Page 318

देहरादून के 4 विधानसभा क्षेत्रों में सी.सी.टी.वी कैमरे लगाये जाने की प्रक्रिया शुरु

0

जनपद देहरादून की कानून व्यवस्था सुदृढ बनाये जाने हेतु जनपद के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रो के थाना क्षेत्रो में सी.सी.टी.वी कैमरा लगाये जाने के सम्बन्ध में विधायको के विधायक निधि से 40 लाख रुपये की धनराशी स्वीकृत हुयी थी जिसमें से 30 लाख 25 हजार रुपये जनपद पुलिस को प्राप्त हुए है।

धनराशि से जनपद देहरादून के 4 विधानसभा क्षेत्रों में सी.सी.टी.वी कैमरे लगाये जाने की प्रक्रिया प्रारम्भ कर दी गयी है। जिसमें रायपुर विधानसभा क्षेत्र में 24 सी.सी.टी.वी. कैमरे, राजपुर विधानसभा क्षेत्र में 15 सी.सी.टी.वी कैमरे, सहसपुर विधानसभा क्षेत्र में 8 सी.सी.टी.वी कैमरे तथा विकासनगर विधानसभा क्षेत्र में 9 सी.सी.टी.वी कैमरे लगाये जाना प्रस्तावित है।

उक्त सी.सी.टी.वी कैमरों से अपराध नियन्त्रण के साथ-साथ उनके अनावरण में भी सहायता प्राप्त होगी, जनपद के अन्य विधानसभो क्षेत्रों के थाना क्षेत्रों में भी सी.सी.टी.वी लगाये जाने  के लिये स्थान चिन्हित किए गये है जिस पर कार्यवाही प्रचलित है।

सी.पी.यू कर्मियों की कार्य समीक्षा बैठक

0

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने जनपद में नियुक्त समस्त सी.पी.यू कर्मियों की पुलिस कार्यालय देहरादून मे कार्य समीक्षा बैठक ली। उक्त समीक्षा बैठक के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया ने समस्त अधिकारी/कर्मचारियों से उनके द्वारा किए गए कार्यों के सम्बन्ध में जानकारी ली, साथ ही ऐसे स्थानों को चिन्हित कर जहाँ पर युवाओं द्वारा रैश ड्राइविंग, स्टंट ड्राइविंग की जाती है आवश्यक निरोधात्मक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

माननीय उच्चतम न्यायालय ने सडक सुरक्षा के दृष्टिगत दिए गए निर्देशों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करने तथा यातायात नियमों का पालन न करने वाले वाहन चालको के विरूध आवश्यक चालानी कार्यवाही करने के निर्देश दिए । इसके अतिरिक्त वाहनों को मोडिफाईड करने वाले मैकेनिकों के सम्बन्ध में जानकारी एकत्र कर उनके विरुद्ध सम्बन्धित थानों में अभियोग पंजीकृत कराने तथा ट्रैफिक के साथ-साथ स्ट्रीट क्राइम पर भी ध्यान देने के निर्देश दिये।

बैठक के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा उपस्थित अधिकारी/कर्मचारियों से उनकी समस्याओं के सम्बन्ध में जानकारी ली गई। तथा उसके निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियो को निर्देशित किया गया।

