्धालु बद्रीनाथ पहुंच गए हैं।

युवक गिरफ्तार, 22 बोतल अवैध शराब बरामद

0

गोपेश्वर। चमोली जिले के विकास खंड घाट पुलिस चौकी की पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसके पास से हरियाणा ब्रांड की 22 बोतल अवैध शराब बरामद हुई है।
पुलिस चौकी प्रभारी घाट विनोद कुमार गोला ने बताया कि शुक्रवार की देर शाम वाहनों की जांच अभियान के तहत भेटी पुल के पास एक युवक को रोककर जांच-पड़ताल की गई तो उसके पास से 22 बोलत हरियाणा ब्रांड की अवैध शराब बरामद हुई। आरोपी का नाम हरीश पुरोहित है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

जंगली भालू के हमले से एक महिला घायल

0

गोपेश्वर। चमोली जिले के निजमूला घाटी की बिरही गांव की एक महिला को जंगल में भालू ने बुरी तरह जख्मी कर दिया है। महिला को 108 सेवा के माध्यम से जिला चिकित्सालय लाया गया है। जहां उसका उपचार चल रहा है।
बिरही गांव की देवकी देवी शनिवार की सुबह लगभग आठ बजे के आसपास जंगल में घास काट रही थी कि अचानक घात लगाए बैठा भालू महिला पर झपट पड़ा और उसने महिला के चेहरे को बुरी तरह से जख्मी कर दिया। साथ में गए अन्य ग्रामीणों के हो हल्ला मचाने के बाद किसी तरह महिला को बचाया जा सका। साथ के विक्रम सिंह व शोभा ने गांव वालों की इसकी जानकारी दी। उसके बाद ग्रामीण महिला को लेकर जिला चिकित्सालय पहुंचे जहां उसका उपचार चल रह है। महिला की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

एजुकेशन सिस्टम का दबाव या कुछ और थी सुसाईड की वजह

0

काशीपुर। मां मैं आपकी उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाया हूं, मुझे माफ कर दिजिए ,सोरी, मेरी मौत का मै ही जिम्मेदार हूं… बस चन्द शब्द ही लिख पाया अपनी मां के लिये आई.आई.एम के प्रथम सत्र में पढने वाला यश बसन्ती भाई ठक्कर और फिर मौत को गले लगाते हुए पंखे पर लटक कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी, यश की मौत के बाद कालेज में जहां सन्नाटा पसरा है वहीं यश की मौत को लेकर कई सवाल भी उठने लगे हैं…। पेश है एक रिपोर्ट…।-

गुजरात के कच्छ का रहने वाला यश ठक्कर अपने माता पिता का होनहार बेटा था, पढाई में हमेशा अव्वल रहने वाला यश देश के सबसे बडे शैक्षिणिक संस्थान आईआईएम काशीपुर में जुलाई को पहुंचा, सबसे अलग और गुमसुम रहने वाले यश ने आखिर क्यों अपनी जीवन लीला ये कहकर खत्म कर दी की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर सकता एक सवाल बना है, यश के पिता बंसल बसंती भाई ठक्कर पेशे से बिजनेस मैन है जिन्होंने अपने बेटे को लेकर कई सपने देखे थे, मगर पहले सत्र में ही आखिर क्या हुआ जो यश ने पंखे पर लटक कर जान दे दी। फिलहाल इस गुत्थी से तो पर्दा नहीं उठा है लेकिन यश के परिजन आज उसका शव लेने काशीपुर पहुंचे, यश के मामा जो जिला जज है, उन्होने अपने भांजे का शव लिया और गुजरात के लिए रवाना हो गये, वहीं कालेज प्रशासन कुछ भी खुलकर कहने को तैयार नहीं।
वहीं पुलिस ने फिलहाल सुसाईड नोट को फोरेन्सिक जांच के लिए भेज दिया है, और कालेज में पुछताछ शुरु कर दी है, वहीं मोबाइल फोन को भी जांच में लगा दिया है, जिसमें यश के कनवर्सेशन की जांच होगी और फोन काल की डीटेल से सुराग तलाशे जाएंगे।

