Page 207

हरिक जयंती समारोह का आयोजन

0

ऋषिकेश, स्तिथ श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज के 75 वें वर्षगांठ के मौके पर 25 से 27 जनवरी तक स्कूल में हरिक जयंती समारोह का आयोजन किया जा रहा है जिसमे प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री भी शिरकत करेंगे।

ऋषिकेश में प्रेस वार्ता कर पूर्व छात्र समिति ने इस बारे में जानकारी दी. मीडिया से बात करते हुए बताया गया कि 25 से 27 जनवरी तक चलने वाले इस समारोह में पूर्व छात्रों को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत दवरा सम्मानित भी किया जाएगा, जिसमें विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल और उत्तराखंड के राज्यपाल भी मौजूद रहेंगे, इसके साथ-साथ आप नेता और प्रसिद्ध कवि कुमार विश्वास भी कार्यक्रम का मुख्य हिस्सा बनेंगे ।

बोकारो में इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ‘दृश्यम’ शुरू

0

बोकारो, दिल्ली पब्लिक स्कूल द्वारा आयोजित तीसरा अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल ‘दृश्यम’ सेक्टर-4 स्थित डीपीएस के अवघोष कला भवन में प्रारंभ हुआ। इसका उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रसिद्ध चित्रकार एवं कला व फिल्म समीक्षक अखिलेश, विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ चित्रकार व फिल्मकार श्रीधर अय्यर और सुपरिचित फिल्म व कला समीक्षक विनोद भारद्वाज ने संयुक्त रूप से किया।

अखिलेश ने कहा कि, “उन्हें यहां आकर बहुत अच्छा लगा कि डीपीएस स्कूल के बच्चे कलाओं में भी उतनी ही दखल रखते हैं, जितनी पढ़ाई में। अच्छी फिल्में निर्देशक की गहरी दृष्टि से ही संभव है,  महान चित्रकार लियोनार्दो द विंची के वैनिशिंग पॉइंट की चर्चा की, हिहमारे यहां सिनेमा में यथार्थवाद की तुलना में भावपक्ष महत्त्वपूर्ण रहा है।”

डीपीएस, बोकारो की निदेशक एवं प्राचार्या डॉ हेमलता एस मोहन ने कहा कि, “आज के परिवेश में शिक्षा सिर्फ किताबों तक सीमित नहीं रह गई है। सिनेमा के माध्यम से भी बच्चों को कई अच्छी बातें सीखने को मिलती हैं। उद्देश्य परक फिल्में सकारात्मक संदेश देती हैं। फिल्म शिक्षा व समाज सुधार का एक सशक्त माध्यम है। पढ़ाई के साथ ही जीवन से जुड़ी व्यवहारिक बातें बच्चे जानें इसको ध्यान में रखकर यहां विविध गतिविधियां आयोजित होती हैं। बच्चों को देश-विदेश की उद्देश्यपरक अच्छी फिल्में दिखाना और फिल्म निर्माण से जुड़ी जरूरी जानकारी देना इस फिल्म उत्सव का मुख्य उद्देश्य है।” 

विशिष्ट अतिथि विनोद भारद्वाज ने कहा कि, “इस महोत्सव के माध्यम से बच्चों को विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में कला व सिनेमा की बारीकियों को समझने का अवसर मिलेगा, जिससे उनकी रचनात्मक व कलात्मक प्रतिभा का विकास होगा। इस क्रम में अतिथियों ने डीपीएस, बोकारो की निदेशक व प्राचार्या डॉ हेमलता एस. मोहन की पुस्तक ‘अनलाॅक द चाईल्ड-इंसाइड द चाईल्ड’ का विमोचन भी किया। इस किताब को ‘विश्व पुस्तक मेला- 2018’ में लान्च किया गया था।”

समारोह के पहले दिन का कार्यक्रम: 

उद्घाटन समारोह के बाद फिल्म महोत्सव के पहले दिन विद्यार्थियों के लिए महान अभिनेता-फिल्मकार चार्ली चैप्लिन की बहुप्रसिद्घ फिल्म ‘मॉर्डन टाइम्स’ का प्रदर्शन किया गया। ‘कला संवाद’ कार्यक्रम के अंतर्गत चित्रकार अखिलेश ने डीपीएस बोकारो और बोकारो के अन्य विद्यालयों के कला शिक्षकों के साथ ‘आर्ट एजुकेशन’ विषय पर व्याख्यान दिया जिसमें उन्होंने कला शिक्षा की नयी प्रविधियों पर चर्चा की। श्रीधर अय्यर ने ‘कला में सिनेमा’ विषय पर चर्चा करते हुए कहा कि आज दृश्य कलाओं में वीडियो इंस्टालेशन कलाकार की कलात्मक अभिव्यक्ति का एक सशक्त माध्यम बन गया है। इस अवसर पर उनके वीडियो इंस्टालेशन ‘ब्लू बेल ग्रे’ की स्क्रीनिंग भी की गई। इस क्रम में बच्चों ने मनोहारी सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में स्थानीय विभिन्न स्कूलों के बच्चे उपस्थित रहे।

