Page 220

ऋषिकेश कांग्रेस जिलाध्यक्ष पर दो लाख का जुर्माना 

0

नैनीताल, तथ्य छिपाने के मामले को गंभीरता से लेते हुए हाई कोर्ट ने याचिकाकर्ता ऋषिकेश के कांग्रेस जिलाध्यक्ष पर दो लाख रुपये का जुर्माना लगया है। साथ ही जनहित याचिका को खारिज कर दिया। याचिकाकर्ता द्वारा दो लाख रुपये की धनराशि दो सप्ताह में हाई कोर्ट बार एसोसिएशन वेलफेयर फंड में जमा नहीं की जाती है तो रजिस्ट्रार जनरल द्वारा देहरादून जिलाधिकारी को राजस्व वसूली के लिए पत्र भेजा जाएगा। आपको बतादें कि याची द्वारा यह तथ्य कोर्ट के सामने रखा कि इस मामले में यह पहली याचिका है।

अदालत की जानकारी में आया कि इस प्रकार की जनहित याचिका पहले ही निस्तारित हो गई है और याचिकाकर्ता ने गलत तथ्य प्रस्तुत किया। कोर्ट ने इस प्रकार की प्रवृत्ति को तत्काल रोकने के आदेश पारित करते हुए जनहित याचिका को खारिज कर दिया। कांग्रेस के ऋषिकेश के जिलाध्यक्ष जयेंद्र चंद्र रमोला ने जनहित याचिका दायर कर कहा था कि देहरादून रोड भारत माता मंदिर इंटर कॉलेज गोविंद नगर के पास 35 बीघा खुली जमीन है, ऐसे में वहां से कूड़ा हटाकर अन्यत्र ट्रंचिंग ग्राउंड बनाया जाए। साथ ही इसे कोर्ट को गुमराह करने का सुनियोजित प्रयास बताते हुए साफ किया कि याची के अधिवक्ता द्वारा यह नहीं कहा गया कि उनकी जानकारी में यह नहीं था और पूर्व में पीआइएल निस्तारित हो चुकी है। सरकार की ओर से मुख्य स्थायी अधिवक्ता परेश त्रिपाठी ने दलील दी कि याचिका ग्राह्य नहीं है और इसे खारिज किया जाए।

वरिष्ठ न्यायाधीश न्यायमूर्ति वीके बिष्ट व न्यायमूर्ति लोकपाल सिंह की खंडपीठ ने मामले को सुनने के बाद याचिका को खारिज करते हुए याचिकाकर्ता पर दो लाख रुपये का जुर्माना लगाया। साथ ही आदेश दिया कि याचिकाकर्ता दो सप्ताह में हाईकोर्ट बार एसोसिएशन वेलफेयर फंड में इस रकम को जमा करे, अन्यथा रजिस्ट्रार जनरल कलेक्टर देहरादून को वसूली के लिए पत्र भेजेंगे।

अभिभावकों ने मांगी भीख, बनादो स्कूल

0

हल्द्वानी, अभिभावक ने सरकार को आईना दिखाने के लिए सडकों पर भीख मांग कर स्कूल के भवन के लिए पैसे जुटाना शुरु कर दिया है, सालों से स्कूल भवन का निर्माण नहीं हो पाया है एेसे में स्कूली बच्चे दुसरी जगह जाकर पढने को मजबूर है लिहाजा सरकार से तो कोई आस नहीं है, तो अब अभिभावकों ने भीख मांग कर स्कूल भवन निर्माण का मन बनाया है।

ये मामला है हल्द्वानी का जहां अभिभावक सडको पर भीख मांगते नजर आ रहे हैं, कहने को तो शिक्षा को लेकर सरकारें कितने ही दावे कर ले। लेकिन जमीनी हकीकत असली तस्वीर बयां करती है। हल्द्वानी में स्कूल भवन के लिए अभिभावकों को भीख मांगनी पड़ी है। हल्दवानी के मुस्लिम बाहुल्य इंदिरानगर प्राथमिक विद्यालय का पुनर्निर्माण तीन साल बाद भी नहीं हुआ है। स्कूल के 370 से अधिक बच्चे जीआइसी बनभूलपुरा के सभागार में पढ़ने को मजबूर हैं। क्षेत्र वासियों के लंबे समय से चल रहे आंदोलन के बाद भी स्कूल भवन बनाने की कवायद शुरू नहीं हुई है। अधिकारी बजट के अभाव का रोना रोते हैं।

