Page 271

न्यूनतम वेतनमान पर अभिलेखों के लिए मांगा समय

0

नैनीताल, न्यूनतम वेतनमान के दांव पेंच को लेकर हाई कोर्ट की शरण में गये याचिकाकर्ताओ ने अभिलेख प्रस्तुत करने का समय मांगा तो कोर्ट ने फिलहाल राज्य सरकार को राहत दी है, वन विभाग के बसंत लाल समेत 200 कर्मचारियों ने याचिका दायर कर कहा था कि वह विभाग में चतुर्थ श्रेणी पद पर कार्यरत हैं, मगर उनको विभाग द्वारा न्यूनतम वेतनमान नहीं दिया जा रहा है, जो असंवैधानिक है। कोर्ट ने याचीगणों को न्यूनतम वेतनमान देने तथा एरियर का 12 फीसद ब्याज के साथ पहली जनवरी 2006 से सुप्रीम कोर्ट के पुत्तीलाल से संबंधित फैसले के आधार पर भुगतान करने के आदेश पारित किए थे।

वन विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को न्यूनतम वेतनमान देने के मामले में सरकार को हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। याचिकाकर्ताओं ने न्यूनतम वेतनमान देने के पक्ष में और अभिलेख प्रस्तुत करने के लिए समय मांगा है, तब तक याचीगण अधिकारियों के खिलाफ अवमानना की कार्रवाई नहीं करेंगे। एकलपीठ के आदेश के खिलाफ राज्य सरकार ने 96 अपीलें दायर की। सरकार की ओर से सीएससी परेश त्रिपाठी ने कोर्ट को बताया कि याचीगण स्वीकृत पद के सापेक्ष कार्यरत नहीं हैं, बहुत से याची आउट सोर्सिंग एजेंसी के माध्यम से तैनात हैं, लिहाजा वह पुत्तीलाल से संबंधित सुप्रीम कोर्ट के फैसले की परिधि से बाहर हैं।

सरकार ने कहा कि वन विभाग की ओर से समूह घ के लिए विनियमितीकरण के नियम बनाए। इसमें कहा गया था कि 27 जून 1991 से पहले सेवा में और वर्तमान में कार्यरत के नियमितीकरण पर विचार करने का निर्णय लिया था। याचीगण न तो पुत्तीलाल से संबंधित फैसले से आच्छादित हैं और न ही न्यूनतम वेतनमान से संबंधित चार जनवरी 2013 व 12 मार्च 2014 को जारी शासनादेश की परिधि में आते हैं, ना हीं इनके द्वारा शासनादेश को चुनौती दी गई है।

पेंशन के लिए भटकते वृद्ध से बोले अधिकारी पहले लाओ सुरती फिर होगा काम

0

रुद्रपुर, एसडीएम ने ब्लाक में छापा मारा तो सहायक समाज कल्याण अधिकारी के दफ्तर में महीनों से लंबित पत्रावलियों को कब्जे में ले लिया। यहां सहायक समाज कल्याण अधिकारी एक वृद्ध को टहलाते हुए मिले। इसी वृद्ध से अफसर ने सुरती का पैकेट भी मंगा लिया, जिस पर एसडीएम ने सहायक समाज कल्याण से नाराजगी भी जताई।

ब्लाक परिसर में जन सुनवाई के लिए कैंप लगा था, जिसमें फरियादी नदारद थे। कैंप का निरीक्षण करने पहुंचे एसडीएम रोहित मीणा को निरीक्षण में पता चला कि सहायक समाज कल्याण अधिकारी बीडी राणा भूरारानी निवासी वृद्ध चंद्रपाल पुत्र गंगाराम को वृद्धावस्था पेंशन के लिए लंबे समय से टरका रहा है। उन्होंने चंद्रपाल से पूछताछ तो उसने बताया कि वह नौ महीने से पेंशन स्वीकृति के लिए भटक रहा है, उसकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