उत्तराखंड में निकाय चुनाव से आम आदमी पार्टी करेगी आगाज़,तैयारी पूरी

ऋषिकेश। उत्तराखंड के निकाय चुनाव में अब कुछ ही समय बचा है ऐसे में अभी से चुनाव के लिए सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपनी कमर कसनी शुरू कर दी है। हर छोटी बड़ी राजनीतिक पार्टी आगामी निकाय चुनाव में अपनी किस्मत आजमाना चाहती है। इसी कड़ी में उत्तराखंड में अब आम आदमी पार्टी भी निकाय चुनाव से अपने राजनीतिक करियर की नई शुरुआत करने जा रही है जिसके लिए पार्टी ने राज्य निर्वाचन आयोग से पंजीकरण भी करवा लिया है। ऋषिकेश पहुंचे आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी आर के सिन्हा ने ऋषिकेश में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और आगामी चुनाव के बारे में बातचीत की। मीडिया से बात करते हुए प्रदेश प्रभारी आर के सिन्हा ने बताया कि आम आदमी पार्टी को उत्तराखंड की जनता तीसरे विकल्प के रूप में देख रही है, ओर संगठन मजबूती से कार्य भी कर रहा है जिसका आगामी निकाय चुनाव में पार्टी को बड़ा फायदा होगा। उन्होंने बताया कि अभी हमने ऋषिकेश में कोई चेहरा फाइनल नहीं किया है लेकिन जल्द ही हर क्षेत्र के लिए प्रत्याशी घोषित कर दिए जाएंगे।

गैरसैंण की 3 सूत्रीय मांगों को लेकर जनसंपर्क यात्रा

ऋषिकेश। गैरसैंण को लेकर हमेशा ही असमंजस माहौल बना रहता है चाहे पक्ष को या विपक्ष। गैरसैंण के नाम पर सब राजनीति करते आ रहे हैं, लेकिन गैरसैंण की मांगों का ध्यान कोई नहीं रखता। ऐसे में गढ़वाल महासभा राइट टू  एंप्लॉयमेंट एंड हेल्थ अभियान संस्था ने अपने कदम आगे बढ़ाएं हैं और गैरसैंण में 7 दिसंबर को विभिन्न मांगों को लेकर आमरण अनशन शुरू करने का समर्थन दिया है। गढ़वाल महासभा के प्रदेश महामंत्री अरविंद हटवाल के नेतृत्व में आंदोलन के लिए संस्थान की टीम जन संपर्क करेगी। आपको बता दें इस पद यात्रा के दौरान ये लोगों से जन संपर्क करते हुए उनकी समस्याओं को सुनते हुए पदयात्रा करते हुए  गैरसैंण पहुंचेगी और सरकार के शीतकालीन सत्र में उनसे उनके जवाब मांगेंगे। उनका कहना है कि राज्य का पलायन अभी भी जारी है अब तक सरकारी राज्य में ना तो रोजगार ला पाई है और  ना ही पहाड़ों पर मूलभूत सुविधाएं पहुंचा पाई है। जिससे पहाड़ों की युवाओं को नौकरी के लिए दूरदराज जाना पड़ रहा है गढ़वाल महासभा के महामंत्री ने कहा कि 3 सूत्रीय मांगों को लेकर आमरण अनशन के लिए जनसंपर्क की यात्रा देवप्रयाग-श्रीनगर-रुद्रप्रयाग-गौचर-पोखरी-कर्णप्रयाग होते हुए गैरसैंण पहुंचेगी जहां महासभा के सदस्य लंबित मांगे पूरी न होने तक आमरण अनशन में शामिल होंगे।

 

जब शिक्षा मंत्री की सूझ-बूझ ने बचाई महिला की जान

0

रुद्रपुर। अक्सर कड़क और दबंग मिजाज के माने जाने वाले शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय का एक रूप सामने आया है। हुआ यूं की शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय अपने काफ़िले के साथ दिनेशपुर से गूलरभोज जा रहे थे तो उन्हें रास्ते मे वाहन की टक्कर से घायल एक महिला सडक़ के किनारे पड़ी मिली आनन फ़ानन में शिक्षा मंत्री पांडेय ने अपनी कार रुकवाई और महिला का हाल जाना और दूसरी कार से रुद्रपुर के जिला अस्पताल पहुचाया और अपने साथी को उपचार के समुचित व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए। अक्सर अपनी कार्यप्रणाली के चलते मीडिया की चर्चा में रहने वाले शिक्षा मंत्री के इस रूप से एक महिला की जान बच गयी।