किक बॉक्सिंग फेडरेशन कप में सुधीर ने दिल्ली को दिलाया स्वर्ण

0

नई दिल्ली, राष्ट्रीय किक बॉक्सिंग फेडरेशन कप प्रतियोगिता में दिल्ली के सुधीर सक्सेना ने 90 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया। सुधीर ने तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित इस प्रतियोगिता के खिताबी मुकाबले में आंध्र प्रदेश के पॉल डिक्शन को मात देकर स्वर्ण पर कब्जा किया।

जीत के बाद सुधीर ने कहा, “पदक जीतना हमेशा अच्छा होता है और यदि वह स्वर्ण के रूप में हो तो बात ही अलग होती है।”
अभी मैंने दिल्ली के लिए पदक जीता है, लेकिन यदि सरकार ने सहायता कि तो मैं आगे आने वाले अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में और कड़ी मेहनत करूंगा और देश के लिए भी स्वर्ण जीतूंगा।” 

वहीं इस जीत पर खुशी जताते हुए सुधीर के कोच हर्ष दहिया और दिल्ली किक बॉक्सिंग के उपाध्यक्ष वसीम अहमद ने उन्हें बधाई दी।

उल्लेखनीय है कि सुधीर किक बॉक्सिंग में अब तक तीन अंतरराष्ट्रीय और नौ राष्ट्रीय पदक अपने नाम कर चुके हैं। 

राज्य सरकार की सर्वे टीम को कांग्रेसियो ने खदेड़ा 

0

रुद्रपुर, विद्युत निजीकरण के लिए राज्य सरकार द्वारा भेजे गये सर्वेयरों को आज इंदिरा कालोनी में जबरदस्त विरोध का सामना करना पड़ा। युवा कांग्रेस नेता सुशील गाबा व व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा मौके पर पहुंच गये। दोनों नेताओं ने सर्वे कर रहे कर्मचारियों का जबरदस्त विरोध कर उन्हें वापस जाने को कहा। सर्वेयरों की सूचना पर पहुंचे सर्र्वे कंपनी टीडीएस मैनेजमेंट कंसलटेंट प्रा. लिमिटेड के एरिया मैनेजर हिमांशु खरे को भी जनता के विरोध के चलते लौटना पड़ा।

सुशील गाबा व व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा सहित तमाम उपस्थित लोगों ने भाजपा सरकार मुर्दाबाद, विद्युत निजीकरण बंद करो आदि के जोरदार नारे लगाये। इस दौरान गाबा ने कहा कि भाजपा जब जब सत्ता में आती है, तक तक ही वह विद्युत निजीकरण का प्रयास करती है। विगत भाजपा सरकार नें भी विद्युत निजीकरण का प्रयास किया था, लेकिन तब भी कांग्रेस सरकार के भारी विरोध के कारण भाजपा का यह प्रयास असफल हो गई था।

इस बार भी भाजपा पूरे ऊधम सिंह नगर की जनता को पीडि़त करते हुए विद्युत निजीकरण का प्रयास कर रही है, जिस कतई बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। जुनेजा नें कहा कि भाजपा सरकार के इस जनविरोधी कदम का पूर रुद्रपुर में विरोध किया जायेगा। किसी भी कीमत पर तानाशाही बर्दाश्त नहीं होगी। एक ओर तो पहले ही व्यापार व रोजगार के अवसर कम हो रहे है। ऊपर से अडानी अंबानी जैसे उद्योगपपि एक एक करके हर क्षेत्र पर अपना कब्जा कर रहे हैं।

इस दौरान सुमित छाबड़ा, इन्द्रजीत सिंह, हरीश चौधरी, राजन ठुकराल, सुरेन्द्र, मंजीत सिंह माणा, राजेश कामरा, राजेश तनेजा, मोनू चीमा, आदि सहित सैंकड़ों इन्द्रा कालोनीवासी मौजूद थे।