आज भी जब वह उक्त अधिकारी से अपनी फरियाद लेकर आया तो उससे सुरती का पैकेट मंगाया गया। पैकेट लाने के बाद जब उसने अपनी पेंशन के बावत बात की तो उसे रविवार को आने को कहा गया। जिस पर एसडीएम ने सहायक समाज कल्याण अधिकारी को आड़े हाथों लिया, कहा कि रविवार को क्यों बुलाया जा रहा है? सहायक समाज कल्याण अधिकारी ने कहा कि काम का बोझ अधिक होने के कारण उसने छुट्टी के दिन बुलाया है। जिस पर एसडीएम ने नाराजगी जताते हुए उसकी पत्रावलियां चेक की तो वहां महीनों से लंबित आवेदन रखे थे, जिन्हें एसडीएम ने अपने कब्जे में ले लिए। साथ ही सहायक समाज कल्याण अधिकारी को निर्देश दिए कि चंद्रपाल की पत्रावली का निस्तारण आज ही कर दें। एसडीएम का कहना है कि वह जिलाधिकारी को सही स्थिति से अवगत कराएंगे।

ठंड से भिखारी की मौत

0

ऋषिकेश। पहाड़ों में हो रही लगातार बर्फबारी से मैदानी क्षेत्रों में ठंडक का प्रकोप दिखने लगा है। बुधवार की प्रातः गंगा किनारे एक युवक की ठंड से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान राकेश सिन्हा (40) निवासी दिल्ली के रूप में हुई है। वह पिछले काफी समय से गंगा तट पर भीख मांगकर गुजारा करता था। खुले आसमान के नीचे सोता था। बुधवार की सुबह उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद उसका अंतिम दाह-संस्कार कर दिया।

राजकाज चलाने की ताकत हासिल करें महिलाएं : कमला पंत

0

देहरादून, नगर पालिका सभागार में उत्तराखंड महिला मंच ने महिला संसद बिठाकर उत्तराखंड की जन मुद्दों पर चर्चा करते हुए उन पर पांच प्रस्ताव पारित किया। साथ ही अपने 24वें स्थापना सम्मेलन को पूरी जज्बे और उत्साह के साथ मनाया। सम्मेलन की शुरुआत शहीद रामप्रसाद बिस्मिल और अशफाक उल्ला खां को याद करते हुए दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस मौके पर महिला मंच की संस्थापक सदस्य कमला पंत ने महिला मंच के पिछले 23 वर्षों में महिलाओं के व उत्तराखंडी समाज के जन मुद्दों पर मंच द्वारा समय-समय पर उठाए गए जन संघर्षों का इतिहास बातया।

उन्होंने स्थापना दिवस पर महिलाओं से एकजुट होने का आह्वान करते हुए कहा कि जब तक राजसत्ता की ताकत को कमजोर कर के लोक सत्ता की ताकत को मजबूत नहीं किया जाएगा, तब तक महिला हित एवं आमजन के हितों का संरक्षण कोई भी सत्ता या व्यवस्था द्वारा नहीं किया जा सकता। इसीलिए जहां हम अब महिला हितों के लिए एकजुट होकर लड़ेंगे वहीं गांव व मोहल्ला सभा को अपने स्थानीय राजकाज को संचालन का पूर्ण अधिकार देने की लड़ाई को भी तेज करेंगे।

उन्होंने कहा कि महिलाओं को अपने हाथों स्वयं अपना राजकाज चलाने की ताकत हासिल करनी होगी। तभी वर्तमान भ्रष्ट व्यवस्था को हटाकर महिलाओं व आम लोगों को सामाजिक आर्थिक व राजनैतिक ताकत मिल सकती है व उनके जीवन में खुशहाली आ सकती है। महिला संसद की कार्यवाही में कुल 30 महिला संसद ने हिस्सा लिया। संसद के सभापति के रूप में कमला पंत ने सदन की कार्यवाही शुरु की। सदन में कुल 6 प्रस्तावों पर चर्चा की गई। सभागार में उपस्थित जन समुदाय से भी सुझाव और विचार मांगे गए, जिस पर लोगों ने अपनी बातें रखीं। सभी की सहमति के बाद पांच प्रस्तावों को सर्वसम्मति से पारित किया गया।