पद्मावती विवाद पर संसद में सुनवाई

0

फिल्म ‘पद्मावती’ पर संसद की इंफार्मेशन और टेक्नालॉजी कमेटी के सामने सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष प्रसून जोशी और  संजय लीला भंसाली फिल्म को लेकर हो रहे विवाद पर अपना अपना पक्ष रखेंगे। इस कमेटी में बॉलीवुड कलाकार राजब्बर और परेश रावल भी होंगे।

उल्लेखनीय है कि फिल्म पद्मावती का राजस्थान की करणी सेना से लेकर राजनीतिक पार्टियां तक इसका विरोध कर रही हैं। करणी सेना का कहना है कि फिल्म मॆं अलाउद्दीन खिलजी और रानी पद्मावती के बाच ड्रीम सिक्वेंस दर्शाए गए हैं जो कि राजपूतों समुदाय के मान-सम्मान के खिलाफ है। करणी सेना ने रानी पद्मावती पर फिल्माया गया गाना घूमर पर विरोध जताया है| उनका कहना है कि राजपूत घराने की महिलाएं पुरुषों के सामने इस तरह नाच गाना नहीं किया करती थी।

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने आरोप लगाया कि पद्मावती जैसी फिल्में एक अंतर्राष्ट्रीय साजिश के तहत बनाई जा रही हैं जिसके लिए दुबई में बैठे लोग धन मुहैया करा रहे हैं।

डॉ. स्वामी ने सरकार से मांग की कि इस संबंध में जांच करना चाहिए तथा प्रवर्तन निदेशालय को संजय लीला भंसाली से पूछताछ करनी चाहिए। स्वामी के अनुसार, दुबई में बैठे लोग भारत के मुस्लिम शासकों को हिरो के रूप में पेश करना चाहते हैं। जो हिन्दू महिलाओं के साथ रिश्ता बनाने के इच्छुक थे। पद्मावती फिल्म में रानी पद्मावती के व्यक्तित्व को हल्के रूप में प्रदर्शित किया गया है। स्वामी ने पूरे मामले को राजनीतिक रंग देते हुए कहा कि मनमोहन सरकार के दौरान इस तरह की फिल्म बनाने की बाढ़-सी आ गई। 

हिना खान पर भड़कीं गौहर कहा, अच्छाई और तमीज तो सीखी नहीं

0

रियल्टी शो बिग बॉस की प्रतिभागी हिना खान का सहप्रतिभागी अर्शी खान और विकास गुप्ता से हुई एक बातचीत का विडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वो ये कहती हुई नजर आ रही हैं कि साक्षी तंवर भैंगी है और गौहर खान की फैन फॉलोविंग उऩसे बहुत कम है।

इसके बाद बिग बॉस सीजन-7 की विजेता गौहर खान ने ट्विटर पर हिना खान को जवाब देते हुए कहा कि अच्छाई और तमीज तो सीखी नहीं, मैथ करना सीखा होता तो आज झूठे घमंड में आके कही गई बात पर लोग इतना हंसते नहीं, अल्लाह सबको तरक्की दे … आमीन !! घमंड से आज तक किसी का कुछ भला नहीं हुआ है। साक्षी तंवर आप खूबसूरत हैं।

टीवी कलाकार और बिग बॉस सीजन-7 की प्रतिभागी काम्या पंजाबी ने ट्विटर पर कहा कि ओह माई गॉड… मैने जो देखा क्या वो सच है, क्या वो सच है? क्या यह सच में हिना खान है? कौन है ये? कहां से आई है? गौहर खान आई लव यू| मुझे आप पर गर्व है। साथ ही काम्या ने कहा कि हिना खान पहले सांक्षी तंवर की तरह बनकर दिखाओ।

गौहर खान और काम्या पंजाबी के अलावा बिग बॉस सीजन 9 की प्रतिभागी किश्वर मार्चेन्ट, सीरियल ‘ये हैं मोहब्बतें’ के करन पटेल, उर्वशी ढोलकिया सहित कई अन्य टीवी कलाकारों ने हिना खान की आलोचना की है।

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की दयाबेन ने दिया बेटी को जन्म

