Page 295

जारी है दून को साफ करने के लिये मैड का सफाई अभियान

0

देहरादून। मेकिंग ए डिफरेंस बाय बीइंग डिफरेंस (मैड) संस्था ने रविवार को अपने साप्ताहिक कार्यक्रम के तहत नेशविला मरोड के मध्य में स्थित सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाया।
रविवार को संस्था के छह सदस्य एवं स्वयंसेवी पहले एस्ले हॉल पहुंचकर एकत्रित हुए। वहां से नेशविला रोड के कूड़ाग्रस्त क्षेत्र के लिए निकले। जहां पहुंचकर संस्था के सदस्यों ने जब हालात का जायजा लिया तो पाया कि कूड़े में मुख्य तौर पर घर का कूड़ा जैसे सब्जियां, फल, पॉलिथीन,प्लॉस्टिक, रेपर इत्यादि शामिल है। इसके बाद संस्था के सदस्य तुरंत कार्य में लग गए और ग्लब्स ओर मॉस्क लगाकर कूड़े की सफाई में जुट गए। कूड़े को एकत्रित करके उस क्षेत्र में मौजूद कूड़ेदान में डाला गया। साथ ही सदस्यों ने जागरुकता अभियान भी चलाया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों को प्रोत्साहित किया कि वे भी संस्था के साथ सफाई अभियान से जुड़ें। कुछ स्थानीय लोगों ने सदस्यों के साथ मिलकर काफी देर तक अभियान चलाया। इस अभियान में संस्था की ओर से शुभवि गुप्ता, शरद महेश्वरि, आदर्श, दक्श रावत, रितेश कुमार एवं लल्लन सिंह शामिल रहे।

एफआरआई में शुरू बूढ़े-बीमार पेड़ों को काटना

0

देहरादून। चार साल के लंबे इंतजार के बाद वन अनुसंधान संस्थान (एफआरआइ) में बूढे व बीमार पेड़ों के कटान का कार्य शुरू कर दिया गया है।
एफआरआइ के जंगल में करीब 68 पेड़ ऐसे चिन्हित किए गए हैं, जो या तो बूढ़े हो चुके हैं या बीमार हैं। वर्ष 2013 में इन्हें काटने की कवायद शुरू की गई थी, लेकिन कभी बजट की कमी तो कभी अन्य कारण से मामला लटकता रहा। कई बार ऐसी बात भी सामने आई कि पेड़ों को काटने को लेकर बेवजह का विवाद भी खड़ा किया जाता रहा। एफआरआइ में भारतीय वन सेवा के तमाम अधिकारी प्रतिनियुक्ति पर आते हैं और हर किसी की प्राथमिकता अपना कार्यकाल बिना किसी अड़चन के पूरा करने की रहती है। लिहाजा, अब तक जंगलों की बेहतरी के लिए बीमार व बूढे पेड़ों को काटने की तरफ खास ध्यान नहीं दिया गया। यह पहली बार है कि एफआरआइ के निदेशक से लेकर सिल्वीकल्चर प्रभाग के अधिकारियों ने एकजुट होकर यह कवायद शुरू की। एफआरआइ के सिल्वीकल्चर प्रभाग के एसिस्टेंट सिल्वीकल्चरिस्ट एसआर रेड्डी के मुताबिक अधिकतर पेड़ काटे जा चुके हैं।
तैयार है 2020 तक की कार्ययोजना
एफआरआइ की निदेशक डॉ.सविता के मुताबिक जंगल के वैज्ञानिक संवर्धन व प्रबंधन के लिए बूढ़े व बीमार पेड़ों को काटने के लिए 2011-2020 तक की कार्य योजना तैयार की है। विलंब से ही सही अब शुरुआत की जा चुकी है और इससे जंगल की सेहत में भी सुधार हो पाएगा। खासकर बीमार हो चुके पेड़ों का सफाया होने के बाद उसका रोग अन्य वृक्षों तक नहीं फैल पाएगा।

350 बच्चों की आंखों की हुई जांच, मुफ्त दवा भी दी गई

0

ऋषिकेश। मानवाधिकार दिवस के अवसर पर रविवार को श्री साईं आई केयर सेंटर के तत्वावधान में संस्कार सृजन स्कूल ढालवाला में नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 350 से अधिक स्कूली बच्चों एवं 150 से अधिक ग्रामीणों काे नेत्र परीक्षण कर निःशुल्क दवा वितरित की गई।
शिविर का शुभारंभ मध्य प्रदेश भोपाल से साइकिल यात्रा कर ऋषिकेश पहुंची कुमारी आंकक्षा जैन, अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन के राष्टीय सचिव डॉ़ राजे सिंह नेगी एवं स्कूल की प्रधानचार्य संगीता पंवार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कुमारी आंकक्षा ने बताया कि महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने एवं पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए वह मध्य प्रदेश से साइकिल यात्रा कर गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक कर रही हैं।