संसद में बैठने वाली महिलाओं में भुवनेश्वरी कथैत, निर्मला बिष्ट, गीता गैरोला, शकुंतला गोसाई, आशा जुगरान, अनीता नौटियाल, किरण पुरोहित समेत कुल 30 महिलाएं बैठी थीं। संसद में महिला हिंसा एवं मुजफ्फरनगर कांड, महिला और राजनीति, महिला और शिक्षा, महिला और स्वास्थ्य, जल जंगल और जमीन के साथा अस्थाई राजधानी गैरसैंण पर चर्चा की गई। सभा के अंत में महिला मंच ने यह शपथ भी ली कि युवा आंदोलनकारियों द्वारा गैरसैंण के मुद्दे पर किये जाने वाले आंदोलन को मंच पूर्ण समर्थन देगा। सम्मेलन में लगभग सात सौ महिलाओं में हिस्सा लिया।

सीएम का कहीं हैप्पी बर्थडे तो कहीं मुर्दाबाद

0

रुद्रपुर, कहीं हेप्पी बर्थ डे तो कहीं मुर्दाबाद हो रही थी सीएम साहब कि, कांग्रेस ने सीएम के जन्म दिन पर भी उनके मुर्दाबाद के नारे लगाना नहीं छोडा और उनका पुतला तक दहन कर दिया, कांग्रेसियों  ने  भाजपा सरकार द्वारा हिंदू संस्कृति के प्रमुख त्यौहारों करवा चौथ, गोवर्धन, भैया दूज, होलिका दहन व रक्षाबंधन आदि के घोषित अवकाशों को रद्द किए जाने के खिलाफ युवा कांग्रेसियों ने डीडी चौक पर मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र रावत का पुतला दहन कर रोष व्यक्त किया। इससे पूर्व युवाओं ने मुख्यमंत्री मुर्दाबाद, भाजपा सरकार मुर्दाबाद के जोरदार नारे लगाए।

युवा कांग्रेस नेता सुशील गाबा ने कहा कि भाजपा ने अभी तक हिंदू धर्म का सबसे बड़ा नुक्सान किया है। भाजपा हिंदूहित की बात केवल कागजों में करती है, धरातल पर वह केवल हिंदुओं को मूर्ख बनाने व उनकी पीठ पर छुरा घोंपने का कार्य कर रही है। पहले राम मंदिर, फिर धारा 370 के बाद अब उत्तराखंड में हिंदू समाज के साथ धोखा करते हुए हिंदू संस्कृति के प्रमुख त्यौहारों करवा चौथ, गोवर्धन, भैया दूज, होलिका दहन व रक्षाबंधन आदि के घोषित अवकाशों को रद्द कर दिया गया है, जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

75 बाल भिक्षुओं का सुधरेगा जीवन

0

काशीपुर। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल की टीम ने जनपद उधमसिंहनगर के विभिन्न शहरों में अभियान चलाकर 75 बाल भिक्षुकों को तलाश कर घरवालों की काउंसलिंग के बाद बाल भिक्षुकों को संस्था के सुपुर्द किया गया है। संस्था इनकी परवरिश करने के साथ ही सरकारी महकमों की मदद से इनके पुनर्वास, शिक्षा व उपचार आदि की व्यवस्था करेगी।

photo 1

पुलिस मुख्यालय ने राज्य भर में बाल भिक्षुकों को ढूंढकर उनको समाज की मुख्य धारा से जोड़ने के प्रयास करने के निर्देश दिए हैं। इसे लेकर कुछ दिन पूर्व पुलिस अफसरों की शिक्षा, स्वास्थ्य, समाज कल्याण विभाग व बच्चों को पुर्नस्थापित करने में जुटी स्वयंसेवियों की संस्थाओं के साथ बैठक हुई। जिसके चलते जनपद उधमसिंहनगर में टीम गठित कर भिक्षा मांगने वाले बच्चों को ढूंढकर अन्य सरकारी व गैर सरकारी संस्थाओं से संपर्क कर शिक्षा, स्वास्थ्य, पुनर्वास की व्यवस्था के निर्देश दिए गए हैं। सेल की टीम ने चेकिंग कर अब तक 75 बाल भिुक्षकों को ढूंढा है। इनके परिजनों की काउंसलिंग करने के साथ ही बाल कल्याण समिति के सम्मुख प्रस्तुत किया गया। सभी बच्चों को उचित देख-रेख के लिए स्वयंसेवी संस्था बाल आश्रम गृह(धरोहर) को सौंपा गया है।