सरकार की आंख खोलने के लिए इंदिरानगर जन विकास समिति के साथ अभिभावकों ने  भीख मांगकर चंदा इकट्ठा किया। बाद में बुद्धा पार्क में धरना देकर जमकर नारेबाजी की।

खूनी संघर्ष में बदला बच्चों का विवाद

0

किच्छा, बच्चों के बीच हुए विवाद में छिनकी में दो पक्ष आमने सामने आ गए। दोनों में जमकर तलवारबाजी हुई, जिसमें दोनों पक्षों के सात लोग घायल हो गए, घायलो को सीएचसी किच्छा में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि बच्चों के बीच हुए विवाद को हवा मिली तो दो परिवार आमने आ गए, दोनों पक्ष हाथ में तलवार और लाठी लेकर एक दूसरे से भिड़ गए।

तलवार के हमले से एक पक्ष के मो माजिद, सगीर अहमद, रफीक अहमद, नाजिम अंसारी और दूसरे पक्ष के तसलीम, तौकीर अंसारी, तसवर नवी, जरीना घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने पर पुलिस ने भी अस्पताल में डेरा डाल दिया।

उत्तराखंड में जल्द शुरु हो सकती है ‘बत्ती गुल मीटर चालू’ की शूटिंग

0

‘बत्ती गुल मीटर चालू,’ नाम सुन कर कोई भी अचरज में पड़ सकता है। दरअसल ये यामी गौतम, श्रद्धा कपूर और शाहिद कपूर की नई फिल्म का नाम है। श्री नारायण सिंह के निर्देशन में बनने वाली ये फिल्म इस साल 31 अगस्त को रिलीज़ होगी। इस फिल्म की शूटिंग उत्तराखंड में होने के आसार है। हाल ही में फिल्म यूनिट यहां 5-6 दिन रेकी कर के लौटी है। टीम ने देहरादून के आसपास और टिहरी में भी कुछ लोकेशन को फिल्म के नजरिये से देखा था।

फिल्म की शूटिंग फरवरी के महीने में होने की संभावना लग रही है। राज्य फिल्म विकास परिषद के सदस्य के एस चौहान ने बताया कि, “देहरादून में यूनिट इंर्फामेशन ऑफिस रायपुर और बिजली ऑफिस, निर्वाचन आयोग बिल्डिंग में भी शूटिंग कर सकती है, तीन जगह की रेकी फिल्म यूनिट के सदस्य हाल ही में करके गए हैं।”

श्री नारायण सिंह टॉयलेट एक प्रेम कथा के बाद एक और सामाजिक समस्या पर फिल्म बनाने जा रहे हैं। देशभर में अक्सर लोगों की शिकायत रहती है कि कम बिजली का इस्तेमाल करने के बाद भी बिल लम्बा चौड़ा आता है, वहीं बिना मीटर के भी कंटिया फंसाओं फार्मूले के तहत बिना बिल दिए बिजली का इस्तेमाल करते हैं। इसी मुद्दे पर बनने जा रही यह फिल्म उत्तर प्रदेश के साथ-साथ उत्तराखंड के कई हिस्सों में भी शूट की जाएगी।

यह पहली बार नहीं है कि बड़े बैनर वाले उत्तराखंड में शूट करने आ रहे है।पिछले साल जॉन अब्राह्म की परमाणु और हाल ही में सारा अली खान और सुशांत राजपूत की केदारनाथ भी उत्तराखंड की हसीन वादियों में शूट हुई है।

13 लाख की लूट करने वाले टप्पेबाज पहुंचे हवालात

0
(उधमसिंह नगर) टप्पेबाजी की वारदात को अंजाम देने वाले शातिर दो टप्पेबाजों को पुलिस ने गिरफ्तार कर दिया है, देश भर में लूट की वारदात को अंजाम देने वाले ये दोनों एक बडे गिरोह के सदस्य बताये जा रहे हैं, जिनके द्वारा लम्बी रैकी कर लूट की वारदाता को अंजाम दिया जाता है, गौरतलब है कि 28 दिसंबर को आईटीआई थाना क्षेत्र में कार को पंचर करके हुई 13 लाख रुपये की टप्पेबाजी की गयी थी जिसका पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि दिल्ली के दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है जिनके कब्जे से 11.75 लाख रुपये बरामद किए हैं। साथ ही घटना में प्रयुक्त अपाचे बाइक बरामद की है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज व सैल साइट के जरिए संदिग्ध मोबाइल नंबरों के आधार पर बदमाशों की तलाश शुरू की। पुलिस को पता चला कि अपाचे सवार मदनगीर दिल्ली के रहने वाले हैं। जिस पर पुलिस ने पता लगाया तो सूचना मिली कि दोनों मुरादाबाद व काशीपुर क्षेत्र में सक्रिय हैं।पुलिस ने इनके पास से लूट की रकम भी बरामद की है।