वन विभाग ने हमलावर हाथी को पकड़ा,दूसरा गिरफ्त से बाहर

0

(हरिद्वार) पिछले काफी समय से हरिद्वार खासकर भेल क्षेत्र में आतंक का पर्याय बने दो हाथियों में से एक को वन विभाग ने पकड़ने में सफलता हासिल की है। वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद एक हाथी को काबू में किया। जबकि दूसरा अभी भी वन विभाग की टभ्म के हाथों नहीं लग पाया।
विदित हो कि दो टस्कर हाथियों के उत्पात से काफी समय से क्षेत्र के लोग आतंकित थे। खासकर भेल क्षेत्र में हाथियों का अधिक उत्पात था। विगत एक सप्ताह में हाथियों के हमले में दो लोगों को अपनी जान से हाथ गंवाना पड़ा था। इससे पूर्व हाथी ने भेल क्षेत्र में खेत में काम कर रहे ग्रामीण को कूचलकर मार डाला था। इन हाथियों ने अब तक करीब एक दर्जन हमले किए। शुक्रवार को रानीपुर के जंगल के निकट एक टस्कर हाथी लोगों को दिखाई दिया। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। हाथी पर बैठकर वन कर्मी टस्कर के निकट पहुंचे और उसे ट्रंक्यूलाइज्ड करने के लिए फायर किया। इससे हाथी शिथिल हो गया। इसके बाद कर्मियों ने हाथी को बेल्ट और चेन से बांधकर क्रेन से उठाकर उसे ट्रक पर चढ़ाया। दूसरा टस्कर हाथी वन विभाग की पकड़ से बाहर है। उसकी तलाश की जा रही है। एक हाथी के पकड़े जाने से क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली है।

करोड़ों की  लागत से बने बायो टॉयलेट  बने नगर निगम ऋषिकेश की लापरवाही से शो पीस

0

ऋषिकेश,उत्तराखंड की सरकार नगर निकाय और निगमों को ओ.एफ.डी मुक्त करने के जितने भी प्रयास कर रही है उसे नगर निगम ऋषिकेश पलीता लगाए जा रहा है,यह है ऋषिकेश की ट्रिब्यूटरी चंद्रभागा नदी जिसकेे किनारे 5 महीने पहले नगर पालिका ऋषिकेश में दो बायो टॉयलेट्स लगाए गए थे जिन पर 5 माह बीतने के बाद भी आज भी ताला जड़ा हुआ है और खुले में शौच मुक्त करने का जो सपना है वह लगातार हर रोज टूटता जा रहा है।

swachh

जब इस बाबत नगर निगम के अधिकारी महेंद्र कुमार से बात करी गयी तो उनका कहना था कि, “अभी इन बायो टॉयलेट में बिजली और पानी का कनेक्शन नहीं हो पाया है जिसके चलते इनको शुरू नहीं किया जा सका।” लेकिन ऐसे में सवाल उठता है कि नगर निगम की लापरवाही से करोड़ों की लागत से बने दो टॉयलेट को 5 महीने से ज्यादा समय बीतने के बाद भी क्यों लावारिस की स्थिति में छोड़ा हुआ है.

वही जनता के पैसों से बने इन टॉयलेट्स के शुरू ना होने पर जनप्रतिनिधि और आम जनता में गुस्सा है उनका कहना है कि नगर पालिका प्रशासन ने यहां के पुराने टॉयलेट तोड़ दिया है और यह नए बनाए हैं जिनमें कई महीनों से ताला लगा हुआ है जिसके चलते आम जनता को खुले में शौच जाने के लिए बाध्य होना पड़ रहा है और सरकारी अधिकारियों के कान में जूं तक नहीं रेंग रही है।

दो दिन पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उत्तराखंड को खुले में शौच मुक्त करने के लिए कड़े कदम उठाने की बात कही लेकिन अधिकारी स्वच्छता अभियान को सिर्फ कागजों तक ही सीमित रखते हैं और ऋषिकेश में करोड़ों की लागत से बने यह टॉयलेट्स इस कड़वी सच्चाई का जीता जागता नमूना है.