खनन के सामान से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलटी, दो की मौत

0

हरिद्वार। खनन से भरी एक ट्रैक्टर ट्राली के अनियंत्रित होकर नदी में पलटने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए हैं। घटना थाना श्यामपुर कोतवाली क्षेत्र की है। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच कर रही है।

रविवार की सुबह एक ट्रैक्टर ट्राली रवासन नदी में अनियंत्रित होकर पलट गई। ट्राली रेत लेकर नदी से निकल रही थी। आेवर लोडिंग की वजह से यह हादसा होना बताया जा रहा है। मृतकों में लोकेश पुत्र चंद्रपाल और चरण पुत्र पूरण निवासीगण आलमसराय थाना नांगल जिला बिजनौर (यूपी) शामिल हैं।

विधायक गणेश जोशी ने किया सामुदायिक भवन का लोकार्पण

0

देहरादून। मसूरी विधायक गणेश जोशी ने नैशविला रोड स्थित वार्ड-7 विजय कॉलोनी के पथरिया पीर अनुसूचित बस्ती में विधायक निधि के 22 लाख रुपये की लागत से निर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया।
रविवार को विधायक जोशी ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2017-18 के अर्न्तगत विधायक निधि में अभी तक 275 लाख रुपये के सापेक्ष 273 लाख से अधिक की धनराशि को विकास कार्यो में लगा दिया गया है। सामुदायिक भवन बनाना मेरी प्राथमिकता है और मैं प्रत्येक वार्ड, ग्राम पंचायत स्तर एवं सार्वजनिक स्थलों पर इन भवनों को बनाने की कोशिश कर रहा हूं। उन्होनें भाजपा सरकार को पं. दीनदयाल उपाध्याय के सपनों जैसी आम जनमानस के विकास के सपनों को साकार करने वाली सरकार बताया।
विधायक ने भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि सरकार द्वारा राज्य के प्रत्येक व्यक्ति के प्रति सोचा जा रहा है। पहाड़ी जिलों में प्रति व्यक्ति आय को बढ़ानें के लिए सरकार ने उत्तराखण्ड से बाहर रह रहे लोगों को अलग-अलग माध्यमों से राज्य प्रवास पर आमंत्रित कर रही है तथा विकास हेतु अलग-अलग पहलुओं पर सरकार कार्य कर रही है। इस मौके पर उन्होंने सामुदायिक भवन के ऊपर शेड निर्माण की घोषणा भी की। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष पूनम नौटियाल, महामंत्री सुरेन्द्र राणा, निरंजन डोभाल, महानगर उपाध्यक्ष आरएस परिहार, युवा मोर्चा अध्यक्ष समीर डोभाल, सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

‘आप’ ने फूंका प्रदेश सरकार का पुतला

0

देहरादून। आम आदमी पार्टी ने प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा शिक्षा का अधिकार (आरटीई) के तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों को प्राइवेट स्कूलों में 25 फीसद आरक्षण की व्यवस्था को अगले साल से समाप्त करने के विरोध में धरना-प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार का पुतला फूंका।
‘आप’ जिला अध्यक्ष उमा सिसौदिया ने बताया कि प्रदेश की भाजपा सरकार के शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने कुछ दिनों पूर्व कहा था कि प्रदेश सरकार ने शिक्षा का अधिकार (आरटीई) कानून के तहत प्राइवेट स्कूलों में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों को 25 फीसद सीटें आरक्षित रखने की व्यवस्था अगले साल से खत्म कर सकती है। क्योंकि सरकार इस योजना का आर्थिक बोझ आगे उठाने की इच्छुक नहीं है।
उमा ने कहा कि प्रदेश सरकार के इस निर्णय से स्पष्ट है कि प्रदेश सरकार पूरी तरह से जन विरोधी व गरीब विरोधी सरकार है। क्योंकि इससे पहले भी सरकार ने उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस से ठीक एक दिन पहले पूर्ववर्ती सरकार द्वारा चलाई गई ‘मुख्यमंत्री स्वास्थ बीमा योजना’ बंद करने तथा सुदूरवर्ती पहाड़ी क्षेत्रों में सैकड़ों सरकारी स्कूलों को बंद करने का निर्णय प्रदेश सरकार ले चुकी है। वहीं बीते दिनों शीशमबाड़ा स्थित गरीब व मलिन बस्ती पर बुलडोजर चलवाने की मुनादी भी भाजपा सरकार ने की है, जिसका ‘आप’ पार्टी ने पुरजोर विरोध किया है।
‘आप’ नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार शिक्षा माफियाओं और बड़े निजी शैक्षणिक संस्थानों के दबाव में यह शिक्षा विरोधी, गरीब विरोधी और जन विरोधी फैसला ले रही है। पार्टी एेसे फैसलों का पुरजोर विरोध करेगी।
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष नसीम राव, प्रदेश सचिव राजेश बहुगुणा, महानगर अध्यक्ष विशाल चौधरी, महिला मोर्चा प्रदेशा अध्यक्ष पुष्पा रावत, प्रदेश मीडिया प्रभारी कुलदीप सहदेव, जिला उपा अध्यक्ष विनोद बजाज व सुदेश चौरसिया, जिला मीडिया प्रभारी सुधीर पन्त, अशोक सेमवाल, रामवचन राजबर सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