कौन है वो दारोगा जो भेज रहा था महिला को अश्लील एमएमएस

0

काशीपुर, जिस पुलिस के भरोसे आप अपनी सुरक्षा समझते है जब वहीं पुलिस आपके घर की आबरु पर बुरी नजर लगाये तो इसे आप क्या कहेंगे, जी हां, जनपद उधमसिंहनगर में पुलिस के एक दारोगा का एेसा ही कारनामा सामने आया है जिसने पुरे पुलिस की वर्दी को दागदार बना दिया है। काशीपुर के बांसफोडान चौकी मे तैनात इस दारोगा ने महिला को अश्लील एमएमएस भेजने के साथ ही सटोरियों से सांठगांठ कर सट्टे के कारोबार को अंजाम देने का काम किया है।

सटोरियों की सरगना क्या पुलिस बन गयी है या फिर सटोरियों के साथ पुलिस की मिलीभगत है? जो भी हो सटोरिये पुलिस की नाक के नीचे सट्टे का कारोबार कर रहे हैं, सट्टा रोकने के दावे करने वाली पुलिस की सटोरियों के साथ मिलीभगत सामने आने से जनपद के आला अधिकारियों के हो भी फाक्ता है, जनपद उधमसिंहनगर पुलिस की लगातार किरकिरी हो रही है।

ताजा मामला काशीपुर के बांसफोडान चौकी क्षेत्र का सामने आया है जहां कुछ दिन पूर्व पकडे गये एक सटोरिया ने राज खोला तो पता चला कि दारोगा के साथ मिलीभगत से ही सट्टे का कारोबार फलफूल रहा था, वहीं उच्च अधिकारियों के संज्ञान में मामला आया तो तत्काल दारोगा को पहले लाईन हाजिर किया गया बाद में सस्पेंड कर दिया गया है, बताया जा रहा है कि सटोरियों से मिलीभगत के साथ ही दारोगा द्वारा एक महिला को अश्लीलल एमएमएस भेजे गये थे जिसकी जांच की जा रही है।

बाहर निकलने से पहले जरुर देखें ट्रैफिक डाइवर्ट प्लान

0

यातायात रुट डाइवर्ट
11.00 बजे से 15.00 बजे तक निकलने वाली श्री श्रीजगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान प्रभावित मार्गो पर यातायात व्यवस्था बनाने के लिये यातायात डायवर्ट प्लान निम्नवत रहेगा –

1- जब श्री श्रीजगन्नाथ रथ यात्रा गाँधी पार्क के सामने ओरिण्ट चौक से प्रारम्भ होगी, तब दिलाराम से घण्टाघर आने वाले यातायात को यूकेलिप्टस से सर्वे चौक की ओर डायवर्ट किया जायेगा एंव कनक चौक से आने वाले यातायात को पैसफिक तिराहे की और डायवर्ट किया जायेगा ।

2- ओऱिएण्ट चौक से घण्टाघर तक शोभायात्रा के रहने की दशा में ग्लोब चौक से ओरिएण्ट चौक की तरफ आने वाला यातायात, कनक चौक की तरफ डायवर्ट किया जायेगा तथा ओरिएण्ट चौक से घण्टाघर की तरफ कोई भी यातायात नही आने दिया जायेगा।
3- जब श्रीजगन्नाथ रथ यात्रा घण्टाघर के करीब पहुचेगी, तब दर्शनलाल से घण्टाघर की तरफ किसी भी वाहन को नही आने दिया जायेगा एंव समस्त वाहनो को दर्शनलाल से लैन्सडाउन की तरफ डायवर्ट किया जायेगा तथा चकराता रोड़/बल्लुपूर चौक से आने वाले भारी वाहनों/सिटी बसों/बिक्रमों को घण्टाघर से ओरिण्ट चौक की और डायवर्ट किया जायेगा।

4- जब श्रीजगन्नाथ रथ यात्रा पल्टन बाजार में पूर्ण रुप से प्रवेश कर लेगी तब सभी यातायात पूर्णतः सामान्य कर दिया जायेगा।