फिल्म थ्री इडीयट की कहानी जैसी लगती है यश ठक्कर की कहानी भी, जहां एजुकेशन सिस्टम का दबाव और माता पिता के सपनों को साकार करने में असफल रहने पर एक बेटा खुद को असमर्थ महसूस करता है तो वो भी हार कर जिन्दगी को छोड मौत को गले लगा लेता है, इसी लिए कहते हैं कि फिल्मे हमें कई प्रेरणा देती है कहीं एजुकेशन सिस्टम हो या फिर शिक्षा को लेकर माता पिता का बच्चों पर दबाव, ये सभी वजह बच्चों के मानसिक तनाव को बढाती है लेकिन उसको ना समझने वाले माता पिता को अपने बच्चों से हाथ धो बैठते है।

उत्तराखंड बोर्ड का परिणाम घोषित, फिर लड़कियों ने मारी बाजी

0

रुद्रपुर। दसवीं में रुद्रप्रयाग की आयशा गौरी प्रथम, जसपुर का हर्षवर्धन द्वितीय स्थान पर।बाहरवीं में पौड़ी गढ़वाल से प्रथम स्थान, जसपुर का आकाशदीप वत्सल द्वितीय स्थान पर

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की ओर से आज हाइस्कूल और इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम घोषित हो चुका है। सुबह 11 बजे बोर्ड के सभापति आरके कुंवर रिजल्ट जारी कर द‌िया।

  • इस बार दसवीं का रिजल्ट 73.6 प्रतिशत रहा। जबकि 12 वीं का ‌रिजल्ट 78.89 प्रतिशत रहा।
  • दसवीं में रुद्रप्रयाग की आयशा गौरी ने 492 अंक प्राप्त कर उत्तराखंड टॉप किया। वहीं, जसपुर हर्षवर्धन 98. 2 प्रतिशत के साथ दूसरा स्‍थान प्राप्त किया।

वहीं, 12वीं में पौड़ी गढ़वाल के एसवीएमआईसी श्रीकोट गंगनाली इंटर कॉलेज ने 475 अंक के साथ 95 प्रतिशत लाकर उत्तराखंड टॉप किया। वहीं, जसपुर के आकाशदीप वत्सल ने 94.8 प्रतिशत के साथ प्रदेश में दूसरा स्‍थान प्राप्‍त किया।

  • बोर्ड के सचिव वीपी सिमल्टी ने बताया कि इस वर्ष हाइस्कूल में 1,53,814 विद्यार्थी पंजीकृत थे।
  • इनमें संस्थागत 1,48,231 जबकि व्यक्तिगत 5583 थे। इसी तरह इंटरमीडिएट में 1,33,417 विद्यार्थी पंजीकृत थे।
  • इनमें संस्थागत 1,25,087 जबकि व्यक्तिगत 8330 परीक्षार्थी शामिल थे।

परीक्षा 17 मार्च से शुरू हुई थी और 10 अप्रैल को संपन्न हुई थी। हाइस्कूल की परीक्षा में 4054 परीक्षार्थी जबकि इंटर में 2595 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे थे। सिमल्टी ने बच्चों से अपील की है कि उनका परीक्षा परिणाम कैसा भी रहे, उसका सामना करें, कोई भी गलत कदम न उठाएं। साथ ही अभिभावकों से भी अपील की है कि बच्चों पर विश्वास जताएं, उन्हें प्रेरित करें कि परीक्षा परिणाम जैसा भी हो घबराएं नहीं।

Year            Overall Pass %        Pass % for Boys     Pass % for Girls     No. of students

2014         87.1                          85                          87                       1,52,496

2015         88.23                       89                         90                          1,60,005

2016         92.45                       92                          94                        1,67,352

2017  92.85 (Expected)       93.25 (Expected)      94.95 (Expected)               1,71,220

कानून के कसते शिकंजे से बढ़ी डीपी की मुश्किलें

0

रुद्रपुर। पूर्व एसएलएओ डीपी सिंह की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं। एसपी क्राइम कमलेश उपाध्याय व सीओ सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह ने डीपी सिंह के सरकारी आवास पर कुर्की का नोटिस चस्पा कर दिया है। हालांकि डीपी सिंह ने सुप्रीम कोर्ट में फिर से एसएलपी दाखिल कर रखी है, जिस पर सुनवाई अभी होनी बाकी है। कुर्की नोटिस चस्पा होने के बाद भी डीपी सिंह समर्पण नहीं करते हैं तो न्यायालय से आदेश लेकर कुर्की की कार्यवाही की जाएगी।