0

सब टीवी पर आने वाले सुप्रसिद्ध सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में दायाबेन का किरदार निभाने वाली दिशा वकानी ने एक बेटी जन्म दिया है। दिशा वकानी ने 24 नवम्बर 2015 को मुंबई में रहने वाले चार्टेड अकाउंटेन्ट मयूर पाडिया से शादी की थी। पैदा होने वाली बिटिया दोनों की पहली है।

उल्लेखनीय है कि दिशा वकानी सब टीवी पर आने वाले पापुलर कॉमेडी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में दया जेठालाल गड़ा का मुख्य किरदार निभाती हैं। यह शो अब तक हर आयु वर्ग के लोगों के बीच काफी पापुलर है। इस शो में दयाबेन के भाई सुंदर का किरदार निभा रहे कलाकार का वास्तविक नाम मयूर वकानी है। वे दया उर्फ दिशा के वास्तविक जीवन में भी भाई हैं।

दिशा वकानी फिल्म देवदास और जोधा अकबर में सपोर्टिंग रोल में भी काम कर चुकी हैं। 

काशीपुर नैनीताल हाईवे पर अतिक्रमण पर हाइकोर्ट के निर्देश

0

नैनीताल, अतिक्रमण पर एक बार फिर हाई कोर्ट ने सक्त रवैय्या दिखाया है। हाई कोर्ट ने रामनगर-काशीपुर मुख्य राष्ट्रीय राजमार्ग पर अतिक्रमण मामले में सरकार को दो सप्ताह में स्थिति स्पष्ट करने के निर्देश दिए हैं। एन एच पर हो रहे अतिक्रमण को हटाने के लिए प्रसादं द्वारा कारवाही के नाम पर महज इतिश्री ही कि जाति रही है।

रामनगर निवासी मोहम्मद सुलेमान ने जनहित याचिका दायर कर कहा है कि रामनगर-काशीपुर मुख्य राष्ट्रीय राजमार्ग-121 चिलकिया-टांडा मल्लू पर अतिक्रमण किया गया है। याचिका में कहा गया है कि टांडा चौराहे पर स्कूल बसें, ट्रैक्टर-ट्रॉली, सवारी बस, डंपर तथा ट्रकों की हर समय आवाजाही बनी रहती है। जिस कारण लगातार जाम लगा रहता है, आए दिन हादसे होते रहते हैं।

याचिका में बताया गया है कि इस मामले में पूर्व में चंद्र सती की ओर से जनहित याचिका दायर की गई थी, कोर्ट ने दो साल पहले 12 अगस्त को याचिका निस्तारित करते हुए कहा था कि यदि फिर से अतिक्रमण किया गया तो फिर से याचिका दायर कर सकते हैं। मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति केएम जोसफ व न्यायमूर्ति वीके बिष्ट की खंडपीठ ने मामले को सुनने के बाद दो सप्ताह में स्थिति साफ करने के निर्देश दिए गए।

कर्मचारियों और एसडीएम का निकला खून

0
काशीपुर की आईजीएल फैक्ट्री में कर्मचारियों और प्रबन्धन के अधिकारियों का खूब खून निकला, यही नहीं मौके पर पहुंचे उपजिलाधिकारी ने भी खून निकला, जी हां काशीपुर की आईजीएल फैक्ट्री में बडे स्तर पर रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया, जहां तीन सौ के करीब कर्मचारियों ने रक्तदान किया, यही नहीं इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी विनीत तोमर ने भी रक्त दान कर लोगों को रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया।

हर वर्ष कमपनी द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है जिसमें सैंकडों कर्मचारियों द्वारा सरकारी अस्पताल की मदद लेकर ब्लड बैंक में ब्लड की कमी को पुरा जाता है। एम के राव ने बताया कि कम्पनी द्वारा हर साल रक्त दान शिविर का आयोजन किया जाता है और हर कर्मचारी को स्वेच्छा से रक्त दान करने के लिए प्रेरित किया जाता है, यही नहीं कर्मचारियों के परिजनों द्वारा भी रक्तदान शिविर में बडचढ कर भाग लिया जाता है।