खनन की ट्रैक्टर ट्राली छुड़ाने को किया फायरिंग व पथराव

0

काशीपुर। आईटीआई थाना व कुण्डेश्वरी रिपोर्टिंग पुलिस चौकी की सीमा पर स्थित कोसी नदी से अवैध खनन की टै्रक्टर ट्रालियां पकड़ कर ले जा रही पुलिस टीम पर खनन माफियाओं ने हमला बोल दिया। हमलावरों ने न सिर्फ पथराव किया बल्कि हवाई फायरिंग भी की। जवाब में पुलिस को भी फायरिंग करनी पड़ी। हमले में एक उपनिरीक्षक समेत चार लोग घायल हुए हैं। बाद में पुलिस ने हमलावरों की तलाश में ताबड़तोड़ छापेमारी की तथा कई हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया है।

अपर पुलिस अधिक्षक डा. जगदीश चन्द्र व सीओ राजेश भट्ट को पिछले काफी दिनों से कोसी नदी पर उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश की सीमाओं से लगे घाटों पर अवैध खनन कारोबारियों द्वारा अवैध रूप से खनन करने की शिकायतें मिल रही थीं। इन शिकायतों को पुलिस अधिकारियों ने गंभीरता से लेते हुए एएसपी के नेतृत्व में चौकी सुल्तानपुर पट्टी,  थाना आईटीआई, कुण्डेश्वरी रिपोर्टिंग पुलिस चौकी व काशीपुर कोतवाली की चार पुलिस टीमें बनाकर बीती रात दो बजे से छापेमार अभियान चलाया गया। चारों टीमों ने अलग अलग सीमाओं से लगे उत्तराखण्ड की सीमा के भीतर कोसी नदी के घाटों बेगमावाद, अजीतपुर, परमानन्दपुर, मुकंदपुर में अवैध खनन कारोबारियों के खिलाफ छापेमारी की। इस दौरान बेगमावाद में गई पुलिस टीम ने कुछ टैक्टर ट्रालियों को अवैध खनन करते पकड़ लिया। पुलिस टीम इन टै्रक्टर ट्रालियों को लेकर चली तो खनन कारोबारियों ने पुलिस टीम पर अचानक पथराव शुरू कर दिया तथा हवाई फायरिंग करके पुलिस कर्मियों को दौड़ाना शुरू कर दिया। जिससे पुलिस टीम में हड़कंप व अफरा तफरी मच गई। अचानक हुए हमले से बचाव के लिए पुलिस टीम ने मुख्य सड़क पर आकर हमलावरों पर कई राउंड फायर भी किया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई से हमलावर पीछे हटे और अंधेरे का लाभ उठाते हुए फरार हो गए।

खनन माफियाओं के हमले में उपनिरीक्षक योगेश दत्त, कांस्टेबिल अरविंद चौधरी, मनोज देबड़ी व चेतन चौहान गंभीर रूप से घायल हो गये। उन्हें सरकारी अस्पताल में लाया गया। जहां एसआई योगेश दत्त, मनोज देबड़ी, चेतन चौहान को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गयी, जबकि अरविंद चौधरी की हालत गंभीर होने पर उसे भर्ती कर लिया गया।