5- जब श्रीजगन्नाथ रथ यात्रा दर्शनी गेट से प्रिन्स चौक की और बढेगी तो उससे पूर्व कण्ट्रोल के निर्देशानुसार भारी वाहनों एंव सिटी बसों को निरजंनपुर मण्डी से कमला पैलेस की तरफ डायवर्ट किया जायेगा एंव 05 नम्बर बिक्रम को मातावाला बाग से वापस किया जायेगा एवं 08 नम्बर बिक्रम को सहारनपुर चौक से वापस कर दिया जायेगा तथा निरजंनपुर मण्डी से आने वाले यातायात को सहारनपुर चौक से झण्डा चौक की तरफ डायवर्ट किया जायेगा ।

6- जब श्री श्रीजगन्नाथ रथ यात्रा प्रिन्स चौक के नजदीक पहुचेगी तब दर्शनलाल चौक से प्रिन्स चौक की और आने वाले यातायात को तहसील चौक से एंमकेपी चौक की तरफ डायवर्ट किया जायेगा एंव आराघर से प्रिन्स चौक की तरफ आने वाले यातायात को सीएमआई0 तिराहे से एमकेपी चौक की तरफ तथा रेसकोर्स से भी प्रिन्स चौक की तरफ कोई यातायात आने नही दिया जायेगा ।

7- जब शोभायात्रा प्रिन्स चौक पार कर लेगी तो सहारनपुर रोड/गाँधी रोड वाला समस्त यातायात सामान्य कर दिया जायेगा एंव प्रिन्स चौक से हरिद्वार रोड की तरफ शोभायात्रा के पीछे किसी भी तरह का यातायात नही आने दिया जायेगा ।

8- जब श्री श्रीजगन्नाथ रथ यात्रा कृष्णा वेंडिग प्वांईट के अन्दर प्रवेश कर लेगी तो शोभायात्रा में शामिल समस्त वाहनों को सड़क से जल्द से जल्द हटवा दिया जायेगा एंव शहर के समस्त यातायात को सामान्य कर दिया जायेगा।

हिस्ट्रीशीटरों और बदमाशों को जिला बदर की पहुंची रिपोर्ट

0

रुद्रपुर- जनपद के गुंडे मवालियों, हिस्ट्रीशीटरों के अलावा अपराधिक प्रवृति के बदमाशों के खिलाफ पुलिस ने खासी संख्या में गुंडा एक्ट की कार्रवाई की है। गुंडा एक्ट में थाना जसपुर से लेकर कोतवाली खटीमा तक के बदमाश निरु द्ध किए गए हैं। इन बदमाशों को जिला बदर कराने की कार्रवाई के लिए एडीएम कोर्ट में मामला पहुंच गया है। हालांकि मामले में सुनवाई होने के बाद ही जिला बदर करने या रिपोर्ट को निरस्त करने की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