इस गणतंत्र दिवस राजपथ पर उत्तराखंड की शान बढ़ायेगा पंकज सेमवाल

0

लगातार दूसरे साल उत्तराखंड के ब्च्चों ने दिल्ली में गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय बहादुरी पुरस्कारों में अपना नाम दरज करवाया है। अब तक इस पुरसकार से सम्मानित होने वाले उत्तराखंड से ग्याराह बच्चे हैं और ये लिस्ट हर साल बढ़ती जा रही है।

साल 2018 में इस पुरस्कार को राज्य के पंकज सेमवाल ने पाया है, टिहरी ज़िले के नारागढ़ गांव से रहने वाले पंकज कक्षा 12 का छात्र है, 16 साल के हैं देशभर से चुने गये उऩ 16 बच्चों में शामिल है जिन्हे अदम्य साहस औऱ बहादुरी का परिचय देने के लिये पुरस्कृत किया जायेगा। पंकज को अपनी जान की परवाह न करते हुए अपनी मां को गुलदार के पंजो से बचाने के लिये चुना गया है। पंकज ने गुलदार से लड़ते हुए न केवल बहादुरी बल्कि समझदारी का भी परिचय देते हुुए ये भी सुनिश्चित किया कि उसके भाई-बहन भी गुलदार के शिकंजे से दूर रहें।

“टेरर स्ट्राइक्स” से सिल्वर स्क्रीन पर अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरीगी तान्या पुरोहित

0

उत्तराखंड की बेटी तान्या पुरोहित की केएनसी मीडिया हाउस बैनर के तले बनाई गई ‘टेरर स्ट्राइक्स’ कल ही सिल्वर स्क्रीन पर रिलीज़ हुई।इस फिल्म का शीर्षक पहले बियोंड बाउंड्रीज था जिसे मशहूर मराठी फिल्म निर्देशक कमल नथानी ने निर्देशित किया है। यह भारत-पाकिस्तान की सीमा और कश्मीर संघर्ष पर आधारित है। तान्या ने फिल्म में मुख्य नायिका का किरदार निभाया है, जहां उन्हें सेना के एक अधिकारी की बेटी के रूप में दिखाया गया है जो कि पूरी कहानी को फ्लैश बैक में बताती है।

न्यूज़पोस्ट से बात करते हुए, तान्या ने बताया, ‘अक्टूबर 2016, मैंने 4-5 दिन दिल्ली में शूटिंग की थी। यह 24×7 की शूटिंग थी और यह किरदार निभाना मेरे लिए बहुत ही भावुक था, क्योंकि मैं एक सेना अधिकारी की बेटी का रोल निभा रही हूं जिनकी डायरी मुझे मिलती है। निर्देशक ने मुझे दृश्यों को बहुत ही खूबसूरती से समझाया और पूरी टीम ने यह सुनिश्चित किया कि मैं इस कैरेक्टर को ठीक ढंग से निभा पाऊं। यह अनुभव मेरे लिये बहुत यादगार रहेगा।

terror strike

फिल्म को लेकर तान्या के पिता प्रोफेसर डी आर पुरोहित भी खासे उत्साहित हैं। वो कहते हैं कि, “मुझे तान्या का पिता होने का गर्व है। मैं चाहता हूं कि वो हमेशा इसी तरह मेहनत से काम करती रहे और कामयाबी उसके कदम चूमती रहे।”

तान्या के पति और पत्रकार दीपक डोभाल का कहा है कि, “ये फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज होने से पहले कई फिल्म फेस्टिवलस में दिखाी जा चुकी है जहां इसे काफी सराहा गया है। ये अक लो बजट फिल्म है पर इसका टॉपिक सेना से जुड़े होने के कारण लोगों को खासा पसंद आ रहा है।”

फिल्म में प्रभावशाली कास्ट लाईनअप में मुकेश तिवारी, रजत बेदी और मॉडलिंग से एक्टिंग की दुनिया में आई सुरभि कक्कड़ जैसे नाम हैं।