सीओ राजेश भट्ट ने बताया कि हमले के दौरान पुलिस को जवाबी कार्रवाई में तीन राउंड फायरिंग करनी पड़ी।  बताया कि इस मामले में चार ट्रैक्टर ट्राली व एक ट्रैक्टर को कब्जे में लेते हुए उसे सीज कर दिया गया है। पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस पर किये गये जानलेवा हमले, अवैध खनन आदि धराओं में हिरासत में लिये गये लोगों को नामजद करते हुए 20 25 अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। छापामार पुलिस टीम में एएसपी डा. जगदीश चन्द्र के अलावा सीओ राजेश भट्ट, काशीपुर कोतवाल चंचल शर्मा, आईटीआई थानाध्यक्ष जसवीर चौहान, कुण्डेश्वरी चौकी इंचार्ज दिनेश फत्र्याल, उपनिरीक्षक योगेश दत्त व उक्त घायल पुलिस कर्मचारियों के अलावा तमाम पुलिसकर्मी शामिल रहे।

 जिस समय पुलिस पर हमला हुआ तो पुलिस के असलहे दगा दे गए, जिस कारण चार पुलिस कर्मियों को घायल होना पड़ा। इस बात की पुलिस महकमे में चर्चा रही कि पुलिस की गोली मिस हो गई। चूंकि पुलिस की टीमें इधर उधर थी, लिहाजा सभी टीमों ने हमलावरों की घेराबंदी शुरू की तो हमलावरों के हौंसले पस्त हो गए।

दुस्साहसिक वारदात नहीं होंगी बर्दाश्त: एसएसपी डा. सदानंद एस दाते ने कहा कि यह दुस्साहिक वारदात है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कहा कि अवैध खनन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। एसएसपी ने कहा कि चोरी का माल लेने वाले स्टोन क्रशरों पर भी कार्रवाई होगी। एसएसपी ने बताया कि पुलिस ने तीन हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया है। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास चल रहे हैं।

पहले भी खनन माफिया कर चुके हैं हमला

काशीपुर। बीते वर्ष 2016 में आईटीआई व कुण्डेश्वरी चौकी क्षेत्र में खनन माफियाओं एवं काशीपुर, सुल्तानपुर पट्टी, आईटीआई पुलिस की संयुक्त टीम के बीच कई बार मुठभेड़ हो चुकी है जिसमें अवैध खनन करने वालों ने आधुनिकअसलहों का खुलकर प्रयोग किया जा चुका है। इन मुठभेड़ों के दौरान पुलिस टीम के कई लोगों ने सरकारी वाहनों के नीचे छिपकर अपने प्राणों की रक्षा की थी। पुलिस आज तक उक्त मुठभेड़ों के दौरान अवैध असलहों का प्रयोग करने वाले व अवैध खनन करने वालों का कोई सुराग लगाने में नाकाम रही है। अलबत्ता पुलिस ने इन मुठभेड़ों के दौरान जेसीबी समेत कई वाहनों को अपने कब्जे में जरूर लिया है।

प्रधानमंत्री परिवार प्रेमी नहीं राष्ट्र प्रेमी : प्रहलाद मोदी

0

रुद्रपुर। देश के प्रधानमंत्री के छोटे भाई प्रहलाद मोदी ने कहा कि सर्व समाज जागृत हो। जागृति के लिए जरूरी है कि प्रत्येक घर में शिक्षा का अलख जगे। समाज के गरीबों के उत्थान के लिए संपन्न परिवार आगे आएं। हर परिवार में आय के श्रोत हों। उन्होंने कहा कि समाज में स्वच्छता और स्वस्थ्य रहने का फार्मूला लागू हो, इसमें सभी जागरूक लोगों को आगे आकर पहल करनी होगी। तभी हमारे समाज और राष्ट्र की उन्नति संभव है।  मोदी आज रविवार को शहर के रामलीला मैदान में आयोजित अखिल भारतीय साहू राठौर महासभा के सामाजिक चेतना कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि तेली समाज पर उन्हें गर्व है। देश में तेली समाज करोड़ों की संख्या में हैं, बावजूद जागरूकता नहीं होने के चलते उनकी पहचान नहीं बन सकी। इसमें समाज की एकजुटता जरूरी है। एकजुटता तब ही होगी जब जागरूक लोग अपने समाज को आगे ले जाने की दिशा में आगे आएं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समाज के नाम पर किसी को कुछ देने वाले नहीं है। वो परिवार प्रेमी नहीं है। उन्हें अगर प्यार है तो समूची हिन्दुस्तान की जनता से। अगर वे परिवारवाद के ढर्रे पर चले होते तो वो आज एक छोटी सी राशन की दुकान को संचालित नहीं करते होते। उन्होंने कहा कि सामाजिक जन चेतना से ही राष्ट्र निर्माण का उदय संभव  है। ऐसे सामाजिक कार्यक्रमों में महिलाओं को भी बढ़ चढ़ कर भागेदारी करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि मातृशक्ति किसी भी समाज के लिए प्रेरणादायक होती है। चूंकि मां ही शिशु की वो आधारशिला है, जिसकी नींव पर ही उसके भविष्य की इबारत लिखी जाती है। अगर नीवं कमजोर होगी तो निश्चित ही भविष्य पर अंधकार छाएगा। इसलिए यह भी जरूरी है कि पुरुष वर्ग महिलाओं के सम्मान के लिए समय समय पर कार्यक्रम करें और समाज और देश के लिए प्रेरक बनने जा रही नई पौध को हर उस मधुर रस से सिंचित करें जिससे उसका फल भी मीठा हो सके।