एसआईटी ने नैनीताल स्थित भ्रष्टाचार निवारण अदालत से धारा 82 का आदेश लेकर डीपी सिंह के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। शनिवार को एसपी क्राइम कमलेश उपाध्याय व सीओ सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह ने डीपी सिंह के रुद्रपुर स्थित सरकारी आवास पर कुर्की का नोटिस चस्पा कर दिया। सीओ सिटी ने बताया कि डीपी सिंह के देहरादून स्थित निजी आवास एवं सीतापुर जनपद में स्थित पैत्रिक आवास पर कुर्की नोटिस चस्पा करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यदि डीपी सिंह आत्म समर्पण नहीं करते हैं तो एसआईटी उनके आवासों की कुर्की के लिए न्यायालय से आदेश हासिल करके कार्रवाई करेगी। उधर, एनएच 74 मुआवजा घोटाले में मुख्य आरोपी बनाए गए पूर्व एसएलएओ डीपी सिंह ने सुप्रीम कोर्ट में फिर एसएलपी दायर की है, जिस पर सुनवाई 24 नवंबर को होनी बाकी है।

एसएसपी से की गई मामले की शिकायत

0

रुद्रपुर। जनपद गुरदासपुर (पंजाब) के गांव ध्यानपुर निवासी सुरेंद्र कुमार पुत्र पूरन चंद्र ने एसएसपी को दी तहरीर में कहा कि वो ट्रक (केएडी0592) का चालक है। वो ट्रक को पंजाब प्रांत से लाया था। इस ट्रक को वो हाजी पार्किंग किच्छा रोड लालपुर में खड़ी करता चला आ रहा है। जिसकी पार्किंग शुल्क की रसीद भी उसके पास मौजूद है। बताया कि बीते दिवस 16 नवंबर को उसने ट्रक को पार्किंग में डीजल टंकी भराकर खड़ा किया था।  टंकी में करीब 450 लीटर डीजल डलवाया गया था। जब वो ट्रक लेने पहुंचा तो उसके ट्रक से करीब 400 लीटर डीजल चोरी हो गया। जिसकी कीमत तकरीबन 25 हजार रुपये है। जब इस बावत उसने पार्किंग के ठेकेदार से तेल चोरी की सूचना दी तो उसने कहा कि इसकी जिम्मेदारी उसकी नहीं है। जबकि ठेकेदार द्वारा दी गई पार्किंग शुल्क की रसीद उसके पास मौजूद है। सुरेंद्र कुमार ने बताया कि पार्किंग में वाहन खड़ा करने के बाद जिम्मेदारी पार्किंग वाले की होती है। मामले की तहरीर लालपुर पुलिस को दी गई। पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की। इस मामले में एसएसपी डा. सदानंद दाते से भी तहरीर देकर शिकायत की है कि उसकी रिपोर्ट दर्ज कराई जाए। एसएसपी ने पीडि़त को कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

नदी में डूबकर दिव्यांग बच्चे की मौत

0

किच्छा। गत देर ग्राम बण्डिया निवासी एक दिव्यांग की नदी में डूब कर मौत हो गई। बच्चे के नदी में डूबने की जानकारी मिलते ही आनन फानन में परिजनों ने कोतवाली पुलिस से दिव्यांग बच्चे की खोजबीन की मांग की। कोतवाली पुलिस ने देर रात्रि से बच्चे की खोजबीन शुरू कर दी। आज सुबह दोबार पुलिस ने बच्चे की खोजबीन गोताखोरों द्वारा कराई गई तो कड़ी मसक्कत के बाद गोताखोरों ने दिव्यांग बच्चे का शव खोज निकाला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेज दिया। वहीं पुत्र की मौत पर परिवार में कोहराम मचा गया।

कोतवाली क्षेत्रार्तगत ग्राम बण्डिया निवासी दिव्यांग विशाल पुत्र राकेश जोकि घूमते घूमते पुरानी गल्ला मंडी स्थित नदी किनारे पहुंच गया। इसी दौरान विशाल का पैर फिसलने के कारण वह नदी में डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गई। विशाल के परिजनों ने उसके घर न पहुंचने पर देर शाम कोतवाली पहुंचकर पुलिस से विशाल की खोजबीन की मांग की।

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने विशाल की खोजबीन शुरू कर दी, लेकिन रात हो जाने के कारण पुलिस को कामयाबी हासिल नहीं हो सकी। आज सुबह जब दोबार कोतवाली पुलिस ने ग्राम नाजिमाबाद निवासी गोताखोर राजू कोली और विजय कोली से खोजबीन शुरू कराई तब जाकर विशाल का शव मिल पाया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।