ऋषिकेश में बड़े प्लॉट खरीदने वालों को मिलेगी सस्ती जमीन

0

(ऋषिकेश) ऋषिकेश तहसील के अंतर्गत बड़े प्लाट खरीदने वालों को जमीन पहले के मुकाबले काफी सस्ती पड़ेगी, ऐसा राज्य सरकार द्वारा अकृषि भूमि का मानक कम किए जाने से हुआ है।
देहरादून जिले में भी नए सर्किल रेट को लेकर प्रशासन ने नए सिरे से स्थिति स्पष्ट कर दी है। इससे ऋषिकेश से सरकार को मिलने वाला राजस्व भी बढ़ जाएगा। यह जानकारी रजिस्ट्रार कार्यालय के उप निबंधक जितेंद्र कुमार ने देते हुए बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में कृषि भूमि का मानक अब 2000 वर्ग मीटर से घटाकर 500 मीटर कर दिया गया है ।इसी प्रकार शहर से सटे गांव नगर निगम में हाल में शामिल में अकृषि भूमि की सीमा 2000 वर्ग मीटर से घटाकर 1000 वर्ग मीटर कर दी गई है ,जिससे ग्रामीण क्षेत्र में 501 वर्ग मीटर और शहर से सटे गांव में 1001 वर्ग मीटर जमीन लेने वाले लोग भी कृषि श्रेणी का सर्किल रेट चुका पाएंगे, जबकि इससे छोटे प्लाट खरीदने वालों को अकृषि के रेट भी चुकाने होंगे जितेंद्र कुमार ने बताया कि कृषि श्रेणी के सर्किल रेट अकृषि के मुकाबले करीब आधे हो गए हैं इस तरह बड़े प्लाट खरीदने वाले अब ज्यादा फायदे में रहेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि अब सरकार की नीति के कारण फ्लैट मकान खरीदने वालों को भी लाभ मिलेगा, जिन्हें बड़ी राहत देते हुए सरकार ने फ्लैट खरीदने वालों को भी फ्लैट निर्माण की लागत 15000 प्रति वर्ग मीटर की जगह 14000 प्रति वर्ग मीटर कर दी गई है। निर्माण लागत में संबंधित क्षेत्र के सर्किल रेट जुड़कर फ्लैट पर चुकाई जाने वाली कुल स्टांप ड्यूटी निकलती है। इस बार शहर की प्रमुख सड़कों पर इस बार सर्किल रेट नहीं बनाए गए हैं, जिससे निर्माण लागत कम होने से फ्लैट पर स्टांप ड्यूटी भी कम देनी पड़ेगी जितेंद्र कुमार ने यह भी बताया कि ऋषिकेश तहसील से राज्य सरकार द्वारा संपत्तियों की रजिस्ट्री से राजस्व प्राप्त करने के सरकार के 70 करोड़ के लक्ष्य के सापेक्ष ऋषिकेश रजिस्ट्रार कार्यालय ने 50 करोड़ रुपए राजस्व वसूली के लक्ष्य को लगभग छू लिया है। जितेंद्र कुमार के अनुसार यह वसूली केंद्र सरकार के नोट बंदी से प्रभावित होने के बावजूद भी की जा रही है हालांकि नोटबंदी का प्रभाव संपत्ति खरीदने व बेचने वालों पर भी पिछले दिनों काफी पड़ा है, लेकिन उसके बावजूद भी ऋषिकेश रजिस्ट्रार कार्यालय अपने लक्ष्य को छूने में काफी सफल रहा है।

सुपर डांसर सीजन-2 में दून के आकाश की धूम

0

(देहरादून) सोनी चैनल पर आयोजित सुपर डांसर सीजन-2 में अपने देहरादून के आकाश थापा के अपनी शानदार डांस स्टाइल धूम मचाई हुई है। अपनी पर्फोरमेंस से दर्शकों का दिल जीतने वाले आकाश अब टॉप-7 के लिए प्रतिभा दिखाएंगे। इसके लिए आकाश ने देहरादून शहर के अलावा प्रदेशभर के लोगों से वोट और समर्थन मांगा है।
गुरुवार को प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता के दौरान आकाश की मां मीना थापा ने बताया कि सोनी टीवी पर प्रसारित सुपर डांसर सीजन-2 के टॉप-8 तक पहुंचने के लिए लोगों का पूरा समर्थन मिला। अब आकाश टॉप-7 की तैयारी कर रहा है। इसके परिणाम 25 फरवरी से पहले आएगा। इसके लिए अन्य प्रतिभागियों की तरह आकाश को वोट और सपोर्ट की जरूरत है। उन्होंने सभी दूनवासी और प्रदेश के लोगों से आकाश को वोट और सपोर्ट देने की मांग की। आगामी 20 ओर 21 जनवरी के एपिसोड में आकाश को वोट देकर टॉप-7 तक पहुंचाने की मांग की।

ऐसे कर सकते है आकाश को वोट
आकाश थापा को वोट करने के लिए superdance.sonyliv.com पर जाना होगा। वोटिंग लाइंस 20 और 21 जनवरी को खुलेंगी। इसमें सभी प्रतिभागियों की प्रोफाइल दिखेगी। इसमें से आकाश थापा की प्रोफाइल पर क्लिक कर वोट कर सकते हैं। इसके अलावा मोबाइल फोन पर भी सोनी एप डाउनलोड करने के बाद एप के जरिए आकाश को वोट कर सकते हैं या ई—मेल आईडी/ फेसबुक के जरिए अपनी डिटेल भर कर भी वोट कर सकते हैं।