इस दौरान विधायक राजकुमार ठुकराल, किच्छा विधायक राजेश शुक्ला, विशिष्ट अतिथि रिपुसूदन साहू, रजनीश गुप्ता, कार्यक्रम संयोजक व प्रदेश अध्यक्ष रामप्रकाश गुप्ता, सह संयोजक श्रीकांत राठौर, नरेश साहू, गंगाराम साहू, रामवीर सिंह राठौर, पीएल गुप्ता, रामप्रसाद साहू, हीरालाल साहू, सीएल राठौर, डा. ओपी महाजन, मुन्नालाल राठौर, आनंद प्रकाश साहू, दिनेश गुप्ता, रविंद्र बाबू गुप्ता, डा. विश्वनाथ राठौर, गुलाब राम गुप्ता, बीना साहू, ईश्वरी प्रसाद राठौर, नुक्ता प्रसाद राठौर, मूलचंद्र राठौर, छेदालाल राठौर, डा. जसवंत सिंह राठौर, रमाकांत साहू, पंकज गुप्ता, संतोष गुप्ता, देवेंद्र कुमार राठौर, जगदीश, लालू गुप्ता, राजेंद्र राठौर, अशोक राठौर, दयानाथ गुप्ता, शेर सिंह, नरेंद्र राठौर, एसपी साहू, किरन राठौर, चांदनी राठौर, नन्ही देवी, टीकाराम, डा. नारायन दास, विमल शाह, डा. एमपी राठौर, लालता प्रसाद राठौर, चिंतामणि राठौर, सीताराम राठौर, ओमप्रकाश, अमर सिंह, डा. राजेश, कांताप्रसाद राठौर, दिलीप सिंह, नेम चंद्र राठौर, नेम चंद्र, पंकज राठौर, मुंशीलाल आदि मौजूद थे।

सामूहिक विवाह समारोह में निकली 16 दूल्हों की बारात 

0

रुद्रपुर। महानगर में एक साथ 16 दूल्हों की बारात धूमधाम से निकाली गई। गल्ला मंडी से शुरू हुई बारात मुख्य बाजार से होते हुए फुटबाल मैदान ट्रांजिट कैंप पहुंची, जहां बारातियों का स्वागत किया गया। सामूहिक रूप से दूल्हा दुल्हन सात जन्मों के बंधन में बंधे।

मौका था देशज सर्वोदय सांस्कृतिक समिति एवं लघु उद्योग व्यापार मंडल ट्रांजिट कैम्प द्वारा सामूहिक विवाह समारोह का। रविवार की सुबह से ही गल्ला मंडी में बारात चढ़त की तैयारियां शुरू हो गई थी। गल्ला मंडी से बैंड बाजों के साथ 16 दूल्हों की बारात निकली जो मुख्य बाजार, गांधी पार्क, डीडी चौक होते हुए ट्रांजिट कैंप पहुंची। ट्रांजिट कैंप के फुटबाल मैदान पर बारात स्वागत का इंतजाम था। बारात के साथ देशज सर्वोदय सांस्कृतिक समिति के अध्यक्ष कल्याण सिंह एवं कार्यक्रम के संयोजक संजीव गुप्ता, अनिल चौहान, सुभाष वर्मा, जेएन तिवारी, डीपी सिंह, ललित राठौर, विकास कुमार, अजय तिवारी, सोनू, पवन गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, नरेन्द्र सोनकर, विनोद कुमार, गुरजीत सिंह पन्नू, ठाकुर अभय सिंह आदि बारात में सबसे आगे बाराती के रूप में चल रहे थे। उनके पीछे टुकटुक व अन्य वाहनों पर सवार 16 दूल्हे सजधज कर चल रहे थे। उनके साथ ही दूल्हों के सगे संबंधी खुशी के अवसर पर डांस भी कर रहे थे। ट्रांजिट कैम्प के फुटबाल मैदान में बारात का स्वागत देशज सर्वोदय सांस्कृतिक समिति एवं लघु उद्योग व्यापार मंडल ट्रांजिट कैम्प  द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया। वहां बनाए गए मंच पर जयमाल का कार्यक्रम हुआ। मंच के सामने ही अग्नि को साक्षी मान कर सात फेरे लेने के लिए अलग अलग हवन कुंड बनाए गए थे।