जिले को अपराध मुक्त बनाने के क्रम में एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने अपराधियों को जिला बदर किए जाने की कार्रवाई की है। पुलिस ने जिन लोगों पर गुंडा एक्ट लगाकर जिला बदर करने के लिए एडीएम के यहां रिपोर्ट भेजी है उनमें प्रमुख रूप से थाना कुंडा के केलामोड़ भरतपुर निवासी सतनाम उर्फ सत्ता पुत्र कुंदन सिंह, काशीपुर चीमा चौराहा (सचदेवा स्कूल वाली गली में)निवासी अन्नू चौधरी पुत्र करतार सिंह, सिद्धा नवदिया नानकमत्ता निवासी भगवान सिंह पुत्र गंडा सिंह, मुडिय़ा पिस्तौर बाजपुर निवासी इस्लाम पुत्र अमीर अहमद, पहाडग़ंज रुद्रपुर कोतवाली निवासी संजय शर्मा पुत्र हरिओम शर्मा, गदरपुर वार्ड सात निवासी शन्नू पुत्र मोहम्मद हुसैन, वार्ड छह खटीमा निवासी गौरव सोनकर पुत्र प्रताप सोनकर, जुड़का नंबर वन काशीपुर निवासी जसवीर सिंह उर्फ जस्सा पुत्र बलकार सिंह, बेलखेड़ी, बन्नाखेड़ा बाजपुर निवासी दीदार सिंह उर्फ दारा पुत्र बलवीर उर्फ वीर सिंह, काशीपुर निवासी अरशद काले उर्फ चीता पुत्र नईम, बन्नाखेड़ा बाजपुर निवासी मोहन सिंह पुत्र सेवा सिंह, रम्पुरा वार्ड नंबर आठ निवासी बाबूराम कोली पुत्र सोहनलाल मुडिया मनी दौराहा बाजपुर निवासी अमर सिंह पुत्र सतानाम सिंह, सुरेंद्र सिंह नामधारी उर्फ छिन्दा पुत्र सुखदेव सिंह, जसपुर निवासी जावेद पुत्र हनीफ, बंडिया भट्टा किच्छा निवासी  रामचंद्र पुत्र कन्हई,  दरऊ किच्छा निवासी रुप सिंह पुत्र होरीलाल, सिद्धानवदिया नानकमत्ता निवासी स्वर्ण सिंह उर्फ सोनी पुत्र प्रीतम सिंह, गली नंबर 18 गोविन्द नगर निवासी राजीव बाला उर्फ बंगाल पुत्र रामकिशन, काशीपुर के महेशपुरा निवासी नईम उर्फ बाबा पुत्र अब्दुल रहमान, वार्ड संख्या नौ किच्छा निवासी नाजिम पुत्र फरियाद एवं काशीपुर निवासी आरिफ पुत्र अय्यूब समेत कई लोग शामिल हैं। इनमें कुछ के खिलाफ तो गंभीर आरोप है जिनमें बलात्कार, हत्या, लूटपाट, चोरी जैसे जघन्य अपराध हैं। एसएसपी के कार्यालय से पुलिस की रिपोर्ट को आधार मानते हुए उक्त सभी आरोपियों के खिलाफ जिला बदर करने की कार्रवाई के लिए फाइल डीएम कोर्ट भेजी है। डीएम के यहां से सुनवाई के लिए एडीएम कोर्ट में सुनवाई के लिए फाइलें भेजी गई हैं। अब इन पर कार्रवाई को लेकर आरोपी से भी उसका पक्ष जाना जाएगा। जिसकी सुनवाई के बाद ही उक्त लोगों पर जिला बदर करने या पुलिस रिपोर्ट को निरस्त करने जैसी कार्रवाई संभव है।

29 जनवरी को देहरादून से शुरू होगी कांग्रेस की जन जागरण जागरूकता साइकिल रैली

0

29 जनवरी से कांग्रेस उत्तराखंड में प्रदेशव्यापी जन जागरण जागरूकता रैली की शुरुआत देहरादून में करने जा रही है जिस में भाजपा की जनविरोधी नीतियों को लेकर कांग्रेस सड़कों पर उतरेगी और बेरोजगारी नोटबंदी जीएसटी किसानों की आत्महत्या जैसे विषयों को उठाकर जनता में अपनी पैठ बनाने की कोशिश करेगी।

नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश ने बताया है कि, “सरकार की जनविरोधी नीतियों उत्तराखंड की आम जनता के लिए मुसीबत बनती जा रही है जिसके विरोध में कांग्रेस पीसीसी अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व एक जन जागरूकता रैली की शुरुआत करने जा रही है जिससे यहां की जनता को जागरुक किया जाएगा भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ।”

उत्तराखंड में ट्रांसपोर्टर प्रकाश पांडे की मौत के बाद सियासत थमने का नाम नहीं ले रही है। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके राज्य सरकार को आड़े हाथों लिया और प्रकाश पांडे की मौत पर पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा और पीड़ित की पत्नी को संविदा पर नौकरी देने की मांग की।

नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश ने कहा है कि, “पीड़ित का परिवार आर्थिक परेशानी से गुजर रहा है ऐसे में राज्य के मुखिया संवेदनशीलता दिखाते हुए तुरंत उचित मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को संविदा पर नौकरी में रखे।”

त्योहारों की भीड़ से लगा जाम, लोग परेशान

0

ऋषिकेश। लोहड़ी और मकर सक्रांति पर्व के चलते श्रद्धालुओं की भीड़ से तीर्थ नगरी में दिनभर जाम की स्थिति बनी रही। इससे शहर के लोगों ने तमाम परेशानियों का सामना किया। शनिवार को धर्म नगरी में दोपहर को श्यामपुर से लेकर मुनिकीरेती तक करीब एक घंटे जाम लगा रहा। इससे दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई।

यातायात पुलिस बाधित ट्रैफिक को चलाने की कोशिश करती देखी गई। इसके बावजूद लोगों को पैदल चलना मुश्किल हो गया। जाम से छुटकारा मिले, इसके लिए लोगों ने गलियों से वाहन निकालने का प्रयास किया। पुलिस और होमगार्ड के जवान जाम खुलवाने में लगे रहे। काफी देर की मशक्कत के बाद सभी को जाम से निजात मिल सकी।