एसआईटी के रडार पर बाजपुर के किसान

0

रुद्रपुर- मुआवजा घोटाले में हर दिन नये मोड़ आ रहे हैं जिसको लेकर एसआईटी भी असमंजस में है, इक आखिर पुछताछ किस सीरे से करें, वहीं एनएच मुआवजा घोटाले में एक के बाद एक पर एसआइटी शिकंजा कसती जा रही है। अब एक ही दिन में मुआवजा पाने वाले बाजपुर के 22 काश्तकार भी एसआइटी के राडार पर हैं। इसके अलावा बाजपुर के ही पांच किसानों को नोटिस भेजे गए। जबकि चार काश्तकारों से पूछताछ की है।

अब तक की कार्यवाही से भले ही कई बडे नामों के सामने आने से एनएच मुआवजा घोटाले की परतें खुली हों लेकिन बाजपुर तहसील और भी कई राज खोलेगी, जिसमें और कई बडे नामो के सामने आने की उम्मीद है, एसआइटी कई तहसीलों के किसानों और अधिकारियों से पूछताछ कर चुकी है, लेकिन बाजपुर तहसील में सबसे अधिक देर लगने वाली है। क्योंकि बाजपुर में सबसे ज्यादा लोग निशाने पर हैं। खास बात यह है कि एसआइटी ने बाजपुर के एक ही दिन में मुआवजा पाने वाले 22 काश्तकारों पर निगाहें तिरछी कर दी हैं। एसएसपी डॉ. सदानंद दाते ने बताया कि यह काश्तकार पर एसआइटी की राडार पर हैं। इनसे कभी भी पूछताछ और अभिलेखों की जांच हो सकती है। वहीं मुआवजा कितना किसको मिला है और कितना दर्ज है। इन सभी बिंदुओं पर गहनता से पूछताछ कर सकती है। अब एसआइटी ने बाजपुर की फाइल को रफ्तार से खोलना शुरू कर दिया हैं। इसी दिशा में एसआइटी ने पांच काश्तकारों को नोटिस भी भेजे हैं।

सेवा दिवस एवं स्वच्छता अभियान के रूप में मनाया सीएम का जन्मदिन

0

देहरादून, सूबे के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के 58वें जन्मदिवस पर मसूरी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं ने मसूरी विधायक गणेश जोशी के नेतृत्व में केक काट कर उनका जन्मदिन मनाया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने भी हिस्सा लिया। इस मौके पर मुख्यमंत्री एवं विधायक जोशी ने दुकानदारों को स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिये जाने के लिए ओएनजीसी के माध्यम से डस्टबिन वितरित किये।

cm cake

मसूरी विधायक गणेश जोशी ने मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत को उनके 58वें जन्मदिवस की शुभकामनाऐं देते हुए कहा कि, “भ्रष्टाचार पर जीरो टाॅलोरेन्स के साथ मुख्यमंत्री रावत के नेतृत्व वाली सरकार पर आज सम्पूर्ण प्रदेश की जनता को विश्वास है और सरकार की नीतियों से प्रदेश की आम जनता अवश्य ही खुश है।”

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने अपने सम्बोधन में उपस्थित जनता का आभार प्रकट करते हुए कहा कि, “मेरे जन्मदिवस को सेवा दिवस एवं स्वच्छता अभियान के रूप में मनाये जाने पर सभी का धन्यवाद करता हूं। विधायक गणेश जोशी द्वारा मेरे जन्मदिवस को स्वच्छता अभियान से जोड़ते हुए डस्टबिन वितरण कार्यक्रम के लिए उनका भी आभार प्रकट करता हूं और इससे लाभान्वित पात्रों से अपील करता हूं कि स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें।”

इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष विनय गोयल, मंडल अध्यक्ष पूनम नौटियाल, महामंत्री सुरेन्द्र राणा, पार्षद भूपेन्द्र कठैत, सिकन्दर सिंह, अनुज रोहिला, मंजीत रावत, युवा मोर्चा अध्यक्ष समीर डोभाल, महामंत्री सुरेन्द्र राणा, पूर्व महानगर अध्यक्ष उमेश अग्रवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष आरएस परिहार सहित कई लोग उपस्थित रहे।

सनकी आशिक को कोर्ट ने सुनया दस साल का कारावास

0

बागेश्वर- नाबालिक को दिल दे बैठे सनकी आशिक को दस साल की सजा सुनाई गयी है, शनकी आशिक पहले तो नाबालिक को घर से लेकर फरार हो गया और कुछ दिन बाद जब घर लौटा तो सब कुछ खुलकर सामने आ गया, जिसके बाद पुलिस ने कार्यवाही करना शुरु कर दिया।

बताया जा रहा है कि अभियुक्त भगवत जनौटी निवासी ग्राम जनौटी पालड़ी, थाना झिरौली ने क्षेत्र की ही एक नाबालिग लड़की को अपने साथ भगाकर ले गया और दुराचार किया, मामले में पीड़िता के पिता ने थाना झिरौली में 20 दिसंबर को तहरीर दी। जिसके बाद मामले की विवेचना पुलिस उपाधीक्षक वीर सिंह ने की। पुलिस के अनुसार आरोपी ने नाबालिग को कई दिनों तक अपने पास रखा। इसके बाद वह वापस लौटा तो पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर पूछताछ करना शुरू किया। नाबालिग का अपहरण कर उसके साथ दुराचार करने के दोषी को विशेष सत्र न्यायाधीश एचएस बोनाल की अदालत ने 10 साल के कारावास व जुर्माने की सजा सुनाई है। आरोपी का कहना था कि वह प्यार करता है। लड़की के नाबालिग होने के कारण उसके खिलाफ पॉक्सो अधिनियम तथा एससी, एसटी एक्ट में मामला दर्ज किया गया।

गुलदार देखने के बाद द्रोण वाटिका कॉलोनी में दहशत

0

देहरादून, सहस्त्रधारा रोड स्थित केवल विहार में गुलदार देखे जाने के बाद आस-पास की काॅलोनियों में ऐहतियात बरती जा रही है। इसी क्रम में द्रोण वाटिका काॅलोनी में रह रहे लोगों ने मिलकर आसपास की झाड़ियों की सफाई की। कालोनी में मंगलवार को गुलादार देखा गया था।

बुधवार को मसूरी वन विभाग क्षेत्र से सटे सहस्त्रधारा रोड स्थित द्रोण वाटिका में सुबह करीब 8ः30 बजे द्रोण वाटिका वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले साफ-सफाई का अभियान चलाया गया। काॅलोनीवासियों ने जे.सी.बी की सहायता से पूरी काॅलोनी में साफ-सफाई की। काॅलोनी के सचिव आर.डी. यादव ने कहा कि, “गुलदार देखे जाने की खबर से काॅलोनी में दहशत का माहौल है। इसलिए जहां भी झाड़-झंखार दिखता है, वहां साफ-सफाई की जा रही है। साथ ही काॅलोनी के सभी स्थानों पर रात में लाइट की व्यवस्था की जा रही है।”

साफ-सफाई अभियान में द्रोण वाटिका वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष चन्दन कुमार झा, सचिव आर.डी. यादव, कोषाध्यक्ष अमित कुमार के साथ ही जबर सिंह राणा, भूपाल सिंह चौधरी, कुलदीप सहदेव, अशोक आनंद, संजीव बिष्ट, बलराम दीक्षित, विकास, सी.एस. बाली, डाॅ. डी.सी. जोशी, रमेन्द्र काला सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। 

यहां देखें विडियोः