विवाह को गायत्री परिवार के पुरोहितों ने हिन्दू विधि विधान एवं मंत्रोचरण के साथ संपन्न कराया। इस दौरान सुरेंद्र शर्मा व पार्वती, सुनील कश्यप व शीतल, चरण सिंह व चांदनी, राजेश व मीना, शिवम व सुमन, राजपाल व प्रियंका, दीपक भारती व आरती, ईशू व गुंजा, संतोष व मीनाक्षी, दीपक व ज्योति, चंदन व नेहा, चंद्र सिंह व नीतू, अमित कुमार व दुर्गेश्वरी, नरेंद्र व रजनी, विवेक व रत्ना तथा करतार सिंह व छाया देवी परिणय सूत्र में बंधे। सामूहिक रूप वर वधू के पक्ष के साथ साथ बाराती एवं आशीर्वाद देने वालों के साथ साथ आम लोगों ने आशीर्वाद देते हुए उनके सुखी एवं सफल दांपत्य जीवन की कामना की।

इस दौरान कल्याण सिंह, संजीव गुप्ता, मंडी समिति के पूर्व अध्यक्ष बल्देव राज छाबड़ा, युवा नेता सुशील गाबा, उत्तम दत्ता, अनिल चौहान, जे.एन तिवारी डीपी सिंह, ललित राठौर, विकास कुमार, अभय तिवारी, सोनू, पवन गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, नरेन्द्र सोनकर, विनोद कुमार, पम्मी पाल, गुरजीत सिंह पन्नू, डा. अश्वनी सिंह, पप्पू राजतपूत, जमुना प्रसाद, विजय यादव, राकेश सिंह, तरूण दत्ता, नीतिन गुप्ता, गोपी सागर, सुशील गावा, सत्यप्रकाश यादव, कमल सोनकर, प्रो. शर्मिला सक्सेना, वाईके शर्मा, अमित कुमार सिंह, राकेश अग्रवाल, शिशुपाल, रामदयाल, बंसत सिरोही, नरेन्द्र शर्मा, लक्की, प्रेम प्रधान, मोहन खेड़ा,  बाबी दास, अभय, कमल सोनकर, नरेंद्र मौर्य, सुरेंद्र गुप्ता, विनोद सिंह, गीता देवी, राजवीर यादव आदि थे। घरात व बारात के खाने का समुचित इंतजाम किया गया था। इस दौरान वर वधु को नए जीवन की शुरूवात के लिए आवश्यक सामान दान के रूप में देकर विदा किया गया। यहां बता दें कि एक महीने पहले वर वधु का परिचय सम्मेलन किया गया था।

एटीएम तोड़ कर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

0

03 दिसंबर को सिटि कन्ट्रोल रुम द्वारा सूचना मिली की सहारनपुर चौक के पास आईडीबीआई बैक के एटीएम गार्ड को गम्भीर रुप से घायल कर दिया गया है जो एटीएम में ही घायल अवस्था में पड़ा है । इस सूचना को गम्भीरता से लेते हुए तत्काल कोतवाली पुलिस व उच्चाधिकारी गण मौके पर पहुँचे तथा घायल गार्ड राजेन्द्र सिंह पुत्र स्व0 राधेश्याम नि0 98 श्रीदेव सुमन नगर जनपद देहरादून को तत्काल उपचार हेतु दून अस्पताल पहुँचे किन्तु गार्ड की तबीय़त ज्यादा खराब होने के कारण महन्त इन्द्रेश अस्पताल के लिए रैफर किया गया जहां पर गार्ड का तत्काल उपचार कराया गया तथा पुलिस द्वारा घटनास्थल से साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गई तथा आवेदक सुधीर कुमार पुत्र राजेन्द्र सिंह (गार्ड IDBI ATM) नि0 98 श्रीदेवसुमन नगर जनपद देहरादून की तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली नगर पर मु0अ0सं0 531/17 धारा 394/511/427 बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया ।

श्रीमान घटना की गम्भीरता को दृष्टिगत रखते हुए श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय व श्रीमान पुलिस अधीक्षक नगर महोदय के पर्यवेक्षण में व श्रीमान क्षेत्राधिकारी नगर महोदय के निर्देशन में टीम गठित की गई । पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल के आस पास के दुकानों व प्रतिष्ठानों की सीसीटीवी फूटेज ली गई तथा आईडीबीआई बैंक की डीवीआर कब्जे ली गई जिसको एसओजी टीम द्वारा प्रोसेस कर अभियुक्त की फोटो प्राप्त की गई किन्तु फोटो धुंधली होने के कारण घटनास्थल एटीएम के कैश ट्रांजैक्शन की डिटेल ली गई तो पाया कि अभि0 द्वारा एसबीएआई व पीएनबी कार्ड का प्रयोग किया गया तदोपरान्त कार्ड की डिटेल व दोनों कार्ड के ट्रांजैक्शन की डिटेल के लिए मुख्य शाखा पीएनबी/एसबीएआई से सम्पर्क कर दोनों बैंको के मुख्यालय ईमेल भेजा गया जिसमें जानकारी प्राप्त हुई कि उक्त अभियुक्त द्वारा दि0 01.01.17 को दरबार झण्डा साहिब से भी ट्रांजैक्शन की कोशिश कर एटीएम कार्ड का प्रयोग किया गया है । तदोपरान्त एसबीआई बैंक से सम्पर्क कर उक्त एटीएम की सीसीटीवी फूटेज व विडियो कवरेज ली गई जिसमें अभि0 की साफ फोटो प्राप्त हुई जिसको उच्चाधिकारी गण के निर्देशन में व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु समस्त थानों / चीता मोबाईल व डीसीआरबी भेजा गया ।
श्रीमान घटना की गम्भीरता को दृष्टिगत रखते हुए जनपद के सभी थानों द्वारा फोटो दिखा-दिखा कर अभि0 की तलाश हेतु ठोस पतारसी सुरागरसी की गई इसी क्रम में थाना पटेलनगर महिला चीता कर्म0गण आरक्षी मंजू व रिक्रूट आरक्षी रमिता रावत द्वारा अपने क्षेत्र में पतारसी सुरागरसी की गई जिसमें जानकारी हुई कि उक्त हूलिये का व्यक्ति देहराखास में निवास कर रहा है । इस सूचना पर थाना पटेलनगर पुलिस व थाना कोतवाली पुलिस द्वारा संयुक्त रुप से टीम गठित की गई तथा ठोस पतारसी सुरागरसी की गई तथा आज दि0 10.12.17 को संयुक्त पुलिस टीम द्वारा अभि0 मौ0 आमीर पुत्र मौ0 याकूब नि0 मोहल्ला जाटान, थाना कोतवाली बिजनौर को लाल पुल पटेलनगर की ओर से आते हुए समय 03.45 AM बजे गिरफ्तार किया गया तथा अभि0 से घटना के दौरान पहने हुए कपड़े / हैलमट व घटना में प्रयुक्त वाहन स्कूटी नं0 UP20AP-4071 बरामद किया गया ।
श्रीमान पूछताछ पर अभि0 मौ0 आमीर उपरोक्त द्वारा बताया कि वह करीब एक वर्ष पहले प्लम्बर का काम करने के लिए देहरादून आया था तथा अपने जीजा तस्लीम पुत्र इस्लामुद्दीन नि0 मौहल्ला सय्यदवाड़ा, नगीना बिजनौर हाल THDC कालोनी देहराखास पटेलनगर देहरादून के यहां निवास करता हूँ । तथा कुछ समय पहले मैंने नरेश पाल की डेरी के काउण्टर से पर्स उठाया था जिसमें उसके दो एटीएम मिले थे जिसको मैंने एटीएम में लगाया तो एटीएम काम कर रहे थे, मैंने सोचा नम्बर डालकर मुझे पैसे निकल जायेंगे किन्तु ऐसा नहीं हुआ इसी माह घर पर दि0 18.12.17 को बहन की शादी होने के कारण घर वालों द्वारा पैसे की मांग की गई तो मैंने सोचा कि इन दोनो एटीएम को बार-बार प्रयोग किया किन्तु पैसे नहीं निकले । दिनांक 02.12.17 को मैं सहारनपुर चौक के पास आईडीबीआई एटीएम में पहुँचा तो वहां पर गार्ड बुजुर्ग था जिसको मैंने अपनी बातों में लगा लिया और मैंने बार-बार ATM मशीन में प्रयोग किये किन्तु पैसा नहीं निकला तो मैंने गार्ड को कहा कि इसमें कैश नहीं है तब गार्ड द्वारा अपने पास चाबी से ATM मशीन को ऊपर से खोला और बन्द किया तभी मेरे मन में लालच आ गया कि मैं ATM मशीन को तोड़कर पैसे निकाल सकता हूँ । तब मैं दोबारा रात को पहुँचा तो देखा दूसरा गार्ड मौजूद था वह भी काफी बुजुर्ग था तब मैंने कार्ड को स्वैप किया किन्तु तब भी पैसे नहीं निकले । तब मैंने प्लान बनाया और मैं अपनी स्कूटी से रात 11.00 बजे के बाद ATM में गया तो गार्ड अन्दर सोया हुआ था, मैंने ATM का शटर डाऊन कर अन्दर जाकर गार्ड के सिर पर अपने साथ लाये हथोड़े से 3-4 बार वार किये और गार्ड को मरा समझ ATM मशीन को तोड़ना चाहा और उस पर हथोड़े मारे किन्तु ATM मशीन नहीं टूटी और न ही ATM मशीन खोलने की चाबी मिली । तब मैं ATM से भाग निकला ।
श्रीमान उक्त घटना के शीघ्र अनावरण हेतु उच्चाधिकारी गणों व स्थानीय जनता द्वारा भूरी-भूरी प्रशंशा की गई व उत्साहवर्धन हेतु श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक , देहरादून महोदया द्वारा 2500/- रू , श्रीमान पुलिस उप महानिरीक्षक महोदय द्वारा 5000/-रु व श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक L/O महोदया द्वारा 10000/-रू से पुरस्कृत करने की घोषणा की गई ।

नाम पता अभियुक्त :-

1- मौ0 आमीर पुत्र मौ0 याकूब नि0 मौहल्ला जाटान, थाना कोतवाली बिजनौर उ0प्र0
2- मौ0 तसलीम पुत्र इशलामुद्दीन निवासी मौह्लल्ला सय्यदवाडा, नगीना, बिजनौर उ0प्र0।

विवरण माल बरामदगी-

1- स्कूटी होण्डा एक्टिवा, रंग सफेद, नं0 UP20-AP-4071
2- हरे रंग की जर्सीनुमा अपर – दौराने घटना पहने वस्त्र
3- हैलमट सिलवर कलर – दौराने घटना पहना हुआ

पुलिस टीम कोत0 नगर :-

1- श्री चन्द्र मोहन सिंह (CO City D.Dun)
2- बी.बी.डी.जुयाल (प्रभारी निरी0 कोतवाली)
3- SSI अरविन्द कुमार
4- SI जितेन्द्र कुमार
5- SI अनिल चौहान
6- SI सुनील नेगी
7- SI प्रद्यूमन नेगी
8- SI नरेन्द्र पुरी
9- SI प्रवेश रावत
10- SI के.एस. गर्ब्याल
11- C 1079 ब्रजमोहन
12- C 532 प्रतीक
13- C 427 मनोज
14- C 318 नवीन
15- C 05 तेज सिंह
16- C 460 प्रदीप
17- C 615 भरत सिंह
18- C 261 राकेश चन्द
19- C/DR प्रविन्द्र कुमार
20- C 1694 देवेन्द्र
21- C 1617 प्रदीप

SOG देहरादून टीम :-

1- उ0नि0 पी.डी.भट्ट, प्रभारी एस0ओ0जी0
2- HC सुशील
3- C आशीष
4- C प्रमोद
5- C अरुण
6- C ललित
7- C देवेन्द्र
8- C विपिन राणा

विशेष सहयोग टीम-

1-निरीक्षक एल.आई.यू. श्री योगेश चन्द ।
2-उ0नि0 उमेश कुमार चौकी प्रभारी जाखन।
3- C प्रदीप टमटा (थाना डोईवाला)
4- C 992 सोनू राठी
5- C 1451 राजेश राणा
6- C 12 मनमोहन सिंह
7- C 1578 आदित्य
8- C 767 त्रिलोक
9- C 409 केतन बिष्ट
10- C 1174 राजेश जयाड़ा
11-LC 292 सरोज

पुलिस टीम कोत0 पटेलनगर :-

1- श्री रितेश शाह (प्रभारी निरी0 पटेलनगर)
2- SSI विपिन बहुगुणा, थाना पटेलनगर।
3- SI नरोत्तम बिष्ट, चौकी प्रभारी बाजार।
4- म0का0 मंजू
5- रि0म0का0 रमिता रावत
6- C 203 जितेन्द्र
7- C 370 सन्तोष
8- C 380 योगेश